Saturday, 28 May 2022

अवैध खनन के विरूद्ध चलाये गये संयुक्त जांच अभियान में 11 वाहन जब्त, 15 लाख 64 हजार 550 रुपये की जुर्माना राशि वसूली



जैसलमेर

/जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह के निर्देशों की पालना में जिले में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्ध रोकथाम के लिए पुलिसपरिवहन एवं खनन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक अवैध खनन करने वाले 11 वाहनों को जब्त किया जाकर 15 लाख 64 हजार 550 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। जिला पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत के निर्देशन में इस अभियान में पुलिस विभाग द्वारा भी पूरा सहयोग प्रदान किया गया।

खनिज अभियंता ने बताया कि इस दौरान जिले के मोहनगढ़फतेहगढ़पोकरण फील्ड फायरिंग रेन्जपिथलाजेठवाईछत्रैलजाजिया आदि खनन संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त जांच अभियान के दौरान 1 हिटाची, 1 जेसीबी व 9 अन्य वाहन जब्त किए जाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान 14 जून तक जारी रहेगा।

जिला कलक्टर ने ओढ़ाणिया एवं भादरिया में नरेगा कार्यों का किया औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं, श्रमिकों से भुगतान की ली जानकारी

 जिला कलक्टर ने ओढ़ाणिया एवं भादरिया में नरेगा कार्यों का किया औचक निरीक्षणदेखी व्यवस्थाएंश्रमिकों से भुगतान की ली जानकारी


जैसलमेरजिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने शनिवार को भादरिया एवं ओढ़ाणिया में चल रहे नरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास का भी अवलोकन किया एवं लाभार्थी से उनके भुगतान की जानकारी ली एवं आवास के साथ शौचालय निर्माण के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने ओढ़ाणिया में महानरेगा के तहत चल रहे नाड़ी खुदाई चिलारा कार्य का औचक निरीक्षण कियाजहां पर श्रमिक मौक पर कार्यरत् पाए गए। उन्होंने श्रमिकों के ऑनलाईन उपस्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के वक्त पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी एवं न ही मेड़िकल किट थाइस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्य स्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें एवं मेट के पास मेडिकल किट भी रखे। उन्होंने श्रमिकों से संवाद किया एवं उनसे भुगतान की जानकारी लीतो बताया कि उन्हें समय पर भुगतान मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्र की पानी बिजली आपूर्ति व्यवस्था की भी लोगों से जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि यहां पर पानी की समस्या हैं। इस सम्बन्ध में जिला कलक्टर ने अधीक्षण अभियंता जलदाय को मोबाईल पर वार्ता कर ओढ़ाणिया में पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने ओढ़ाणिया में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी आसुनाथ पुत्र तारूनाथ के आवास का निरीक्षण किया। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास में 90 दिवस का रोजगार एक साथ दिया जा सकता है।


जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत भादरिया में प्रधानमंत्री आवस के लाभार्थी जमनालाल पुत्र मूलाराम के आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पर लाभार्थी ने बताया कि 2 माह पूर्व प्रथम किश्त का कार्य करने के बावजूद भी द्वितीय किश्त नहीं मिली है। जिला कलक्टर ने इसे गम्भीरता से लिया एवं सहायक अभियंता पंचायत समिति सांकड़ा को दूसरी किश्त जारी नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति की जानकारी लीतो बताया कि यहां पानी की समस्या है। इस सम्बन्ध में भी अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि वे भादरिया में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर लोगों को पीने का पानी समय पर उपलब्ध करावे।

भ्रमण के दौरान अधिशाषी अभियंता जिला परिषदसहायक अभियंता मनीष मीनासहायक अभियंता पंचायत समिति सांकड़ा साथ में थे।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यज्ञदत्त जोशी का निधन, मुख्यमंत्री ने अपने मित्र के निधन पर जताया शोक

 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यज्ञदत्त जोशी का निधन, मुख्यमंत्री ने अपने मित्र के निधन पर जताया शोक

बाड़मेर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी का शनिवार तड़के सुबह 5 बजे 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह लंबे समय से कैंसर जैसी असाध्य की बीमारी से जुझ रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने मित्र के निधन पर दु:ख जताते हुए इसे निजी क्षति बताया। गहलोत और जोशी जोधपुर युनिवर्सिटी में सहपाठी थे। हाल ही में बाड़मेर दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री गहलोत जोशी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के उनके घर पहुंचे थे। करीब एक दशक से भी लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जुझ रहे यज्ञदत्त जोशी की हाल ही में मुबंई में एक और सर्जरी हुई थी और करीब दो सप्ताह पहले ही वे बाड़मेर लौटे थे। बीते कुछ दिनों से उन्हें सांस में तकलीफ थी, जिसके बाद शनिवार तड़के उन्होनें अंतिम सांस ली। जोशी के निधन के समाचार के बाद जिले भर के कांग्रेस नेताओं, अधिवक्ताओं एवं उनके शुभचिंतको में शोक की लहर छा गई। सभी ने अपने-अपने तरीके से जोशी के निधन पर उनके घर पहुंचकर और सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाए व्यक्त की।


मुख्यमंत्री गहलोत बताया निजी क्षति:  
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी का शनिवार सुबह निधन होने की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मेरे मित्र, सहपाठी रहे यज्ञदत्त जोशी के निधन का समाचार बेहद दु:खद है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाए शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर इन्हे इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करे एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।  बाड़मेर विजिट के दौरान इनके निवासी पर मिलकर इनसे कुशलक्षेम जानी थी। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। उल्लेखनीय हैं कि गहलोत ने गत माह बाड़मेर दौरे के दौरान भी बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अपने व्यस्त दौरे को छोड़कर सीधे अपने दोस्त के घर जोशियों के मौहल्ले पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी।
कॉलेज के समय से साथ में थे मुख्यमंत्री:
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रहे अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दोस्ती सालों पुरानी है। गहलोत और जोशी जोधपुर यूर्निवर्सिटी में साथ पढ़ते थे। इसके बाद गहलोत राजनीति में आगे बढ़ गए और यज्ञदत्त जोशी ने बाड़मेर आकर वकालत शुरू कर दी। लेकिन तब भी दोनों की दोस्ती में कोई फर्क नहीं आया था। गहलोत जब भी बाड़मेर आए अपने इस पुरानी साथी से मिलना नहीं भूलें।
लंबे समय से कैंसर से बीमार थे:
यज्ञदत्त जोशी करीब एक दशक से ज्यादा समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तीन माह पहले इनका चौथी बार आॅपरेशन हुआ है। इसके बाद से जोशी घर पर ही आराम कर रहे थे और बोल भी नहीं पा रहे थे। जोशी ने शनिवार को सुबह 5 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। जोशी कॉलेज में एनएसयूआई से जुड़े थे इसके बाद बाड़मेर आने के बाद कांग्रेस पार्टी से जुडे गए थे। लगातार सक्रिय रहे। वर्तमान में जोशी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव, पॉवर लिफ्टिंग अध्यक्ष थे। साल 2002 में कांग्रेस के मनोनीत पार्षद भी बने थे। वहीं सांचीहर समाज के अध्यक्ष भी रह चुके है।
कई कांगे्रस नेताओं ने जताया शोक:
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी के निधन पर कांगे्रस के कई वरिष्ठ नेताओं सहित बाड़मेर, चौहटन, बायतु विधायको ने भी शोक जताते हुए अपनी संवेदनाए व्यक्त की। पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, हरीश चौधरी, मेवाराम जैन, मानवेन्द्रसिंह, जिला अध्यक्ष फतेह खान, मेवाराम सोनी, नेहरू युवा केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक भुवनैश जैन, श्योर संस्था के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तनसुखानी, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी सहित तमाम बड़े नेताओं ने जोशी के निधन को कांग्रेस के एक
युग का अंत बताया। अपने शोक संदेश में तमाम नेताओं ने जोशी को कांग्रेस का कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए लिखा कि उनके निधन से बाड़मेर कांग्रेस में उनका खालीपन हमेशा बना रहेगा।

ग्रामीणों को मिलेगा पीने का पानी, झाक के काला नाडा में पेयजल के लिए ट्यूबवैल खुदाई शुरू।


बायतु। विधानसभा क्षेत्र के झाक ग्राम पंचायत के काला नाडा में गर्मी के मौसम मे पेयजल किल्लत के समाधान के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक हरीश चौधरी की अनुशंसा पर ट्यूबवैल खुदाई का काम शनिवार को शुरू हुआ, ऐसे में यहां के वाशिंदों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सकेंगी। 
समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की ओर से पूर्व मंत्री व विधायक हरीश चौधरी को अवगत करवाया गया था। 
ट्यूबवैल मंजूर होने के बाद अब खुदाई का कार्य प्रारंभ होने पर सरपंच जुगता राम बेरड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य माधुराम बेरड़, विरधाराम जाखड़, धूड़ाराम, नगाराम ढाढ़ी, टीना राम ढाढ़ी की अगुवाई मे ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि विधान से ट्यूबवैल खुदाई का कार्य शुरू किया।

Saturday, 14 May 2022

कोयले में मिलावट व चोरी से उद्यमी परेशान, एसपी से मिला कार्रवाई करने की मांग

 



कोयले में मिलावट व चोरी से उद्यमी परेशान, एसपी से मिला कार्रवाई करने की मांग                                                                                    दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क                                                       बालोतरा। लघु उद्योग मंडल समिति के प्रतिनिधि मंडल ने  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव से मुलाकात की एवं उन्हें कोयले की चोरी एवं उसमें लगातार हो रही मिलावट के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने उद्यमियों को आश्वस्त किया है कि वे विशेष तौर से पेट्रोलिंग करवाएंगे ताकि चोरी और मिलावट की घटनाएं नहीं हो। साथ ही उधमियों, ट्रेडर्स, ट्रक ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टर्स के साथ भी लघु उद्योग भवन में मीटिंग रखेंगे ताकि उनकी विश्वसनीयता में कमी नहीं आए और व्यापारियों को नुकसान नहीं हो।


इसी समस्या को लेकर लघु उद्योग मंडल अध्यक्ष जसवंत गोगड़, श्रीमती चंद्रा सिंघवी, अभिनंदन कोठारी और भैरूलाल चोपडा ने आज बाड़मेर में जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव से रूबरू मिलकर उन्हें भी पत्र सौंपा है।

लघु उद्योग मंडल समिति ने व्यापारियों से आह्वान किया है कि पूर्व में अगर मिलावट की समस्या आई है या आ रही हैं तो आप अपनी लेटर हेड पर संबंधित गाड़ी नंबर, सप्लायर का नाम, ट्रांसपोर्ट का नाम आदि व्यवस्थित विवरण बनाकर लघु उद्योग मंडल के  नरेश चौपड़ा एवम भैरूलाल चौपड़ा को दे सकते है या लघु उद्योग मंडल के कार्यालय में जमा  करा सकते हैं ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।


मदर टेरेसा स्कूल की प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान


दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
मदर टेरेसा प. सी. सै. स्कूल बालोतरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के संचालक कमलेश बोहरा ने बताया तीन छात्राओं को वाणिज्य वर्ग में अपने वर्ग में अधिकतम अंक लाने के लिए प्रियदर्शिनी अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसके तहत 1 लाख रू. नकद व स्कूटी प्रदान की गई। प्रधानाचार्या वीणा बोहरा एवं प्राइमरी प्रभारी मोनिका बोहरा ने विजेता छात्राओं नन्दनी गुप्ता, रितिका सिसोदिया एवं सुमित्रा जांगिड़ को मार्ल्यापण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक कपिल बोहरा ने बताया कि इससे पूर्व भी विज्ञान वर्ग में जिले में प्रथम रही डॉ. भारती खींची, डिम्पल शर्मा एवं नाजिया बानो को भी 1,00,000 रू. तथा स्कूटी से सम्मानित किया जा चुका है। तथा खुशी शर्मा (दसवीं कक्षा) को भी 75000/- नकद पारितोषिक रूप में प्राप्त हुए।
 पूरे विद्यालय में आज बड़े हर्ष का विषय था कि विद्यालय में हर वर्ष विद्यालय की छात्राएँ किसी न किसी वर्ग में मेरिट में प्रथम आकर पुरस्कार प्राप्त कर रही है। सभी छात्राओं ने इसका श्रेय विद्यालय प्रबंधन, गुरूजन एवं अपने माता-पिता को दिया और भविष्य में उम्मीद करते है कि हर वर्ष विद्यालय के कुशल प्रबंधन उच्च स्तरीय पढ़ाई और योग्य अध्यापकगण की बदौलत विद्यालय की छात्र-छात्राएँ हर फैकल्टी (विज्ञान, वाणिज्य, कृषि एवं कला) में अग्रणी रहेगी।
सम्मान समारोह में विद्यालय के अध्यापकगण दिनेश मिश्रा, पूनमचन्द भार्गव, अरविन्द भार्गव, भरत सुन्देशा, योगेश व्यास, जोशी थॉमस, मो. सेफुदीन, खेतसिंह सोढ़ा, रामजीवन विश्नोई, भीखाराम प्रजापत, रामेश्वर पालीवाल, जगदीश टेलर, पुखराज सोनी, सुदर्शन जुगतावत, मनिषा कौशल, कौशल्या खत्री, संगीता मेवाड़ा, नगमा, नरेश व्यास जितेन्द्र चौहान, सुशीला चौहान, चेनसिंह राजपुरोहित, मुरली मनोहर आदि उपस्थित रहे और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Friday, 13 May 2022

बालोतरा में जिला कलेक्टर लोकबंधु की जनसुनवाई, कलेक्टर ने एक-एक परिवाद को सुन सबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

 बालोतरा में जिला कलेक्टर लोकबंधु की जनसुनवाई, कलेक्टर ने एक-एक परिवाद को सुन सबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

बालोतरा। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने गुरूवार को बालोतरा पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई की। कलेक्टर की जनसुनवाई में बालोतरा शहर सहित उपखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सिवाणा विधायक हमीर सिंह भायल के नेतृत्व में बड़ी भाजपा नेता जनसुनवाई में पहुंचे और  नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालोतरा-सिवाना उपखंड में पेयजल, ग्रामीण क्षेत्रों मे पशु शिविर खोलने की मांग की। विधायक भायल ने बताया कि ग्राम स्तर पर पशु शिविरि खोलने को लेकर ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया हैं लेकिन ग्राम पंचायतों के पास पैसा नही हैं, ग्राम पंचायत कहां से शिविर खोलेगी। सरकार को बजट की व्यवस्था करनी होगी अन्यथा पशुधन भूख से मर जायेगा। कलेक्टर लोकबंधु ने उचित समाधान करने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र में पट्टे की फाईले अटकाने के प्रकरण भी आये, जिस पर कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त शिवपालसिंह को प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिये। इसके अलावा बिठूजा में रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण मामले मे परिवाद कलेक्टर के समक्ष पेश किया गया जिस पर उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को मय पुलिस जाब्ते के अतिक्रमण हटा कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिये। 






जनसुनवाई के दौरान नाचना के बागुंडी से रिफाईनरी की ओर से जाने वाली पानी की पाईप लाईन से प्रभावित होने वाले किसानों से राहत देने की मांग की। कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे रेखाराम निवासी सोहड़ा ने बताया कि पाईप लाईन से खसरा संख्या 318/238 में पानी का टांका और परम्परागत जल स्त्रोत बेरी आई हुई हैं, इससे यह जल स्त्रोत  नष्ट हो रहे हैं, इनको पंचनामे में शामिल नही किया गया हैं जिससे मुआवजा नही मिला हैं, जिस  पर कलेक्टर ने परिवादी को सक्षम स्तर पर परिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। 

बालोतरा शहर में विभिन्न वार्डो में पेयजल समस्याओं सहित खारे पानी की सप्लाई होने का मुद्दा भी जिला कलेक्टर के समक्ष रखा गया, जिस पर जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को वार्ड वार सर्वे कर समस्या के समाधान के निर्देश दिये। 

जनसुनवाई के दौरान बालोतरा उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, तहसीलदार प्रवीण चारण, थानाधिकारी बाबूलाल रैगर, डीटीओ भगवानाराम गहलोत, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता सोनाराम पटेल, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता जेपी गुप्ता, बालोतरा व कल्याणपुर पंचायत समिति के विकास अधिकारी, बालोतरा प्रधान भगवतसिंह जसोल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

 


divya panchayat daily