Tuesday, 7 June 2022

गुड़ामालानी में फिर सड़क हादसा, दो की मौत

गुड़ामालानी में फिर सड़क हादसा, दो की मौत

गुडामालानी से दिव्य पंचायत के लिए अर्जुन दर्जी की रिपोर्ट
गुडामालानी। क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर जिंदगी पर भारी पड़ा है। रात्रि के समय तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 
जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुडामालानी थाना क्षेत्र के रामजी की गोल सरहद में देर रात्रि में  एक शिफ्ट कार नहर की डिवाइडर से टकरा गई।
 जिससे वह पलट गई हादसे में कार सवार भंवरलाल पुत्र रतनाराम निवासी गांधी की ढाणी, ओमप्रकाश पुत्र हनुमान राम ढाका निवासी सदराम की बेरी व नरेश खीचड़ पुत्र किशना राम सांचौर की ओर जा रहे थे इस दरमियान कार पलट गई सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर और घायलों को अस्पताल आया लेकिन बीच रास्ते में ही दो ने दम तोड़ दिया एक गंभीर घायल को सांचौर रेफर किया गया है।
 





 

Monday, 6 June 2022

बाड़मेर: सड़क बदली श्मशान में सड़क हादसे में 8 की मौत, बारात की गाड़ी ट्रेलर से टकराई

बाड़मेर: सड़क बदली श्मशान में सड़क हादसे में 8 की मौत, बारात की गाड़ी ट्रेलर से टकराई

गुड़ामालानी से दिव्य पंचायय के लिए अर्जुन दर्जी की रिपोर्ट
गुड़ामालानी। गुड़ामालानी के पास मेगा हाइवे पर देर रात करीब 11.30 बजे हुए एक सड़क हादसे में झकझोर कर रख दिया। हादसा एक ट्रेलर TUV गाड़ी की टक्कर के बीच हुआ हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 जानकारी के अनुसार रानीवाड़ा के सेडिया गांव से एक बारात गुड़ामालानी क्षेत्र के कान्धी का पार आ रही थी इसी दरमियान बरात में शामिल एसयूवी गाड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दिव्य पंचायत समाचार पत्र को मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार 9 लोगों में से 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा एक गंभीर घायल का सांचौर के अस्प्ताल में इलाज चल रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात हुए हादसे के बाद मौके पर बड़ा जाम लग गया था, पुलिस ने मोर्चा संभाला और दुर्घटना कार्य दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। दुखद हादसे की खबर सुनकर आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल अस्पताल पहुंच गए। दिव्य पंचायत समाचार के अनुसार बताया जा रहा है कि दुर्घटना में सभी मृतक रानीवाड़ा के सेडिया गांव से बारात लेकर गुडामालानी क्षेत्र के कान्धी का पार गांव आ रहे थे इस दौरान गांव से 8 किलोमीटर पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 8 लोगों ने जान गवा दी हादसे की खबर सुनते ही शादी वाले परिवारों में मातम छा गया।
इनकी हुई है हादसे में मौत
प्राम्भिक जानकारी के अनुसार पूनमाराम पुत्र धीमाराम, प्रकाश पुत्र पेमाराम, मनीष पुत्र पूनमाराम, मनीष पुत्र मांगीलाल, भगीरथ पुत्र पोकरराम, मनोहर व बुधाराम सहित 1 अन्य की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल का सांचोर में इलाज चल रहा है। 
सामुहिक विवाह में आई थी बारात
जानकारी के अनुसार यह बारात जिस घर मे आ रही थी वहां पर चार शादिया एक साथ थी, सामूहिक विवाह समारोह में मातम पसर गया। 

समाज और संघ के प्रति दायित्व बोध हो - मुनि मोहजीत


 बालोतरा। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा की शाखा इकाई तेरापंथी सभा बालोतरा के नव मनोनीत अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल उनकी कार्य समिति एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य  मुनि श्री मोहजीत कुमारजी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। राजेश बाफणा ने बताया की इस अवसर पर मुनि श्री मोहजीत कुमार जी ने कहा कि तेरापंथी सभा समाज की शिखर संस्था है। इसके अन्तर्गत सभी संस्थाए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में गतिमान रहें। समाज और संस्थाओं के प्रतिनिधि गण समाज के विश्वास को जीने का प्रयास करे। 
समाज के प्रत्येक व्यक्ति  से सीधा संपर्क स्थापित करे। समाज और संघ के प्रति अपने दायित्व का बोध करे। सामाजिक मूल्यों के विकास में अपना योगदान दे। सभा के सदस्यों को मुनि भव्य कुमार जी ने कहा अध्यक्ष पद का अर्थ दायित्व बोध से होता है। धनराजजी अध्यक्ष के साथ अच्छे कार्यकता व धर्मसंघ के प्रति श्रद्वावान श्रावक है। उनके प्रति भावी मंगलकामना कार्यक्रम की शुरुवात  मुनि श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई मंगलाचरण तेरापंथ सभा गीत से किया गया।
 अध्यक्ष के शपथ ग्रहण पर निवर्तमान अध्यक्ष शांतिलालजी डागा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनराजजी ओस्तवाल को शपथ दिलाई गई।
वह अध्यक्ष धनराजजी ने अपनी पदाधिकारी टीम व कार्यकारणी की घोषणा की व उनको शपथ दिलाई ।
अध्यक्ष धनराजजी ने स्वागत भाषण में कहा मेरे ऊपर पूरे  श्रावक समाज ने विश्वास कर मुझे यह दायित्व दिया उसे में आप सभी  के सहयोग से हर कार्य पुर्ण करने का प्रयास करूगा एवं गुरू इंगित को ध्यान मे रखकर सबके साथ मिलकर संघ समाज विकास करूगा।
दायित्व बोध पर तेरापंथी महासभा सदस्य व जोधपुर संभाग प्रभारी गौतमचन्दजी सालेचा, ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलालजी डागा, सिवान्ची मालाणी क्षैत्रीय तेरापंथ संस्थान अध्यक्ष डुंगरजी सालेचा ने अपने अपने विचार रखकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रति मंगलकामना की कार्यक्रम का आभार सहमंत्री मोहन बाफना किया, कार्यक्रम का संचालन मंत्री महेंद्र वैद ने किया।

जालौर में आयोजित महिला आरपीएल 2 जॉनी पार्कर टीम बनी चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत बालोतरा में

जालौर में आयोजित महिला आरपीएल 2 जॉनी पार्कर टीम बनी चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत बालोतरा में
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जालौर।  जिले के रेवतड़ा में आयोजित आरपीएल सीजन 2 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन हुआ जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया सचिव हप्पू चौधरी ने बताया कि दैश के अलग-अलग हिस्सो  से खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला जॉनी पार्कर और राजश्री के मध्य खेला गया निर्धारित 20 ओवर में जॉनी वाकर ने 189 रन बनाए जवाब में राजश्री की पूरी टीम 86 पर ऑल आउट हो गई।
 इस प्रतियोगिता में युमेंन  ऑफ द सीरीज डिंपल शेखावत रहीं जोनी पार्कर टीम स्पॉन्सर श्री तेजपाल जी राजपुरोहित ने खिलाड़ियों को बधाई दी और हमेशा खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया आयोजन कमेटी के सदस्य गौतम जी राजपुरोहित, गणपत जी राजपुरोहित, जीतू भाई राजपुरोहित एवं मुख्य स्पॉन्सर सोथुआ फाउंडेशन ने बधाई दी।

Sunday, 5 June 2022

बेंगलूर में श्री ओम बन्ना कल्ब बाड़मेर रही विजेता

बेंगलूर में श्री ओम बन्ना कल्ब बाड़मेर रही विजेता
बाड़मेर। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के बैनर तले प्रीमियर लीग नेशनल राजपूत क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 श्री चेने बायरेगोड़ा स्टेडियम अम्मावरी पेटे होसकोटे द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ।
प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। जिसमें फाइनल मैच श्री ओम बन्ना क्लब बाड़मेर व रॉयल ओम बन्ना 7773 क्लब पाली के बीच खेला गया जिसमें श्री ओम बन्ना क्लब बाड़मेर फाइनल विजेता रही।
मातृशक्ति मुख्य अतिथि आर. वी. ममताराज, सचिव डॉ ज्योति सिंह, सुनीतासिंह, निर्मलासिंह, सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिलसिंह सिकरवार, महासचिव प्रेमसिंह क की अध्यक्षता में भारतीय राजपूताना सेवा संगठन ने विजेता टीम के कप्तान नरपतसिंह भाटी अजीत को ट्राफी व 1 लाख का चैक व उपविजेता टीम के कप्तान गोविंदसिंह को 50 हजार रुपए का चैक देकर समानित किया।
सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिलसिंह सिकरवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगो मे एकता, अनुशासन और भाईचारा का विकास होता है साथ ही दूर दूर राज्यों से आए खिलाड़ियों का मेल मिलाप होता है । ऐसे आयोजन हमें होने चाहिए जिससे खिलाड़ियों में स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का विकास भी होता है।
ये जानकारी नरपतसिंह उमरलाई ने दी।

देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे कैलाश चौधरी ने कहा- मोदी के नेतृत्व में आध्यात्मिक शिखर पर पहुंचेगा भारत



देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित आध्यात्मिक सम्मेलन में की शिरकत, संतगणों का लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश (उत्तराखंड)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में विभिन्न आध्यात्मिक एवं किसान संगठनों की ओर से आयोजित किसान संवाद कार्यक्रमों में भाग लेकर केंद्र सरकार की कृषि यंत्र की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं मां गंगा को समर्पित मासिक श्री रामकथा में भाग लिया। कथा के दौरान राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों से पधारे भक्तों से मुलाकात की। इस दौरान परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर संत मुरलीधर महाराज तथा साध्वी निरंजन ज्योति के साथ उन्हें शुभकामनाएँ दी।

इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का शनिवार देर शाम देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इसके बाद कैलाश चौधरी ने महादेव मंदिर, देहरादून में दर्शन लाभ प्राप्त कर भोले बाबा से देश की प्रगति और सभी की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया और किसान गोष्ठी में किसान बन्धुओं से पर्यावरण और केंद्र सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के संदर्भ में संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत का प्राचीन एवं आध्यात्मिक गौरव लौटाने को लेकर कृत संकल्पित है एवं अयोध्या में भव्य राम मंदिर तथा वाराणसी में काशी कॉरिडोर के निर्माण सहित हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्नत कृषि समृद्ध किसान के विजन पर काम कर रही है केंद्र सरकार : देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां कृषि समृद्ध होगी तो किसान सुखी होगा और तभी देश भी समृद्ध होगा। इसी आधार पर केंद्र सरकार काम कर रही है। कृषि-उद्यम की सतत प्रगति हो रही है। कैलाश चौधरी ने कहा कि कोरोना के बावजूद कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन सकारात्मक रहा, ग्रोथ रेट 3.9 प्रतिशत रहा, वहीं हमारे कृषि उत्पादों का निर्यात लगभग 4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। अधिकांश खाद्यान्न के मामले में हमारा देश नंबर एक या दो पर है। कृषि क्षेत्र में हमारे देश की लगभग आधी आबादी की आजीविका निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करने के साथ ही इस क्षेत्र में निवेश लाने पर केंद्र सरकार ने जोर दिया है। इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपए के एग्री इंफ्रा फंड सहित कृषि व संबंध क्षेत्रों के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के विभिन्न पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लागू किए गए है। ये इतना विशाल पूरा का पूरा फंड जब जमीन पर उतरेगा तो कृषि क्षेत्र की काया पलट जाएगी।

divya panchayat daily