Sunday, 13 November 2022

जयपुर में आयोजित महावीर इंटरनेशनल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अनेक बिंदुओं पर हुई चर्चा

जयपुर में आयोजित महावीर इंटरनेशनल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अनेक बिंदुओं पर हुई  चर्चा

12 फरवरी की तारीख तय हुई नए सत्र हेतु MI प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए।

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर(ओमप्रकाश बांठिया)
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की गवर्निंग काउंसिल मीटिंग रविवार 13 नवम्बर को जयपुर की होटल रिजेंटा रॉयल ऑर्चिड में की गई। मीटिंग का आगाज सामूहिक रूप से वीर प्रार्थना से हुआ। उसके पश्चात महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर श्री एस के जैन ने अध्यक्षीय वक्तव्य में संगठन की गति प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कोरोना काल मे देश भर की एम आई शाखाओं के हजारों वीर-विराओं ने  जरूरतमंदों, पीड़ितों की तन मन धन व समर्पण भाव से सेवा की। एक अनुमान के अनुसार तकरीबन 21 करोड़ की लागत से लगभग 22 लाख जरूरतमंदों को राशन किट, भोजन किट, मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। अगली कड़ी में संग़ठन के महासचिव वीर श्री अनिल जैन ने वीडियो प्रंजेटेशन के माध्यम से वर्ष 2021, 22 व अप्रैल 2022 से ऑक्टोबर तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में  जिन विषयों पर चर्चा हुई व प्रस्ताव रखे गए उनमें पिछली 8 अगस्त 2021 के कार्यवृत का अनुमोदन किया गया, वितीय वर्ष 2021-23 का प्रगति प्रतिवेदन एवं वर्ष 2022-23 में अब तक किए नए कार्यों की प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया। वर्ष 2022-23 के आडिटेड एकाउंटेंटस की पुष्टि कर वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु ऑडीटर की नियुक्ति की गई। वित्तीय वर्ष 2022-2023  के प्रस्तावित आय व्यय की ट्रेजरार वीर श्री सुधीर जैन ने ऑनलाइन प्रस्तुति दी।
 अगले क्रम में सत्र 2023-25 चुनाव कराने की तिथि 12 फरवरी 2023 निर्धारित की व चुनाव हेतु चुनाव समिति में श्री निर्मल जैन (आई ए एस) व श्री विनीत कोठारी (न्यायधीश) की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई।  यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि चुनाव में मतदान व्यक्तिगत व ई वोटिंग दोनों ही पद्दति से किया जाएगा, ई वोटिंग में मान्यता प्राप्त एजेंसी का सहारा लिया जाएगा। इस अवसर पर आगामी अधिवेशन को लेकर अम्बाला, सिलीगुड़ी, बालोतरा,  बालाघाट , सूरत से जुड़े अपेक्स पदाधिकारियों ने अपनी राय व्यक्त की। अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर श्री अनिल जैन ने बताया कि अतिशीघ्र अधिवेशन स्थल पर निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में  सम्मानित करने हेतु अवॉर्ड कमेटी के गठन सम्बन्धी चर्चा की गई। अगले क्रम में गत बैठक से अब तक खोले गए केंद्रों की पुष्टि की गई। आगामी गवर्निंग कौंसिल मीटिंग तक नए केंद्रों की मंजूरी के लिए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। इसी श्रंखला में जयपुर केंद्र द्वारा अपेक्स के विरुद्ध की गई कानूनी कार्यवाही पर अपेक्स द्वारा की गई कार्यवाही का अब तक की स्थिति एवं चर्चा। व अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। गवर्निंग कौंसिल में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय वीर श्री रणजीत सिंह कुमट, वीर श्री धीरज मरोठी, वीर श्री शांतिलाल कंवाड़, वीर श्री वी एस बापना, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सेक्रेटरी वीर श्री पारस गोलेछा, वीर श्री नवरत्न पारख तथा वीर पदमचंद जैन, वीरा श्रीमती तारा पगारिया  वीर श्री विमल रांका, वीर श्री प्रभाकर नैनावटी, वीर श्री सोहन वैध, वीर श्री अशोक भंडारी, वीर श्री सुरेन्द्र मरोठी, वीर श्री ओम बांठिया, राजकुमार बांठिया, वीर सुशील जैन, वीर शांतिलाल पितलिया आदि अनेक सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। मीटिंग में सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया। इस अवसर पर सी एस आर योजना पर डायरेक्टर वीर श्री अशोक जैन व वीर श्री नारायण ने प्रकाश डाला तथा अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर श्री एस के जैन ने भी सी एस आर योजना पर अपने विचार प्रकट किए। बीकानेर में प्रॉपर्टी विवाद के मसले पर वीर श्री संतोष बांठिया ने पूर्ण विगत के साथ जिक्र किया। आभार ज्ञापन अंतर्राष्ट्रीय सेक्रेटरी वीर श्री अनिल जैन ने प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ मीटिंग सम्पन्न हुई। व उपस्थित वीर-विराओं का एक सामूहिक फोटोग्राफ लिया गया।

सिणधरी में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरे ने दो महिलाओ को कुचला

सिणधरी बाड़मेर 
अनियंत्रित बोलेरो चालक ने पैदल चल रहे लोगों को कुचला 
2 महिलाओं की मौके पर ही मौत  
चार लोग हादसे में हुए घायल 
सिणधरी मुख्य कस्बे के जीटी टावर के पास की घटना 
अचानक हुए सड़क हादसे से क्षेत्र में फैली सनसनी
सिणधरी थाना पुलिस पहुंची मौके पर

Friday, 11 November 2022

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सद्स्य बांठिया ने आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीशवर के किए दर्शन

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सद्स्य बांठिया ने 
आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीशवर के किए दर्शन

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
गणपत बांठिया दो दिन दिल्ली व गुजरात प्रवास के बाद शुक्रवार को जयपुर पहुचे। वे दो दिन झुंझुनूं में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की बैठक में भाग लेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य गणपत बांठिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात कर 
चर्चा की।उसके बाद गुजरात हो रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव
प्रचार किया।शुक्रवार को जयपुर पहुचकर कर भाजपा नेताओं ने मुकालात की। बांठिया ने 
आज्ञा व आशीर्वाद प्रदाता परम् पूज्य खरतर गच्छाधिपति आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीशवरजी
म.सा. के दर्शन पूजन वंदन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान महाराज साहब ने फरमाया कि अपने 
बच्चों की सगाई से लेकर शादी होने के बीच वाले समय मे प्री वेडिंग फोटोग्राफी व शूटिंग प्रत्येक समाज को रोक लगानी चाहिए।घर परिवार में मान मर्यादा के साथ व आपसी भाईचारे के साथ रहना है।उसके बाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति सद्स्य बांठिया झुंझुनूं में आयोजित 12 व 13 नवम्बर को आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए।बांठिया दो दिन बैठको के भाग लेने के बाद पुनः गुजरात प्रवास  पर रह कर चुनाव
प्रचार करेंगे।

विद्यालय की बुनियाद व्यवस्थाओं में सुधार हेतु जसोलधाम समर्पित- रावल किशन सिंह जसोल

विद्यालय की बुनियाद व्यवस्थाओं में सुधार हेतु जसोलधाम समर्पित-  रावल किशन सिंह जसोल

जिला स्तरीय विज्ञान व मलखम्ब प्रतियोगिता का हुआ समापन
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जसोल- विद्यार्थी जीवन से ही यदि बालकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर दिया जाए तो उनका जीवन सुगम होने के साथ-साथ देश के विकास में विद्यार्थी सहयोगी बन सकते हैं। ये बात श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान मेले व जिला स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि विधा के इस मंदिर की बुनियाद व्यवस्थाओं व छात्रों को अध्ययन में आने वाली कठिनाई के सुधार हेतु संस्थान समर्पित हैं। इस विद्यालय की हर आवश्यकता की पूर्ति जसोलधाम करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं जिनमें चारदीवारी, कमरे, शौचालय के निर्माण के साथ वर्तमान में शिक्षा के बढ़ते स्तर के प्रति कोई कमी नही रखी जाएगी। 
साथ ही समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेल व शिक्षा के साथ अच्छा एक इंसान बन क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलती है। बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मार्गदर्शन और सहायता भी मिलनी चाहिए। पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ने बच्चों का अभिनंदन करते हुए कहा कि विज्ञान शिक्षा के लिए छात्रों को प्रेरित करें। विज्ञान की शिक्षा आज के दौर में जरूरी है। 
साथ ही शिक्षकों को चाहिए कि सरल तरीके से विज्ञान की महत्ता छात्रों को बताएं। स्कूलों में विज्ञान शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खेल कूद प्रतियोगिता में आए विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कही। नगरपरिषद बालोतरा सभापति सुमित्रा जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में खेल व विज्ञान के क्षेत्र में जिज्ञासा और रुझान पैदा करते हैं जिससे उन्हें आगे इन्हीं क्षेत्रों में करियर बनाने में मदद मिलती है। विकास अधिकारी महेशसिंह ने खेलों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यावश्यक बताते हुए कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह हमें एकजुट रहने का भी संदेश देता है। खेल मनुष्य के मस्तिष्क को रिफ्रेश करने का कार्य भी करता है। 
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमाल सिंह ने कहा कि छात्रों को खेल व विज्ञान के विषय के महत्व को समझाते हुए कहा कि देश जिस प्रकार तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है उनमें इनका महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतियोगिताओं से समाज की मुख्यधारा में आकर अपना देश के प्रति योगदान सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि चींटी व अन्य सूक्ष्म जीव जंतु बिना ज्ञान के अनुशासित रहते हुए नए आयाम को प्रतिस्थापित करती है। उसी प्रकार छात्र-छात्राएं ज्ञान अर्जित कर मील का पत्थर स्थापित करते हैं। समापन समारोह में माजीवाला सरपंच केवलसिंह राजपुरोहित, समाजसेवी समुद्रसिंह नोसर, भाजपा नेता गोविंदसिंह कालूड़ी, भामाशाह चम्पालाल प्रजापत, कुँवर हरिश्चन्द्र सिंह जसोल ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। अतिथियों की ओर से विज्ञान मेले में विद्यार्थियों के द्वारा लगवाए गए मॉडल का अवलोकन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Wednesday, 9 November 2022

बांठिया बैंगलूर प्रवास पर, जानी सेवा कार्यो की स्थिती

बालोतरा। वीर इंटरनेशनल अपेक्स अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 6 ओम बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल बेंगलुरु केंद्र के प्रवास मे अधिकारियों से वार्ता कर सेवा कार्यों संबंधी विशेष जानकारी प्रदान की गई। महावीर इंटरनेशनल बेंगलुरु द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्र अध्यक्ष सुशील कुमार  तलेसरा ने बेंगलुरु के अंदर के केंद्र द्वारा गत  2 वर्षों में किए गए सेवा कार्यों की विशेष जानकारी दी एवं वीडियो के‌ माध्यम सेवा प्रकल्पों की प्रस्तुति दी। वाइस चेयरमैन मनोज बाफना, वाइस चेयरपर्सन भारती छाजेड़ ने  बताया कि बेंगलुरु के अंदर के द्वारा स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान मे   विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय निर्माण के लिए प्रति शोचालय की  71 हजार राशि से कार्य करने की योजना का निर्धारण किया है. जिसका शीघ्र ही कार्य सबके सहयोग से शुरू किया जाएगा । अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल के  सबको प्यार, सब की सेवा  के लक्ष्य को लेकर  सेवा के कार्यों के साथ ही अपेक्स से नियमित रूप से जुड़कर कार्य करते रहने का आहवान किया, साथज ही बेंगलुरु केंद्र के किए गए कार्यों की सराहना की ।बेंगलुरु केंद्र कोषाध्यक्ष  सुरेश लखानी, एंम सी टीम की मेंबर डॉक्टर अंजलि जैन एवं ध्रुव जैन ने अपेक्स के माध्यम से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की, साथही अपेक्स एवं केंद्र के बीच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जोन चेयरमैन की सक्रिय भूमिका रहने से केदो को कार्य करने में, उत्साह अभिवृद्धि होती है ,इस बात का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए. कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया का बेंगलुरु केंद्र की ओर से साफा पहनाकर ,माल्यार्पण , शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष सम्मान किया गया।

Friday, 4 November 2022

बजरी को लेकर रालोपा का अनिश्चितकालीन धरना 19वे दिन भी जारी रहा

बजरी को लेकर रालोपा का अनिश्चितकालीन धरना 19वे दिन भी जारी रहा
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा।
उपखण्ड कार्यालय के आगे बजरी की दरें कम करवाने और ठेकेदार की गुंडागर्दी बंद करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार 19वे दिन भी जारी रहा , धरना प्रदर्शन के दौरान रालोपा प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता और संवेदनहीनता के कारण बजरी माफियाओं पर कोई अंकुश नहीं है , बजरी अप्रत्याशित महंगी होने के कारण आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है एक तरफ राज्य सरकार पीएम आवास पूरे करने को लेकर आमजनता पर दबाव बना रही है दूसरी तरफ बजरी की दरें 8 गुणा अधिक होने के कारण गरीब आदमी खरीदने में असमर्थ हैं , जनता के हक अधिकार को खत्म नहीं करने दिया जाएगा चाहे उसके लिए कितना ही लम्बा संघर्ष करना पड़े।
 रालोपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा गलत जानकारी दी गई कि हमने बाड़मेर जिले में सबसे कम बजरी की रेट करवा दी जबकि पड़ोसी जिले जोधपुर में 200 रुपए प्रति टन दरें है कांग्रेस भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,रालोपा पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष थानसिंह डोली ने कहा कि अब बजरी हमारी नदी हमारी फिर ये बाहरी ठेकेदार यहाँ आकर जनता को क्यो लूट रहा है आगामी समय मे रालोपा इसको लेकर बड़ा आन्दोलन करेंगे , रालोपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश काकड़ बायतु ने कहा कि राज्य सरकार ने बजरी की दरें कम नहीं कि तो आगामी दिनों में भुख हड़ताल पर बैठा जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा , सर्वसमाज के नाम पर कांग्रेस भाजपा के नेताओं ने 18 घंटे का धरना प्रदर्शन कर आम आदमी के साथ कुठाराघात किया है , बजरी की दरों पर जो लॉलीपॉप दिया है वो ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है।
सामाजिक नेता श्याम डांगी ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि बहुत जल्द बजरी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भुख हड़ताल के साथ साथ बालोतरा बंद कर चक्काजाम किया जाएगा , राज्य सरकार ने बजरी ठेकेदार पर लगाम नहीं लगाई तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ टावर और टंकियों पर चढ़ेंगे ।
धरना स्थल पर समाजसेवी हिम्मत सिंह पारलू , बाबूलाल गोदारा , मनोहर बेनीवाल , उदाराम गोदारा , महेंद्र सारण , हासम खान मंडापूरा, शंकरलाल मायला , अयूब खान , पारसराम देवासी , विक्रमसिंह राजपुरोहित ,देराजराम आकड़ली ,नरपतराम सैन , खंगाराराम सियाग सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

शिक्षा के बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं- चौधरी

शिक्षा के बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं- चौधरी
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बाड़मेर/बायतु। शिक्षा का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी ने मेघवालो की बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
 उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति को अपने आस-पास हो रहे बदलावों की जानकारी होती है और वह चुनौतियों का मुकाबला आसानी से कर सकता है। चौधरी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ भी वे ही लोग सही तरीके से उठा सकते हैं जिन्हें योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी हो।
 इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक हरीश चौधरी ने मेघवालों की बस्ती में नव निर्मित राजस्व गांव मूल नगर व हाल ही में क्रमोन्नत किए गए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारों की ढाणी, नागाणा तला का फीता काटकर लोकार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि बायतु विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य हो रहे हैं। दूरस्थ गांव-ढाणी में नए स्कूल खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जिला स्तर और फिर ब्लॉक स्तर व पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में भी महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने की बजट में घोषणा के बाद कानोड़ में महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल शुरू होगी जिससे क्षेत्र के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसी दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में इस कार्यकाल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस दौरान सिरोही जिला कलेक्टर भंवरलाल डेलू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

divya panchayat daily