Sunday 14 August 2022

मंडली के गांवो में ट्रैक्टरों पर निकली तिरंगा यात्रा

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
कल्याणपुर।
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान के निर्देशानुसार आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक दिलीप शर्मा ने बताया कि नवीन मंडल मंडली के मूल की ढाणी के भाजपा युवा कार्यकर्ता भोमाराम पटेल , बाबूलाल पटेल एवं रमेश पटेल के सहयोग से पिछले 3 दिन की पूर्व तैयारी से मंडल की शानदार रैली निकाली गई।
 इस रैली में 70 ट्रैक्टर 20 गाड़ियां 25 मोटरसाइकिल सहित सैकड़ों वाहनों से तिरंगा रैली निकली गई।
राजस्व ग्राम मूल की ढाणी से निकलकर खिपली खेड़ा, गोरों की ढाणी, कोरना, परालिया धामट ,परालिया शासन होते हूए मूल की ढाणी पर समापन किया गया | कोरना बस स्टैंड पर भाजपा नेता गोविंद सिंह द्वारा 108 तिरंगे वितरित किए गए।
रैली में प्रधान उमेद सिंह अराबा, वरिष्ठ नेता झूमर लाल, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य गोविंद सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष बन्नाराम जाणी, पंचायत समिति सदस्य धोकल राम कपूरडी ,हितेश पटेल, सरपंच हनुमान सिंह, करना राम  घङोई, दलाराम पटेल ,करना राम पटेल, भोमाराम पटेल, बाबुराम, धर्मवीर पटेल, फौजी पुखराज, पीराराम हङमान राम हीराराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

No comments:

Post a Comment

dp