Saturday 10 December 2022

गडरारोड के खुडानी में आयोजित जन आक्रोश यात्रा में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत एवं कैलाश चौधरी

गडरारोड के खुडानी में आयोजित जन आक्रोश यात्रा में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत एवं कैलाश चौधरी

शिव विधानसभा के गडरा रोड में स्थित खुडानी गांव में आयोजित भाजपा जन आक्रोश रथयात्रा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से किया कांग्रेस के कुशासन की पोल खोलने का आह्वान
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
गडरारोड (शिव)।
राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित जन आक्रोश यात्रा के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। पिछले 2 दिन से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं में प्रवास के माध्यम से जनाक्रोश यात्राओं में भाग ले रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शिव विधानसभा क्षेत्र के खुडानी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित जन आक्रोश रथ यात्रा को सम्बोधित किया तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ रथ से आमजन एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर उत्साहवर्धन किया।
जनाक्रोश रथ यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं कैलाश चौधरी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन से संबंधित तथ्य बताएं तथा गहलोत सरकार पर प्रदेश के आमजन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार आमजन से जुड़े हर मुद्दे पर पूरी तरह से विफल रही है तथा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। से जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को आमजन के साथ खड़े होकर कमर कसनी होगी। कैलाश चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को आम जनता तक पहुंचाएं। गहलोत सरकार ने किसानों एवं युवाओं सहित प्रदेश के हर वर्ग के साथ छल करने का काम किया है। इसीलिए कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान की जनता प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी।
भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा में यह रहे उपस्थित : भाजपा जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल, पूर्व विधायक तरुण राय कागा, डॉ जालम सिंह रावलोत, हरि सिंह सोढा, भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा, जिला उपाध्यक्ष खुमाण सिंह सोढा, राजेंद्र सिंह, धन सिंह मौसेरी, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा, पीयूष डोषी, गंगा विशन अग्रवाल, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अकबर खान सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

dp