दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
शिव।भारतीय जनता पार्टी शिव विधानसभा की जन आक्रोश रैली शनिवार को गडरा से प्रारंभ हुई। वहां से खुडाणी राणासर देतानी बूटिया गागरिया पहुंची। जगह जगह पर जन आक्रोश रैली का स्वागत किया गया जन आक्रोश रैली को भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आमजन को राहत देने का काम किया स्वदेशी वैक्सीन बनाकर आम आदमी को राहत दी हर घर को नल योजना लागू करके जल पहुंचाने का कार्य किया हर गरीब को सम्मान से जीने के लिए छत दी शौचालय का निर्माण कर आमजन को राहत देने का कार्य किया।
किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू की जिनसे ₹6000 प्रति वर्ष उनके खाते में सीधे ही जमा हो जाते हैं कोई भी बिचोलिया नहीं रखा जनधन के खाते खुले 500000 का स्वास्थ्य बीमा दिया उन्होंने कहा कि जितनी तारीफ केंद्र सरकार की करें उतनी ही कम है इसके विपरीत राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही चारों तरफ लोग दुखी है सड़के विद्यालय अस्पताल गंदगी से भरे पड़े हैं हर जगह स्टाफ की कमी है राजस्थान का मालिक भगवान है ऐसा लगता है उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लेने का निवेदन किया भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि जन आक्रोश रैली में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा जिला उपाध्यक्ष खुमान सिंह सोढा यात्रा संयोजक दशरथ मेघवाल पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत जिला प्रवक्ता ललित बोथरा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष दोषी मंडल अध्यक्ष भैरू सिंह विस्तारक पदम सिंह पंचायत समिति सदस्य भूर सिंह उत्तमा राम मेघवाल भूर सिंह अघोरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment