पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Wednesday, 7 February 2018
मिशन अन्त्योदय एवं स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान राज्य की 1959 ग्राम पंचायतों का सर्वे किया ग
मिशन अन्त्योदय एवं स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान राज्य की 1959 ग्राम पंचायतों का सर्वे किया गया -ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन की दिशा में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए देश में मिशन अन्त्योदय के तहत 50 हजार ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत मिशन अन्त्योदय एवं स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान राज्य की 1 हजार 959 ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य किया गया है।
श्री राठौड़ ने प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से इस संबंध में पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि इस सर्वे के लिए लगभग 40 सूचकांकों का उपयोग किया गया, जिनमें गांव की आबादी, परिवार, सींचित व असींचित भूमि, इंटरनेट, बैंक, एटीएम, बिजली, ईंधन, चिकित्सा सुविधा आदि सम्मिलित हैं।
इससे पहले विधायक श्री जोगा राम पटेल के मूल प्रश्न के जवाब में श्री राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की मिशन अन्त्योदय योजना के अंतर्गत देश की चयनित 50 हजार ग्राम पंचायतों का निष्पादन तथा परिवारों की खुशहाली की स्थिति के मापन के आधार पर सर्वे किया जाकर मिशन अन्त्योदय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना था। श्री राठौड़ ने कहा कि सर्वे का आधार ग्राम पंचायतों का निष्पादन व परिवारों की खुशहाली की स्थिति है। उन्होंने सर्वे प्रपत्र की प्रति सदन के पटल पर रखी।
श्री राठौड़ ने बताया कि 50 हजार ग्राम पंचायतों में से राजस्थान की 1959 ग्राम पंचायतों का सर्वे दिनांक 1 से 15 अक्टूबर, 2017 तक मिशन अन्त्योदय एवं स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान किया गया जिसके आधार पर भारत सरकार द्वारा प्राप्त सूचना का विश्लेषण कर ऑनलाइन रैंकिंग की गई है जो मिशन अन्त्योदय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने राजस्थान की उन ग्राम पंचायतों की सूची, जिन्हें मिशन अन्त्योदय के तहत चयनित रैंकिंग प्राप्त हुई है, की सूची सदन की मेज पर रखी। उन्होंने बताया कि रैंकिंग का आधार सर्वे रिपोर्ट में उपलब्ध आंकड़ों का भारत सरकार द्वारा किया गया विश्लेषण है। श्री राठौड़ ने सर्वे प्रपत्र की प्रति भी सदन के पटल पर रखी।
श्री राठौड़ ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लूणी जिला जोधपुर की 45 ग्राम पंचायतों का सर्वे पूर्ण किया जाकर इन आकड़ों को मिशन अन्त्योदय की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने प्राप्त रैंकिंग की सूचना सदन की मेज पर रखी।
Monday, 5 February 2018
भाजपा के मंत्री का बयान जाट समझ नही पाये जीएसटी को
भाजपा के मंत्री का बयान जाट समझ नही पाये जीएसटी को
भाजपा के मंत्री ने कहा अजमेर में जाटों को जीएसटी समझ में नही आई ऐसे में पार्टी उपचुनाव हार गई। जयपुर में एक सांध्य दैनिक में छपी खबर के अनुसार विधानसभा के बजट सत्र शुरु होने से पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री युनूस खां ने मीडिया से मुखाबित होते हुए ऐसा बयान दिया। अखबार ने लिखा हैं कि मंत्री से जब मीडिया ने अजमेर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हारने की वजह पूछी तो मंत्री ने हार जाटों के सिर मढ़ते हुए कहा कि जाट जीएसटी को समझ नही पाये।विधानसभा की वेल में आए बेनिवाल, कहा किसानों का हो कर्ज माफ
विधानसभा की वेल में आए बेनिवाल, कहा किसानों का हो कर्ज माफ
जयपुर। सोमवार को शुरु हुई विधानसभा में राज्यपाल कल्याण सिंह ने जैसे ही अभिभाषण पढऩा शुरू किया, खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने किसानों के कर्ज की माफी और प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर जोर जोर से बोलना शुरू कर दिया। बेनीवाल सदन की वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। उनके साथ कांग्रेस विधायकों ने भी खड़े होकर जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया जिससे राज्यपाल के अभिभाषण के बारे में कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ भी खड़े हुए और विपक्षी विधायकों पर आरोप लगाया कि वे राज्यपाल का अभिभाषण सुनना ही नहीं चाहते, इसलिए अभिभाषण को पढ़ा हुआ मान लिया जाए। इस पर 11 बजकर 13 मिनट पर राज्यपाल ने अभिभाषण का अंतिम पैरा पढ़ा और इसे सदन की मेज पर रख दिया। इस पर अभिभाषण को पढ़ा हुआ मान लिया गया।विधानसभा में शोकाभिव्यक्ति
विधानसभा में शोकाभिव्यक्ति
विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने शोक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल बी.एल. जोशी कुशल प्रशासक थे एवं उन्होंने पाकिस्तान एवं इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग तथा अमेरिका में भारतीय दूतावास में भी अपनी सेवाएं दी थीं। वर्ष 1957 से राजस्थान पुलिस में सेवारत रहे श्री जोशी वर्ष 1962 में भारतीय पुलिस सेवा से सम्बद्ध हुए एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे। श्री जोशी राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सदस्य भी रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल श्री दिनेश नंदन सहाय बिहार विश्वविद्यालय में व्याख्याता रहे तथा उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से प्रशासनिक जीवन की शुरुआत की। वे बिहार पुलिस के महानिदेशक भी रहे। श्री सहाय छात्र जीवन में संयुक्त राष्ट्र की स्वयं सेवी संस्था ‘यूनाइटेड नेशंस स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ की बिहार राज्य समिति के अध्यक्ष भी रहे। मेघवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. दिगम्बर सिंह बारहवीं एवं तेरहवीं राज्य विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान अधीनस्थ विधान सम्बन्धी समिति तथा राजकीय उपक्रम समिति के सदस्य रहे। श्री सिंह राज्य सरकार में चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आयुर्वेद, उद्योग, भारतीय अप्रवासी, राजकीय उप्रक्रम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभागों के मंत्री भी रहे। समाज सेवा में रुचि रखने वाले डॉ. सिंह नगर सुधार न्यास, भरतपुर के न्यासी तथा तिलहन उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, भरतपुर के चेयरमैन रहे। कुशल प्रशासक रहे डॉ. सिंह राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के निदेशक तथा बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष भी रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ बारहवीं राज्य विधानसभा में नियम समिति के सदस्य रहे। श्री सिंह पंचायत समिति श्रीगंगानगर के सदस्य तथा प्रधान भी रहे। श्री मेघवाल ने कहा कि ग्यारहवीं विधानसभा के सदस्य रहे श्री उदय सिंह राठौड़ अपने कार्यकाल के दौरान राजकीय उपक्रम समिति के सदस्य रहे। कर्मचारियों के कल्याण हेतु संघर्षरत रहे श्री राठौड़ अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय राज्य वाहन चालक तकनीकी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक श्री रामसहाय सोनड़ सातवीं राज्य विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति, राजकीय उपक्रम समिति तथा कृषि, पशुपालन, एकीकृृत ग्रामीण विकास एवं विशिष्ट योजना विभागों सम्बन्धी परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे। श्री मेघवाल ने कहा कि छठी विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती श्यामा कुमारी सेंगर उदयपुर नगरपालिका की दो बार सदस्य रहीं। साहित्य में रुचि रखने वाली श्रीमती सेंगर की राजस्थानी एवं हिन्दी में कविताएं भी प्रकाशित हुईं। सदन ने 24 दिसम्बर, 2017 को सवाई माधोपुर के पास यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने पर हुई हृदय विदारक दुर्घटना में 34 से अधिक लोगों की मृत्यु पर भी शोक प्रकट किया तथा पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Sunday, 4 February 2018
अस्पताल में अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाना महंगा पड़ा युवक को
अस्पताल में अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाना महंगा पड़ा युवक को
पिता का इंजेक्शन लगाने गये युवक के साथ डॉक्टर ने की मारपीट,
डॉक्टर का आरोप अस्पताल समय से बाद आया तथा की बदसलूकी
बालोतरा। निकटवर्ती परेऊ कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाओं को लेकर एक युवक द्वारा वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर अपलोड करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब वह अपने पिता के इंजेक्शन लगाने के लिए रविवार को अस्पताल पहुंचे तो वहां कार्यरत चिकित्सक और लैब टैक्निशियन ने युवक व उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद गिड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा युवक व उसके पिता को पकड़ कर थाने ले गई। इस संबंध में खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई करने की ही बात कर रही थी।
फेसबुक पर अपलोड किये दो वीडियो
जानकारी के अनुसार परेऊ निवासी अमराराम गोदारा ने शनिवार को परेऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाओं सहित अस्पताल के बाहर से जांच सहित बाहर की महंगी दवाईयां लिखने को लेकर दो मरीजों के परीजनों के वीडियो बनाकर अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाली।
युवक व मरीज के पिता से बदसलूकी
युवक के पिता किरताराम ने बताया कि रविवार प्रात: वह अपने पुत्र अमराराम गोदारा के साथ अस्पताल में इंजेक्शन लगाने गया जब इंजेक्शन लगा कर अस्पताल से बाहर आ रहे थे उस दरम्यान डॉक्टर जुंजाराम ने अमराराम के पीछे से थप्पड़ मार दी तथा कॉलर पकड़ लिया। यह वाक्या देखकर वो भी बीच-बचाव के लिए आए तो उनके भी धक्का लगाकर दूर कर दिया।
बाहर से जांच व महंगी दवाईया लिखने का आरोप
परेऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत चिकित्सक पर लंबे समय से बाहर से जांच व महंगी दवाईयां लिखने के आरोप मरीजो द्वारा लगाये जा रहे थे, उसी को लेकर परेऊ के जागरूक युवक ने मरीजों के परिजनों वीडियो बना कर अपनी फेसबुक पर अपलोड कर अव्यवस्थाओं व चिकित्सक की कमीशन खोरी पर सवाल उठाये थे।
अस्पताल में लगे हुए सीसीटीवी
अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए कैमरे सही एवं सुचारू हैं तो पूरी घटना कैमरों में कैद हैं पुलिस कैमरे खंगाल कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर सकती हैं।
फेसबुक के जरिये बताया अपने साथ घटित घटना को
अस्पताल में युवक के साथ हुई कथित मारपीट के बाद अमराराम ने फेसबुक पेज पर पूरी घटना को लिखते हुए कहा कि अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसके व उसके पिता के साथ मारपीट की हैं तथा वह अपने पिता के साथ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठा हैं।
इनका कहना
अमराराम अपने पिता को लेकर अस्पताल समय से बाद आया था, तथा इंजेक्शन लगाने को लेकर बहस करने लग गया, जबकि इससे पूर्व आये मरीजों को इंजेक्शन लगाने बाद इसके पिता का लगाया जा रहा था, इस पर उसने मेरे साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। मामले को लेकर पुलिस मे रिपोर्ट दी हैं।
डॉ. जंूजाराम
प्रभारी चिकित्सक, परेऊ
उक्त प्रकरण में जो भी होगा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. कमलेश चौधरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाड़मेर
Saturday, 3 February 2018
‘‘राजनीति से लोकनीति’’ की ओर, अभिनव राजस्थान उत्सव सम्पन्न
‘‘राजनीति से लोकनीति’’ की ओर, अभिनव राजस्थान उत्सव सम्पन्न
राजस्थान की 200 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेगी नई पार्टी
गिड़ा। अभिनव राजस्थान का एक दिवसीय अभिनव उत्सव जयपुर के बिड़ला सभागार में सम्पन्न हुआ। राजस्थान में लोकनीति की अनूठी पहल ‘‘आपां नी तो कुण, आज नी तो कद’’ के ध्येह पर आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया जाएगा। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमी चौधरी ने कहा कि वर्तमान के लोकतंत्र दो हिस्सों में बंटा हुआ हैं, यहां पर लोक पर तंत्र हावी हैं, ऐसी स्थिति में हमे एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश की जनता को अपना शासन होने का अहसास करवाया जाएगा। डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि अभिनव मित्र न तो किसी राजनीति पार्टी व व्यक्तिगत नीतियों का विरोध नही करेगा, सिर्फ जनता को जागरूक कर प्रदेश की राजनीति में सुचिता लाकर अभिनव राजस्थान बनाया जाएगा। उन्होने पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि यहां न तो कोई हाईकमान होगा, न ही अपना नेता सभी अभिनव मित्र बराबर हैं। डॉ. चौधरी ने कहा कि अभिनव राजस्थान प्रदेश में चुनावों में शपथ पत्र पर घोषणा पत्र जारी करेगी जिससे कोई भी काम पूरा नही होने पर पार्टी के ऊपर प्रदेश का आमनागरिक सक्षम न्यायालय में वाद भी दायर कर सकता हैं। इस अवसर पर अभिनव योजनाओं की बुकलेट का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बायतू विधानसभा क्षेत्र से अभिनव मित्र करनाराम मांजू, वगताराम सऊ, नेमाराम गोदारा, डॉ. प्रभुआर चौधरी, बुद्धाराम विश्रोई, मनोज कड़वासरा, महेन्द्र भांभू रतेऊ सहित कई मित्रों ने भाग लिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...














