Sunday, 6 May 2018

ब्राह्मणों को संगठित होकर सर्व समाजों के सहयोग से राजनीतिक स्थिति मजबूत करनी होगीः मोहन प्रकाश

ब्राह्मणों को संगठित होकर सर्व समाजों के सहयोग से राजनीतिक स्थिति मजबूत करनी होगीः मोहन प्रकाश
बालोतरा में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन सम्पन, हजारों लोगो ने की शिरकत




दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क/ 9166522591
बालोतरा। ब्राह्मण समाज सम्मेलन ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज, निर्मलदास, कनाना मठाधीश परशुराम गिरी सहित कईयों संतो के सानिध्य में रविवार को बालोतरा मंे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन मे ब्राह्मण समाज को संगठित रहते हुए राजनीतिक स्थिति मजबूत करने पर बल दिया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस  के राष्ट्रीय महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक चतुर कौम होते हुए भी वर्तमान समय मंे राजनीतिक दृष्टीकोण से पिछडा हुआ हैं जिसका नुकसान समाज को हर मोर्चे पर उठाना पड रहा है। राजनीतिक मजबूति के लिए ब्राह्मण समाज को संगठित होकर सर्व समाजों को साथ लेकर चले तो निश्चित रूप से सामाजिक, आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होने कहा कि देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में समाज की पूछ और पहुंच दोनो थी, लेकिन वर्तमान समय में समाज राजनीतिक दृष्टि से हाशिये पर चल रहा हैं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाथी के नाम पर और बिहार में लालटेन और साईकिल के नाम वोट प्राप्त कर दिल्ली में अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं तो अब समझ लेना चाहिए कि ब्राह्मण को क्या करना चाहिए।

अन्य जातियों का विश्वास जीतना जरूरी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा ने कहा कि राजनीति में वोट मायने रखता हैं, जब तक अपने साथ वोट नही होगा तब तक राजनीतिक रूप से मजबूत नही हो सकते हैं। हमे पहले समाज की विभिन्न शाखाओं को एक होना होगा साथ ही अन्य  जातियों को साथ लेकर नेतृत्व प्रदान करना होगा तथी सफल हो पायेंगे, सिर्फ एक ब्राहमण के एक होने से राजनीति मंे सफल नही होगे। उन्होने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के वोट नगण्य हैं सर्वाधित जाट समाज के वोट हैं उनके सहयोग से मै पिछले लम्बे समय से विधायक चुनकर आ रहा हूं साथ ही साथ मेरे क्षेत्र में अधिकांश राजनीतिक पद भी ब्राहमणों के पास हैं इसके लिए जरूरी होता हैं अन्य समाजों का विश्वास जीतना उसमें मैं बखूबी सफल होता हूं, सभी जगहों पर राजनीतिक स्थिति मजबूत करनी हैं तो अन्य समाजों को साथ लेना अतिआवश्यक हैं।
वेदों से दूर होना ब्राह्मणों की बडी भूल

सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्राह्मण महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सरस्वती गौड ने कहा कि सम्मेलन में मातृशक्ति की भागीदारी बढानी होगी, जब यज्ञ में भी बिना धर्मपत्नी के नही बैठा जा सकता तो ऐसे सम्मेलनोें में महिलाओं की भागीदारी नही होने से इन्हे सफल नही कहा जा सकता हैं। उन्होने ब्राहृमणों को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक वेदों का ज्ञान नही होगा तब तक उद्दार नही हो सकता हैं उन्होने कहा कि वेदों की पूजा नही करते हुए उनको खोलकर उनमे लिखी बातों पर मनन करना उन्होने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। होगा। उन्होने कहा कि ब्राह्मण संगठित नही हैं जिससे अन्य समाजों ने ब्राहमणों से दूरिया बना ली, ब्रह्म हत्याएं तक होने लगी हैं। समारोह को संयोजक बजरंग पालीवाल, गोविंदसिंह कालूडी, अल्का शर्मा, बाबूसिंह राजपुरोहित सहित संत महात्माओं ने आशिर्वचन देते हुए ब्राह्मण समाज नई दिशा देने का प्रयास किया।
यह रहे उपस्थित
सम्मेलन में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामदास दुलानी, जिलाध्यक्ष मांगीलाल शर्मा, महेश ददाणी, घेवरचंद, भवानीशंकर शर्मा, गोपाराम पालीवाल, मुकनसिंह राजपुरोहित, हनुमान पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल, अनूप शर्मा, चैनसिंह मनणा, राधाकिशन, हमीरसिंह थोब सहित बडी संख्या में समाज बंधु उपस्थि रहे। 

Saturday, 5 May 2018

सरकारी स्कूल में नामांकन बढाने की अनूठी पहल 6 कक्षा में पढाये जाते है संस्कृत और उर्दू

सरकारी स्कूल में नामांकन बढाने की अनूठी पहल6 कक्षा में पढाये जाते है संस्कृत और उर्दूकुमकुम तिलक, माला से होता हैं स्वागत, अतिथि की तरह होता हैं व्यवहार



दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
पाटोदी। पंचायत समिति की भाखरसर ग्राम पंचायत में एक ऐसा सरकारी स्कूल हैं जहां पर शिक्षक अनूठी पहल के जरिये नये विद्यार्थियों को स्कूल से जोड रहे हैं। पंचायत की राजकीय उत्कर्ष्ठ उच्च प्राथमिक विद्यालय सांखलों व चानियों की ढाणी में एसएमसी सदस्यों एवं अभिभावकों के सहयोग से 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालक-बालिकाओं का पता लगवा कर उनके परिजनों से सम्पर्क साध कर नामांकन को प्रेरित कर रहे हैं। जिसके चलते पिछले एक सप्ताह में प्रथम कक्षा में 10 से अधिक बालक-बालिकाओं ने प्रवेश लिया हैं। गत वर्ष 215 ये अधिक का नामांकन था जिसमें से 26 विद्यार्थी 8 वीं कक्षा के थे, अब भी लगातार नामांकन बढाने की कवायद चल रही हैं। 
शिक्षकों की पहल का पर अभिभावक भी खुश
पाटोदी पंचायत समिति क्षेत्र में शिक्षा को लेकर अलग पहचान बना चुके इस विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक और अभिभावक भी लगे हुए हैं, शिक्षकों की मेहनत के साथ-साथ ग्रामीण भी उनका सहयोग करते हैं जिसकी बदौलत पिछले कई सालों से इस विद्यालय का नामांकन लगातार बढता जा रहा हैं साथ ही साथ शिक्षा की गुणवत्ता अन्य सरकारी स्कूलों के मुकाबले बेहतर हैं। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की लग्न को देखकर खुश हो रहे हैं। 
नव प्रवेशित विद्यार्थियों का होता हैं स्वागत
विद्यालय के प्रधानाध्यापक पन्नालाल गोदारा ने बताया कि हमारा प्रयास रहता हैं कि शिक्षा के मंदिर मंे आने वाले बालकों को संस्कारित, अनुशासित बनाया जावे ताकि वो अपना मजबूत आधार तैयार कर सके। विद्यालय में नये प्रेवश लेने वाले बालक-बालिकाओं को कुमकुम का तिलक, माला और गुड से मुह मीठा करवाकर स्वागत किया जा रहा हैं साथ ही नन्हे बालकों से घर जैसे व्यवहार से स्कूल के प्रति लगाव पैदा किया जा रहा हैं। जिसके चलते एक सप्ताह भर में ही हमने 10 से अधिक का पहली कक्षा में नामांकन कर दिया हैं।
कक्षा 6 से उर्दू व संस्कृत दोनों पढे
पाटोदी क्षेत्र का एक मात्र 8 वी स्तर का सरकारी विद्यालय हैं जहां पर कक्षा 6 से संस्कृम के साथ-साथ उर्दू विषय पढाया जा रहा हैं। विद्यार्थियों को उर्दू के प्रति प्रेरित किया जा रहा हैं जिससे सभी समुदायों के छात्रों की संस्कृत के साथ-साथ उर्दू में रूचि पैदा हो रही हैं। उर्दू पढाने वाले शिक्षक हबीब अल्ला मेहर ने बताया कि छात्रों की रूचि के अनुसार संस्कृत के साथ-साथ उर्दू पढाई जा रही हैं, कई छात्र अन्यों विषयों साथ-साथ उर्दू को महत्व दे रहे हैं। हमारा प्रयास रहता हैं कि हमारे यहां पढा हुआ विद्यार्थी अपना बेहतर भविष्य बनाये।
प्रवेशोत्सव दिवस मनाया
शनिवार को विद्यालय ते प्रवेशोत्सव मनया गया, नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पन्नालाल गोदारा, शिक्षक जितेन्द्र जोगसन हरजीराम गर्ग, हबीब अल्ला मेहर, शिक्षिका कौशल्या, एसएमसी अध्यक्ष भीमसिंह सांखला, सुमेरसिंह भाटी, हरीदास, कानसिंह, बालूराम सहित कई जने उपस्थित रहें।

Friday, 4 May 2018

बाडमेर के लिए बडी सौगात राज्य की पहली पेट्रोलियम ब्रांच वाली कॉलेज बनेगी बाड़मेर की इंजीनियरिंग कॉलेज

बाडमेर के लिए बडी सौगात
बाड़मेर में नवीन इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाने को एआईसीटीई से मिली अनुमति, 
राज्य की पहली पेट्रोलियम ब्रांच वाली कॉलेज बनेगी बाड़मेर की इंजीनियरिंग कॉलेज  

दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क

जयपुर। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी और राज्य सरकारों के अथक प्रयासों से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बाड़मेर में नवीन राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि इस महाविद्यालय में पेट्रोलियम ब्रांच भी शुरू की जाएगी, जो कि देश की चुनिंदा कॉलेजों में ही मिल पाती हैं।
 
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि पेट्रोलियम ब्रांच आज के समय की मांग है और इस समय पेट्रोलियम ब्रांच आईआईटी धनबाद, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, यूपीईएस देहरादून, पीडीपीयू (गांधीनगर), एलपीयू, जालंधर जैसे संस्थानों में चल रही है। राज्य सरकारों के प्रयासों से बाड़मेर में ओएनजीसी की सहायता से रिफाइनरी का काम प्रारंभ हो चुका है। ऎसे में बाड़मेर में पेट्रोलियम ब्रांच खोले जाने से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि युवाओं को दक्षता हासिल होगी। 
उन्होंने बताया कि बाड़मेर अभियांत्रिकी महाविद्यालय के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है और भवन निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसमें 13 करोड़ रुपए राज्य सरकार के स्तर पर एवं 13 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अगले सत्र से अभियांत्रिकी महाविद्यालय शुरू करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है। 

Wednesday, 2 May 2018

6 स्कूटी व 21 लेपटॉप पर एक ही विद्यालय का कब्जा...............

6 स्कूटी व 21 लेपटॉप पर एक ही विद्यालय का कब्जा...............
प्रधानाचार्य दूदाराम हुड्डा की सराहनीय सेवाओ की बदोलत हुआ बेहतर प्रदर्शन 




धोरीमन्ना/ राज्य सरकार की महती योजना "मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी व लेपटॉप वितरण के तहत एक ही विद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य व जिला स्तरीय मेरिट में एकतरफा बढ़त बनायी, एक ही विद्यालय की 6 बालिकाओं ने स्कूटी व 21 विद्यार्थियों ने लैपटॉप प्राप्त कर जिले भर में इस विद्यालय को चर्चित बना दिया है यह कहानी है क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खत्रियों की बेरी की, देखने व सुनने में यह भले ही काल्पनिक लगे परंतु यह सच साबित किया है इस विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने,
स्कूटी व लेपटॉप प्राप्त कर विद्यालय आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों व विद्यालय के स्टाफ ने मेधावी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर,माल्यार्पण द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य श्री दूदा राम हुड्डा ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12 की होनहार छात्रा काजल, स्वरूपों चौधरी, गेरों चौधरी, दमी चौधरी, देवी चौधरी व जीयों चौधरी ने स्कूटी व लेपटॉप दोनों तथा रामेश्वरी चौधरी, लीलावती चौधरी, रामा राम, अशोक कुमार, भोमा राम, मनोहर, आसुराम, गणेश, घेवर चंद, विशन लाल, महेश, राजू राम तथा हनुमान राम सहित कई विद्यार्थियों ने लैपटॉप प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भगीरथ कुलदीप ने सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए नये विद्यार्थियों को अगले परिणाम में इससे भी बेहतर परिणाम देकर ओर अधिक स्कूटी व लेपटॉप प्राप्त करने तथा राज्य सरकार की महती योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सरवश्री भीया राम, मुकेश कुमार, किशनलाल, महेश कुमार विजय सिंह, नारायणसिंह, देवाराम, नारायण राम, कस्तूर चंद, रमेशचंद, विनोद कुमार, राजबाला, परवीला चौधरी, मेशा राम, गोमा राम सारण, वीरमा राम, वीरेंद्र चौधरी सहित सेकड़ों ग्रामीण, विद्यार्थी व staff गण मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री नारायण राम काकड़ व धन्यवाद श्री देवा राम बेनीवाल ने ग्यापित किया
जिले में सर्वाधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालयों की सूची में है शुमार
इस विद्यालय में कुल नामांकन 950 से अधिक है जो सम्पूर्ण जिले के टॉप तीन विद्यालयों में शामिल हैं जहां सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए शिक्षको को भाग दौड़ व मान मनुहार करनी पड़ती है वही इस विद्यालय में प्रवेश के लिए मारामारी है तथा बेहतर प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों का ही प्रवेश हो पाता है इस विद्यालय में कला, विग्यान व व्यावसायिक शिक्षा के संकाय संचालित हैं।
कला संकाय के है सभी विद्यार्थी
इस विद्यालय के कला संकाय के विद्यार्थियों ने राज्य व जिला स्तरीय वरीयता सूची में उम्दा प्रदर्शन करते हुए टॉप 20 में 5 विद्यार्थी, टॉप 50 मे 16 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया जो एक गौरव का विषय है।
दूर दूर अपने स्तर से वाहनो से पहुंचते हैं विद्यार्थी
इस विद्यालय का आस पास के गांवों में जबर्दस्त क्रेज है, दूर दूर से विद्यार्थी टेम्पो, ट्रॉला, v बसों से विद्यालय हुजूम के रूप में पहुँचते हैं, आस पास की 10 ग्राम पंचायतों से विद्यार्थी इस विद्यालय में अध्ययन के लिए आते हैं जबकि हर पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं
क्या कहते हैं प्रधानाचार्य....
इस विद्यालय के प्रति विद्यार्थियों व अभिभावकों का जबर्दस्त क्रेज है, स्टाफ के समर्पण व निष्ठा से बेहतर परिणाम हासिल करके ये उपलब्धि हासिल हुई है, सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं, अगले सत्र में इससे बेहतर परिणाम प्राप्त कर अभिभावकों की आशाओं व अपेक्षाओं पर तथा राज्य सरकार की महती योजनाओं का लाभ बच्चों को दिलाएंगे
दूदा राम हुड्डा (RAS)
प्रधानाचार्यरा उ मा वि खत्रियों की बेरी धोरीमना

Friday, 27 April 2018

कैलाश चौधरी बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मख्यमंत्री ने सुझाया नाम! दिल्ली-जयपुर से प्रकाशित अखबार की खबर ने मचाई हलचल


कैलाश चौधरी बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मख्यमंत्री ने सुझाया नाम!दिल्ली-जयपुर से प्रकाशित अखबार की खबर ने मचाई हलचल


photo kailash choudhry facebook page



संघ की पृष्ठभूमि और संगठन मंे पद और पकड से खुल सकती है राह

बंशीलाल चौधरी, सम्पादक दिव्य पंचायत हिन्दी समाचार पत्र9166522591, 9413662591

photo kailash choudhry facebook page
पिछले 12 दिन से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद फुटबॉल बना हुआ हैं जिसका मन भाया उसका नाम जाहिर कर दिया और उसे मीडिया व सोश्यल मीडिया पर प्रसारित प्रकाशित भी किया जा रहा हैं। लेकिन अब एक अखबार की खबर ने फिर से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। कई दिनों से आम जन के मुद्दों से ज्यादा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौन बनेगा इस पर चर्चाएं चल रही हैं।  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे  नई दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के साथ मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे के चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह इस बात का पुख्ता संकेत है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पसंद से ही राजस्थान का अगला प्रदेशाध्यक्ष होगा।
दिल्ली व जयपुर से प्रकाशित अखबार नेशनल दुनिया ने खबर डाल कर हलचल मचा दी कि वसुंधरा ने जो नाम सौंपे हैं उनमें कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद भूपेंद्र सिंह यादव और पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया का नाम है। इसके अलावा बायतु से बीजेपी के विधायक और भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश चौधरी के अलावा भी तीन अन्य नामों की सूची मुख्यमंत्री की तरफ से संगठन महामंत्री रामलाल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंप दी गई है।

कैलाश चौधरी हैं वसंुधरा के गुडफैथ में

युवा एवं आक्रमक तेवर से साथ छाप एवं ईमानदार राजनीति करने की छवि के बलबूते प्रदेश की राजनीति के चर्चित चेहरे कैलाश चौधरी का नाम वसुंधरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रख कर उन नेताओं के लिए ऐसा सबक सामने रख दिया हैं कि जो काम करता हैं फल उसी को मिलता हैं। गौरतलब रहे कि बायतू विधायक को भाजपा किसान मोर्चा का अहम पद सौंपा गया था उसे इन्होने बखूबी निभाते हुए पूरे राजस्थान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष एक ऐस मंझे हुए नेता की छवि को पेस किया जिसका मुकाबला राजस्थान के गिने चुने नेता ही कर पाये हैं।

स्ंाघ पृष्ठभूमि और गैर जातिवाद का मिल सकता हैं फायदा

यदि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व वसुंधरा राजे की अनुशंसा पर बायतू विधायक कैलाश चौधरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर सुशोभित करता हैं तो उनके लिए संघ की पृष्ठ भूमि और गैर जातिवादी के साथ ईमानदार को बेदाग छवि महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। 

मंत्री तो नही बनने दिया अध्यक्ष बन जाएंगे!

बाडमेर सहित जयपुर के राजनीतिक गलियारों में बायतू विधायक कैलाश चौधरी का नाम चलते ही कई लोग यह चर्चा करते हुए दिख रहे हैं कि पहले मंत्री के लिए भी बायतू विधायक का नाम चला था यहां तक कि वसुंधरा के दूसरे मंत्रीमंडल विस्तार में कैलाश चौधरी का नाम फाईनल था तथा शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रवाना भी हो चुके लेकिन भाजपा के ही एक नेता के अडंगे ने इनकोें मंत्री पद से दूर कर दिया। इसी को लेकर चर्चा हैं कि फिर से कोई टांग अडाउ नेता सामने आ गया तो कैलाश चौधरी को इस पद से दूर रहना पड सकता हैं।

  • अभी तो शुरूआत हैं

  • बायतू के विधायक अभी युवा नेताओं के गिने जाते हैं अभी से इनका नाम प्रदेशअध्यक्ष के लिए सामने आना कैलाश चौधरी के सुखद भविष्य की ओर संकेत कर रहे हैं, वैसे भी वर्तमान में संगठन के महत्वपूर्ण किसान मोर्चा को संभाल रहे हैं, फिर से सरकार बने या नही बने पर बायतू विधायक कैलाश चौधरी की संगठन में गहरी पैठ और पकड हैं जिसके बदौलत संगठन में सक्रिय भूमिका मे तो नजर आएंगे ही। अभी तो पहला चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे युवा विधायक का नाम इतने बडे पद के लिए आना बाडमेर की राजनीति के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा हैं। 


खुले मंे शौच जाने की आदत छोड़कर शौचालय का उपयोग करें:सरपंच लेगा

खुले मंे शौच जाने की आदत छोड़कर शौचालय का उपयोग करें:सरपंच लेगा








गिडा। पंचायत समिति की लापुन्दडा ग्राम पंचायत में  ग्राम स्वराज अभियान के तहत वेदांता-आयल एंड गैस तथा आरडीओ के संयुक्त तत्वावधान मंे आयोजित कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए लापुन्दडा सरपंच बांकाराम लेगा ने कहा कि  खुले मंे शौच जाने की आदत छोड़कर नियमित रूप से शौचालय का उपयोग करें। उन्होने कहा कि पंचायतीराज संस्थाएं विकास कार्याें मंे भागीदारी के साथ सरकारी योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय लापूदड़ा के प्रधानाचार्य शिवदयाल शर्मा ने कहा कि शौचालय का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से करीब 80 फीसदी बीमारियां दूर हो जाती है। राहुल शर्मा ने कहा कि शौचालय सबसे ज्यादा महिलाओं को जरूरत है। खुले में शौच जाने से कई प्रकार की दिक्कतंे आती है। आरडीओ के जोगाराम सारण ने स्वस्थ भारत मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों मंे स्वच्छता के बारे में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 11 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। साथ ही स्वच्छता प्रेरकों को टी-शर्ट एं कैप वितरण किए गए। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धीराराम डोगियाल ने बताया कि ग्राम पंचायत लापुंदरा से शौचालय का नियमित उपयोग करने वाले 453 लोगांे के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। इसमंे से 249 को 2500 रूपए प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है। इस अवसर पर शंभू राम हनुमत सिंह, मोहन दान, मूल सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

divya panchayat daily