Thursday 23 March 2023

मल्लिनाथ जी की तपोभूमि के दर्शन से गौरन्वान्वित हूँ : पुर्षोत्तम रुपालाराजगढ़ में श्याम सिंह मेवानगर द्वारा भव्य स्वागत अभिन्दन

मल्लिनाथ जी की तपोभूमि के दर्शन से गौरन्वान्वित हूँ : पुर्षोत्तम रुपाला

राजगढ़ में श्याम सिंह मेवानगर द्वारा भव्य स्वागत अभिन्दन
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। निकटवर्ती मेवानगर में युवा सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम सिंह राठौड़ द्वारा अपने राजगढ़ निवास पर भारत सरकार के पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, मालाणी रत्न भामाशाह समुन्दर सिंह नौसर, गुडा राणा कुलदीप सिंह, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित, प्रदेश मन्त्री के के विशनोई, पुर्व प्रधान हरि सिंह उमरलाई, भाजपा नेता भवानी सिंह टापरा तथा जनप्रतिनिधिगण, संगठन एवं प्रशासनिक अधिकारीगण सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का स्वागत अभिनंदन के रूप में आतिथ्य सत्कार के साथ स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला ने कहा की तप तपस्या और वीरता के लिए विश्वविख्यात लोकदेवता मल्लिनाथ जी की तपोभूमि के साक्षात दर्शन से स्वयं को भाग्यशाली मानकर गौरन्वान्वित महसूस कर रहा हूँ।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने स्वागत अभिनंदन समारोह में आभार जताते हुए कहा की मालाणी सदियों से अतिथिः देवोः भवः को चरितार्थ करती आयी हैं चूँकि अपणायत से ओतप्रोत व्यक्तित्व ही हमारी संस्कृति और सभ्यता के रूप में परिचायक हैं।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास, बालोतरा भाजपा नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, नायब तहसीलदार विश्न सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी कान सिंह भाटी, भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, समाजसेवी मूल सिंह मेवानगर, पूर्व सरपंच नारायण सिंह राठौड़, भगवत सिंह राठौड़, डॉ वीरम सिंह आरंग, सिणली पूर्व सरपंच जेठू सिंह, तिलवाड़ा पूर्व सरपंच गोपाराम पालीवाल, जोग सिंह तिलवाड़ा, उप सरपंच तिलवाड़ा गाजे सिंह, जिला परिषद सदस्य ओमाराम पटेल, युवा नेता दशरथ सिंह राजपुरोहित, हितेश पटेल, छात्रनेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित, अधिवक्ता अनिरुद्ध सिंह चारण, गजेंद्र सिंह झालामण्ड, गुमान सिंह सोढ़ा, पृथ्वी सिंह थोब सहित सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

dp