Monday 12 December 2022

बांठिया ने अपने जन्मदिन पर आयोजित किए धार्मिक अनुष्ठान

बांठिया ने अपने जन्मदिन पर आयोजित किए धार्मिक अनुष्ठान 
बालोतरा।
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रीजन 6 समाजसेवी ओम बांठिया ने अपना जन्म दिवस धार्मिक अनुष्ठानों एवं सेवा कार्यों के साथ मनाया अणुव्रत सेवी ओम बांठिया ने बताया कि  मनुष्य जन्म दुर्लभ है एवं जीवन क्षणभंगुर है मात्र धर्म ही आत्मा का सच्चा मित्र है,भारतीय संस्कृति में 50 वर्ष की उम्र के बाद  तो व्यक्ति को को देव, गुरु, धर्म के प्रति विशेष समर्पण रखने की जो गुरु भगवंत से प्रेरणा सतत मिली ,उसी के अनुरूप अपने जन्मदिवस पर श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ रणुजा तीर्थ मे देव दर्शन करते हुए ,अपने धर्माचार्य रत्न संघ के अष्टम पटृधर आचार्य भगवंत श्री हीरा चंद्र जी महाराज साहब ,भावी आचार्य श्री महेंद्र मुनि जी  महाराज, श्रद्धेय श्री गौतम मुनि जी, प्रमोद मुनि जी योगेश मुनि जी आदि संतों के सानिध्य से प्रेरणा पाथेय प्राप्त कर जीवन निर्माण के कुछ संकल्पों को स्वीकार किया तथा सामायिक स्वाध्याय के माध्यम से धार्मिक आराधना की। अपने कुल परंपरा के अनुसार मंडोर में भैरव देव के दर्शन किए। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही बांठिया ने पर्यावरण शुद्धि के लिए स्वयं सेवा कुटीर में पौधा लगाकर पौधारोपण किया। गौ माता को को हरा चारा ,गुड प्रदान किया। मानसिक रूप से पीड़ित, मंदबुद्धि के छात्रों के लिए संचालित श्री स्नेह मनोविकास विद्यालय के बच्चों को नैतिक संस्कारों, शिक्षा, आत्म विश्वास की प्रेरणा प्रदान की, संस्थान में अपना  आर्थिक सहयोग प्रदान किया। भारतीय परंपरा अनुसार  स्नेही जनों के साथ मिष्ठान खुशियां बांटने  का कार्य किया। रोटरी क्लब ,महावीर इंटरनेशनल, भारत जैन महामंडल, अणुव्रत  समिति ,जेसीज के पदाधिकारी साथियों एवं स्नेहीजनों ने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए मंगल भविष्य की कामना की,उन सभी के प्रति बांठिया ने हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित की।

No comments:

Post a Comment

dp