Friday, 17 March 2017

 विकास प्राधिकरण के 250 करोड़ के घोटाले में तत्कालीन सचिव पी.एस. नागा गिरफ्तार। तो क्या एसीबी की जांच अशोक गहलोत तक जाएगी?

=====================
17 मार्च को जोधपुर स्थित एसीबी की टीम ने जालौर के अतिरिक्त कलेक्टर पी.एस. नागा को 250 करोड़ रुपए के घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। घोटाले के समय नागा जोधपुर विकास प्राधिकरण के सचिव थे। एसीबी के एसपी अजय लांबा ने बताया कि इस मामले में प्राधिकरण के तत्कालीन अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी और इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक के.के. माथुर फरार चल रहे हैं। यह घोटाला तब का है, जब राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांगे्रस की सरकार थी। जोधपुर गहलोत का गृह नगर है और इसीलिए राजेन्द्र सोलंकी को प्राधिकरण का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। एसीबी के सूत्रों का मानना है कि जिस तरह 250 करोड़ रुपए की गड़बड़ी हुई, उससे प्रतीत होता है कि सरकार में बैठे किसी व्यक्ति का संरक्षण है। इस मामले में जब राजेन्द्र सोलंकी की गिरफ्तारी होगी तो जांच का दायरा बड़े राजनेताओं तक बढ़ जाएगा। 17 मार्च को एसीबी के एसपी लांबा ने गिरफ्तार पी.एस. नागा से पूछताछ में यह जानना चाहा कि जोधपुर के विकास कार्यों के प्रस्तावित टेंडरों में भारी बदलाव क्यों किया गया? एसीबी के पास ऐसे सबूत हंै जिनसे जाहिर होता है कि 10 लाख के कार्य को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया। चूंकि नागा प्राधिकरण के सचिव थे। इसलिए बैठक की कार्यवाही लिखने और संशोधन का काम भी इनका ही था। 250 करोड़ रुपए के अतिरिक्त कार्यों का नागा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एसीबी का मानना है कि बिना काम के ही करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया। नागा की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसीबी ने भी नागा की गिरफ्तारी से पहले उच्च स्तर पर बातचीत की है। एसीबी के आईजी वी.के. सिंह का कहना है कि फरार चल रहे तत्कालीन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। नागा की गिरफ्तारी के बाद सोलंकी की गिरफ्तारी बेहद जरूरी है।
राजनीतिक द्वेषता :
वहीं जोधपुर के कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेषता की नजर से काम कर रही है। इससे पहले भी जेएनवी विश्वविद्यालय में भर्ती के मामले को लेकर भी राजनीतिक द्वेषता दिखाई गई है।
(एस.पी.मित्तल) (17-03-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal

Wednesday, 15 March 2017


  • पचपदरा: कांग्रेस से कई हैं टिकट के दावेदार

मदन प्रजापत के लिए मुश्किल होगा टिकट बचाना?

बालोतरा। चुनावों में करीबन डेढ साल का समय शेष रहा हैं, तो नेताओं ने अपनी मुह दिखाई की रस्मे शुरु कर दी हैं। भाजपा को सत्ता में हैं तो इसे टिकट को लेकर कोई दिक्कत नही दिख रही हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से टिकट पाने की कतार में नेताओं की होड़ सी लगी हुई हैं, कांग्रे
स के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट लाने की जुगत में जुटे हुए हैं, इससे पूर्व विधायक मदन प्रजापत की टिकट को लेकर भी कांग्रेस मुख्यालय को सोचना पड़ सकता हैं, जातिगत वोटरों और समीकरणों में मजबूत होने के बाद भी स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अंदरूनी गुटबाजी इनकी राह में रोड़ा बन सकती हैं, दूसरी ओर पूर्व जिला परिषद सदस्य में कांग्रेसी नेता तथा पूर्व में बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके बरजंग पालीवाल भी अपना मजबूत दावा टिकट को लेकर पेश कर सकते हैं, पालीवाल द्वारा बालोतरा में आयोजित किये गये होली स्नेह मिलन समारोह में इसका नजारा भी देखने को मिले, स्नेह मिलन में कई चेहरे ऐसे भी थे, जिनके मन मे कुछ न कुछ नई गणित लम्बे समय ये चल रही हैं। खैर अभी काफी वक्त पड़ा हैं, क्या होगा, किसको टिकट मिलेगा, किसका कटेगा, यह हो आने वाला समय ही बतायेगा। स्नेह मिलन में कई चेहरे ऐसे भी थे, जिनके मन मे कुछ न कुछ नई गणित लम्बे समय ये चल रही हैं। खैर अभी काफी वक्त पड़ा हैं, क्या होगा, किसको टिकट मिलेगा, किसका कटेगा, यह हो आने वाला समय ही बतायेगा।

Saturday, 25 February 2017

बरस-बरस म्हारा इंदर राजा, थे बरस्यां म्होरो काज सरे...............

मलवेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुई भजन संध्या

गिड़ा। निकटवर्ती मलवेश्वर महादेव धाम मलवा में महाशिव रात्रि के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंहत शिवनाथ के सानिध्य में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक श्याम पालीवाल का रातभर मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में मुख्य अतिथि बायतू विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, नायब तहसीलदार नृसिंहाराम गौड़, बायतू के पूर्व प्रधान सिमरथाराम बेनिवाल उपस्थित रहे।

भजनों पर थिरके भक्त

भजन संध्या में जाने माने भजन गायक श्याम पालीवाल ने शिव पार्वती महिमा के साथ, अमलीड़ो-अमलीड़ी रे भोलो अमलीड़ो....... जाटो में जाट एक धोल्यो जाट.........कंवर तेजा.........बरस-बरस म्हारा इंदर राजा......जैसे भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात का चली भजन संध्या में भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। भजनों पर मंत्रमुग्ध होते हुए बायतू विधायक कैलाश चौधरी भी अपने आप को झूमने से नही रोक पाये, विधायक ने भजन बरस-बरस म्हारा इंदर राजा पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित हजारों लोगों में जोश भर दिया। 

बोलियो में लिया बढ़-चढ़ कर भाग

भजन संध्या में मंदिर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों की बोलियों में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर भाग लेकर धार्मिक कार्याे में अपने आप को समर्पित करते हुए बोलियां अपने नाम की। निज मंदिर में लगा रहा भक्तों का तांता
शिव भोले के दर्शन करने के लिए भक्तों को आना देर रात तक जारी रहा। आस-पास के गांवो सहित दूर-दराज क्षेत्र से भक्त भगवान शिव के दर्शनार्थ आ रहे थे, भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। 

ये रहे उपस्थित

भजन संध्या में वगताराम जांगू, खैराजराम हुड्डा, चनणाराम बैरड़, लक्ष्मणराम बलियारा, बाबूराम वेरड़, करनाराम मांजू, जितेन्द्र माली, रामाराम सारण, केहराराम जाट, जोगाराम सारण, मानाराम सारण,  आम्बसिंह, मांगीलाल सुथार, ओमाराम सियाग, भंवरलाल सैन, आईदानराम सांई, पीराराम हुड्डा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Wednesday, 22 February 2017



5

प्रदेश की जनता के लिए जान भी देनी पड़ेगी तो देंगे: राजे



मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने हमें जो स्नेह और जो साथ दिया है उसे हम कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि जनता के लिए हमें जान भी देनी पड़ेगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के स्नेह से हमें ऊर्जा मिलती है और दोगुने उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है।
श्रीमती राजे बुधवार को 8, सिविल लाइन्स में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों को सम्बोधित कर रही थीं। ये सभी प्रदेश में कृषि बिजली की दरों में कटौती सहित किसान हितैषी अन्य फैसले लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने आए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की तकलीफ को समझते हुए हमने कृषि बिजली की दरों में कमी करते हुए इसका अतिरिक्त भार अपने ऊपर लिया है। किसान भाई भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बिजली की छीजत को न्यूनतम स्तर तक लाने में पूरा सहयोग करें।
श्रीमती राजे ने कहा कि जन सहभागिता से लागू की गई योजनाओं के कारण ही प्रदेश में हुए विकास कार्य अन्य राज्यों के लिए मिसाल बने हैं। उन्होंने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना देश की सबसे अच्छी योजना है। वहीं राजस्थान राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पोस मशीन का उपयोग शुरू करने वाला पहला राज्य बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को उन लोगों से बचकर रहने की जरूरत है जो विकास से ध्यान हटाने के लिए हमें लड़ाने और भ्रमित करने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेशवासी अच्छा काम करने वालों का साथ देंगे तभी 36 की 36 कौम अपने पैरों पर खड़ी होंगी और देश भर में राज्य का नाम रोशन होगा।

जनता और सरकार के बीच नहीं हो खाई

श्रीमती राजे ने कहा कि हमेशा हमारी यही कोशिश रही है कि जनता और सरकार के बीच कोई खाई नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आप अपनी परेशानी बताएंगे तो वह बात मुझ तक जरूर पहुंचेगी। हमारी सरकार सिर्फ आपकी तकलीफें दूर करने के लिए है। आपके लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं।

मुख्यमंत्री को भेंट किया तीर-कमान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को किसान मोर्चा प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष श्री केशुलाल तथा प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश मीणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने तीर-कमान भेंट कर किसानों को दी गई राहतों के लिए उनका अभिनन्दन किया।
इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  अशोक परनामी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक  कैलाश चौधरी ने कृषि बिजली की दरें कम करने सहित किसानों को विभिन्न राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया। इस अवसर नगरीय विकास मंत्री  श्रीचंद कृपलानी, विधायक

 भवानीसिंह राजावत, श्हमीर सिंह भायल,  फूल सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जनता के लिए जान भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की तकलीफ को समझते हुए हमने कृषि बिजली की दरों में कमी करते हुए इसका अतिरिक्त भार अपने ऊपर लिया है। किसान भाई भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बिजली की छीजत को न्यूनतम स्तर तक लाने में पूरा सहयोग करें।

श्रीमती राजे ने कहा कि जन सहभागिता से लागू की गई योजनाओं के कारण ही प्रदेश में हुए विकास कार्य अन्य राज्यों के लिए मिसाल बने हैं। उन्होंने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना देश की सबसे अच्छी योजना है। वहीं राजस्थान राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पोस मशीन का उपयोग शुरू करने वाला पहला राज्य बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को उन लोगों से बचकर रहने की जरूरत है जो विकास से ध्यान हटाने के लिए हमें लड़ाने और भ्रमित करने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेशवासी अच्छा काम करने वालों का साथ देंगे तभी 36 की 36 कौम अपने पैरों पर खड़ी होंगी और देश भर में राज्य का नाम रोशन होगा।

जनता और सरकार के बीच नहीं हो खाई

श्रीमती राजे ने कहा कि हमेशा हमारी यही कोशिश रही है कि जनता और सरकार के बीच कोई खाई नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आप अपनी परेशानी बताएंगे तो वह बात मुझ तक जरूर पहुंचेगी। हमारी सरकार सिर्फ आपकी तकलीफें दूर करने के लिए है। आपके लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं।

मुख्यमंत्री को भेंट किया तीर-कमान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को किसान मोर्चा प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष केशुलाल तथा प्रदेश महामंत्री श्कैलाश मीणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने तीर-कमान भेंट कर किसानों को दी गई राहतों के लिए उनका अभिनन्दन किया।
इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक कैलाश चौधरी ने कृषि बिजली की दरें कम करने सहित किसानों को विभिन्न राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया। इस अवसर नगरीय विकास मंत्री श्श्रचंद कृपलानी, विधायक श्भवानीसिंह राजावत,  हमीर सिंह भायल, श्फूल सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बाड़मेर पुलिस पर जालोर में फायरिंग खाकी का सिर फूटा

  • हार्डकोर अपराधी को पकडऩे गई पुलिस पर हमला

थानाधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मी घायल

बाड़मेर के धोरीमन्ना पुलिस आई थी अपराधी को पकडऩे

सांचौर। हार्डकोर अपराधी को पकडऩे आई बाड़मेर पुलिस को अपराधी एवं उसके सहयोगियों ने हमला कर दिया जिससे 8 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। फिल्मी अंदाज में हुए घटनाक्रम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया, इससे यह साबित हो गया प्रदेश में पुलिस का इकबाल नही रहा हैं और अपराधी बैखोफ होकर पुलिस के हाथो से निकल रहे हैं। मंगलवार रात की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये। 
हुआ यूं कि निकटवर्ती बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना पुलिस थाने का वांछित कुख्यात अपराधी मांगीलाल विश्नोई के जालोर जिले के सरवाणा थाना क्षेत्र के डूंगरी गांव में होने की पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली तो, धोरीमन्ना पुलिस थानाधिकारी मय जाब्ते के मांगीलाल को गिरफ्तार करने सरवाणा थाने पहुंची तथा अपराधी मांगीलाल को गिरफ्तार करने की कोशिश की इस दौरान फिल्मी अंदाज में कुख्यात अपराधी मय उसके साथियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया, जिससे कई पुलिस कर्मी लहूलुहान हो गये। तथा निहत्था खाकी अपराधी एवं सहयोगियों से पिट गई तथा अपराधी मांगीलाल विश्रोई को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया गया इस दौरान हमलावरों ने 5 हवाई फायर भी किये, गनीमत रही की गोली किसी को नही लगी जिसके चलते कोई जनहानि नही हुई। पूरे प्रकरण में सरवाड़ थाने में पुलिस पर जानलेवा हमले और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया हैं।

आठ पुलिसकर्मी घायल

पुलिस की फौरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचना और अपराधी एवं उसके साथियों की एकजुटता के चलते पुलिस पर हमला हुआ, हमले में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गये जिसमें एक पुलिसकर्मी के गंभीर चोटे आने के भी समाचार मिले हैं। जानकारी के अनुसार जानलेवा घातक हमले में धोरीमन्ना थानाधिकारी सुरेश सारण, एएसआई रावताराम पोटलिया, आईदानराम चौधरी, जयवीर सिंह, खानु खान, धमेन्द्र कुमार, राहुल गुर्जर व लाभुराम घायल हुए। जिसमें आईदानराम चौधरी के सिर में गंभीर चौट आई। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया।

मांगीलाल हैं कुख्यात अपराधी


पुलिस पर हमला कर छ़ुड़ाय गया मांगीलाल कई संगीन जुर्मो का कुख्यात अपराधी हैं, इससे पूर्व में बाड़मेर जिले के बाखासर थाने में डोडा पोस्त एनडीपीएस एक्ट, जेल तोड़ कर फरार होने के साथ-साथ वर्ष 2015 में धोरीमन्ना पुलिस पर फायरंग भी कर चुका हैं। इसके अलवा मांगीलाल विश्रोई पर पड़ौसी राज्य गुजरात में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस पर किये फायर


कुख्यात अपराधी मांगीलाल को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने के लिए सहयोगियों ने पुलिस पर 5 से अधिक फायर किये, गनीमत रही की गोली पुलिस को नही लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
जानलेवा हमले और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज
सरवाणा थाने के एएसआई मोहनलाल ने बताया कि धोरीमन्ना पुलिस थानाधिकारी सुरेश सारण ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने तथा फायर करने के अलावा राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया हैं। 
पुलिस कर्मी को गंभीर चोटे आई
खबर हैं कि पुलिस पर हुए जानलेवा हमले में धोरीमन्ना पुलिस थाने के कानिस्टेबल आईदानराम के सिर पर गंभीर चोटे आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

बड़ा सवाल, खाकी निहत्थे क्यों?

सबसे बड़ा सवाल उठ रहा हैं संगीन जुर्म के अपराधी को पकडऩे गई पुलिस आखिर निहत्थे क्यों गई, अपराधी को छुड़ाने के लिए उसके सहयोग हवाई फायर करते रहे लेकिन उनको रोकने के लिए पुलिस के पास कुछ भी नही रहा, यही अपराधी पूर्व में भी इसी थाने की पुलिस पर फायर कर चुका था, फिर भी पुलिस का इस तरह से ऐसे कुख्यात अपराधी को पकडऩे जाना और अपराधी के सहयोगियों के हाथों पिट कर आना और पुलिस गिरफ्तर से अपराधी को छुड़ा कर भगाना पुलिस पर कई सवाल खड़े करता हैं।
 


divya panchayat daily