पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Monday, 24 July 2017
Wednesday, 19 July 2017
जून 2018 तक हर ढाणी को मिल जाएगी बिजली
योजना की जिलेवार समीक्षा कर दिये गति लाने के निर्देष
ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को तीनों डिस्कॉम की सयुक्त बैठक में डिस्कॉम में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति 12 वीं योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा श्री संजय मल्होत्रा, विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्री श्रीमत पाण्डे, तीनों डिस्कॉम्स के प्रबन्ध निदेशक, निदेशक वित्त व निदेशक तकनीकी, मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता टीडब्ल्यु व डीडीयूजीजेवाई तथा योजना से संबंधित कॉन्ट्रेक्टर्स भी शामिल हुए।
ऊर्जा राज्य मंत्री श्री
पुष्पेन्द्र सिंह ने 12 वीं योजना दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के
तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली कनेक्शन जारी करने की प्रगति की
सर्किलवार समीक्षा के दौरान इसकी धीमी प्रगति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए
कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा वर्तमान
में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति नई योजना के सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा
कर इस योजना के तहत घरेलू कनेक्शन देने का कार्य जून, 2018 तक आवश्यक रुप
से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का प्रमुख
उददे््श्य यह है कि सबको बिजली कनेक्शन मिले और प्रदेश का कोई भी पात्र
व्यक्ति बिजली की सुविधा से वंचित नही रहे।
पुष्पेन्द्र सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति 12 वी योजना के
अन्तर्गत लक्ष्य की तुलना में अब तक बीपीएल व अन्य आवासों को दिए गए
कनेक्शन एवं योजना की क्रियान्वित में आ रही समस्याओं के समाधान करने के
लिए डिस्कॉम अधिकारियों व योजना से संबंधित कॉन्ट्रेक्टर्स के साथ चर्चा की
तथा डिस्कॉम अधिकारियों को कॉन्ट्रेक्टर्स की समस्याओं के उचित समाधान
करने के निर्देश दिए।
बैठक में सयुक्त रूप से
डिस्कॉम अधिकारियों व योजना से संबंधित कॉन्ट्रेक्टर्स ने अवगत कराया कि
योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण
कर लिया जाएगा।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2013 का 15 दिन में
संशोधित परिणाम जारी किया जायेगा
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की
अध्यक्षता में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में बुधवार को एक बैठक
आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि 2013 की तृतीय श्रेणी शिक्षण
भर्ती का 15 दिन में संशोधित परिणाम जारी किया जायेगा। इस संशोधित परिणाम
जारी होने से राज्य में लगभग 8000 बेरोजगार शिक्षकों को नियुक्तियां मिल
सकेगी।
बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, पंचायती राज विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री आर.एस.
मक्कड़ व उप शासन सचिव आदि उपस्थित थे। राठौड़ ने 2013 की शिक्षक भर्ती
का अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश
दिये।
अब पीईओं करेंगे शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत
प्रारंभिक पंचायत प्रसार शिक्षा अधिकारी विद्यालय गुणवत्ता हेतु करेंगे प्रभावी मोनिटरिंग
राज्य की ग्राम पंचायतों में लगाए गए पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा अधिकारियों (पीईओ) को ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्रारंभिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं अन्य समेकित मानदेय पर कार्यरत शैक्षिक कार्मिकों के आकस्मिक अवकाश स्वीकृति के अधिकार दिए गए है। इसके साथ ही वे उस प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों (द्वितीय श्रेणी अध्यापक) के भी आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करेंगे।
जयपुर। शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राज्य
की ग्राम पंचायतों में लगाए गए पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा अधिकारियों
(पीईओ) को ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्रारंभिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों
एवं अन्य समेकित मानदेय पर कार्यरत शैक्षिक कार्मिकों के आकस्मिक अवकाश
स्वीकृति के अधिकार दिए गए है। इसके साथ ही वे उस प्राथमिक विद्यालय के
संस्था प्रधानों (द्वितीय श्रेणी अध्यापक) के भी आकस्मिक अवकाश स्वीकृत
करेंगे। उन्होने बताया कि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों प्राथमिक एवं
उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन के
वे प्रतिवेदक अधिकारी होंगे। वे उस प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान
(वरिष्ठ अध्यापकों) के वार्षिक कार्य मूल्यांकन के भी प्रतिवेदक अधिकारी
होंगे।
शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रदेश की सभी 9
हजार 894 ग्राम पंचायतों मे लगाये गए पदेन पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा
अधिकारियाें को निर्देश दिये है कि वे पंचायत के उत्कृष्ट विद्यालय का माह
में कम से कम एक बार एवं शेष राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक
विद्यालयों का दो माह में कम से कम एक बार आवश्यक रूप से अवलोकन करे। इस
दौरान वे विद्यालय कक्षागत शैक्षिक स्तर एवं गुणवत्ता की भी प्रभावी
मोनिटरिंग करें। उन्होने कहा है कि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम
पंचायतों के विद्यालयों को गुणात्मक दृष्टि से सृदृढ करने के लिए अपने
कत्र्तव्य को प्रभावी रूप में अंजाम देें।
श्री
देवनानी ने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को पंचायत स्थित
विद्यालयों की मोनिटरिंग का प्रतिवेदन शाला दर्पण पर नियमित अपलोड़ करने के
भी निर्देश दिए है। उन्होने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को ग्राम
पंचायतों से प्रभावी समन्वय रखने तथा संबंधित पंचायत की मासिक बैठक में
अपने अधीन संचालित सभी राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की
शिक्षण व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियाें की प्रगति के संबंध में अवगत कराने
की भी हिदायत दी है। साथ ही उन्होने विद्यालय प्रबंधन समितियों की नियमित
बैठके आयोजित करवाने, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं अभिभावकों से
प्राप्त शिकायतों को पत्रिका में दर्ज कर उनका समयबद्ध निस्तारण करने के भी
निर्देश दिए है।
खुश खबरी
पंचायतों में आ रही हैं 7500 सहायकों का भर्ती
अगस्त में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने
कहा कि आगामी दिनों में राज्य की 3 हजार ग्राम पंचायतों में 7 हजार 457
ग्राम सहायकों का चयन किया जायेगा।
राठौड़ बुधवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में अधिकारियों की बैठक लेकर इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने
17 अगस्त, 2017 से चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। बैठक में
शिक्षा एवं पंचायती राज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी, शिक्षा विभाग
के प्रमुख शासन सचिव श्री नरेश पाल गंगवार, पंचायती राज विभाग के संयुक्त
शासन सचिव श्री आर.एस. मक्कड़, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Monday, 17 July 2017
एसडीएम जाट के स्थानान्तरण का विरोध, सडको पर उतरी जनता
बालोतरा में पहली बार हुआ अधिकारी के पक्ष में ऐसा महौल
राजस्व मंत्री का आवास घेरा, एक ही मांग निरस्त हो तबादला
लोगों ने राजस्व मंत्री के निवास पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
बालोतरा। उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट का 9 महिने के अल्प समय में राज्य सरकार द्वारा स्थानान्तरण किये जाने पर बालोतरा उपखंड वासियों में रोष हैं। एसडीएम का ट्रांसफर रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को सैकडो लोगों ने डाक बंगले पर एकत्रित होकर रैली के रूप में राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी के आवास पर पहुंचे तथा घर के आगे प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी जाट का स्थानान्तरण रद्द करने के नारे लगाये। उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने अपने 9 महिने के अल्प समय के कार्यकाल में बालोतरा उपखंड क्षेत्र में कई अनूठे कार्य किये जिसके चलते उन्हे यहां से इतना जल्दी जाना नही देखना चाहता हैं, जिसकों लेकर सोमवार को बडी संख्या में लोग सडकों पर उतरे तथा राज्य सरकार से एसडीएम का स्थानान्तरण निरस्त करने की मांग करते हुए आक्रोष व्यक्त किया। इस दौरान सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री के आवास का घेराव
उपख्ंाड अधिकारी प्रभातीलाल जाट का स्थानान्तरण रूकवाने को लेकर बालोतरा उपखंड के लोगों ने राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी के आवास का घेराव करते हुए नारेबाजी की। करीबन आधा घंटा तक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहंचे जहां पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
9 महिने के कार्यकाल में चमका दिया उपखंड क्षेत्र
उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने अपने 9 महिने के छोटे से कार्यकाल मे कार्यशैली के जरिये पूरे उपखंड क्षेत्र के लोगों मे नई छाप छोड दी। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण, वर्षाे पुराने बंद पडे रास्तों को आपसी भाई चारे से खुलवाना, अतिक्रमण हटा कर सडकों को साफ सुधरी बनाने के साथ-साथ राजस्व प्रकरणों को मेल जोल से निपटारा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जाट ने बालोतरा शहर सहित उपखंड को 80 प्रतिशत तक पॉलीथीन मुक्त करवाया। बालोतरा शहर की यातायात व्यवस्था, सडकों पर खडे रहने वाले वाहनों को हटवाने के साथ-साथ एक जगह पर हाट-बाजार स्थापित करवाया तथा शहर की दिवारों पर कलात्मक पेंटिंग करवा कर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अनूठी पहल जगाई।
Sunday, 16 July 2017
बालोतरा उपखंड अधिकारी के ट्रांसफर के चंद घंटो बाद ट्रस्टियों ने
तोडी बिठूजा एचआरटी की कच्ची पाल
बालोतरा। रविवार को बालोतरा उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट के स्थानांतरण के चंद घंटों बाद ही बिठूजा औधोगिक क्षेत्र के ट्रस्टियों ने मिली भगती कर एचआरटी की कच्ची पाल को तोड कर रसायनिक पानी लूणी नदी व आस-पास के खेतों में बहा दिया हैं।
तुलसाराम चौधरी ने बताया कि ट्रस्टियों की मनमर्जी से रविवार को एचआरटी फोडी जा रही हैं तथा प्रषासन की ओर से कोई कार्रवाई नही की जा रही हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...





