Monday, 24 July 2017

श्रम विभाग में लम्बित प्रकरणांे को 30 अगस्त तक निपटायेः श्रम मंत्री

अधिकारी उपकर संग्रहण के लिए सख्ती बरतें : श्रम मंत्री 



जयपुर। श्रम मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में सोमवार को श्रम भवन आयुक्तालय में श्रम विभाग के जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
डॉ. यादव ने बताया कि विभाग निर्माण श्रमिक टूल किट सहायता योजना, निर्माण श्रमिक जीवन एवं भविष्य सुरक्षा योजना, निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना, निर्माण श्रमिक सुलभ्य आवास योजना, शुभ शक्ति योजना एवं सिलिकोसिस पीड़ित हिताधिकारी के लिए सहायता योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहा है। इन सब योजनाओं में लाभ लेने के लिए विभाग को 30 जून तक 3 लाख 55 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे जिन पर कार्यवाही करते हुए 20 जुलाई तक लगभग 2 लाख प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। 30 अगस्त तक सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर लिया जायेगा।
श्रम मंत्री जिला अधिकारियों से वित्तीय वर्ष के दौरान आवंटित उपकर राशि के संग्रहण के लक्ष्यों के विरूद्ध उनकी ओर से प्राप्त उपकर का जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेस कलेक्शन (उप कर संग्रहण) के लिए सख्ती बरतनी होगी। साल 2017-18 के लिए 400 करोड़ रुपए के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सेस कलेक्शन के लिए निर्धारित त्रैमासिक लक्ष्य 72 करोड़ 85 लाख रुपए को प्राप्त कर लिया है। शेष कलेक्शन में प्रत्येक जिले में संबंधित अधिकारी निर्मित एवं निर्माणाधीन इमारतों की सूची बनाकर सेस वसूलने के लिए नोटिस जारी करें। उन्होंने पिछली तिमाही में आवंटित लक्ष्यों के मुकाबले कम उपकर प्राप्त करने वाले अलवर, अजमेर, टोंक, भरतपुर, चूरू, हनुमानगढ़, पाली, सिरोही, प्रतापगढ़ जिले के अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों के लिए आवंटित लक्ष्य हासिल करने की तिथि तय करते हुए पेंडेसी शून्य कर श्रम सचिव को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आवंटित लक्ष्यों को पूरा कर पेंडेंसी को जीरो करने का कार्य आवंटित तारीख तक पूर्ण न होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
मंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से उनके जिलों में श्रम सुविधा केन्द्र स्थापित करने के लिए की गई कार्यवाही का फीडबैक लेते हुए निर्देशित किया कि वह सम्बन्धित जिला कलक्टर से सम्पर्क कर भूमि आवंटित करवाने, भवन किराये पर लेने या खाली हुए विद्यालय भवन को आवंटित करवाने के लिए त्वरित कार्यवाही करें। बजट सम्बन्धी कठिनाइयां आने पर तुरन्त मुख्यालय से सम्पर्क कर समाधान करवाएं।
 श्रम मंत्री ने गत तिमाही में बीओसीडब्ल्यू टास्क फोर्स बैठक, उपकर वसूली के लिए आयोजित शिविरों की सूचना, जिलेवार आक्षेपित ऑडिट पैराज को मुख्यालय से दिशा-निर्देश प्राप्त कर शीघ्र निपटाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं मेें लम्बित प्रकरणों के कारणों को जाना। अद्र्ध न्यायिक कायोर्ं में विभिन्न श्रम अधिनियमों के अंतर्गत लम्बित प्रकरणों को भी शीघ्र निपटाए जाने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि वह बिना किसी दबाव के पूर्ण पारदर्शिता से कार्य करें ताकि वास्तविक व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके। पूर्ण मनोयोग से श्रमिकों के हित में कार्य करने पर यदि उन्हें कोई व्यक्तिगत समस्या का सामना करना पड़ता हो तो निःसंकोच हमें बताएं। मंत्री ने श्रम सचिव व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को श्रम निरीक्षकों के प्रमोशन प्रकरणों में त्वरित गति से कार्यवाही कर नियमानुसार परिलाभों से लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर श्रम मंत्री डॉ. जसवंत यादव ने भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण उपकर अधिनियम 1996 के अंतर्गत उपकार संगठन एकीकृत निर्देशिका नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया।
श्रम विभाग के शासन सचिव ने राजस्थान सम्पर्क पर दर्ज जिलेवार विभिन्न पैंडेंसी की समीक्षा कर शीघ्र निपटाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दर्ज शिकायत यदि अपने स्तर की न हो तो उसे फॉरवर्ड करें तथा निपटारा न होने योग्य हो तो उसे निरस्त कर पैंडेंसी को शून्य किया जाए। अपने स्तर पर इन प्रकरणों को लेकर नहीं बैठें। स्वयं मुख्यमंत्री का इस पोर्टल पर सीधा नियंत्रण होता है। अतिरिक्त श्रम आयुक्त सीबीएस राठौड़ ने चर्चा के लिए मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
x

बाडमेर जिले में भार बारिश को लेकर 25 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा

पाली-जालोर व सिरोही में पहले से ही हो चुकी हैं अवकाश की घोषणा

बाडमेर। बाडमेर जिले मे भारी बरसात के मध्यनजर जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते ने 25 जुलाई मंगलवार को सभी सरकारी व निजी स्कूलों मे अवकाष की घोषणा की है। आदेष में सभी स्कूलों मे पूर्णतः छुट्टी रखने के निर्देष दिये गये है बावजूद इसके किसी स्कूल के खुली रहने की जानकारी मिली तो उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Wednesday, 19 July 2017

जून 2018 तक हर ढाणी को मिल जाएगी बिजली

योजना की जिलेवार समीक्षा कर दिये गति लाने के निर्देष



 ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को तीनों डिस्कॉम की सयुक्त बैठक में डिस्कॉम में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति 12 वीं योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा श्री संजय मल्होत्रा, विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्री श्रीमत पाण्डे, तीनों डिस्कॉम्स के प्रबन्ध निदेशक, निदेशक वित्त व निदेशक तकनीकी, मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता टीडब्ल्यु व डीडीयूजीजेवाई तथा योजना से संबंधित कॉन्ट्रेक्टर्स भी शामिल हुए। 

   
ऊर्जा राज्य मंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने 12 वीं योजना दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली कनेक्शन जारी करने की प्रगति की सर्किलवार समीक्षा के दौरान इसकी धीमी प्रगति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा वर्तमान में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति नई योजना के सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा कर इस योजना के तहत घरेलू कनेक्शन देने का कार्य जून, 2018 तक आवश्यक रुप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का प्रमुख उददे््श्य यह है कि सबको बिजली कनेक्शन मिले और प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति बिजली की सुविधा से वंचित नही रहे। 
 
पुष्पेन्द्र सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति 12 वी योजना के अन्तर्गत लक्ष्य की तुलना में अब तक बीपीएल व अन्य आवासों को दिए गए कनेक्शन एवं योजना की क्रियान्वित में आ रही समस्याओं के समाधान करने के लिए डिस्कॉम अधिकारियों व योजना से संबंधित कॉन्ट्रेक्टर्स के साथ चर्चा की तथा डिस्कॉम अधिकारियों को कॉन्ट्रेक्टर्स की समस्याओं के उचित समाधान करने के निर्देश दिए। 
     
बैठक में सयुक्त रूप से डिस्कॉम अधिकारियों व योजना से संबंधित कॉन्ट्रेक्टर्स ने अवगत कराया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। 


तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2013 का 15 दिन में 

संशोधित परिणाम जारी किया जायेगा


 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री  राजेन्द्र राठौड़ की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें  निर्णय लिया गया कि 2013 की तृतीय श्रेणी शिक्षण भर्ती का 15 दिन में संशोधित परिणाम जारी किया जायेगा। इस संशोधित परिणाम जारी होने से राज्य में लगभग 8000 बेरोजगार शिक्षकों को नियुक्तियां मिल सकेगी।
बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, पंचायती राज विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री आर.एस. मक्कड़ व उप शासन सचिव आदि उपस्थित थे। राठौड़ ने 2013 की शिक्षक भर्ती का अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अब पीईओं करेंगे शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत

प्रारंभिक पंचायत प्रसार शिक्षा अधिकारी विद्यालय गुणवत्ता हेतु करेंगे प्रभावी मोनिटरिंग


राज्य की ग्राम पंचायतों में लगाए गए पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा अधिकारियों (पीईओ) को ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्रारंभिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं अन्य समेकित मानदेय पर कार्यरत शैक्षिक कार्मिकों के आकस्मिक अवकाश स्वीकृति के अधिकार दिए गए है। इसके साथ ही वे उस प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों (द्वितीय श्रेणी अध्यापक) के भी आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करेंगे। 


जयपुर। शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि  राज्य की ग्राम पंचायतों में लगाए गए पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा अधिकारियों (पीईओ) को ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्रारंभिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं अन्य समेकित मानदेय पर कार्यरत शैक्षिक कार्मिकों के आकस्मिक अवकाश स्वीकृति के अधिकार दिए गए है। इसके साथ ही वे उस प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों (द्वितीय श्रेणी अध्यापक) के भी आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करेंगे। उन्होने बताया कि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन के वे प्रतिवेदक अधिकारी होंगे। वे उस प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान (वरिष्ठ अध्यापकों) के वार्षिक कार्य मूल्यांकन के भी प्रतिवेदक अधिकारी होंगे।   

शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रदेश की सभी 9 हजार 894 ग्राम पंचायतों मे लगाये गए पदेन पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा अधिकारियाें को निर्देश दिये है कि वे पंचायत के उत्कृष्ट विद्यालय का माह में कम से कम एक बार एवं शेष राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दो माह में कम से कम एक बार आवश्यक रूप से अवलोकन करे। इस दौरान वे विद्यालय कक्षागत शैक्षिक स्तर एवं गुणवत्ता की भी प्रभावी मोनिटरिंग करें। उन्होने कहा है कि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायतों के विद्यालयों को गुणात्मक दृष्टि से सृदृढ करने के लिए अपने कत्र्तव्य को प्रभावी रूप में अंजाम देें।  
       
श्री देवनानी ने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को पंचायत स्थित विद्यालयों की मोनिटरिंग का प्रतिवेदन शाला दर्पण पर नियमित अपलोड़ करने के भी निर्देश दिए है। उन्होने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को ग्राम पंचायतों से प्रभावी समन्वय रखने तथा संबंधित पंचायत की मासिक बैठक में अपने अधीन संचालित सभी राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियाें की प्रगति के संबंध में अवगत कराने की भी हिदायत दी है। साथ ही उन्होने विद्यालय प्रबंधन समितियों की नियमित बैठके आयोजित करवाने, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों को पत्रिका में दर्ज कर उनका समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए है।
खुश खबरी

पंचायतों में आ रही हैं 7500 सहायकों का भर्ती

अगस्त में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया



जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आगामी दिनों में राज्य की 3 हजार ग्राम पंचायतों में 7 हजार 457 ग्राम सहायकों का चयन किया जायेगा।

राठौड़ बुधवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में अधिकारियों की बैठक लेकर इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने 17 अगस्त, 2017 से चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। बैठक में शिक्षा एवं पंचायती राज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी, शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री नरेश पाल गंगवार, पंचायती राज विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री आर.एस. मक्कड़, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Monday, 17 July 2017

एसडीएम जाट के स्थानान्तरण का विरोध, सडको पर उतरी जनता

बालोतरा में पहली बार हुआ अधिकारी के पक्ष में ऐसा महौल

राजस्व मंत्री का आवास घेरा, एक ही मांग निरस्त हो तबादला

लोगों ने राजस्व मंत्री के निवास पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
बालोतरा। उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट का 9 महिने के अल्प समय में राज्य सरकार द्वारा स्थानान्तरण किये जाने पर बालोतरा उपखंड वासियों में रोष हैं। एसडीएम का ट्रांसफर रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को सैकडो लोगों ने डाक बंगले पर एकत्रित होकर रैली के रूप में राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी के आवास पर पहुंचे तथा घर के आगे प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी जाट का स्थानान्तरण रद्द करने के नारे लगाये। उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने अपने 9 महिने के अल्प समय के कार्यकाल में बालोतरा उपखंड क्षेत्र में कई अनूठे कार्य किये जिसके चलते उन्हे यहां से इतना जल्दी जाना नही देखना चाहता हैं, जिसकों लेकर सोमवार को बडी संख्या में लोग सडकों पर उतरे तथा राज्य सरकार से एसडीएम का स्थानान्तरण निरस्त करने की मांग करते हुए आक्रोष व्यक्त किया। इस दौरान सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री के आवास का घेराव

उपख्ंाड अधिकारी प्रभातीलाल जाट का स्थानान्तरण रूकवाने को लेकर बालोतरा उपखंड के लोगों ने राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी के आवास का घेराव करते हुए नारेबाजी की। करीबन आधा घंटा तक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहंचे जहां पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।




9 महिने के कार्यकाल में चमका दिया उपखंड क्षेत्र
उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने अपने 9 महिने के छोटे से कार्यकाल मे कार्यशैली के जरिये पूरे उपखंड क्षेत्र के लोगों मे नई छाप छोड दी। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण, वर्षाे पुराने बंद पडे रास्तों को आपसी भाई चारे से खुलवाना, अतिक्रमण हटा कर सडकों को साफ सुधरी बनाने के साथ-साथ राजस्व प्रकरणों को मेल जोल से निपटारा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जाट ने बालोतरा शहर सहित उपखंड को 80 प्रतिशत तक पॉलीथीन मुक्त करवाया। बालोतरा शहर की यातायात व्यवस्था, सडकों पर खडे रहने वाले वाहनों को हटवाने के साथ-साथ एक जगह पर हाट-बाजार स्थापित करवाया तथा शहर की दिवारों पर कलात्मक पेंटिंग करवा कर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अनूठी पहल जगाई।


divya panchayat daily