Saturday, 12 February 2022

जिला कलेक्टर ने किया पुलिस थानों का निरीक्षण आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय रखे कायम

 जिला कलेक्टर ने किया पुलिस थानों का निरीक्षण

 आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय रखे कायम





बाड़मेर, 12 फरवरी। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस थाना सदर तथा पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने थाना में बनाए गए स्वागत कक्ष का निरीक्षण किया एवं थानो में सीसी कैमरे लगाने की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने थानो में पुरुष बन्दी गृह, महिला बंदी गृह मालखाना एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल की।

इस मौके पर कलेक्टर बन्धु ने कहा की थाने में आने वाले हर परिवादी के साथ के पुलिस सदभावपूर्ण व्यवहार करें। साथ ही प्रत्येक परिवादी को उसकी परिवाद की प्राप्ति रशीद देना सुनिश्चित करे। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को आमजन में विश्वास कायम करते हुए अपराधियों में भय कायम करने को कहा। उन्होंने थाना परीक्षेत्र के सभी हथियार लाइसेंसधारकों के लाइसेंस की नियमित जांच करने एवं क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों पर सूक्ष्म निगाह रखने को कहा। 

   जिला कलेक्टर ने अपराधों की रोकथाम को पुलिस से सतर्क रहते हुए निरोधात्मक उपाय करने एवं अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ हाईवे पर स्थित ढाबों की नियमित जांच करने के निर्देश दिये। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग करने, रात्रि गश्त की हिदायत देते हुए पुलिस नाको की लोकेशन नियमित अंतराल के बाद बदलने को कहा।उन्होंने थानाधिकारी को अपने सम्बंधित उपखंड मजिस्ट्रेट से सतत सवांद रखने, पुलिस मित्रों का सहयोग लेने एवं सीएलजी की बैठकों को नियमित रूप से करवाने के निर्देश दिए।     निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी अनिल कुमार, पर्बत सिंह तथा जिला कार्यलय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आम्बा राम बोसिया मौजूद रहे।

मोबाइल एप्प पर दिन में दो बार होगी उपस्थिति, श्रमिकों की किए गए काम की फोटो करनी होगी अपलोड

 मोबाइल एप्प पर दिन में दो बार होगी उपस्थिति, श्रमिकों की किए गए काम की फोटो करनी होगी अपलोड


गणपत खीचड़ ।  पादरू
-------------------------------

जैसे-जैसेे आधुनिक तकनीकी बढ़ रही है वैसे-वैसे मनरेगा योजना अब हाईटेक हो रही है। मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी कम होने को लेकर कार्य मूल्यांकन तक की श्रमिकों की शिकायत ही बंद हो जाएगी । नई व्यवस्था न सिर्फ श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करेगी , बल्कि फर्जीवाड़ा व श्रमिकों को मिलने वाली भुगतान आदि की समस्याओं की तत्परता से समाधान होगा। पंचायतों ने नई व्यवस्था का प्रयोगिक तौर पर प्रयोग शुरु कर दिया है
फरवरी माह से शुरू हुए मनरेगा पखवाड़े के बाद से सभी श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति मोबाइल एप्प के माध्यम से होगी। ब्लॉक में मनरेगा मेटों को मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया मस्टरोल में जारी श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति 1 दिन में दो बार दर्ज की जा रही हैै। सिवाना खंड विकास अधिकारी सुनिल विश्नोई ने बताया कि श्रमिकों को सुबह 11:00 बजे से पहले सभी श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगी।।
श्रमिकों की अनुपस्थिति स्वत ही एप में दर्ज हो जाएगी वहीं दोपहर को 2:00 से 5:00 के बीच दोबारा श्रमिकों की उपस्थिति के साथ उनके द्वारा किए गए कार्य का फोटो अपलोड की जाएगी। फरवरी माह के पहले पखवाड़े से मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन ऐप के जरिए ही ली जा रही है सभी मेटों को कलस्टर वार प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कार्यस्थल पर संबंधित मेट को श्रमिकों की उपस्थिति के साथ-साथ उनका विडियो /फोटो अपलोड होगा




ईनका कहना हैं ...

सुबह - सुबह मस्टरोल डाऊनलोड किया जाता हैं और श्रमिकों की ओनलाईन उपस्थिति 11 बजे तक ली जाती हैं दूसरा फोटो अपलोड शाम 2 - 5 बजे तक किया जाता हैं । इसमें सर्वे डाउन के कारण कभी कभार तकनीकी समस्या हैं। कभी कभी समस्या सोल्व हो जाती हैं कभी होती भी नहीं हैं 
- भट्टाराम मेघवाल, मनरेगा मेट , पादरू 

सुबह को मस्टरोल डाउनलोड किया जाता है फिर सुबह 11:00 बजे हाजिरी ले ली जाती है श्रमिकों के दूसरी हाजरी के समय श्रमिकों की किए गए कार्य की फोटो एप्प से अपलोड किए जाते हैं । इसमें भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। 
खुशाल सिंह , एम आई एस मैनेजर, सिवाना 

अभी एम एम एम एस के माध्यम से ओनलाईन हाजिरी ली जाती हैं कभी कभार एप्प में तकनिकी समस्या आती हैं, यदि समाधान हो जाता हैं तो फोटो अपलोड होती हैं । 
- सुनिल विश्नोई , खंड विकास अधिकारी , सिवाना


फोटो: मनरेगा पर श्रमिक महिलाएं काम करते हूई

भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर खेती किसानी से जुड़े मुद्दों को दी जाएगी प्राथमिकता : कैलाश चौधरी

भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर खेती किसानी से जुड़े मुद्दों को दी जाएगी प्राथमिकता : कैलाश चौधरी


केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने फिरोजपुर जिले की मुक्तसर एवं गुरू हरसहाय विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की वोट एवं समर्थन की अपील

बठिंडा/मुक्तसर/गुरू हरसहाय (पंजाब)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पंजाब के चुनावी प्रवास पर है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को फिरोजपुर जिले की मुक्तसर एवं गुरू हरसहाय विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट एवं समर्थन की अपील की। कैलाश चौधरी ने पहले मुक्तसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश गोरा पठेला के समर्थन में बूथ सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति के संदर्भ में संवाद किया। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र गुरु हरसहाय में भाजपा प्रत्याशी गुरपरवेज सिंह संधू शैले के समर्थन में बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में चुनाव के दिन और चुनाव से पूर्व की तैयारी को लेकर आवश्यक रूपरेखा एवं रणनीति तय की गई।









केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि पंजाब चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत कार्यकर्ताओं के दम पर होगी और कार्यकर्ता जनता का आशीर्वाद लेकर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प दिलाया तथा मतदान की बारीकियों को लेकर समीक्षा की। कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर निश्चित रूप से प्रदेश में खेती किसानी से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही पंजाब में फैले ड्रग्स, माफिया राज और भ्रष्टाचार को भाजपा ही खत्म करेगी। पंजाब के लोग अब कलह में फंसकर टुकड़ों में बिखरी कांग्रेस पर भरोसा नहीं करेंगे। वहीं, अकाली दल और आम आदमी पार्टी से भी पंजाब के लोग निराश हैं। इसलिए अब भाजपा पूरी तरह से नशा, भ्रष्टाचार और माफिया मुक्त पंजाब बनाएगी।

पंजाब में कृषि आधारित लघु उद्योगों को देंगे बढ़ावा : इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बठिंडा में उद्योग जगत के विभिन्न पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के माध्यम से संवाद किया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के बाद भी उद्योगों को सशक्त करने का काम किया है। पंजाब में भी एनडीए गठबंधन कृषि आधारित लघु उद्योगों के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने के लिए तैयार है, जिससे पंजाब में समृद्धि आने के साथ नए रोजगारों का भी बड़े स्तर पर सृजन होगा। कैलाश चौधरी ने कहा कि पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर गिरते जल स्तर की समस्या पर काबू पाने के लिए मुफ्त वर्षा जल संचयन इकाइयां बनाई जाएंगी और वैकल्पिक स्वचालित एवं स्मार्ट सिंचाई प्रणालियों के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे जल संरक्षण में मदद मिलेगी।

divya panchayat daily





 

जैसलमेर में मचेगी जग प्रसिद्ध मरू महोत्सव की धूम चार दिन तक लगा रहेगा पर्यटकों का मेला

 मरू महोत्सव-2022

जैसलमेर में मचेगी जग प्रसिद्ध मरू महोत्सव की धूम

चार दिन तक लगा रहेगा पर्यटकों का मेला

पोकरण में रविवार को दिन में मनोहारी शोभा यात्रा व स्पर्धाएं

शाम को सेलिब्रिटी अफसाना खान व परमिस वर्मा की भव्य सांस्कृतिक सांझ

जैसलमेर, 12 फरवरी/मरू महोत्सव - 2022 का आयोजन 13 से 16 फरवरी तक चार दिवस तक किया जाएगा। जैसलमेर में जग प्रसिद्ध मरू महोत्सव की धूम रहेगी एवं पर्यटकों का मेला रहेगा। जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने बताया कि मरू महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मरू महोत्सव को लेकर स्वर्ण नगरी एवं परमाणु नगरी के वाशिंदों के साथ ही पर्यटकों में उत्साह दिखायी दे रहा है।

13 फरवरी को पोकरण में होंगे ये कार्यक्रम

उपखण्ड अधिकारी पोकरण राजेश कुमार ने बताया कि मरू महोत्सव को लेकर पोकरण में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया हैं एवं पोकरण नगरी के वांशिदे मरू महोत्सव को लेकर बहुत ही उत्साहित हैवहीं ग्रामीण अंचलों में भी इसके प्रति उत्साह दिखायी दे रहा हैं।

उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को पोकरण में प्रातः 9 बजे से सालम सागर तालाब से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण तक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे विद्यालय के प्रागंण में मिस्टर पोकरणमिस पोकरण की प्रतियोगिताएं होगी। वहीं इस दौरान साफा बांधोंरस्सा-कस्सी (पुरूष एवं महिला)कुश्तीपणिहारी मटका रेसमेहन्दी प्रतियोगितामांडना व रंगोली तथा मलखंभ का आयोजन होगा। इसी दिन सांय 6.30 बजे महिलाओं की कब्ड्डी मेच का आयोजन होगा तथा इसी प्रांगण में सांय 7.30 बजे से सेलिब्रिटी अफसाना खान व परमिस वर्मा द्वारा भव्य लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की जाएगी।

खुहड़ी में ये होंगे कार्यक्रम

सहायक निदेशक पर्यटक स्वागत केन्द्र कृष्ण कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को ही सांय 4 बजे खुहड़ी में केमल सफारीकेमल श्रृंगारित कार्टऊंट सौन्दर्यीकरण शो कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं सांय 7 बजे स्थानीय लोक कलाकारों एवं कबीर कैफे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे एवं उसके बाद आतिशबाजी होगी।

सोनार दुर्ग से शुरू होगी शोभायात्रा,

शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में होगा मरू महोत्सव का आगाज,

उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को प्रातः 9 बजे सोनार दुर्ग स्थित श्री लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर में महाआरती की जाएगी। उसके बाद 9.30 बजे से 10.30 बजे तक दुर्ग से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 11 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में अतिथियों द्वारा मरू महोत्सव-2022 का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। स्टेडियम में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोक-कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मिस्टर डेजर्ट व मिस मूमल होगी। वहीं साफा बांधोमूछ प्रतियोगितामूमल-महेन्द्रा झांकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांय 7 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में ख्यातनाम कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा एवं उसके बाद आतिशबाजी होगी।

डेडानसर मैदान में ऊंटो के होंगे करतब

सहायक निदेशक ने बताया कि 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से मरू महोत्सव के दौरान जैसलमेर शहर स्थित डेडानसर मैदान में ऊंट श्रंृगार प्रतियोगिताशान-ए-मरूधरारस्सा-कस्सीपणिहारी मटका रेस प्रतियोगिताकेमल पोलो मेचपुरूषों के मध्य कब्ड्डी तथा सीमा सुरक्षा बल द्वारा केमल टेटू शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही एयरफोर्स द्वारा शानदार एयर वॉरियर ड्रील की प्रस्तुति की जाएगी। सांय 4 बजे सोनार दुर्ग से हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा एवं सांय 6 बजे गड़ीसर में दीपदान सेरेमनी होगी।

गड़ीसर पर सजेगी सेलिब्रिटी मोहित चौहान की होगी सांस्कृतिक सांझ

गड़ीसर सरोवर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें सेलिब्रिटी मोहित चौहान अपनी फन का जादू बिखेरेगे। वहीं इस सांस्कृतिक सांझ में पदमश्री अनवर खां बईया द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति  दी जाएगी। अन्त में आतिशबाजी होगी।

सम में होंगे ये कार्यक्रमजावेद अली पेश करेगे सूफी संगीत

उन्होंने बताया कि मरू महोत्सव के अन्तिम दिवस 16 फरवरी को सम के लहरदार रेतीले धोरों पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को प्रातः 9 बजे से 11 बजे से लाणेला रण में घुड़दौड़ का आयोजन होगा। उसके बाद प्राचीन कुलधरा गांव में रंगोलीमांडना एवं वॉल पेंटिंग का आयोजन होगा। इसके साथ ही खाभा फोर्ट में खाना-पीना रेस्टोरेन्ट लगेगा। उन्होंने बताया कि सांय 4 बजे सम से ऊंट दौड़ के साथ ही ऊंट नृत्यघुड़नुत्यरस्सा-कस्सी का आयोजन होगा। सांय 7 बजे सम के धोरों पर डेजर्ट सिम्फ्नी का आयोजन होगा एवं सेलेब्रिटी जावेद अली द्वारा सूफी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

एक शाम श्री सोनगरा मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या , आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण

 एक शाम श्री सोनगरा मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या , आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण



पचपदरा 
स्थानीय क्षेत्र के पचपदरा नगरी स्थित सोनगरा मामाजी मन्दिर मुगड़ा रोड़, नवोदय विधालय के पास,बाईपास रोड़  एक शाम सोनगरा मामाजी के नाम भजन संध्या का कल आयोजन किया जायेगा। 
आयोजन कर्ता डूगरराम देवासी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचवी बरसी एक शाम सोनगरा मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन माघ सुदी द्वादशी व महा प्रसादी का माघ सुदी त्रयोदशी को आयोजन किया जायेगा। इस विशाल भजन संध्या के सांनिध्य श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम महाराज, पीठाधीश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा,श्री श्री 1008 पारसराम महाराज, जेतेश्वरधाम सिणधरी, श्री श्री 1008 श्री रणछोड़भारती लेटा मंहत, भैसवाड़ा, जालोर, श्री श्री 1008 श्री संतोष भारती महाराज रामतलाई मठ, श्री श्री 1008 श्री फरशुराम गिरी महाराज कनाना मठ, बालोतरा, श्री श्री 1008 श्री योगी लक्ष्मणनाथ महाराज लाम्बिया मठ, श्री श्री 1008 श्री योगी राजनाथ महाराज  गायक कलाकार आकृति मिश्रा भीलवाड़ा, श्याम पालिवाल, सरिता खारवाल, आस्था खारवाल, नरपत देवासी, रणवीर भाटी, एंकर-राजू मालु, नृत्य कलाकार मशूहर झांकी कलाकार-भंवर वैष्णव नृत्यांगना-फैन्सी कुमावत,लक्ष्मी भाटी एण्ड पार्टी द्धारा प्रस्तुति दी जायेगी।

कुशल वाटिका में शनिवार को हुआ मेले का आयोजन गिरनार भक्त मण्डल द्वारा भक्ति भावना के साथ हुआ पक्षाल का कार्यक्रम

 कुशल वाटिका में शनिवार को हुआ मेले का आयोजन

गिरनार भक्त मण्डल द्वारा भक्ति भावना के साथ हुआ पक्षाल का कार्यक्रम
कुशल वाटिका ट्रस्ट द्वारा सलाहकार भंवरलाल सेठिया को दी श्रंद्वाजलि

बाडमेर 12 फरवरी। बाडमेर से 6 किलोमीटर दूर अहमदाबाद रोड पर स्थित कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार को श्रद्वालुओं ने किए दर्शन व पूजा और श्रद्वालुओं का सैलाब उमड पडा। कुशल वाटिका ट्रस्ट के मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली व कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण हर शनिवार को मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावांे से जैन बन्धुओं ने कुशल वाटिका पहंुच कर दर्शन वन्दन का लाभ लिया। कुशल वाटिका में आने वाले भक्त को मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा, आदि का अवसर प्राप्त किया गया। बोथरा ने बताया कि शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 6 बजे से भक्तो का दर्शन व पूजा के लिए आना-जाना शुरू हो गया जो पुरे दिन मेले सा रहा ओर हर शनिवार को हजारो भक्त दर्शन कर खुशहाली की कामना करतंे है। शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 08.00 बजेे गिरनार भक्त मण्डल द्वारा शंखनाद व ढोल की थाप लय व सुर के साथ भक्ति भावना के माध्यम से भगवान का पक्षाल किया गया और विधि व श्लोक के साथ केशर पूजा की गई। भक्त केशर पूजा करने से मन को शान्ति जैसा आनन्द महसुस कर रहे थे। जहां कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से भाता प्रभावना दी गई। बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल, आरती-मंगल दीपक व केशर पूजा का लाभ प्रभु भक्त परिवार हस्ते भरत संखलेचा द्वारा लिया गया। कुशल वाटिका शनिवार मेले में उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली, कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा, सहनिर्माणमंत्री रमेश सर्राफ, ट्रस्टी चम्पालाल छाजेड़, कैलाश धारीवाल, सलाहकार लूणकरण बोथरा दिल्ली, इजि. दिलीप जैन, चम्पालाल बोथरा, सम्पतराज अवतारी, सम्पतराज संखलेचा मामा, रतनलाल बोथरा ईरोड़, पुरूषोतम सेठिया ईरोड़, के के भंसाली, पारसमल भंसाली, सम्पतराज श्रीश्रीमाल, प्रकाश लूणिया, कपिल धारीवाल, अशोक सेठिया, विपुल बोथरा, जय श्रीश्रीमाल, भरत संखलेचा, महावीर संखलेचा, मुकेश छाजेड़, प्रकाश छाजेड़, पत्रकार अशोक राजपुरोहित, राजेन्द्र मालू, प्रकाश विश्नोई, हितेश डूंगरवाल व ट्रस्ट मण्डल के साथ साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, गिरनार भक्त मण्डल, कुशल वाटिका मित्र मण्डल सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।



सेठिया को दी श्रद्वांजलि-कुशल वाटिका के सलाहकार भंवरलाल सेठिया को उनके आकस्मिक स्वर्गवास होने पर ट्रस्ट मण्डल द्वारा श्रद्वांजलि अर्पिंत की गई। प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि कुशल वाटिका ट्रस्ट के सलाहकार भंवरलाल सेठिया के आकस्मिक स्वर्गवास होने पर कुशल वाटिका ट्रस्ट को बहुत क्षति पहुंची है। खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरिश्वरजी म.सा. व कुशल वाटिका प्रेरिका साध्वी श्री डॉ. विधुतप्रभा श्रीजी म.सा. द्वारा शोक पत्र भेजकर सादर श्रद्वांजलि अर्पित की गई और शोक पत्र आशीर्वाद देते हुए उनके परिवार को अरिहन्त परमात्मा से वज्रपात सहन करने की प्रार्थना की गई। छाजेड़ ने बताया कि कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल द्वारा शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक पत्र देकर व तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी गई।

divya panchayat daily