Sunday, 23 September 2018

तेल क्षेत्रों में छा रही हरीतिमा


तेल क्षेत्रों में छा रही हरीतिमा

वर्षा की कमी वाले क्षेत्रों में भी जल स्त्रोत देंगे वन्य जीवों को सहारापरंपरागत कौशल और नवाचारों का मेल ला रहा सुखद बदलाव




बाड़मेर। वर्षा जल संरक्षण के लिए थार रेगिस्तान में अपनाए जाने वाले परंपरागत तरीकों और ग्रामीणों के साथ नई तकनीक को अपना कर किए जा रहे नवाचारों केचलते बाड़मेर के तेल-गैस उत्पादन क्षेत्रों में हरियाली की चादर छा रही है। जिले में इस वर्ष कमजोर मानसून के चलते जहाँ किसानों और पशुपालकों के माथे पर चिंता की लकीरें छाईहुई हैं, वहीं नवाचारों से सम्बंधित इन क्षेत्रों में पुनर्जीवित नाड़ियां और खडीन वन्य जीवों को जीवनदायी सहारा देंगे। 
बाड़मेर जिले की साढ़े छह सौ से अधिक वर्षा जल संचय और संभरण संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के प्रयासों का लाभ न्यून वर्षा के बावजूद दृष्टिगोचर होने वाला है। एक या दोबारिश वाले क्षेतों में भी वर्षा जल की अमृत बूंदों को सहेजे ये नाड़ियां वन्यजीवों के लिए सहारा साबित होंगी।
केयर्न ऑयल एंड गैस के सहयोग से ग्रम्मीणों ने जिले की 15 नाड़ियों का पुनरुद्धार किया है।  सामान्य वर्षा के वर्ष में इन नाड़ियों की सहायता से 50 लाख घनमीटर जल का संचयसंभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना में सहभागिता निभाते हुए बाप नाड़ी, उत्तरलाई नाड़ी के अलावा भाडखा-बोथिया और शिव में इन कार्यों को किया गया है।
जिन क्षेत्रों में भू-संरचना उपयुक्त है वहाँ खडीनों के माध्यम से वाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इनकी संख्या भाडखा, बोथिया और गुडा मालानी क्षेत्र में अधिकहै। कुल 630 खडीन संरचनाओं को ग्रामीणों के साथ मिलकर साकार किया गया है। सामान्य वर्षाकाल गुजरने के पश्चात् इनसे छह माह से अधिक तक इनका उपयोग हो सकेगा। 

थार के किसानों को कृषि नवाचारों से जोड़ कर उनके खेतों में हरियाली और परिवार में बढ़ी हुई आय को लाया जा रहा है। वाड़ी प्रोजेक्ट के तहत 1160 किसानों को लाभान्वित कियागया है। मृदा जाँच और उपलब्ध सीमित जल के अनुसार बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से उन्हें जोड़ा गया है।
आज इन खेतों में छाई हरीतिमा विकास की कहानी कह रही है। इन किसानों को बेर गोला, अनार और गूंदे एक लाख पौधे वितरित कर समय-समय पर उनके रख रखाव और बढ़ोतरीसे सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों की सालाना आय में चालीस हज़ार रूपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
जीरो डिस्चार्ज लक्ष्य को पूरा करने वाले मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल के वाटर पॉइंट्स भी जैव-विविधता को बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे हैं। इन जल क्षेत्रों के आसपास किंगफिशर, कोयल, गौरैया, चील आदि का प्रवास देखा जा सकता है। भाग्यम टर्मिनल के वाटर पॉइंट को 'भाग्यम बर्ड सैंक्चुअरी" के नाम से विकसित किया जा रहा है।
एमजीएस विश्वविद्यालय बीकानेर में पर्यावरण विभाग के हैड डॉ अनिल कुमार छंगाणी ने प्रोजेक्ट शुरुआत से अब तक विभिन्न दौरों और सर्वेक्षण के बाद बाड़मेर के तेल क्षेत्रों मेंहुए पर्यावरण प्रयासों को 'आदर्श बेंचमार्क' की संज्ञा दी है।
ग्रीन बेल्ट विकास ने संक्रिया क्षेत्र के 33 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में हरियाली की चादर बिछा दी है। इन प्रयासों का असर आसपास के पर्यावरण पर भी सकारात्मक रूप में हुआ है।हाल ही में विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने बाड़मेर तेल क्षेत्रों के पर्यावरण मापदंडों पर ऑडिट के पश्चात यहाँ की वायु और भू जल गुणवत्ता को सुरक्षित पाया।

आरजे ब्लॉक क्षेत्र में 300 से अधिक वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियों के साथ समृद्ध जैव विविधता है। इन्हें संरक्षित करने का प्रयास प्रयास बाड़मेर के "गंगाली वन क्षेत्र" मेंकिया गया था और जमीन के पानी को टैप करने में सफल रहा। जंगली जानवरों के लिए पूरी तरह से पीने के पानी के भंडारण के लिए "गजलर" नामक एक छोटा पेयजल तालाब वनक्षेत्र में बोरवेल से लगभग 200 मीटर दूर विकसित किया जाता है। यह सुविधा बाड़मेर जिले में गंगाली के आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित है। जून 2017 में वाटर पॉइंट की शुरुआत केबाद जंगली जानवरों और पक्षी प्रजातियों को यहाँ पर स्पॉट किया जा रहा है। 

Wednesday, 29 August 2018

पूर्व विधायक मदन प्रजापत की प्रेस वार्ता राजस्व मंत्री पर उठाये सवाल, पांच साल तक नही होने दिया क्षेत्र का विकास

पूर्व विधायक मदन प्रजापत की प्रेस वार्ता
राजस्व मंत्री पर उठाये सवाल, पांच साल तक नही होने दिया क्षेत्र का विकास


दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क/ 9166522591
बालोतरा। आगामी संकल्प रैली को लेकर पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने स्थानीय डाक बंगले में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जोधपुर संभाग की 33 विधानसभा क्षेत्र की विषाल संकल्प रैली आगामी 5 सितम्बर को पचपदरा में होने जा रही हैं। संकल्प रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गये हैं। उन्होने बताया कि रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अषोक गहलोत, कांग्रेस प्रेदषाध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेष्वर डूडी, सीपी जोषी, सहित राजस्थान प्रभारी अविनाष पांडेय, विवेक बंसल सहित संभाग भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता षिरकत करेंगे। 
प्रेस वार्ता में राजस्व मंत्री पर लगाये गंभीर आरोप
पूर्व विधायक ने राजस्थान गौरव यात्रा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल में एक भी काम ऐसा नही किया जिससे यहां की जनता गौरवान्वित महसूस कर सके। उन्होने कहा कि चुनावों मंे समय सबसे बडा मुद्दा मीठे पानी, बालोतरा को जिला बनाना हो या फिर रिफाईनरी का काम करना हो सभी में यहां के विधायक एवं राजस्व मंत्री कोई पैरवी नही की जिसके चलते जनता को परेषानियों का सामना करना पड रहा हैं। उन्होने कहा कि बालोतरा की जनता को मीठा पीलाने का वादा कहां गया, जो योजनाएं कांग्रेस राज में जिस जगह थी उस पर चार साल तक कोई काम नही किया अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो दिन-रात एक करके काम करवाया जा रहा हैं, इसे जनता बखूबी जानती हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा नेताओं ने बालोतरा को जिला बनाने के नाम पर कई बार मिठाईयां तक बांटी सिर्फ और सिर्फ बालोतरा की जनता को गुमराह करने का काम किया। षहर में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस ने आरओबी स्वीकृत करवाया पर राजस्व मंत्री ने लिखकर दे दिया कि बालोतरा शहर में इसकी आवष्यकता नही हैं, इस तरह से बालोतरा क्षेत्र को पीछे धकेलने का काम पिछले 5 सालों मंे किया गया। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने डीटीओ ऑफिस का निर्माण करवा दिया लेकिन पिछले 5 सालों मंें मंत्री जी उसका उद्घाटन नही करवा पाये हैं। उन्होने आरोप लगाया कि राजस्व मंत्री सिर्फ और सिर्फ जातिगत राजनीति में विष्वास करते हैं, पचपदरा क्षेत्र में 45 फर्जी टीसी के मामले आने के बावजूद मंत्री ने द्वेष भावना से एसी/एसटी वर्ग के जनप्रतिनिधियों को निषाना बनाया। ंउन्हाने कहा कि ष्षहर की दोनो कॉलेजों में षिक्षकों के पद रिक्त हैं पांच साल से आये दिन विद्यार्थी प्रदर्षन कर रहे हैं लेकिन आष्वासन के अलावा उनको कुछ नही मिला हैं।
संकल्प रैली पोस्टर का विमोचन
इस दौरान पूर्व विधायक के नेतृत्व मंे कांग्रेसियों ने संकल्प रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, कांग्रेस कोषाध्यक्ष नरेष ढेलडिया, पूर्व प्रधान ओमाराम भील, राधेष्याम माली, मेहबूब खां, कुंपाराम पंवार, नरसिंग प्रजापत, रामेष्वर प्रजापत, शंकरलाल सलुंदिया, चम्पालाल सुंदेषा, भंवरलाल भाटी, ओम भाटिया, मंगलाराम टांक, धनराज घांची, श्रवण सुंदेषा, भरत गहलोत सहि

Friday, 27 July 2018

गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया - शिष्यों ने की गुरु धारणा, चरण पादुका पूजन कर गुरुओं से लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया
परेऊ महंत ओंकार भारती ने जरखेश्वर बगैची में किया चातुर्मास

- शिष्यों ने की गुरु धारणा, चरण पादुका पूजन कर गुरुओं से लिया आशीर्वाद
- मंदिरों, मठों व गुरुद्वारों में दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रम
दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क/ बंशीलाल चौधरी
बालोतरा। उपखण्ड मुख्यालय व आस-पास गांवों में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व  श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। मंदिरों, मठों व गुरुद्वारों में गुरु धारणा, चरण पादुका पूजन व समाधि पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरु पूर्णिमा को लेकर शिष्यों ने गुरु धारणा कर भेंट-पूजा अर्पित की तथा चरण पादुका पूजन कर गुरु को भेंट-पूजा अर्पित की और गुरु से आशीर्वाद लिया। गुरू पूर्णिमा के दिन राज्य सरकार की ओर से भेजे गये भेंट पत्र संत महात्माओं को सौंपे गये।

कनाना मठ में मठाधीश महंत परशुराम गिरी महाराज, बालोतरा की जरखेश्वर बगैची में परेऊ मठाधीश ओंकार भारती महाराज, समदडी गादीपति नरसिंहदास महाराज, चेतन बाबा की झोंपडी में महंत निर्मलदास महाराज, रामेश्वर महादेव मंदिर में राघवदास महाराज, सरस्वती आश्रम नागेश्वराय महादेव मंदिर में हीरानंद महाराज, श्री निम्बेश्वर हाथीबंध महादेव मठ जेठन्तरी-खारवा पर गुरु पूर्णिमा को लेकर महंत भुवनेश्वरपुरी महाराज के सानिध्य में गुरु धारणा, चरण पादुका पूजन व समाधि पूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। इसके बाद मठ परिसर में स्थापित जीवित समाधियों की पूजा कर पुष्प चढाय़े। इस दौरान बालोतरा, आसोतरा, जसोल, बिठूजा, जेठन्तरी, खारवा, लादूनगर, काकराला, पारलू, कनाना, मांगला, लालाणा, समदडी सहित कई गांवों से बडी़ संख्या में पहुंचे भक्त-भाविकों ने गुरु धारणा कर चरण पादुका पूजन किया तथा भेंट-पूजा अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मठ परिसर में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए महंत भुवनेश्वरपुरी महाराज ने आमजन को गोवंश व धर्म की रक्षार्थ हर समय तत्पर रहने का आव्हान किया। उन्होंने व्यसनों में लिप्त युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने का आव्हान करते हुए स्वस्थ समाज व समृद्धशील राष्ट निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। महंत ने गुरु धारणा कार्यक्रम के तहत् कई शिष्यों के कान फूंक अपदेश (गुरुमंत्र) दिया।

राजस्व राज्य मंत्री सहित कईयो ने लिया आशीर्वाद 

राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, बायतू विधायक कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, सभापति रतन खत्री, उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, नेता प्रतिपक्ष मदनराज चौपडा, कुम्पलिया सरपंच नगराज गोदारा, धर्मेन्द्र करणसिंह कनाना, सरपंच प्रतिनिधि मोहनसिंह सोढा, भंवरसिंह
चम्पावत, सवाईसिंह भायल, शंभूसिंह सोनगरा, सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल रातडा़, सांवलराम चौधरी, मेघसिंह राजपुरोहित, चन्द्रसिंह, भीमसिंह, मांगीलाल, छोगाराम सुथार, काकराला सरपंच वगताराम प्रजापत, धनाराम सैन, ओमप्रकाश सुथार व श्रवणदास वैष्णव सहित बडी़ संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।



भजनों की स्वरलहरियां पर झूमे श्रोता:-

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रमों में क्षेत्रीय गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

Thursday, 12 July 2018

लापरवाही की हद होती है हादसे पर हादसे फिर भी कोई सबक नही?


लापरवाही की हद होती हैहादसे पर हादसे फिर भी कोई सबक नही?

डिस्कॉम अधिकारियों व कर्मियो की लापरवाही आये दिन सामने आने के बाद भी इन ओर किसी जिम्मेदार का डंडा नही पड़ रहा है, विभाग की लापरवाही से न जाने आज दिन तक जाने चली गई, फिर भी किसी ओर की जान को लेने के लिए ये बेताब नजर आते है। बिजली की तारों पर भी जुगाड़ बेशर्मी की हद होती है। टेक्नॉलॉजी के इस युग मे एक खम्भा गिर जाने के बात घण्टो क्या दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारी करंट बहती तारो को घरों की दीवारों से बांध कर सप्लाई जारी रखते है। हद होती है, बारिश का मौसम पता नही कब आंधी आ जाए और ये जुगाड़ से बंधी तारे किसी बड़े हादसे को जन्म देदे।
आखिर इस घोर लापरवाही की कोई जिम्मेदारी लेगा, मुझे नही लगता है। यह छोटी बात नही है इस तरह बंधी लाइन में रात भर बिजली चालू रही है, आस पास की कॉलोनी रात भर रोशन होती रही है।
बालोतरा शहर वैसे भी अधिकारियों की बेपरवाही से महशूर है, किसी भी महकमे में जिम्मेदार अधिकारी नही दिखता सब मंत्री जी की मेहरबानी से जेबे भरने में लगे हुए है। बदकिष्मत शहर में लोगो की किस्मत अभी अच्छी है तभी उनकी जागरूकता से जैसे तैसे चल रहा है।

देखते है जिम्मेदार किसके सिर इसको डाल कर अपने कर्तव्य से विमुख होंगे।*#################**बंशीलाल चौधरी*संपादक *दिव्य पंचायत हिंदी समाचार पत्रबालोतरा बाड़मेर**9166522591*

सरकारी विद्यालय में अधरझूल में सार्वजनिक टांका आगोर को तोडा, कैसे आएगा बरसात का पानी ग्राम पंचायत खोखसर पूर्व के माध्यमिक विद्यालय का है मामला

सरकारी विद्यालय में अधरझूल में सार्वजनिक टांका
आगोर को तोडा, कैसे आएगा बरसात का पानी
ग्राम पंचायत खोखसर पूर्व के माध्यमिक विद्यालय का है मामला


दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क

गिडा। पंचायत समीति गिडा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय सियागों का तला ग्राम पंचायत खोखसर पूर्व मे वर्षों पुराने टांके के आगोर को तोड कर नया बनाया जा रहा टांका अधरझूल में अटका हुआ हैं। टांका निर्माण अधूरा होने से न तो पुराने टांके में पानी आ पायेगा न ही इस टांके में जिसके चलते विद्यालय में बनाया जा रहा टांका सुविधा की जगह दुविधा बनकर उभर रहा हैं। जानकारी के अनुसार आगौर तौडकर पास मे एक टांका निर्माण किया गया जिसको दो वर्ष बित जाने के बाद भी टांका निर्माण पूरा नही किया गया।
आगोर टूटने से नही आ पायेगा बारिश का पानी
पुराने टांका के आगोर में ही नया टांका निर्माण होने से पुराना आगोर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में होने वाली बारिश का पानी भी आगोर के अभाव मे टांके मे नही आ पायेगा।

घर से बोतलों में ला रहे हैं पानी

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था नही होने से विद्यार्थियों को घर से पानी की लाना पड रहा हैं। जिसके चलते छात्र परेशान दिख रहे हैं। समाजसेवी वगताराम सऊ खोखर ने बताया की दो वर्षों से अधरजूल मे पडे टांके का निर्माण कार्य पचायत के ढीले रवैये से पूरा नही किया जा रहा है साथ ही बताया की दस दिन पूर्व हुई वर्षात से टांके मे बिल्कुल पानी नही आया जिससे विद्यालय के बालको  को प्यास बूझाने के लिए घर से पानी साथ लाना पड रहा है । ओर विधालय भवन से टांके मे पाईप फिटिंग नही की  गई है जिससे वर्षाकाल मे भवन का पानी व्यर्थ बहेगा ।

घटिया सामग्री का उपयोग का आरोप

ग्रामीण गोरधनराम ने बताया कि विद्यालय मे बने टांके निर्माण कार्य मे कोताई बरती गई साथ ही समय पर पानी की तराई नही करने के कारण टांके के कच्चे मछाले ओर चारदीवारी की सीमेंट गिर रही है।
इनका कहना हैं
विद्यालय में टंाका निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाया जा चुका हैं लेकिन निर्माण कार्य पूरा नही करवाया जा रहा हैं। पंचायत को निर्माण कार्य पूरा करवाना चाहिए।

इन्द्रसिंह राजपुरोहित प्रधानाचार्य
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सियागों का तला 


हीरा की ढाणी के पास बस पलटी

हीरा की ढाणी के पास बस पलटी



दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क

गिडा। हिरा की ढाणी के पास गुरूवार को एक निजी बस पलट गई। गनिमत रही कि कोई बडा हादसा नही हुआ। बस पलटने से बस के उपर रखा सामान बिखर गया और अंदर बेठी सवारियों को मामूली चोटे आई। जानकारी के अनुसार बालोतरा-फलसुंड रूट पर चलने वाली निजी बस हीरा की ढाणी सर्कल से 300 मीटर की दूरी पर पलटी खा गयी ओर पास में पाइप लाइन के लिए जो खडे खोदे रखे थे उसमे जाकर गिर गई तथा ग्रामीणों द्वारा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला लेकिन बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।

divya panchayat daily