Tuesday, 10 May 2022

अवैध बजरी खनन को संयुक्त जॉच अभियान चलाया जाएगा

अवैध बजरी खनन को संयुक्त जॉच अभियान चलाया जाएगा
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बाड़मेर। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए 15 मई से एक माह के लिए खान विभाग के साथ साथ राजस्व, वन, पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त जॉच अभियान चलाया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर इसकी धडपकड की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन में लगे डम्पर, जेसीबी, बड़े वाहनों के मालिकों की पहचान कर कार्यवाही करने के साथ ही मौके पर ही खनन उपकरण जब्त कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने अभियान के दौरान बजरी के अलावा अन्य खनिजों की भी धरपकड़ करने तथा अभियान की प्रतिदिन रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि जिले में खनिज बजरी के संभावित अवैध खनन स्थलों यथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में कनाना, किटनोद, बिठुजा, तिलवाड़ा, गोला सोढा एवं बागुण्डी का लुनी नदी क्षेत्र, सिणधरी में पायला कला, सडा, भटाला, दरगुडा व सिणधरी चोसिरा लुनी नदी क्षेत्र, गुडामालानी में खुडाला,े जालीखेडा, नई उन्दरी व आमलियाली लुनी नदी क्षेत्र तथा सिवाना में जेठंतरी, सिलोर, अजीत व समदडी लुनी नदी क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चैकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चौकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। 
उन्होने बताया कि गत 14 मार्च 2022 की बैठक के उपरान्त अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन के 2 एवं परिवहन के 48 प्रकरण सहित कुल 50 प्रकरण दर्ज कर कुल 22 लाख 03 हजार रूपये की वसूली की गई है।  
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, एसीएफ दीपक कुमार, जिला परिवहन अधिकारी बाडमेर संजीव चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा, उप पुलिस अधीक्षक गुडामालानी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें। 

वीर इंटरनेशनल द्वारा समाज रत्न चंपालाल के विनायकिया का उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए अभिनंदन

दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
बालोतरा/सिवाना। 
वीर इंटरनेशनल द्वारा समाज रत्न चंपालाल के  विनायकिया का  उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए अभिनंदन किया गया। खंडप में भगवान  श्री  पार्श्वनाथ जैन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यो के लिए समाज रत्न चंपालाल के विनायकिया का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान करते हुए अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 6  ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स में वीर  चंपालाल जी के  सराहनीय सेवा कार्यो के लिए , क्षेत्रीय विकास में योगदान एवम उनके द्वारा जॉन चेयरमैन ,अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर तथा क्षेत्र के सेवा कार्यों में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में  विशेष   सकारात्मक योगदान रहा है। समाज रत्न चंपालाल जैन ने कहा कि  सेवा कार्य सभी के सहयोग से होते हैं इसलिए इस सम्मान में सभी  सहयोगियों को  समर्पित करता हु।जैन का साफा, माल्यार्पण, अभिनंदन पत्र भेट कर सम्मान महावीर इंटरनेशनल खंडप केंद्र सहित  महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर पूर्व  जॉन चेयरमैन पारसमल भंडारी  बालोतरा केंद्र उपाध्यक्ष गौतम दाती, जवाहरलाल  हुंडिया, गणपत बांठिया ,बाबूलाल मेहता, जसोल केंद्र पूर्व अध्यक्ष राजू वोरा  सहित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा चंपालाल जी का सम्मान किया गया।  खंडप जैन श्री संघ द्वारा   इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया, पारसमल भंडारी सहित पदाधिकारियों का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

Wednesday, 4 May 2022

हाइवे पर कोयला चोरी पकड़ी DSP ने गोदाम पर मारी रेड

दिव्य पंचायत 
बाड़मेर के बालोतरा में देर रात डीएसपी ने कार्रवाई करते हुए मेगा हाईवे पर अवैध रूप से चोरी किए जा रहे कोयले की गोदाम पर दबिश देकर  बड़ी मात्रा में अवैध रूप से चोरी किया जा रहा कोयला जप्त करते हुए मौके से 2 ट्रेलर, एक हिटाची व एक लोडर मशीन को भी जप्त किया है अवैध धंधे में संलिप्त दो युवकों को हिरासत में लिया........डीएसपी धनफुल मीणा ने बताया कि गुजरात से पंजाब की ओर जाने वाले कोयले के ट्रकों से मेगा हाईवे पर बड़ी मात्रा में कोयला चोरी की सूचनाएं मिलती है हाईवे के ढाबो व अन्य लोग ऐसे धंधे में सलिप्त होकर कोयले की खरीद फरोख्त करते हैं जिस पर कार्रवाई की गई।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक मे विभागीय गतिविधियों पर विस्तार से समीक्षा, गर्मी को देखते हुए पेयजल एव विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, समय पर मिले लोगों का पानी - विधायक,

 जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक मे विभागीय गतिविधियों पर विस्तार से समीक्षा,

गर्मी को देखते हुए पेयजल एव विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देंसमय पर मिले लोगों का पानी - विधायक,

जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें अधिकारीकरें निराकरण - जिला प्रमुख

अनकमीशन गांवों व ढ़ाणियों में टेंकरों से हो रहा है पेयजल परिवहन - जिला कलक्टर

जैसलमेर मई/जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को डीआरडीए सभागार में जिला प्रमुख प्रताप सिंह सौलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेजिला कलक्टर डॉ प्रतिभा सिंहपुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावतपंचायत समिति सम के प्रधान तनसिंह सोढ़ाजैसलमेर प्रधान श्रीमती रसाल कंवरमोहनगढ़ प्रधान श्रीमती कृष्णा चौधरीसांकड़ा प्रधान भगवत सिंह तंवरफतेहगढ़ प्रधान जनक सिह भाटीमुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ टी. शुभमंगलाअतिरिक्त जिला कलक्टर दाताराम के साथ ही जिला परिषद सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारी जनप्रतिनिधि की समस्या पर विशेष ध्यान दें

जिला प्रमुख सोलंकी ने अधिकारियों को कहा कि वे जनप्रतिनिधियों द्वारा पानी बिजली के साथ ही अन्य विभागीय समीक्षाओं से अवगत कराया जाता है तो उसमें वे गंभीरता से कार्यवाही कर समस्या का समाधान करें। उन्होंने कृषि विभाग की अनुदानित डिग्गियां जो नहरी क्षेत्र में बनाई गई हैउसका भुगतान कराने पर जोर दिया ताकि किसानों को इसका लाभ मिले। उन्होंने जहां पर भी अभी विद्युत व्यवधान दुरस्थ नहीं हुआ है वहां तत्परता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रामगढ़ सीएचसी में 108 एम्बूलेंस की व्यवस्था कराने की आवश्यकता जताई।





पानी के लिए संवेदनशील रहें अधिकारी

जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने पानी व बिजली के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस भीषण गर्मी में लोगों को समय पर पानी मिले इसकों सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए कार्य करें। उन्होंने इसके लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को फील्ड में मुश्तेद रहनेपानी की समस्या प्राप्त होते ही वहां पानी आपूर्ति करानेअनकमीशन ढ़ाणियों में प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से गांवों एवं ढाणियों की सूची प्राप्त कर टेंकरों से पेयजल परिवहन कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह समय सभी के लिए कठिन है एवं अधिकारी व जनप्रतिनिधि टीम भावना से कार्य कर लोगों को राहत पहुंचावे।

प्राथमिकता से करें पेयजल विभाग के नलकूपों को विद्युतीकृत

उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि वे जलदाय विभाग के सभी नलकूपों को अतिशीघ्र विद्युतीकृत करावें ताकि लोगों को समय पर पानी की सुविधा का लाभ मिले। उन्होंने सिंचित क्षेत्र में जलदाय विभाग के पेयजल स्कीमों पर 15 से 16 घण्टे विद्युत सप्लाई करनेविद्युत सिस्टम में सुधार लानेअनुसूचित जातिजनजाति के कृषि कनेक्शन जारी करनेविद्युत व्यवधान पर तत्परता से कार्यवाही कर एफआरटी टीमों से विद्युत सप्लाई सुचारू करानेस्वीकृत 132 केवी जीएसएस पर अतिरिक्त ट्रांसफॅार्मर लगाने, 11 केवी जीएसएस जो स्वीकृत हुए हैउनमें शीघ्र ही भूमि आवंटन करवाकर कार्य चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीएसएस कार्य के लिए अभी से ही उपकरणों एवं सामग्री के स्टोर की व्यवस्था करने पर जोर दिया।

जनप्रतिनिधि पशु शिविर चालू करावें

विधायक ने प्रधानों से कहा कि जिले में अभाव की स्थिति में पशु शिविर स्वीकृत कर दिए हैलेकिन अभी तक ग्राम पंचायतों द्वारा चालू नहीं किए गए हैजो खेद की बात है। उन्होंने सरपंचों को प्रेरित कर एवं ग्राम सेवकों को पाबंद कर शीघ्र ही पशु शिविर चालू कराने पर जोर दिया। ताकि पशुपालकों के पशुधन का संरक्षण हो। उन्होंने प्रत्येक राजस्व गांव में महानरेगा के तहत कार्य स्वीकृत कराने पर भी बल दिया।

योजनाओं के लिए पात्र लोगों को करें सूचीबद्धदें लाभ

विधायक ने विभागीय अधिकारियों को विभाग में रिक्त पदों के बारे में पूरी सूचना प्रेषित करने के साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्यसामाजिक सुरक्षाकृषि विभागश्रम विभाग की योजनाओं इत्यादि से संबंधित पुस्तिका प्रकाशन कराने के साथ ही ग्राम पंचायतवार पात्र लोगों को सूचीबद्ध कराने पर जोर दिया ताकि जो भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित रहा हैउसे जोड़ा जा सके। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे यहां के पशुधन व दूरियों को देखते हुए पशुओं के उपचार के संबंध में पंचायत समितिवार दो-दो वाहनों के प्रस्ताव तैयार कर पेश करें ताकि इसकी स्वीकृति दिलाने की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने वन विभाग को नहरी क्षेत्र में टिब्बा स्थरीकरण कार्य वाली भूमिका स्वामित्व प्राप्त करनेखालों एवं माईनर के पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।

पेयजल आपूर्ति की हो रही प्रभावी मॉनिटरिंग

जिला कलक्टर डॉ प्रतिभा सिंह ने बताया कि जिले में पेयजल आपूर्ति की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर ढ़ाणियों एवं गांवों में टेंकरों से पेयजल परिवहन किया जाकर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर अधिकारी भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पेयजल प्रबंधन के लिए 50 लाख का कंटीजेन्सी प्लान भी स्वीकृत किया गया हैजिसका भी उपयोग किया जा रहा है वहीं विभाग की मांग पर 170 श्रमिकों से बढ़ाकर 300 श्रमिकों की स्वीकृति कर दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस भीषण गर्मी में मुश्तैदी से कार्य कर समय पर लोगों को पीने का पानी व बिजली की सुविधा उपलब्ध कराए।

जनप्रतिनिधियों ने रखी ये समस्याएं

प्रधान सम तनसिंह सोढ़ा ने सड़क के पास जाने वाली विद्युत लाईनों को सही करानेसत्तो एवं दव सड़क की मरम्मत करानेखुहड़ी क्षेत्र में पानी आपूर्ति सुचारू कराने की आवश्यकता जताई। प्रधान फतेहगढ़ जनकसिंह ने छोड़ियालखमणासांवतारासला एवं आस-पास की ढ़ाणियों में पानी आपूर्ति करानेजनप्रतिनिधियों द्वारा बताए गए ढ़ाणियों एवं गांव में टेंकरों से पेयजल परिवहन करानेसांकड़ा प्रधान भगवत सिंह तंवर ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का फोन उठाने की भी बात कही। जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवालहरीश धनदे ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सोलर सिस्टम लगानेजिन जॉबकार्डधारियों ने महानरेगा में 100 दिवस कार्य पूर्ण करा लिया हैऐसे श्रमिकों के ग्राम सेवकों को पाबंद कर ई-श्रम कार्ड बनाने के साथ ही अन्य सदस्यों ने भी क्षेत्र की पानी बिजली की समस्या से अवगत कराया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ टी. शुभमंगला ने बैठक में गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट पेश की। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला परिषद सदस्य श्रीमती दरिया कंवरश्रीमती किरण कंवरकान भारतीउत्तम सिंहश्रीमती मदन कंवर ने भी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ग्राम पंचायत जांगुओ की ढाणी के भवन का पूर्व मंत्री चौधरी ने किया उद्घाटन

राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध- पूर्व मंत्री चौधरी। 
- नवीन ग्राम पंचायत जांगुओ की ढाणी के भवन का पूर्व मंत्री चौधरी ने किया उद्घाटन
दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
बाड़मेर/बायतु। राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, बिना किसी भेदभाव से जोंगुओ की ढाणी ग्राम पंचायत का विकास मिलकर करेंगे यह विचार बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक हरीश चौधरी ने बायतु पंचायत समिति की नव गठित जांगुओ की ढाणी के पंचायत भवन का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य की सवेंदनशील सरकार ने आमजन के लिये जन्म से लेकर मरण तक अनेक जन -कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिसका लाभ उठाने के लिए जागरूक होकर आगे आने की आवश्यकता है। 
विधायक चौधरी ने कहा कि गांव और गरीब के चहुंमुखी विकास में राज्य सरकार कोई कोर कसर नहीं रखी गई है। ग्रामीण विकास की परिकल्पनाओं को साकार करने के उद्देश्य से पंचायतों का पुनर्गठन किया गया। जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। यह हम सभी का प्रयास है। 
 पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि आप सभी स्थानीय ग्राम वासियों की भावनाओं एवं मांग को देखते हुए हमने ग्राम पंचायत जांगुओ की ढाणी नवीन ग्राम पंचायत का गठन किया। इस अवसर पर बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले तीन सालों में बायतु विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़कों का नवीनीकरण, विद्युत सुधार एवं विकास के सार्वजनिक कार्य खूब किये गए है तथा आगे भी विकास के कार्य करवाये जाएंगे। इसी तरह बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

तुष्टिकरण की नीति से बढ रहे अत्याचार: भाजपा

तुष्टिकरण की  नीति से बढ रहे अत्याचार: भाजपा
दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
बालेसर। भाजपा बालेसर मंडल विस्तारक दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष मनोहर लाल पालीवाल के निर्देशानुसार आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें वर्तमान सरकार की तुष्टिकरण की  नीति से बढते अत्याचार रोकथाम को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम का उपखंड अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। करौली व जोधपुर में हुए दंगो की निष्पक्ष कार्यवाही कर दोषियों को सजा दी जाए।
वीडियो में पुष्टि होने के बाद चेहरों की पहचान करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
जालौरी गेट पर बालमुकुंद बिस्सा की मूर्ति से की गई छेड़छाड़ एवं संप्रदाय विशेष के झंडे लगाने में जिन असामाजिक तत्वों ने भाग लिया उनकी पहचान करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए |
आज उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पुराम कच्छावा ,सोशल मिडीया संयोजक नरेन्द्र सिंह ईन्दा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमतसिंह ईन्दा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जबराराम कुमावत,महामंत्री देवीलाल शर्मा,वरूण पारख,आई टी सेल संयोजक किशोर शर्मा , उपाध्यक्ष पुनाराम गहलोत सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बालोतरा का मैराथन दौरा किया

 
जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बालोतरा का मैराथन दौरा किया

दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क

बालोतरा। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को बालोतरा में मैराथन दौरा किया। कलेक्टर लोकबंधु ने बालोतरा उपखंड कार्यालय में दो बैठके लेने के साथ-साथ जिला अस्पताल व कांजी हाऊस का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। 

बालोतरा उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने बताया कि बालोतरा उपखंड क्षेत्र के अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं की समीक्षा एवं पेयजल, विद्युत सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कलेक्टर बालोतरा पहुंचे। कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय सभागार में दो अलग-अलग बैठके ली। लोकबंधु ने पहले उपखंड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की। जिसमें पंचायत समिति स्तर पर जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानने के साथ-साथ अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये। साथ ही गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था और विद्युत सबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। 










जिला कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुख्ता पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जीएलआर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था के साथ-साथ जहां पर यह संभव नही हो वहां पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जावे, पानी के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। इसके अलावा कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जनता के प्रति उत्तरदायी बनने के निर्देश दिये। इस दौरान सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

एनजीटी के आदेश की

 पालना के निर्देश

जिला कलेक्टर ने दूसरी बैठक हाल ही में आये एनजीटी के फैसले की पालना को लेकर ली। बैठक मे प्रदूषण नियंत्रण मंडल के रीजनल अधिकारी राजकुमार शेरा ने आदेश को ब्रीफ किया। इस दौरान सीईटीपी के पदाधिकारियों ने इंडस्ट्रीज की परेशानियों को जिला कलेक्टर के समक्ष रखी। बैठक मे जेरला रोड़ पर स्थित अवैध ईकाईयों का मुद्दा भी उठा जिस पर कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, विद्युल विभाग और नगर परिषद को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी ईकाईयों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद करते हुए आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जावे। साथ ही जिला कलेक्टर ने नगर परिषद के एचटीपी प्लांट के ट्रीटेट पानी के पुन:उपयोग पर भी चर्चा की।

पानी के अवैध दोहन और जलमाफियाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि बालोतरा उपखंड क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण का प्रशासन तत्पर हैं साथ ही बालोतरा के आस-पास अवैध जलदोहन के मामले को लेकर उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में कमिटी बनाई जा रही हैं वो इस पर निगरानी रखेगी साथ ही ऐसे जलमाफियाओं पर कार्रवाई की जायेगी।

कलेक्टर नेे बताया कि पानी चोरी को लेकर एक मामला भी दर्ज हो रखा हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक कार्रवाई को आगे नही बढ़ाया हैं जिसकी रिपोर्ट पुलिस उपाधीक्षक से मांगी गई हैं, ऐसे किसी भी प्रकरण में कोताही नही बरती जायेगी। 

कांजी हाऊस पहुंचे कलेक्टर

जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बालोतरा नगर परिषद द्वारा संचालित कांजी हाऊस का निरीक्षण किया। कांजी हाऊस में एक भी गौवंश नही था जिस पर गत दिनों हुई गौवंश मौत के मामले में एसडीएम नरेश सोनी और आयुक्त  शिवपालसिंह से जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने कांजी हाऊस के पास बने डम्पिंग यार्ड की तारबंदी करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान सरपंच मालाराम बावरी, खेमाराम सारण ने जेरला में प्रदूषित पानी को लेकर कलेक्टर को जानकारी दी, जिसके स्थाई समाधान के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये। इस दौरान तहसीलदार प्रवीण चारण, नगर परिषद राजस्व अधिकारी पवन कुमार भी मौजूद रहे।

गौशाला में परिंडा लगाया, गायों को गुड़ खिलाया

बालोतरा दौरे के दौरान जिला कलेक्टर अन्नपूर्णा गौशाला पहुंचे यहां पर पक्षी प्रेमियों के आग्रह पर परिंडा अभियान का शुभांरभ किया तथा गौशाला का निरीक्षण कर गायों को गुड़ खिलाया। कलेक्टर ने शहर में परिंडे लगाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान एसडीएम नरेश सोनी, तहसीलदार प्रवीण चारण साथ रहे।

जिला नाहटा अस्पताल का किया निरीक्षण

जिले मे भीषण गर्मी एवं मौसमी बीमारियों से ओपीडी बढऩे के मद्देनजर मरीजों के उपचार का जायजा लेने को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को बालोतरा के जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया एवं नि:शुल्क उपचार के इंतजाम को परखा।  जिला कलेक्टर ने नाहटा चिकित्सालय में भीषण गर्मी के कारण तापघात, लू एवं मौसमी बीमारियों से बढ़ी ओपीडी से चिकित्सालय में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि मरीजों को चिकत्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को मुफ्त दवाई एवं जांच कराने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा एवं जाँच योजना की पूरी पड़ताल की।  जिला कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भृमण कर रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उपचार व दवाओं के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के काउंटर एवं अस्पताल में दवा स्टोर पर पहुंच उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चिरंजीवी योजना के तहत इलाज के लिए संचालित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर योजना का अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। 

उन्होनें योजना के संबंध में जानकारी देने तथा अधिकाधिक लोगों को योजना से जोडऩे के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था पर जोर देने को कहा। इस मौके पर उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस गहलोत मौजूद रहे।

divya panchayat daily