Saturday 10 December 2022

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के गांवो में रही, प्रियंका चौधरी ने किया सभाओं को सम्बोधित

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के गांवो में रही, प्रियंका चौधरी ने किया सभाओं को सम्बोधित
दिव्य पंचायत 
बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर विधानसभा की जन आक्रोश रैली शनिवार को आक्रोश रथ के साथ रवाना हुई भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि उक्त यात्रा जालीपा चूली भादरेस बोथिया कपूरडी भाड़खा खारिया तला रोहिली लाखे टाली मुढो की ढाणी होते हुए बांदरा पहुंची जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया चौपालों के साथ-साथ सभाएं भी आयोजित हुई।
जनाक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रियंका चौधरी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि राजस्थान में अराजकता है कोई व्यक्ति सुरक्षित  नहीं है राजस्थान में हर विधायक मिनी मुख्यमंत्री बना हुआ है कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है अपराधी बेलगाम हो चुके हैं ऐसे समय में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है रैली को चौहटन प्रधान रुपाराम सारण ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी गुजरात की तरह राजस्थान में भी प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी बोथरा ने बताया कि उक्त जन आक्रोश रैली में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह भादू विशाला मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह राठौड़ पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष डोसी भामाशाह खेताराम जाखड़ दीपक कड़वासरा भाड़खा मंडल अध्यक्ष दाऊ लाल कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

dp