Thursday 22 June 2023

अंधविश्वास व भ्रम को दूर कर माँ का प्रसाद कंही पर भी ले जा सकते - अचलानन्द गिरी महाराज

अंधविश्वास व भ्रम को दूर कर माँ का प्रसाद कंही पर भी ले जा सकते - अचलानन्द गिरी महाराज

जसोल। 
माजीसा धाम में जो भी भक्त पहुंचते माँ उनकी हर मुराद पूरी करती है। लाखो भक्तो के आस्था की डोर माँ की मनमोहक मूर्त श्रद्धालुओं को हर बार खींच कर लाती है। अंधविश्वास के चलते आज भी लोग भोंपो के चक्कर मे आ जाते है। माँ तो माँ ही होती है जो सबके कष्टों को दूर करती है। माँ का प्रसाद माँ का भक्त कंही पर भी ले जा सकता है जो भ्रम फैला रखा है। उसको दूर करना पड़ेगा। माँ किसी को पीड़ा नही देती है। माँ तो संकट हरने वाली है।
ये बात जसोल धाम में दर्शनों को पहुंचे श्री श्री 1008 सैनाचार्य अचलानंद गिरी जी महाराज (जोधपुर)ने कही। महाराज ने जसोलधाम में जगतजननी श्री माता राणी भटियाणी, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्नासा, श्री बायोसा, श्री खेतलाजी व श्री भेरूजी के दर्शन कर सर्व मंगल की कामना की। महाराज ने कहा कि कुछ समय से इच्छा थी जसोल पहुँच माँ के दर्शनों को कर अपने जीवन को धन्य करूँ। जो आज पूरी हुई। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोग आस्था के इस मंदिर मे आते हैं। जिनको माता के दर्शनों का लाभ मिल रहा हैं। संस्थान द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं। अब जसोल धाम का बेहद ही खूबसूरत नजारा लग रहा है। जसोल माता के साक्षात दर्शन मन को उस क्षेत्र के प्रति जोड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल सराहनीय कार्य कर रहे है। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद अपना अमूल्य समय जसोलधाम को संवारने में लगाया हैं।

No comments:

Post a Comment

dp