Saturday, 13 August 2022

divya panchayat

divya panchayat

नवतला मदरसे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा,

दिव्य पंचायत
नवातला/पाटौदी। मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरान नवातला के छात्रों ने एक किमी लम्बी लाइन बना कर आजादी अमृत महोत्सव का जश्न मनाया गया इस दौरान प्रधानाध्यापक मौलाना हाशिम साहब,मांझी खां बागावास,कारी अ.रहमान,मुफ्ती मेहरूदीन, जमियत उलमा ए बालोतरा के महासचिव इब्राहीम गफूरी,आरिफ कोहरी,आर के कलर,सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

आजादी का अमृत महोत्सव लोगों के दिलो-दिमाग में जोश और उत्साह नजर आ रहा है:- बांठिया

आजादी का अमृत महोत्सव लोगों के दिलो-दिमाग में जोश और उत्साह नजर आ रहा है:- बांठिया बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सयुक्त तत्वावधान में आजादी के 75 साल होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न गाँवो का दौरा कर तिंरगा रैली का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने कार्यकर्ताओं व ट्रस्ट पदाधिकारीयो के साथ क्षेत्र सिणली,परालिया,खेड़ ,कलावा ,बागुंडी,आकड़ली,पचपदरा सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगा फहरा कर तिंरगा यात्रा कर आजादी का जश्न मनाया। बांठिया ने बताया कि क्षेत्र के सिणली गांव में बंशीलाल दर्जी,भाजपा नेता शंकरलाल सुथार,सुरेश पालीवाल,ओम देवासी,प्रेमसुख सहित उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए तिंरगा यात्रा का आयोजन किया गया।इस दौरान ट्रस्ट द्वारा गोवंश में फैली गए लम्पी बीमारी के दवाइयों व वैक्सीन का वितरण किया गया।उसके बाद परालिया में रूपसिंह राजपुरोहित, सरपंच हड़मानसिंह,जीवराज सिंह,भीमाराम, चेनाराम,जसराज पटेल,राजू सोनी,पुखराज फौजी, स्वरूप सिंह सहित ग्रामीण जनों को तिरंगा झंडा प्रदान कर आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।उसके बाद बागुंडी व आकड़ली में सरपंच रहिशदान बागुंडी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सरपंच रहिसदान बागुंडी व बांठिया के नेतृत्व में तिरंगा रैली का भी आयोजन कर तिंरगा झंडे ग्रामीण जनों को प्रदान किए गए।बांठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान को लेकर लोगों के दिलो-दिमाग में जोश और उत्साह नजर आ रहा है। लोग इस राष्ट्रीय आंदोलन में अपना योगदान देने के लिए समर्थन देरहे हैं। सरपंच रहिसदान बागुंडी ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य है, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है इसका उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।उसके बाद क्षेत्र में गौवंश में फैली लम्पी स्किन बीमारी के रोकथाम के लिए आवश्यक दवाइयों व इंजेक्शन का वितरण किया गया।सरपंच व वेटेरनरी टीम के इंचार्ज श्रीमती आरती वर्मा के सानिध्य में चम्मालाल जी बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट बालोतरा द्वारा गायों में फैली लम्पी स्किन डिजीज बिमारी के लिए वैक्सीन और दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। उसके बाद समस्त टीम के मुख्य भंवरदान चारण बागुंडी , श्याम खारवाल ग्राम विकास अधिकारी,टीकमाराम मेघवाल पंचायत समिति सदस्य आकड़ली,भंवरलाल मुंडेल वरिष्ठ लिपिक ,पृथ्वीसिंह चारण पंचायत सहायक,कैलाशदान चारण आकड़ली , दिनेश चारण आकड़ली ,कैलाशदान रावल,सर्जन रावल के अलावा पशुपालन विभाग टीम के साथ गायों को टीके लगाए गए।सरपंच रहिसदान बागुंडी ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया सहित ट्रस्ट का ग्रामवासियों को और से आभार जताया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने पचपदरा में आयोजित तिंरगा रैली में भाग लेते हुए तिरंगे झण्डे वितरण किए गए।इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों सहित नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्टी कमलेश सकलेचा, समाजसेवी राकेश सहित सैकड़ों की सख्या में पुरूष व महिलाएं मौजूद थी।

बाड़मेर में ईमित्र संचालक ने किया 97.28 लाख का फ्रॉड, पुलिस ने किया गिरफ्तार


‘‘आनलाईन फ़रॉड की गई 97 लाख 28 हजार 133 रुपए की राशि में से 85 लाख रूपये मय मुल्जिम 
को गिरफ्तार व राशि बरामद करने में सफलता’’  
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बाड़मेर।
पुलिस अधीक्षक बाडमेर के निर्देशानुसार  नितेश आर्य अति0 पुलिस अधीक्षक बालोतरा व ल शुभकरण वृताधिकारी वृत गुडामालानी के सुपरविजन में ओममप्रकाश उनि थानाधिकारी मय गठित टीम द्वारा थाना हल्का क्षेत्र में ऑनलाईन फ़रॉड की गई 97 लाख 28 हजार 133 रुपए की राशि में से 85 लाख रूपये मय मुल्जिम के बरामद करने  में सफलता हासिल की गई। 
घटना का विवरण - दिनांक 12.08.2022 को प्रार्थी  देवीचंद पुत्र  रामकिशन उम्र 34 साल जाति विश्नोई (गोदारा) निवासी रामपुरा,अरणयाली पुलिस थाना धोरीमन्ना ने उपस्थित थाना होकर पेश होकर एक टाईप सुदा रिपोर्ट पेश की कि हमारे डिजिटल पेमेंट का काम है तथा मोबाइल एप्प थार पे जो कि हमारी कंपनी के द्वारा बनाया हुआ है हम केवाईसी के जरिये रिटेलर बनाते  है रिटेलर लोगो को डिजिटल पेमेंट की सर्विस प्रदान करते है  जैसे एईपीएस, डीएमटी, रिचार्ज  और  बिल पेमेट आदि सर्विस प्रोवाइड करते है कि हमारे एक रिटेलर मुलाराम पुत्र भैराराम जाति मेघवाल निवासी मंगले की बेरी थाना हल्का आरजीटी जिला बाड़मेर वाले ने कंपनी के एप्प के साथ धोखाधड़ी करके 97 लाख 28 हजार 133 रुपए का फ़ौड कर लिया है कि उक्त घटना का हमे पता चलने पर हमने उक्त फ़ौडकर्ता मुलाराम की रितेलर आईडी के वोलेट को ब्लॉक कर दिया जिसमें 20 लाख 43 हजार 835 रुपए है बाकी का पेमेंट 76 लाख 84 हजार 298 रुपए उक्त फ़ौडकर्ता मुलाराम ने अपने अलग - अलग बैंक खातो में  ट्रासफर कर लिया है वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा सख्या 86 दिनाक 12.08.2022 धारा 418,420,409,379 भादस के तहत दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया। 
गिरफ्तार मुलजिम
थानाधिकारी के निर्देशन में एक टीम का गठन किया जाकर आस पास के मोबाईल डाटा का संकलन, आसूचना प्राप्त कर संदिग्ध मुलाराम पुत्र भैराराम जाति मेंघवाल निवासी मंगले की बेरी पुलिस थाना आरजीटी रावलीनाडी नगर जिला बाडमेर को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तथा बैक रिकाॅर्ड प्राप्त किया गया तो अभियुक्त द्वारा थार बिजनेस सोल्युशन प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी नोएडा उतरप्रदेश का रिटेलर है। अभियुक्त मूलाराम द्वारा अपने मोबाईल एप्प थार पे के  जरिये कम्पनी के 97 लाख 28 हजार 133 रुपए फर्जी  तरीके से अपने विभिन खातो में जमा करवाया, कुछ राशि रोकड उठाकर छिपा दी। उक्त राशि का चोरी छुपे स्वय के लिये उपयोग लेता पाया जाने पर अभियुक्त को गिरफतार कर मुल्जिम के कब्जा से 2109290 रूपये रोकड भारतीय मुद्रा की बरामदगी की गई। शेष राशि मुल्जिम के बैक खाता में से 31 लाख 02 हजार 528 रूपये तथा 11 लाख 50 हजार पेएटीएम खाता मे,1 लाख एयरटैल पैमेन्ट बैक खाता मे, 20 लाख 50 हजार मोबाईल एप्प थार पे वोलेन्ट मे जमा खातो में पाई जाने पर उक्त राशि को फ्रिज करवाई गई। शेष 12 लाख रूपये तथा उक्त राशि से खरीदी गई सामग्री की बरामदगी की कार्यवाही जारी है। मुल्जिम मुलाराम को पेश अदालत कर पीसी रिमाण्ड पर लिया गया। 
तरीका वारदात - अभियुक्त के मोबाईल फोन मे कई एम्प जैसे विड्राल, बैक बैलेस, मिनी स्टेटमैन्ट, एवम गुगल का आफशन जिनके जरिये अपने पास आने वाले आनलाईन ट्राजेक्शन करवाने वाले ग्राहक से आधार कार्ड व बैक डायरी लेकर उसका बैक बैंलेस चैक कर उनके पैसे अपने थार पै वोलेट मे विड्रॉल कर अपने खाता मे ट्रास्फर करने के बाद वह पैसे यह अपने एटीएम या बैक से विड्राल भरकर उठाकर ग्राहक को देने की बात दौराने पुछताछ बताई है। उक्त के पास नरेगा हफता  वाले ग्राहक, पैन्शनधारी, आवास किस्त वाले तथा लाॅन करवाने वाले लोग जो गांवो के अनपढ लोग जो आया करते थे। इस कार्य के साथ- साथ अभियुक्त द्वारा एप्प के साथ छेडछाड कर मोबाईल थार पे एप्प के जरिये थार बिजनेस सोल्युशन प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी नोएडा उतरप्रदेश से रिटेलर अभियुक्त मूलाराम ने थार पे एप्प के जरिये कम्पनी के 97 लाख 28 हजार 133 रुपए फर्जी  तरीके से चोरी कर अपने विभिन खातो में जमा करवाकर चोरी छुपे रुपये स्वय के लिये उपयोग लेता पाया गया।
पुलिस टीम
1. ओममप्रकाश उनि थानाधिकारी
2.  राणाराम सउनि
3.  मनोहरलाल ह ैडकानि 1022
4. पेमाराम हैडकानि 652
5.  वीरम खान ह ैडकानि 473
6.  महिपालसिंह हैडकानि प्रभारी डीसीआरबी
7.  भुपेन्द्रसिह भाटी कानि डीसीआरबी
8. मागीलाल कानि 1431
9. नेमाराम कानि 927
10.  धमेन्द्रसिह कानि 1302
11. जुझाराम कानि 1432
12.  नवलाराम कानि 267
13.  ईश्वरसिंह कानि 283
14. श्रीमति केशी मकानि 1605
15. पवन कुमार कानि पुलिस चैकी बाण्ड

Friday, 12 August 2022

मेगा हाइवे पर पलटी बस एक की मौत, कई घायल

सिणधरी।
दिव्य पंचायत
शनिवार सुबह सिणधरी के पास मेगा हाईवे पर निजी ट्रेवल्स की बस व मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर के बाद पलट गई बस पलटने से एक की मौत हो गई वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीबन 8:40 के आस-पास सिणधरी के पास नाकोड़ा गोलाई में जयपुर से आ रही बस एक मिनी ट्रक से टकरा गई। बस में सवारिया बहुत कम थी अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। 
सूचना पर 108 एंबुलेंस दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस पायलट सुखदेव सेन व EMT सुनील भार्गव ने बस में घायलों को बाहर निकाला वह सिणधरी अस्पताल पहुंचाया। वही मौके पर पहुंची सिणधरी पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को खड़ा किया और हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक बस को हटवा कर जाम खुलवाया।

युवक को आत्महत्या के लिये मजबुर करने वाले 04 मुलजिम गिरफ्तार, युवक से छीन कर ले जाया गया वाहन व वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त

युवक को आत्महत्या के लिये मजबुर करने वाले 04 मुलजिम गिरफ्तार, युवक से छीन कर ले जाया गया वाहन व वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त घटना का विवरण- दिनांक 08.08.2022 को प्रार्थी श्री भगाराम जाति माली निवासी आकली ने रिपोर्ट पेश की गई कि मेरा भाई स्वरूपाराम पुत्र चनणाराम जांति माली उम्र 23 वर्ष निवासी आकली को कुछ समय पूर्व से बाड़मेर निवासी स्वरूपसिंह पुत्र श्री केसरसिंह महेचा बाड़मेर आगोर, विक्रमसिंह पुत्र रामसिंह महेचा बाड़मेर आगोर, नरपतसिंह पुत्र शोभसिंह महेचा बाडमेर आगोर, जसु पुत्र दिनेश माली बलदेव नगर बाड़मेर वाले चारों लोग मेरे भाई को हमेशा रूपये के लिये आये दिन परेशान करते रहते थे तथा मानसिक प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकिया दे रहे थे। दिनांक 01.08.2022 को मेरे भाई की गाडी नम्बर त्श्र 04 ज्। 6063 को स्टॉफ से छीनकर स्वरूपसिंह मेहचा की फोरच्यूनर गाड़ी के पिछे टाचिंग करके ले गये। उपरोक्त नामों वाले व्यक्ति द्वारा मेरे भाई को 10-15 दिनों से पिछा कर जान से मारने की तैयारी मे थे जिससे मेरा भाई डर कर मोबाईल बन्द कर घर पर ही था। उसे धमकाया गया कि घर से बाहर अकेला देखा तो तुझे जान से मार देंगे। उसके बाद मेरा भाई मानसिक रूप से परेशान होकर अपने आपको आत्महत्या करने करने का फैसला किया ऐसा मेरे भाई ने सुसाईड नोट में लिखा है जिससे यह साबित होता है कि मेरे भाई को उपरोक्त नामों के व्यक्तियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आपने आप जान से मारने को मजबूर किया है तथा दिनांक 07.08.2022 रात्रि को मेरे भाई आकली में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर ली वगैरा मजमून रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कार्यवाही पुलिस:- पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की वारदात को गंभीरता से लेते हुए श्री नरपतसिंह अति.पुलिस अधीक्षक बाङमेर व वृताधिकारी श्री आनंदसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी श्री श्यामसिंह उ.नि.पु. थानाप्रभारी शिव मय टीम को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देष दिये गये। थानाधिकारी पुलिस थाना षिव मय टीम द्वारा पीङित पक्ष से हुए अनुसंधान व संकलित आसूचनाओं व प्रारम्भिक अनुसंधान से प्रकरण की वारदात में मुलजिमान 01. विक्रमसिंह पुत्र रामसिंह उम्र 19 साल जाति राजपुत निवासी बाडमेर आगोर पुलिस थाना सदर बाडमेर 2. नरपतसिंह पुत्र शोभसिंह उम्र 25 साल जाति राजपुत निवासी बाडमेर आगोर पुलिस थाना सदर बाडमेर, 3. स्वरूपसिंह पुत्र श्री केसरसिंह जाति राजपुत उम्र 26साल पैशा मजदुरी निवासी बाङमेर आगोर, पुलिस थाना सदर बाङमेर व 4. जसराज पुत्र दिनेशकुमार जाति माली उम्र 23 साल निवासी बलदेवनगर, पुलिस थाना सदर बाङमेर की भुमिका होना प्रमाणित पाया जाने पर दिनांक 10.08.2022 को मुलजिमान विक्रमसिंह व नरपतसिंह को गिरफ्तार किया जाकर विक्रमसिंह के कब्जा से मृत्तक स्वरूपाराम से छीन कर ले जायी गई बोलेरो पल्स त्श्र 04 ज्। 6063 गाङी को बरामद किया जाकर मुलजिमान को जेसी करवाया गया ताबाद दिनांक 11.08.2022 को मुलजिम स्वरूपसिंह को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जा से वारदात में प्रयुक्त वाहन फोर्चुनर कार नं. ळश्र 01 ज्ञै 8886 को बरामद किया गया व आज दिनांक 12.08.22 को सह अभियुक्त जसराज माली को गिरफ्तार किया गया जिनको आज न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया हैं। पुलिस टीम- 1. श्री श्यामसिंह उ.नि.पु., थानाप्रभारी शिव 2. श्री नीम्बसिंह कानि.228 3. श्री दौलतसिंह कानि.567 4. श्री रतनसिंह कानि.668 5. श्री कुंभाराम कानि.450 6. श्री ओमप्रकाश कानि.655

divya panchayat daily