Sunday, 18 September 2022

असली सोने के बिस्कुट सस्ते में देने का झांसा देकर नकली सोने का बिस्कुट देकर, ठगी कर राषि हड़प करने के प्रकरण में 1 आरोपी गिरफतार

असली सोने के बिस्कुट सस्ते में देने का झांसा देकर नकली सोने का बिस्कुट देकर, ठगी कर राषि हड़प करने के प्रकरण में 1 आरोपी गिरफतार
बाड़मेर। जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा सस्ती रेट पर असली सोने की जगह नकली सोना देकर ठगी कर  रूपये हड़प करने की वारदात को गम्भीरता से लेते हुए ऐसे ठगों की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देषानुसार श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर व श्री आनन्दसिंह वृताधिकारी वृत बाड़मेर के सुपरविजन में श्री गंगाराम खावा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर के निर्देषन में गठित टीम द्वारा प्रकरण में एक आरोपी को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई।  
घटना का विवरण - दिनांक 19.08.2022 को प्रार्थी श्री जुजार जागिङ उर्फ जुजाराम पुत्र श्री छगनलाल जाति सुथार उम्र 31 साल पैशा सुथारी कार्य निवासी रॉय कोलोनी बाङमेर ने पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर पर रिपोर्ट पेष की कि मेरी फेसबुक के जरीये अनिल पटेल नाम व्यक्ति से दोस्ती हुई तो उसने सम्पर्क के दौरान बताया कि मै सोना बेचने का काम करता हुं, यदि आपको चाहिये तो बता देना तो मैने सस्ते के लालच मे व मेरे घर मे मेरी बहन की शादी में जरुरत होने के कारण उसको बोला कि मुझे सोना की जरुरत  है तो अनिल पटेल नाम के व्यक्ति ने मेरे मोबाईल नम्बर 9887609058पर उसने अपने मोबाईल नम्बर 6356010863, 7798840481, 8169759653, 7709533112 व 7378653598 वगैरा नम्बरों से लगातार सम्पर्क करता रहा और दिनांक 22.07.2022को फोन किया और  बताया कि पेमेन्ट लेकर सिरोही आ जाओ आपको एक हाथ सोना और आप एक हाथ पेमेन्ट दे दो तब मैने सिरोही  आने के लिये मना किया तो उक्त मुलजिम बाङमेर चौहटन चौराहा पर आया तथा मुझे कहा कि मै बाङमेर चौहटन चौराहा पर आ गया हूं , आप यहां पर आ जाओ तब मै और मेरा दोस्त दोनों गाङी लेकर चौहटन चौराहा बाङमेर गये तो वहां अनिल पटेल व उसका साथी मिला तो उसने गोल्ड का बिस्कुट दिया हमने 4,50,000 रुपये अक्षरे चार लाख पचास हजार रुपये नकद दिये। बाद मे हम घर आ गये और सोनी की दुकान पर चैक करवाया तो वो डुप्लीकेट गोल्ड निकला। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 379/2022 जुर्म धारा 420, 406 भा.दं.सं. में दर्ज श्री सुरजसिंह हैड कानि मय जाब्ता की विषेष टीम का गठन करते हुये धोखाधडी करने वाले मुलजिमान की तलाष पतारसी शुरू की गई। 
कार्यवाही पुलिस - दौराने अन्वेषण व तलाष पतारसी श्री सुरज सिंह हैड कानि मय गठीत टीम द्वारा वांछित आरोपीयान के मोबाईल नम्बरो के आधार पर व तकनीकी सहायता तथा आसूचना संकलन से परिवादी को झांसा देकर राषि हड़प करने के एक आरोपी किरीट कुमार पुत्र बाबु भाई अमीन जाति पटेल उम्र 33 साल निवासी म.न.बी 08 वात्रक सिंचाई कोलोनी बस स्टेण्ड के पीछे मोडासा जिला अरवली मुलगाव हेलोदर तालुका मालपुर जिला अरवली हाल म.न.ए 601 एम्पायर हाईडस गोडासर चार रास्ता ईसनपुर अहमदाबाद राज्य गुजरात को अहमदाबाद से दस्तयाब कर बाद पूछताछ बापर्दा गिरफतार करने की सफलता अर्जित की की गई। आरोपी की पुलिस अभिरक्षा प्राप्त की जाकर घटना में शरीक अन्य मुलजिमान व झांसा देकर हड़प की गई राषि की बरामदगी के प्रयास जारी है। 
आम जनता से अपीलः-  आमजन से अपील की जाती हैं कि आप किसी भी प्रलोभन सस्ती वस्तुओ के लालच में नही आवें। वर्तमान समय में काफी ठग, साईबर अपराधी आये दिन झुठे झांसे में लेकर ऐसी घटनाओ को अंजाम दे रहें है। जिनके प्रलोभन व सस्ती वस्तुओ के लालच में आकर भोली भाली जनता की अपनी मेहनत के रूपये ऐसे लोगो द्वारा हड़प किये जाते है। आपसे पुनः अपील है कि आप सजग रहे तथा ऐसी किसी शक्स के बारें जानकारी हो तो अविलम्ब अपने नजदीकी पुलिस थाना में देवे ताकी तुरंत प्रभाव से ऐसे लोगो पर अंकुष लगाया जाकर प्रभावी कार्यवाही की जा सकें। 
कार्यवाही में शामिल टीम -
आमजन से अपील की जाती हैं कि आप किसी भी प्रलोभन सस्ती वस्तुओ के लालच में नही आवें। वर्तमान समय में काफी ठग, साईबर अपराधी आये दिन झुठे झांसे में लेकर ऐसी घटनाओ को अंजाम दे रहें है। जिनके प्रलोभन व सस्ती वस्तुओ के लालच में आकर भोली भाली जनता की अपनी मेहनत के रूपये ऐसे लोगो द्वारा हड़प किये जाते है। आपसे पुनः अपील है कि आप सजग रहे तथा ऐसी किसी शक्स के बारें जानकारी हो तो अविलम्ब अपने नजदीकी पुलिस थाना में देवे ताकी तुरंत प्रभाव से ऐसे लोगो पर अंकुष लगाया जाकर प्रभावी कार्यवाही की जा सकें। 
कार्यवाही में शामिल टीम -
 गंगाराम खावा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर
 सुरज सिंह हैड कानि 700  पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर 
 महिपाल सिंह हैड कानि 926 साईबर सैल बाड़मेर 
जयकिशन हैड कानि 119 पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर 
 रूपसिंह कानि 360 पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर 
 रामस्वरूप कानि 770 पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर 
अर्जुन सिंह कानि 1205 पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर 
भरत कुमार कानि 1132  पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर 

आमजन की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं पीएम मोदी : कैलाश चौधरी

आमजन की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं पीएम मोदी : कैलाश चौधरी

स्थानीय भाजपा बाड़मेर की ओर से भगवान महावीर टाउन हॉल में 'मोदी @20' के तहत आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उपस्थित रहे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी को बताया आर्थिक उन्नयन और भारतीय विदेश नीति का पुरोधा
बाड़मेर

मोदी @20 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में राजनीतिक जीवन के उपलक्ष्य में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी, बाड़मेर की ओर से रविवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के राजनीतिक जीवन को देश व आमजन के लिए समर्पित बताया। इस सम्मेलन में उद्यमी, व्यापारी, अधिवक्ता, डाक्टर, समाजसेवी, शिक्षक, सीए, इंजीनियर, सामाजिक क्षेत्र में जनहितार्थ उत्कृष कार्य करने वाले लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। 
प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मोदी @20 पुस्तक बताती है कि नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रशासनिक क्षमता से किस प्रकार देश के आम नागरिकों की आकांक्षाओं, आवश्यकताओं और जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है। साथ ही आने वाली कठिनाइयों को कितनी सहजता के साथ दूर भी किया है। कैलाश चौधरी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जिसमें समय-समय पर परिवर्तन करने के लिए विवेकानंद सहित तमाम हस्तियों ने जन्म लिया और परिवर्तन की गाथा लिखी। ऐसे ही मौजूदा समय में नरेंद्र मोदी एक ऐसे राजनीतिक शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीतिक पटल के साथ सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक उन्नयन और विदेश नीति में भी भारत की मजबूती का लोहा मनवाया है। उसे समाज के सामने लाने का यह पुस्तक 'मोदी @20' एक सफल प्रयास है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि 'मोदी @20' पुस्तक के एक-एक पाठ में उल्लिखित है, जिसको पढ़ने के बाद निश्चित रूप से पाठक नरेंद्र मोदी जी के कार्य व्यवहार से प्रभावित होगा। सीए जितेंद्र बोथरा ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल ने इस देश को विश्व पटल पर मजबूती के साथ पहले पायदान पर स्थापित करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर तबके के लोगों के बीच अपनी जगह बनाई है। पिछले 20 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना 1 दिन की भी छुट्टी लिए हर दिन जनता को समर्पित  किया। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री की बजाय प्रधान सेवक कहना ज्यादा पसंद किया है। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला मंत्री रमेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित : प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वरूप सिंह राठौड़, विशिष्ट जन सीए जितेंद्र बोथरा, जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, पूर्व मंत्री अशरफ अली तेली, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा, जिला प्रवक्ता ललित बोथरा, भवानी शंकर शर्मा, भागीरथ चौधरी, अरविंद तापड़िया, सुरेंद्र तापड़िया, एडवोकेट अंबालाल जोशी, पदम सिंह कछवाहा, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, पुरखाराम मांजू, सीगरथी देवी, भोम सिंह सुंदरा, विजेंद्र गोदारा, मेघाराम गढवीर, स्वाति चारण, अनामिका, कैलाश कोटडिया, ताराचंद जाटोल, धनराज सोनी, मिर्चुमल कृपलानी, मांगीलाल जाट, मिश्रीमल जैलिया, रमेश सिंह इंदा, सुरेश मोदी, पृथ्वी चंडक, आनंद पुरोहित, चंपत सिंह भंवरिया, देवीलाल कुमावत, धनसिंह मौसेरी, अनीता चौहान, बलवंत सिंह भाटी, महेंद्र राजपुरोहित, वीरमाराम मेघवाल, महंत राजूदास भील, ईश्वर नवल, वीरमाराम चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Wednesday, 14 September 2022

ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, महिला एवं पुरूष वर्ग में दुधवा की टीमें रही प्रथम


ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, महिला एवं पुरूष वर्ग में दुधवा की टीमें रही प्रथम
महिला वर्ग में खट्टू द्वितीय स्थान पर और पुरुष वर्ग में पचपदरा की टीम रही द्वितीय स्थान पर
बालोतरा।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। बालोतम  की ग्राम पंचायत भाखरीखेड़ा में ब्लॉक कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस दौरान विजेता टीमो को पारितोषिक वितरण कर की हौसला अफजाई। कबड्डी प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों ही वर्गों में दुधवा की टीमें रही प्रथम। वही महिला वर्ग में खट्टू दूसरे व पुरुष वर्ग में पचपदरा द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधान भगवतसिंह जसोल, एसडीएम नरेश सोनी, सरपंच प्रतिनिधि एवं भामाशाह  भंवरलाल बेनीवाल कार्यक्रम में रहे मौजूद। इस दौरान स्थानीय विद्यालय के बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी।
समारोह को सम्बोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा से शुरू यह परतोयोगिताए ग्रामीण क्षेत्रो में खेल की ऊर्जा का नहा संचार पैदा करते है। उन्होंने कहा कि इस खेल में जो विजेता टीमें रही है दुधवा उनको बढाई एवं आगे जिला स्तर पर अपने ब्लॉक का मान बढ़ाए। साथ ही उपविजेता सहित प्रतियोगिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।
भाखरी खेड़ा ग्राम पंचायत में कब्बडी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिया मे  बालोतरा ब्लॉक की 55 टीमों के 650 खिलाडियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षाधिकारी खेराजराम लेगा, शारीरिक शिक्षक जसराज पालीवाल, प्रहलादराम चौधरी, चौखाराम गोदारा सहित आस पास के क्षेत्र के शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे। 

Friday, 9 September 2022

गुड़ामालानी: सड़क हादसे में 3 की मौत

दिव्य पंचायत/अर्जुन दर्जी
गुड़ामालानी
खबर बाड़मेर के गुडामालानी से आ रही है जहां पर एक सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुबह सिणधरी सांचौर हाईवे पर एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिस से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। 
सभी मृतक गुजरात के बताए जा रहे हैं जो बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, इस दौरान गुडामालानी के भटाला गांव की सड़क के पास मेगा हाईवे पर एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया जिससे कार में सवार 3 लोगो की मौत हो गई। 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व घायलों को गुडामालानी अस्पताल पहुंचाया साथ ही साथ मृतकों के शव भी मोर्चरी में रखवाया जा रहे हैं। आज सुबह हुए हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है पुलिस दुर्घटना कर वाहनों को हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

divya panchayat daily