Thursday, 31 May 2018

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन नही होने वालाः गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी किया बयान

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन नही होने वालाः गहलोत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी किया बयान


दिव्य पचायत न्यूज नेटवर्क
बंशीलाल चौधरी/ 9166522591
जयपुर।राजस्थान में कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे मेरा बूथ मेरा गौरव को लेकर सचिन पायलट दिनरात एक कर अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी कर कार्यकर्ताओं को असमंजस मे डाल दिया हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान मे कांग्रेस के चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले गहलोत की ओर से बयान आना कई मायनों में अहम हैं, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनवों मे भी दिखेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव से कोई उम्मीदवार तय नही हो रहा हैं, उम्मीदवार वही होगा जो हाईकमान हरी झंडी देगा, ऐसे में उतावले होने की जरूरता नही हैं। गहलोत के इस बयान के बाद सियासी हल्कों मे जोरदार की बहस छिडी हुई हैं। प्रदेश में चलाये जा रहे मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को लेकर उम्मीदवारी जताने वाले नेता जगह-जगह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसी स्थिति मे कई बार समर्थक आपसे मे भिड भी जाते हैं
गहलोत के बयान से यह भी सामने आ सकता हैं कि जब उम्मीदवार हाईकमान ही तय करेगा तो मेरा बूथ मेरा गौरव को लेकर राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर के नेता प्रदेशभर में घूम कर कार्यकर्ताओं में जान फूंक रहे हैं उनका कुछ भी नही चलेगा। ऐसे मे यह भी कायास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में दावेदारी नही जताये टिकट चाहिए तो दिल्ली में एआईसीसाी मंे जाकर ही अपनी ताकत का अहसास करवाये।
जबकि कांग्रेस की परम्परा के तौर पर नेता प्रतिपक्ष के अलावा प्रभारी सचिव प्रत्याशियों को पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजता हैं वहां पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार विमर्श करने के बाद टिकट जारी करती हैं। विवादापस्द स्थिति में हाईकमान के पास मामला जाता हैं सीधे तौर पर हाईकमान दखल नही देता हैं। बावजूद इसके गहलोत के इस बयान से सियासी गलियारों में नया शिफूगा छोड दिया हैं।
दूसरी ओर बालोतरा में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्था की राजनीति से दूर रखने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस एक परिवार हैं जो भी फैसले होते हैं सामुहिक होते हैं पार्टी के लिए सभी महत्वपूर्ण हैं।

अपने फेसबुक पर क्या लिखा गहलोत ने पूरा पढे



प्रदेश में चल रहा मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम बेहद अहम् है यह प्रदेश की सभी विधानसभाओं को कवर करेगा। मैं यहां दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूँ, जब भी मुझे अवसर मिलेगा मैं अवश्य ही इस प्रोग्राम में सम्मिलित होऊंगा।

हाल ही में कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा, जयपुर आदि में जो घटनाए हुई वे दुखद हैं, ऐसी घटना फिर नहीं होनी चाहिए। मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का आपस मे मिलना-जुलना हो रहा है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ी है इसकी मुझे बहुत प्रसन्नता है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मैं आग्रह करता हूं की सभी एकजुट होकर कार्यक्रम को कामयाब करें। 
मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के आधार पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का चयन नहीं होने वाला है... जैसा कि हम सबको मालूम है, हाईकमान स्तर पर ही उम्मीदवारों की घोषणा होती है....

सभी कार्यकर्ताओं एवं संभावित उम्मीदवारों से मेरी अपील है सब मिलकर के कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और आमजन से सम्पर्क करें एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के सन्देश को घर घर तक पहुचाने में जुट जाएं। इस जनसम्पर्क को सफलता पूर्वक करने वाले अपनी उम्मीदवारी को भी मजबूत करने में आगे बढ़ सकते हैं।
आज हमारे सामने जो लोकतंत्र विरोधी ताकतें खड़ी हैं उनका हमें विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में जोरदार तरीके से मुकाबला करना है। राजस्थान में कांग्रेस की मजबूत एवं अच्छी स्थिति बनी हुई है उसे बनाए रखें और एक संकल्प के साथ पूरा करने में जुट जाएं।
मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के आधार पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का चयन नहीं होने वाला है... जैसा कि हम सबको मालूम है, हाईकमान स्तर पर ही उम्मीदवारों की घोषणा होती है....

सभी कार्यकर्ताओं एवं संभावित उम्मीदवारों से मेरी अपील है सब मिलकर के कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और आमजन से सम्पर्क करें एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के सन्देश को घर घर तक पहुचाने में जुट जाएं। इस जनसम्पर्क को सफलता पूर्वक करने वाले अपनी उम्मीदवारी को भी मजबूत करने में आगे बढ़ सकते हैं।
आज हमारे सामने जो लोकतंत्र विरोधी ताकतें खड़ी हैं उनका हमें विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में जोरदार तरीके से मुकाबला करना है। राजस्थान में कांग्रेस की मजबूत एवं अच्छी स्थिति बनी हुई है उसे बनाए रखें और एक संकल्प के साथ पूरा करने में जुट जाएं।

बायतू मंे भाजपा को झटका, कई कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल अमरसिंह भाटी के नेतृत्व में पायलट से पहना कांग्रेस का दुपट्टा

बायतू मंे भाजपा को झटका, कई कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल
अमरसिंह भाटी के नेतृत्व में सचित पायलट से पहना कांग्रेस का दुपट्टा


दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
बालोतरा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बालोतरा दौरे के दौरान बायतू विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा को करारा झटका दिया हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ एवं कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी के हाथो कांग्रेस का दुपट्टसा पहन कर कांग्रेस दामन थामा। भाजपा के वरिष्ठ एवं परम्परागत कार्यकर्ताओं के कांग्रेस के शामिल होने से पाटोदी क्षेत्र में भाजपा को बडा नुकसान झेलना पड सकता हैं। कांग्रेस ज्वाईन करने वाले नेताओं का कहना हैं कि पार्टी मे उनकी उपेक्षा हुई हमारे द्वारा जनहित में कई बार स्थानीय विधायक को सार्वजनिक काम करने के लिए कहा गया लेकिन विधायक ने हमारी अनसुनी करते हुए चंद लोगों को बताये कदमों पर चल रहे हैं। उन्होने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं को कोई पूछता नही उसमें रहने से क्या फायदा हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपाईयो में अमरसिंह भाटी, मोतीसिंह कोनारिया, सवाईसिंह भाटी नवातला, कानसिंह गुडनगर, कानसिंह, जोरसिंह, रूपसिंह, लालूराम सुथार, जसराज सुथार, मोहनराम सुथार, जालमसिंह इकडाणी, वहीं सवाईसिंह सउ दानपुरा वहीं कालूडी सरपंच गणपतसिंह, भंवरलाल पालीवाल, भीमाराम सिणली जागीर, रामेश्वरलाल मूंगडा, कपिल खटीक, हरीश चंदेल, ललीत चंदेल सहित कईयों ने कांग्रेस ज्वाईन की हैं।

Wednesday, 30 May 2018

प्रदेश मे नई व्यवस्था की परिकल्पना ही अभिनव राजस्थान हैंः डॉ. चौधरी

प्रदेश मे नई व्यवस्था की परिकल्पना ही अभिनव राजस्थान हैंः डॉ. चौधरी

 

  

बालोतरा। अभिनव राजस्थान अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक चौधरी दो दिवसीय बाडमेर दौरे पर रहे। डॉ. चौधरी ने पचपदरा, दूदवा, बायतू, बाडमेर, धोरीमन्ना, गुडामालानी, सिणधरी व बालोतरा मे युवाओ, किसानों व ग्रामीणों से रूबरू होकर अभिनव हथाई के जरिये लोकनीति के बारे में बताया। डॉ. चौधरी ने कहा कि भारत के आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को देश में जनता का शासन शुरू हो गया, जो लोकतंत्र की परिभाषा संविधान में दी गई उसको जनता से छुपा दिया। जनता को सिर्फ वोट देने तक सीमित कर दिया पांच साल में एक दिन लोकतंत्र का उत्सव मनाया जाता हैं और देश की अनजान जनता अपने अगले पांच साल के लिए वोट डालकर आ जाती हैं। 

डॉ. चौधरी ने कहा कि सिर्फ वोट डालने की परम्पारा को त्यागना होगा, जनता सवाल करना सीखे, नेताओं को पूछे कि आपकी हमारे लिए क्या योजनाएं है और कैसे पूरा करंेगे तब जाकर असली लोकतंत्र और असली विकास हमे दिखेगा। अभिनव राजस्थान में जनता को चुनाव मे लिखित में स्टाम्प पर लिख कर दिया जाएगा कि अगले पांच साल मे यह काम किया जाएगा, पूर्ण नही हुआ तो सक्षम न्यायालय में वाद दायर कर सकोगे। उन्होने कहा कि अभिनव राजस्थान पार्टी सता परिवर्तन करने में विश्वास नही रखती हैं, व्यवस्था परिवर्तन करने को लेकर चुनाव लडेगे। उन्होने कहा कि छद्म लोकतंत्र से बाहर निकलने के लिए जनता को जागरूक होना पडेगा। इस दौरान अभिनव मित्र डॉ. भरत सारण, डॉ. महेन्द्र विश्नोई, डॉ. दिनेश विश्नोई, डॉ. प्रभुआर चौधरी, हंसराज मेघवाल, करनाराम मांजू, श्रीराम ढाका, कैलाश गर्ग, जीवराज सेंवर, लक्ष्मणराम चौधरी, विरेन्द्र आसू, वगताराम सउ सहित कई अभिनव मित्र उपस्थित रहे।


Sunday, 27 May 2018

विधायक ने की थी भवन के लिए 2 लाख की घोषणा, दो साल बाद भी नही हुआ क्रियान्व्यन रमजान के महिने में पेड के नीचे तालिम ले रहे हैं अल्पसंख्यक विद्यार्थी

विधायक ने की थी भवन के लिए 2 लाख की घोषणा, दो साल बाद भी नही हुआ क्रियान्व्यन
रमजान के महिने में पेड के नीचे तालिम ले रहे हैं अल्पसंख्यक विद्यार्थी




बारह साल से मदरसे को नही मिली पक्की छत

दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
गिडा। पंचायत समिति क्षेत्र के राजस्व गांव करालिया बेरा में स्थित मदरसा फेजे जिलानी में तालिम लेने आ रहे विद्यार्थियों को पक्की छत नसीब नही हो रही हैं, अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति स्थानीय जनप्रतिनिधयों की बैरूखी के चलते मदरसे में पक्की छत को लेकर मुस्लिम समाज ने कई बार मांगे भी उठाई लेकिन मदरसे को रजिस्टर्ड हुए 12 वर्ष हो गये लेकिन पक्की छत बनाने की जहमत सरकार ने नही उठाई हैं। रमजान के पवित्र महिनेे आसमान तले पेड की छावं में तालिम लेने को मजबूर हैं, लेकिन इस और किसी का ध्यान नही जा रहा हैं। सूत्रों ने बताया कि इस मदरसे पर एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने भवन निर्माण के लिए विधायक नित्यांत कोष से 2 लाख रूपये की घोषणा भी की थी, लेकिन आज दिन तक न तो भवन बना हैं नही राशि मदरसे को मिल पाई है। जानकारी के अनुसार गिड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोखसर पूर्व में स्थित मदरसा फेजे जिलानी बाहर साल हो गए लेकिन पक्की छत नही होने से बच्चों को बाहर खुले आसमान तले बैठकर पड़ाई करनी पड़ती हैं उक्त मदरसे में प्राथमिक तक का विद्यालय भी साथ है और एक सरकार की तरफ से शिक्षक भी कार्यरत हैं। मिड डे मील के बनाने के लिए एक महिला भी कार्यरत है।
पूर्व सरपंच ने दी थी जमीन 
जानकारी के अनुसार मदरसा बनाने को लेकर पूर्व सरपंच जलेखां ने मदरसे के लिए एक बीघा जमीन दी थी तथा वर्तमान में उक्त मदरसे में 60 से अधिक बच्चों को नामांकन हैं। कमेटी व गांव के ग्रामीणो के सहयोग से एक मोलावी भी मदरसा फेजे जिलानी में रखा हुआ है  वो खुले में बच्चों को पड़ाई करवाने को मजबूर है अब रमाजान का पवित्र महिना चल रहा हैं ओर रोजे रख रहे हैं  ओर अब सरकारी शिक्षक कि छुट्टीया चल रही हैं इस मदरसा फेजे जिलानी में बच्चो के बैठाने व पढ़ाई करवाने के लिए पक्की छत तक बच्चो को आज दिन तक नसीब नही हुई हैं  दुसरी तरफ सरकार खर्च करने वाली योजनाओं का प्रचार कर रही हैं ये मदरसा बोर्ड सहित योजना कहा खर्च की जा रही हैं ओर किस चीज मे खर्च की जा रही हैं इनको लेकर कोई जवाब देने को तैयार नहीं है  राजनेता आते रहे ओर जाते रहे पर 12 साल हो गए पर किसी का भी ध्यान इस मदरसे की तरफ नही गया है।
नही हैं पेयजल की समुचित व्यवस्था, युवाओं की पहल पर लगाया वाटर कूलर

मदरसे में पेयजल को लेकर भी पुख्ता इंतजामात नही हैं, पानी के लिए एक टांका बना हुआ हैं जिसका पानी भी अब खत्म हो गया हैं, गरमी के मौसम में ग्रामीण चंदे से महंगा पानी डलवा रहे हैं। वहीं दूसरी और गांव के ही युवाओं ने पहल कर सोश्यल मीडिया के जरिये राशि एकत्रित कर मदरसे में एक वाटर कूलर की व्यवस्था की हैं तथा पक्की छत को लेकर भी मुहिम को लगातार जारी रखे हुए हैं।
विधायक ने अल्पसंख्य समुदाय के लोगों को करवार्ई थी भाजप ज्वाईन करवाई थी
राजनीतिक  सूत्रो ने बताया कि इसी मदरसे में भाजपा के एक कार्यक्रम में खोखसर पूर्व सरपंच सहित 15 से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के मौजीज लोगों को भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा में शामिल किया गया था आज वे ही लोग विधायक की घोषणा को थोथी बाते कह कर नकार रहे हैं।
ग्रामीण दिनेखा मंगलिया, वगताराम सऊ, पीरेखा, करीमखां मंगलिया, कालूखा ने बताया कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नही, जिसके चलते  कई काम नही हो रहा हैं। इन्होने बताया कि करीबन दो वर्ष पूर्व मदरसे में आयेाजित एक कार्यक्रम में बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने भवन निर्माण के लिए विधायक कोष से दो लाख रूपये की घोषणा की थी लेकिन वो राशि भी आज दिन स्वीकृत नही हो पाई थी जिसके चलते जनतिनिधियों के प्रति भी अल्पसंख्यक समुदाय का रोष व्याप्त हैं।

Friday, 25 May 2018

-जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बावड़ी मंे रात्रि चौपाल के दौरान सुनी समस्याएं।

राजस्व लोक अदालत अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाएंःनकाते
-जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बावड़ी मंे रात्रि चौपाल के दौरान सुनी समस्याएं।



बाड़मेर1 ग्रामीण राजस्व लोक अदालत अभियान का अधिकाधिक फायदा उठाएं। सरकारी योजनाआंे से लाभांवित होने के साथ आपसी सहमति से राजस्व मामलांे का निस्तारण करवाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बावड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ई मित्र प्लस मशीन और इससे ग्रामीणों को प्राप्त होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। उन्हांेने ग्रामीणांे से न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरांे में सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणांे ने चिकित्सक का पद रिक्त होने संबंधित समस्या से अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने अवगत कराया कि आगामी कुछ दिनांे मंे चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्हांेने मेघवालांे की बस्ती मंे पानी की समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियांे एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए।  इस दौरान ग्रामीणांे को सरपंच ने टांके निर्माण की स्वीकृति शीघ्र ही जारी करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अंत मंे चौहटन उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियांे की ओर से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी गई। 

गरीबों का निवाला छिन रहे हैं सरपंच!


बायतू उपखंड में अपात्र लोगों के नाम खाद्य सुरक्षा में गरीबों का निवाला छिन रहे हैं सरपंच! उपखंड अधिकारी बिना जांच के ही अनुमोदित कर रहा हैं नाम





दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
बालोतरा। बायतू उपखंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोडने व हटाने में राजनीति हावी हो रही हैं। उपखंड प्रशासन निचले स्तर से आई पत्रावलियों को बिना किसी पडताल के निस्तारण कर रहे हैं जिसके चलते कई योग्य लोग इस योजना से वंचित हो रहे हैं तथा अयोग्य लोग खाद्य सुरक्षा योजना से जुड रहे हैं। स्थानीय राजनीति हावी होने से गरीब मजलूम परिवार खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नही जडवा पा रहे हैं वहीं दूसरी और साधन सम्पन्न परिवार और रसूखदार लोग गरीबों का निवाल छीन रहे हैं इस संबंध में विकास अधिकारी व उपखंड अधिकारी बायतू को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नही।
ग्राम पंचायत से गई सूचि को ही मान रहे अंतिम
उपखंड अधिकारी ग्राम पंचायतों में सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सत्यापित आवेदनों को ही अंतिम मान रहे हैं जबकि हकीकत यह हैं कि सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी स्थानीय राजनीति को देखते हुए अपने चहेते अयोग्य परिवारों को भी खाद्य सुरक्षा के लिए पात्र मान रहे हैं जबकि योग्य परिवारों को भी सरकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा हैं। 
दिव्य पंचायत के हाथ मंे एक ऐसा मामला लगा हैं जिसमें विकास अधिकारी पंचायत समिति गिडा ने खाद्य सुरक्षा के संबंध में पत्रांक 2018/1999 दिनांक 15/3/2018 के तहत छः लोगों के आवेदन खाद्य सुरक्षा में जोडने व हटाने को लेकर उपखंड अधिकारी को प्रेषित किया हैं, सिर्फ एक इस पत्र में शामिल परिवारों की जांच की जाए तो छः मेसे 4 लोग अपात्र माने जाएंगे, लेकिन सरपंच ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा सत्यापित आवेदनों को ही बिना किसी जांच के फॉरवर्ड कर लोगो के नाम जोड दिये गये हैं इससे साफ जाहिर होता हैं कि बायतू उपखंड क्षेत्र में हजारों अपात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड कर गरीबों का निवाला छिना जा रहा हैं।
इनका कहना हैं
अपात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना मंे जोडने के मामले सामने आ रहे हैं, सभी प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी तथा गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हेतराम चौहान
उपखंड अधिकारी, बायतू

Thursday, 24 May 2018

बायतु विधानसभा से किशोरसिंह कानोड प्रत्याक्षी घोषित

आगामी चुनावों में भाजपा, काग्रेस होगी सत्ता से बाहर
बायतु विधानसभा से किशोरसिंह कानोड प्रत्याक्षी घोषित



बाड़मेर। बहुजन समाज पार्टी की राजस्थान प्रदेश स्तरीय भाईचारा बनाओ अभियान के तहत सत्ता परिर्वतन रथ यात्रा बाड़मेर से शुरु होकर बायतु पहंुची। यात्रा का जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
     बायतु में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य प्रभारी धर्मवीरसिंह अशोक ने कहा कि 2018 के विधान सभा चुनावों में काग्रेस व भाजपा को बसपा सत्ता में आने से रोकेगी। बहिन मायावती इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी। सारा विपक्ष उनकी तरफ देख रहा है।
     प्रदेश अध्यक्ष सीताराम सीला ने कहा कि 2 अप्रेल भारत बंद के दौरान भाजपा सरकार ने झूठे मुकदमें करके हमारे निर्दोश लोगों को फसाया। बसपा की सरकार आने पर सभी मुकदमें वापीस होगें। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही होगी। खेतड़ी विधायक पूर्णमल सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट से राजा बनता है आपने सही जगह पर अगर इसका इस्तेमाल किया तो आगामी चुनाव में बसपा सरकार बनायेगी। बसपा सभी दो सौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लडे़गी। सादलपुर विधायक मनोजसिंह न्यागली ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर किशोरसिंह कानोट को विजय बनाने के लिए दिन-रात लग जायें। यहां से कानोट को जीतवानें की जिम्मेदारी आपकी है। 
     रैली में रईश अहमद मलिक जोन प्रभारी, हरिसिंह तेनगुनिया प्रभारी, डुगरराम गेदर प्रदेशध्यक्ष, तगाराम खत्री, भंवरलाल कोडेचा, जोगराजसिंह, जोगाराम मंगल, कुलदीप बारुपाल, जिलाध्यक्ष नारणाराम गर्ग, पोकराराम मेघवाल, चन्द्रप्रकाश कोडेचा, प्रेमप्रकाश चौहान, लक्ष्मण खींची, धनराज कटारिया, भारमल गुजर, चेलाराम सांवरिया, मोबताराम, भगवानसिंह बाबा, डॉ विजय प्रतापसिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

divya panchayat daily