Friday, 9 September 2022

सोहड़ा सहाकरी समिति चुनाव में धांधली का आरोप, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सोहड़ा सहाकरी समिति चुनाव में धांधली का आरोप, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गिड़ा। तहसील क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समिति सोहड़ा की चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गिड़ा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा हैं। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि सहकारी समिति चुनाव में निर्वाचन अधिकारी और व्यवस्थापक ने मिलीभगत कर अपने नजदीकी लोगों के बिना योग्यता के भी आवेदन लेकर स्वीकार कर दिये जबकि योग्यताधारी आवेदकों के आवेदन खारिज कर चुनाव प्रक्रिया से वंचित रखने का दु:साहस किया हैंं।
ग्रामीणों ने सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि चुनाव अधिकारी ने योग्यता और नियमों को ताक पर रख कर खेताराम पुत्र दल्लाराम वार्ड संख्या 3, धनसिंह वार्ड संख्या 10 और हरदान राम पुत्र पूर्णाराम वार्ड संख्या 9 का आवेदन खारिज कर दिय जबकि निम्बाराम पुत्र ईशराराम वार्ड संख्या 12, भीमाराम पुत्र आदूराम वार्ड संख्या 3 के आवेदन बिना योग्यता के भी स्वीकार किये हैं। ऐसे में ग्रामीणों निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर आशंका जताते हुए निरस्त करने की मांग की हैं। इस दौरान धनसिंह, कंवराजसिंह, अचलाराम, कानाराम लेगा, भोमाराम, डाऊराम, नेनाराम, जोगाराम, रेखाराम, गोरधनराम, देवाराम, दमाराम माकड, खेताराम सहित कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा हैं।

जीएसएस नवोडा बेरा संचालक मंडल के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

जीएसएस नवोडा बेरा संचालक मंडल के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
नवोडा बेरा। ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव शुक्रवार को जीएसएस परिसर में संपन्न हुए निर्वाचन अधिकारी मांगा राम मुंडेल के निर्देशानुसार व्यवस्थापक इदेखान ने बताया कि निर्धारित 11:00 बजे तक निर्धारित सभी 12 वार्डों के सदस्य चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने भाईचारे व अपनत्व की मिसाल पेश करते हुए चुनाव नहीं करवा कर निर्विरोध चयन का फैसला लिया जिस पर सभी प्रत्याशियों ने सहमति जताई।
सहमति के अनुसार वार्ड संख्या 1 से आसीनखा पन्नु वार्ड संख्या 2 से कसूम्बी बानो वार्ड संख्या 3 से ओमाराम मेगवाल वार्ड संख्या 4 से पिंकुदेवी भील वार्ड संख्या 5 से बरगतखा मसा वार्ड संख्या 6 से अमरेखा कलर वार्ड संख्या 7 से सफी मोहमद वार्ड संख्या 8 से बरगतखा पन्नु वार्ड संख्या 9 से अब्दुल खा खीचन वार्ड संख्या 10 से बाबू लाल प्रजापत वार्ड संख्या 11 से निमाजी बानो वार्ड संख्या 12 से अब्दुलखा मसा को सदस्य निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर नवोडा बेरा सरपंच रोशन अली छिपा गंगापुरा सरपंच प्रतिनिधि यासीन कासमी केसरपुरा सरपंच हाजी मुसेखा कादर खान पन्नू नेमाराम इणकिया मुबारक मसा हाजीखा कोहरी साबुखा हासम मारवाड़ी चेनाराम प्रजापत रहमान खा मसा सफी मोहम्मद टावरी जीएसएस व्यवस्थापक सरवण सिंह भाटी व रोशन खान बङनावा एवं समस्त ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Wednesday, 7 September 2022

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने लम्पी सेवा केन्द्र का निरीक्षण कर की दवाइयों वितरण

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने लम्पी सेवा केन्द्र का निरीक्षण कर की दवाइयों वितरण
बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लम्पी स्किन डिजीज बीमारी में काम आने वाले इंजेक्शन व आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के जेरला गाँव मे स्थित नगर परिषद के काजी हाऊस में सचालित लम्पी ग्रसित गायो के लिए बना केंद्र का निरीक्षण किया।बांठिया ने श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सयुक्त रूप में केंद्र के सचालक को लम्पी बीमारी में काम आने वाले एंटी वायरल इंजेक्शन, दवाइयां व सर्जिकल सामान का वितरण करते हुए आगे हर समय सहयोग का भरोसा दिलाया।बांठिया ने कहा कि केंद्र के सचालक गौतम गहलोत व जनक गहलोत में के नेतृत्व में गौवंश की सेवा में लगी पूरी टीम बधाई की पात्र है।आज यहां इनकी गौवंश की सेवा के प्रति कार्य अनुकरणीय है।सचालक जनक गहलोत से बांठिया को बताया कि लोगो के सहयोग के साथ गौशाला के सहयोग से संचालित कैम्प में वर्तमान में करीब 140 गौवंश का इलाज चल रहा है। गहलोत ने बताया कि बालोतरा शहर सहित उपखंड व बायतू उपखंड के आधे से ज्यादा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से लम्पी बीमारी से ग्रसित गौवंश को जानकारी मिलने पर कैम्प में लाकर इलाज किया जा रहा है।इस दौरान कपिल माली, सुखदेव डूडी, जयप्रकाश सोनी, गणेश, हेमाराम, मनोहरसिंह सहित अनेको सेवाभावी लोग मौजूद थे।इस के बाद जेरला सहित अनेको गावों में भी दवाइयों वितरण की।

लम्पी रोग ग्रसित गौवंश की मदद युवा आ रहे आगे,रितिक चौहान ने 31 हजार की सहायता राशि भेंट की.

लम्पी रोग ग्रसित गौवंश की मदद युवा आ रहे आगे,रितिक चौहान ने 31 हजार की सहायता राशि भेंट की.
दिव्य पंचायत
बालोतरा।  लम्पी रोग से ग्रसित गौ वंश की मदद को विभिन्न भामाशाह आगे आ रहे है। इसी क्रम में राजूसिंह चौहान(रितिक)ने बीमार गौवंश की सेवा कार्यो के लिए 31 हजार की सहायता राशि भेंट की।चौहान ने गांधीपुरा में आयोजित गणपति भजन संध्या के दौरान बीमार गायो की इलाज कर रहे अन्नपूर्णा गौ शाला के संचालक जनक गहलोत को सहायता राशि भेंट की।गोगा नवमी को आयोजित भजन संध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,विजय चौधरी की मौजूदगी में चौहान ने सहायता राशि भेंट की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।इस दौरान विक्रम चौहान,सुभाष माली,इमरान,भरत माली,कांतिलाल टाक सहित कई लोग मौजूद रहे।

Monday, 5 September 2022

किटनोद गांव में एक शाम गोगाजी के नाम विशाल भजन संध्या संपन्न

किटनोद गांव में एक शाम गोगाजी के नाम विशाल भजन संध्या संपन्न
दिव्य पंचायत/वीरम देवासी
बालोतरा। निकटवर्ती किटनोद गांव में रविवार की रात्रि को विशाल भजन संध्या आयोजित की गई ‌व सोमवार को गोगाजी मेले का आयोजन होगा। किटनोद मेले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 सितंबर को रात्रि में भजन संध्या व 5 सितंबर को मेले का भव्य आयोजन किया गया। भजन संध्या में ख्यातिप्राप्त गायक कलाकार नारायणराम माझीराणा, अनिता सिसोदिया एवं शिवलाल एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। 
 किटनोद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा पंचायत समिति प्रधान भगवत सिंह जसोल, रूपेंद्र सिंह ABEO, जगदीश प्रजापत पीओ, सरपंच शोभा कंवर, पंचायत समिति सदस्य सुशीला चौधरी सहित तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मेले को सफल आयोजन को लेकर ग्राम विकास अधिकारी बाबुलाल प्रजापत सहित किटनोद पंचायत व ग्रामवासियों ने लग्न से मेहनत की

धर्मधारी में जावो गाजण माता ने मनाओ....एक शाम गाजण माता के नाम भजन संध्या का आयोजन

धर्मधारी में जावो गाजण माता ने मनाओ....
एक शाम गाजण माता के नाम भजन संध्या का आयोजन
दिव्य पंचायत
बालोतरा।
माली समाज पड़ियार संघ सेवा समिति के तत्वावधान में बालोतरा से श्री गाजण माता मंदिर धर्मधारी पावन पैदल यात्रा संघ के यात्रियों ने श्री गाजण माता मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना की। माली समाज पड़ियार संघ सेवा समिति के संघ सचालक ओमप्रकाश माली कनाना ने बताया कि बालोतरा से श्री गाजण माता तक पैदल संघ का आयोजन किया गया।संघ यात्रियों ने धर्मधारी पहुँच कर श्री गाजण माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए देश व समाज व घर मे खुशहाली की कामना की।
भजन संध्या का आयोजन
मंदिर परिसर के समीप शनिवार रात्रि को एक शाम श्री गाजण माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।जिसमे ख्यातिप्राप्त भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। आयोजित भजन सध्या का शुभारंभ भजन गायक भरत बीजापुरी ने गणपति वंदना मैं थाने सिवरू गणपत देवा....से किया।उन्होंने ने गुरु महिमा के साथ अनेको भजनों की प्रस्तुतियां दी।उसके बाद ख्यातिप्राप्त भजन गायक कलाकार रामेश्वर सेवाड़ी ने भजन धर्मधारी में जावो गाजण माता ने मनाओ.....,भजन धर्मधारी
री गाजण माता भेरूजी ने बुलावे....... आवो रणुजा रा राजा थारे नवखण्ड वाजे बाजा...
सहित अनेको भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।वही नृत्य कलाकार सरदार सिंह राजपुरोहित ने माताजी का रूप धारण कर प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। भजन गायक रमेश सुथार पाली व नरेश माली बालोतरा ने भी भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सरोबार कर दिया।भजन संध्या के दौरान कवि सुखदेव सिंह आउआ ने अपने काव्य पाठ से श्रद्धालुओं ने हसीं के ठहाके लगाए।भजन संध्या के दौरान माली समाज पड़ियार संघ सेवा समिति के राकेश कुमार,पारसमल, तेजाराम, भरत हबतोनी, ओमप्रकाश प्रजापत, पार्षद महावीर माली, रोहित सोलंकी, प्रह्लाद खारोडिया, महेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की सँख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित थे।

शिक्षक दिवस पर शिक्षक ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

शिक्षक दिवस पर शिक्षक ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
बालोतरा। निजी अस्पताल में भर्ती वरजुदेवी पत्नी सुरेशकुमार प्रजापत मलवा को डिलेवरी में आपरेशन के दौरान O पॉजिटिव रक्त की जरूरत होने पर परिजनों ने रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के सदस्यो से सम्पर्क किया।
सूचना के मुताबिक टीम के सदस्य नरपतसिंह उमरलाई ने केस को गंभीरता से लेते हुए तुरंत O पॉजिटिव के रक्तदाता माउंट लक्की एकेडमी बालोतरा में सेवा दे रहे अजयकुमार उपाध्याय से बात कर तुरन्त राजकीय नाहटा अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुँच रक्तदान करवाया।
ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अजय कुमार उपाध्याय एक ही कॉल पर अपने कार्य छोड़कर अस्पताल पहुंच रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। अजय कुमार उपाध्याय मानव सेवा में अग्रणी रहते है।
अजयकुमार उपाध्याय ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षण के साथ ही सार्वजनिक जीवन में समाज सेवा के साथ ही राष्ट्र सेवा कर अपने शिक्षक धर्म का पालन किया। हम सब शिक्षको पूर्व राष्ट्रपति के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। शिक्षक दिवस पर रक्तदान कर में अपने आपको शौभाग्यशाली समझता हु।
इस दौरान लेब टेक्नीशियन राजेश धारू, ममता कुमारी आदि मौजूद रहे।

divya panchayat daily