Monday 21 November 2022

ढोल धमाके के साथ खेतलाजी निकले नगर भ्रमण परदूधिया रोशनी से नहाया जसोलधाम, शुभ मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा

ढोल धमाके के साथ खेतलाजी निकले नगर भ्रमण पर
दूधिया रोशनी से नहाया जसोलधाम, शुभ मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा
जसोल- ढोल व ढमाके के साथ, राजस्थानी वेश धारण कर केसरिया साफा पहन, घोड़ो पर सवार, रथ पर खेतलाजी की प्रतिमा को विराजमान कर नगर भ्रमण पर निकले तो जसोल का सारा जंहा नजारा देखने लायक था। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के शक्तिपीठ जसोल धाम में खेतलाजी प्रतिष्ठा महोत्सव के नगर भ्रमण धार्मिक कार्यक्रम में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। श्री राणी भटियाणी की पवित्र धरा पर नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में जब सैकड़ो लोगो के साथ प्रतिष्ठित होने वाली देव प्रतिमा का नगर भ्रमण हुआ तो सारा जसोल स्वागत करते हुए दिखा। मन्दिर प्रबंधन कमेटी सदस्य फ़तेहसिंह ने बताया कि जसोलधाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर प्रतिष्ठित होने वाली खेतलाजी की प्रतिमा को मंगल आरती के साथ अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता जूना अखाड़ा व दुधेश्वरनाथ मठ गाजियाबाद नारायण गिरी महाराज व वरिया महंत गणेशपुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में नगर भ्रमण के लिए सजाया गया तथा सुंदर वस्त्रों से श्रृंगार किया गया। नगर भ्रमण को लेकर निकले सजे रथ पर देव प्रतिमा को विराजित कर नगर भ्रमण हेतु निकली । शोभायात्रा श्री राणी भटियाणी मन्दिर से मुख्य बस स्टैंड, आजाद चौक, कन्हैयालाल जी मन्दिर, मुख्य बाजार, इलोजी चौक, आयुर्वेदिक अस्पताल होते हुए रावलगढ़, बायोसा मन्दिर, रावल मल्लीनाथ सर्किल, नाकोड़ा रोड, अम्बेडकर सर्कल, बस स्टैंड होते ढोल नगाड़ों और पूरे जोश और उत्साह के साथ निकली। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं-पुरुषों तथा बच्चों ने भाग लिया। शोभायात्रा में सभी भक्तगण खेतलाजी की स्तुति करते हुए नजर आए। तथा जयकारों से सारा जसोल गांव गूँज उठा। खेतलाजी प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल, गजेन्द्रसिंह जसोल, दिनेश भारती जी महाराज जसोल, महंत समाधि गिरि जी महाराज दाखा मठ, सेवानाथ जी महाराज भरड़कोट, महंत उम्मेदगिरीजी महाराज मीठा मठ , पंचायत समिति बालोतरा प्रधान भगवत सिंह जसोल, जसोल सरपंच ईश्वर सिंह, सुमेर सिंह वरिया तगजी, ईश्वरसिंह भवराणी, गणपतसिंह सिमालिया, मांगुसिंह जागसा कुँवर हरिश्चंद्रसिंह जसोल, जेतमाल सिंह अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर, जोगसिंह, रणवीरसिंह, भुपत सिंह, सुखपाल सिंह  असाड़ा, जितेंद्रसिंह डंडाली, कुंदनसिंह तिलवाड़ा, विजय सिंह, प्रवीणसिंह, भगवतसिंह, मनोहर सिंह, दशरथ सिंह टापरा,  मोहन सिंह, राण सिंह कालेवा, जीवराज सिंह कोलू, ईश्वर सिंह इन्दा, बाबु सिंह भाटी, रामेश्वर लाल भुतड़ा, देवी लाल चाण्ड़क जसोल, सवाई सिंह, सुमेर सिंह डाभड़, घनश्याम सिंह दातारामगढ़, सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे।
नौकुंडीय यज्ञ में दी गई आहुतियां 
प्रतिष्ठा महोत्सव में मन्दिर प्रांगण में आयोजित हो रहे यज्ञ में प्रतिदिन आहूति दी जा रही है। चारो वेदों के ज्ञाता विद्वान पंडितों के सानिध्य में पूजन करवाते हुए मंत्रो के साथ आहुतियां दिलाई गई। खेतलाजी प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति देकर देश प्रदेश में सुख शांति की कामना की।

भजनो की बही सरिता
जसोलधाम में देव प्रतिमाओं के प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रात्रि में आयोजित हुए भक्ति जागरण में गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। माजीसा, सवाईसिंह,राणी रूपादे व खेतलाजी के भजनों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। जिस पर श्रोता झूम उठे। 

विधि विधान से आज प्रतिष्ठा महोत्सव 
जसोलधाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसको लेकर मंदिर पर आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई, दूर से लोग इसके निहारते नजर आ रहे है जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। देव प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई सन्तों का सानिध्य, धर्म चेतना व दर्शन लाभ मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat