पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Saturday, 4 November 2017
जाट नवयुवक मंडल से भिड़ेगी राजपुत वारियर्स
शहीद प्रेमसिंह सारण कबड्डी प्रतियोगिता का महासंग्राम आज से
Thursday, 2 November 2017
325 गैरेज, 130 ऑटो मोबाइल्स दुकानें के पाँच हजार मजदूर परेशान
325 गैरेज, 130 ऑटो मोबाइल्स दुकानें के पाँच हजार मजदूर परेशान
-ट्रांसपोर्ट नगर बाड़मेर के लिए भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन
बाड़मेर। मोटर मैकेनिक एशोसिएशन, बाड़मेर के जिलाध्यक्ष नरपतसिंह मौसेरी गुरुवार को प्रेस नॉट जारी कर बताया कि, इस संस्था के अंतर्गत में जिला मुख्यालय पर 325 गैरेज व 130 ऑटो मोबाइल्स दुकानें हैं। जिसमें काम करने वाले मजदूरों की संख्या 5,000 हैं। हमारे इन सभी सदस्यों की दुकानें शहर के सिणधरी रोड़, जैसलमेर रोड़, इंडस्ट्रीज एरिया, सुभाष चौक, शहीद सर्किल से कुर्जा फांटा तथा अलग-दिशा में फैले हुए हैं। यह सभी दुकानें किसी एक जगह पर व्यवस्थित होने पर हम सभी मिस्त्री कार्मिक आसानी से काम कर पाएंगे तथा बाड़मेर जिला ट्रांसपोर्ट नगर कहलाएगा। यह सभी दुकानें एक जगह स्थित नही होने से यातायात व्यवस्था भयंकर रूप से प्रभावित होती हैं तथा हमारे कार्मिको को काम करने में भयंकर असुविधा होती हैं। इन गैरेज में काम करने वाले सदस्यों की आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से अति पिछड़े होने के कारण हमारे बच्चे भी इस काम मे लग जाते हैं जिससे हम सदस्यों का यह पुश्तेनी काम बनता जा रहा हैं तथा हम लोग सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है। बाड़मेर शहर को लम्बे समय से ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता है लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर न तो किसी नेता ने प्रयास किए और न ही प्रशासन ने। 2007 में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सर्वे हुआ तथा कई बार जमीन चिन्हित की गई, लेकिन नगर परिषद की ओर से इस काम मे रुचि नहीं दिखाए जाने के कारण ट्रांसपोर्ट नगर विकसित नही हो पाया। शहर के अंदर से गुजर रहे हाइवे की हाइट बढ़ाने और दुकानों के आगे हाइट में नाले का निर्माण होने से अब ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता महसूस होने लगी हैं। मोटर मैकेनिक एशोसिएशन बाड़मेर के सदस्यों ने पूर्व में कई बार प्रशासन व बड़े नेताओं को ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि आवंटित करवाकर इसे विकसित करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका हैं परंतु अभी तक नगर परिषद ने ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि आवंटित नही की हैं। कई बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद भी कुछ नही हो रहा हैं। इस समस्या को लेकर हमारे सभी कार्मिक धरना प्रदर्शन करेंगे।
नगर परिषद बालोतरा: सडक़ निर्माण में अंधेरगर्दी
नगर परिषद बालोतरा: सडक़ निर्माण में अंधेरगर्दी
कंकरिट और मुरड़ की जगह बिछा दी मिट्टी
वार्ड संख्या 01
बालोतरा। शहर में विभिन्न वार्डो में घटिया सडक़ निर्माण कार्य रूकने का नाम नही ले रहा है, शहर के पौश ईलाकों से लेकर कच्ची बस्तीयों के वार्डो में भी सडक़ निर्माण ठेकेदारों द्वारा मनमर्जी से निर्माण सामग्री डाली जा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगती के चलते ठेकेदार बैखोफ होकर घटिया सामग्री उपयोग में ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या एक की बालक नाथ कुटिया के पास सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा हैं, इस सडक़ पर ठेकेदार द्वारा मिट्टी विछाई जा रही हैं, उक्त मि_ी पर ठेकेदार डामर बिछायेगा वो कितने दिन तक चलेगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं।मुरड़ व गिट्टी की जगह डाल रहा हैं मिट्टी
शहर के वार्ड संख्या एक में लम्बे समय से सडक़े क्षतिग्रस्त हैं तो कई मुहल्लों में आज दिन तक सडक़े बनी नही हैं, ऐसे में अब सडक़ निर्माण की स्वी$कृति के बाद निर्माण कार्य शुरु हुआ हैं उसमें भी बंदरबाट की बू आ रही हैं, जिस जगह पर मुरड़ व गिट्टी डालनी चाहिए ऐसी सडक़ों पर मिट्टी डाल कर खानापूर्ति की जा रही हैं।नगर परिषद में अंधेरगर्दी
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नगर परिषद के अधिकारी अपने दामन को बचाने में लगे हैं तो ऐसे में अंधेरगर्दी से नगर परिषद में न तो किसी परिवादी का कोई सुनने वाला हैं न ही कार्रवाई करने वाला ऐसे में यहां पर सबके सब अपनी मर्जी से चलता हैं, ठेकेदारों की ठेकेदारी चल रही हैं चमाचों की चमचागिरी, वैसे नेताओं की नेतागिरी तो वैसे ही चमक ही रही हैं ऐसे हालातों में जनता की सुनने वाला कोई नही हैं।Monday, 30 October 2017
कर्नल सोनाराम कांग्रेस में आए तो स्वागत हैं: पूर्व सांसद चौधरी
कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस में आए तो रास्ते खुले: पूर्व सांसद चौधरी
जैसलमेर में पत्रकारवार्ता में केन्द्र से लेकर राजस्थान सरकार पर लगाया टकराव व बिखराव की राजनीति करने का आरोप
नोट बंदी से लेकर रिफायनरी पर भी बोले पूर्व सांसद
बंशीलाल चौधरीसम्पादक दिव्य पंचायत हिन्दी समाचार पत्र
9166522591
जैसलमेर/बालोतरा। देश के ताजा हालातों और राजस्थान में राजनीतिक को लेकर पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि पिछले साढे तीन साल के केन्द्र में भाजपा सरकार और चार साल के प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ वादा खिलाफी करते हुए जो जुमलेबाजी की उसका जवाब देने का समय आ गया है। प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी हैं। जनप्रतिनिधियों का कोई सुन नही रहा हैं, बोलने की आजादी नही है, नोट बंदी की मार के बाद जीएएसटी ने देश की अर्थव्यस्था की कमर तोड़ कर रख दी हैं। पूर्व सांसद ने केन्द्र सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अहंकार ने देश को पीछे धकेल दिया हैं। सिर्फ उद्योगपतियों का विकास हुआ हैं, उनका कारोबार बढ रहा हैं, आमजन मंदी की मार झेल रहा हैं।
दिव्य पंचायत पेश कर रहा हैं पूर्व सांसद ने किस मुद्दे पर क्या कहा पेश हैं पूरी प्रेस वार्ता के मुख्य अंश
पैटोल पम्प टैक्स कलेक्शन सेंटर
पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि 20 रूपये लीटर की खरीद वाले तेल पर 10 शोधन के बाद कीमत 30 रूपये होता हैं उस पर टैक्स बढा कर टैक्स के माध्यम से पिछले तीन 6 लाख करोड़ रूपये एकत्रित किया हैं। पैट्रोलपम्प की जगह टैक्स कलेक्शन सेटंर खोल रखे हैं। जो जनता से मनमाने ढंक से पैट्रोल कीमत के रूप में टैक्स वसूल रहे हैं। जीएसटी ने देश की कमर तोड़ कर रख दी, आनन-फानन में जीएसटी लागू करके व्यापारियों को परेशानी में डाल दिया। जीएसटी की मार के चलते दिवाली के अंदर खरीद लगभग आधी हो गई। सिर्फ और सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने काम किया हैं। विश्व में अडानी व अंबानी सबसे तेज रफ्तार से बढने वाले उद्योगपति हो गये हैं।किसानों को नही मिल रहा हैं प्रर्याप्त पानी
जैसलमेर के किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जो सांसद और विधायक ने किसानों को आश्वासन दिये वो सिर्फ जुमले हैं, जैसलमेर के नहरी किसान 40 से 50 हजार रूपये तक खर्च कर सिर्फ खड़ाई की हैं तथा इतना ही खर्च बुवाई पर आएगा। सरकार किसानों को प्रर्याप्त पानी नही देगी तो वह बहुत बड़ा धोखा होगा किसानों के साथ।चार साल लगा दिये हवाई सेवा के लिए
जैसलमे में कांग्रेस सरकार के समय 99 प्रतिशत तक हवाई अड्डे का काम पूरा हो चुका था सिर्फ एक प्रतिशत काम को पूरा करने में भाजपा सरकार ने 4 साल का समय पूरा कर अब हवाई यात्रा शुरु हो पाई हैं, जिसका श्रेय सांसद ले रहे हैं जथा जश्र मना रहे हैं उन्हे देरी के लिए जैसलमेर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
जैसलमेर-बाड़मेर-गुजरात रेल लाईन का क्या हुआ
पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने जैसलमेर-बाड़मेर-गुजरात रेल्वे लाईन के लिए 5 हजार करोड़ के लिए बड़े-बड़े विज्ञापन, होर्डिंग लगाकर आभार व्यक्त करने की होड़ लगी रही लेकिन तीन साल के शासनकाल में धरातल पर कुछ नही दिख रहा हैं, दूसरी ओर सोनू-जैसलमेर रेल्वे लाईन की स्वी$$कृति हुई थी, जो काम आज चल रहा हैं यह काम कांगेस का हैं। जो दिखावा नही काम करके दिखाते हैंं।गाय सिर्फ पूजन से नही पालने से पाली जानी चाहिए
गायों को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता गायों को लेकर बड़ी-बड़ी बाते करते हैं लेकिन गायों को लेकर धरातल पर कुछ नही कर रहे है, बाढ से पथमेड़ा गौशाला जो नुकसान हुआ इसके भरपाये के लिए भाजपा सरकार ने एक भी रूपये की मदद नही की, न हीे अकाल राहत शिविर शुरु किये न ही गायों के चारे की व्यवस्था की गई। सिर्फ भावनांए भडक़ाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि गाय सिर्फ पूजन से नही पालने से पाली जानी चाहिए।कर्नल सोनाराम कांग्रेस में आए तो स्वागत हैं: पूर्व सांसद चौधरी
सोश्यल मीडिया पर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को लेकर चल रही घर वापसी की अटकलों के सवाल पर दिव्य पंचायत के अनुसार पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि वे कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत हैं, कांग्रेस पार्टी लोकतांतित्रक पार्टी हैं, इसमें सभी को बोलने की स्वतंत्रता हैं, लेकिन भाजपा में कोई भी अपनी जुबान नही खोल सकता हैं, कांग्रेस पार्टी तो कर्नल मानवेन्द्रसिंह का भी स्वागत करती हैं, जो भी नेता कांग्रेसी विचारधारा का समर्थन करता हैं उन्हे कांग्रेस में जगह दी जाएगी। भाजपा 180 प्लस का टारेगट लेकर चल रही हैं इस पर जवाब देते हुए पूर्व सांसद कर्नल हरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा का काम ही जुमले बाजी करना हैं, देश व प्रदेश जनता जुमलों को समझ चुकी हैं, 180 प्लस के बारे में भाजपाई बखूबी जानते हैं, उनकी संगठन की बैठकों में इनके प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन सभी भली भांती जानते हैं कि उनकी प्रदेश में क्या स्थिति हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को जाकर पूछ लीजिये उनके 180 प्लस के टारेगेट का पता चल जाएगा।रिलायंस और एस्सार को रियायत देकर लाख करोड़ का नुकसान पहुंचाया
पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि बाड़मेर में निकलने वाले कच्चे तेल के परिशोधन के लिए रिलायंस और एस्सार कम्पनी कम्पनी को 5 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कमीशन देकर अब तक लाखों करोड़ों का नुकसान देश को पहुंचाते हुए अपने चहेते उद्योग पतियो ंको फायदा पहुंचाया हैं। इसी तेल को वेदांता और केयर्न क्रूड ऑयल को इम्पोर्ट कर उसके बदले उसी मात्रा में तेल देने की बात कह रही थी लेकिन अपने चहेतों को फायदा देने के लिए सरकार ने इसकी अनुमति नही दी। उन्होने कहा कि रिफायनरी को भी चार वर्ष तक लटकाने का काम भी उन्ही उद्योगपतियों के कारण ही हैं।नमक उद्योग को बचाये सरकार
पूर्व सासंद ने रिफायनरी क्षेत्र में आने वाली नमक खद्यानों को लेकर कहा कि कांग्रेस राज में पूर्व मुख्यमंत्री ने लवण खानों में किसी प्रकार की छेडख़ानी नही करने की बात नमक उत्पादकों को कही थी लेकिन वर्तमान की सरकार तत्कालीन सरकार की बात को नही मान रही हैं, सरकार नमक की खानों से छेड़छाड़ नही कर पूर्व की भांती ही चले तो बेहतर रहेगा।यूपीए सरकार अंतिम दो वर्ष खराब रहे
दिव्य पंचायत
ब्लॉग के अनुसार पूर्व सांसद ने कहा कि जो व्यक्ति जिम्मेवारी लेता हैं उन्हे बखूबी निभानी चाहिए कांग्रेस में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी ने जिम्मेवारी ली उसे बखूबी निभाया हैं, अब राहुल गांधी इसे निभा रहे हैं, यूपीए सरकार के अंतिम दो वर्ष जरूर खराब रहे उसका हमे अफसोस हैं। जो राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता वे वोट मांगने का तो काम करते हैं अब उन्हे जनता के काम करने की भी जिम्मेवारी लेनी चाहिए। जिन ताकतों का भाजपा विरोध करती हैं, उन्ही ताकतों के साथ जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई।बिजली को लेकर चुनावी वादे का क्या हुआ
पूर्व सासंद ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चुनावों के समय जैसलमेर की जनता से जो बिजली के संबंध में वादे किये थे क्या उसी के अनुरूप बिजली बिजली क्या वर्तमान में मिल रही हैं कांग्रेस और भाजपा के राज में तुलना करके देख लो कितनी बिजली मिल रही हैं। जो कटौती कांग्रेस के समय हो रही थी क्या उससे ज्यादा बिजली भाजपा सरकार दे रही हैं। उन्होने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते हुए कहा कि न तो बिजली बढौती हुई, इसके बदले बिजली कटौती हो रही हैं जनता को जवाब चाहिए। पूरी वार्ता सिर्फ दिव्य पंचायत ब्लॉग परझाडू उठाकर फोटो खींचवाने से स्वच्छ भारत नही होता हैं
देश व्यापी स्वच्छ भारत अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा नेताओं के फोटो खिंचवाने से भारत स्वच्छ नही हो जाता हैं, जैसलमेर जिले की गलियों को देख लो स्वच्छ भारत मिशन का पता लग जाएगा।पोकरण-फलसुंड पेयजल योजना कहां गई
पेयजल को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि पोकरण-फलसुंड पेयजल योजना जो 2015 में पूरी होनी चाहिए थी तथा अभी 2018 आने को हैं, लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ 20 गांवो के आस-पास ही पानी पहुंचा पाई हैं।दिव्य पंचायत
के अनुसार पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पाईप खरीद कर लिये थे, लेकिन तीन साल में पाईप गाड कर पानी पहुंचाने का काम नही कर पाई हैं।रामगढ में चार वर्षो से मशीनरी जंग खा रही हैं
रामगढ थर्मल पॉवर को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि चार वर्ष पूर्व रामगढ थर्मल पॉवर के लिए खरीदी गई मशीनरी जंग खा रही हैं, लेकिन उसका कोई उपयोग नही हो रहा हैं, सरकार ऊर्जा का उपयोग नही कर पा रही हैं। इसकी बात न तो यहां के जनप्रतिनिधि बात नही करते हैं। उन्होने कहा कि टकराव और बिखराव की राजनीति नही करे। विकास की बात करे हम आपके साथ हैं।यशवंत सिन्हा के सामने खड़ा कर दिया बेटे को
पूर्व सांसद ने यशंवत सिंहा द्वारा जीडीपी को लेकर उठाये गये मुद्दे पर कहा कि यशवंत सिन्हा ने जीडीपी की बात की उसके लिए पार्टी व वित्त मंत्री अरूण जेटली को जवाब देना चाहिए उसके लिए यशवंत सिन्हा के बेटे को खड़ा किया, जो संस्कृति की दृष्टी से अच्छी बात नही कही जा सकती हैं। जो जाति-समुदाय के टकराव की बात करते थे वो अब बाप-बेटों को भी आमने-सामने खड़ा कर देते हैं।Friday, 27 October 2017
Wednesday, 25 October 2017
वीरमाराम प्रकरण: हनुमान बेनिवाल ने विधानसभा में उठाया मामला
वीरमाराम प्रकरण: हनुमान बेनिवाल ने विधानसभा में उठाया मामला
जवाब में गृहमंत्री बोले होगी निष्पक्ष जांच, 302 भी जोड़ी जाएगी
दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
विधायक बेनिवाल द्वारा उठाये गये मुद्दे का जवाब देते हुए गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि वीरमाराम प्रकरण को लेकर सरकार सजग हैं तथा बार-बार जांच में कई जांच अधिकारियो एफआईआर मे नामजद आरोपितो को आरोपी माना हैं तथा कईयों ने नही माना इससे अब जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई हैं पहले सीआईडी/सीबी के सीआई स्तर के अधिकारी से जांच करवाने की बात सामने आई लेकिन पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी इस प्रकरण की जांच कर चुके हैं ऐसे में अब सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से जांच करवाई जाएगी अब इस मामले में पीडि़त की मौत हो चुकी हैं तो इसमें धारा 302 जोड़ दी जाएगी तथा निष्पक्ष जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कटारिया ने कहा कि प्रारंभिक जांच में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया जो कि अभी भी जेल में है। कटारिया ने बताया कि एसओजी में मेनपॉवर की कमी के चलते जांच में देरी हुई है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...





















