Sunday, 16 October 2022

ईश्वरसिंह जसोल बने रामदेवरा ट्रस्ट के निर्विरोध अध्यक्षजसोल के अध्यक्ष बनते ही रावणा राजपूत समाज मे हर्ष की लहर

ईश्वरसिंह जसोल बने रामदेवरा ट्रस्ट के निर्विरोध अध्यक्ष
जसोल के अध्यक्ष बनते ही रावणा राजपूत समाज मे हर्ष की लहर
जसोल। रावणा राजपूत समाज की राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी एवं पुरानी संस्था श्री अखिल भारतीय रावणा रावणा राजपूत ट्रस्ट रामदेवरा के अध्यक्ष पद के चुनावी कार्यक्रम में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर को चार फार्म जमा हुए। 16 अक्टूम्बर को नाम वापसी के समय तीन अन्य उम्मीदवारो ने ईश्वरसिंह जसोल के पक्ष में अपना नामांकन वापिस लेने पर ईश्वरसिंह जसोल को प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी गोविन्द सिंह गहलोत के द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई। रावणा राजपूत समाज भारतीय स्तर का सबसे बड़ा, विश्वसनीय एवं पुराना ट्रस्ट होने पर सभी समाज बन्धुओ को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही ईश्वरसिंह जसोल के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की सूचना मिली पूरे देश भर में खुशी की लहर फेल गई। एवं सोशियल मीडिया पर एवं फोन पर हजारों समाज बधाई देने हेतु उमड़ पड़े। ईश्वरसिंह जसोल रावणा राजपूत समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय नेता है तथा वर्तमान में रावणा राजपूत समाज बाड़मेर के जिलाध्यक्ष है। एवं पूर्व में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सयोंजक जैसे बड़े एवं प्रतिष्ठित पद पर रहते हुए समाज के संगठन को मजबूत करने एवं जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है इसका ही परिणाम है कि पूरे देश भर में उनके समर्थक उनको अपना आदर्श मानते है। 
वर्तमान में ईश्वरसिंह बालोतरा सरपंच संघ के अध्यक्ष के साथ जसोल ग्राम पंचायत के सरपंच भी है। मालाणी क्षेत्र के 36 कौम के जनहितैषी वरिष्ठ नेता है। तथा जनता के सुख दुःख में हमेशा खड़े रहकर उनका सहयोग करते है। जसोल के रामदेवरा ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने पर एबी डोनर्स ग्रुप के संस्थापक मंजितपाल सिंह सांवराद, राजेन्द्रसिंह राखी, श्यामसिंह राठौड़,गजेन्द्रसिंह साँखला, उम्मेद सिंह तंवर, पहाड़सिंह कूण्डल, राम सिंह चाडी, मूलसिंह पाली, देवीसिंह कुड़ी, शंकरसिंह अजमेर,केशरसिंह सोलंकी आरएएस,रणवीर सिंह परिहार आरएएस, राजूसिंह राजपुरा,वेलसिंह चौहान,भाखरसिंह सोनड़ी, तगसिंह सिणेर, श्यामसिंह मंडला, गुलाबसिंह तंवर, डॉ जितेन्द्रसिंह चौहान, दाउसिंह राजावत, इंद्रसिंह कुड़ी,ओमसिंह कालूणा, सुमेरसिंह जालोर, मदनसिंह राठौड़,भवरसिंह मंडला,बंशीसिंह उड़ीसा,मोहनसिंह हाथोज, अमरसिंह हाथोज,अशोकसिंह राजावत, परमेंद्रसिंह परिहार, जोगसिंह चोटिला,देवीसिंह राठौड़, किशनसिंह गोयल, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया जालोर, मेघराज सिंह जयपुर,आनंदसिंह बीकानेर,शंकर सिंह करड़ा,रेवतसिंह नागौर, शैतानसिंह खण्डप,हरिसिंह राठौड़,छगनसिंह कोटड़ी,अजयसिंह कुसीप, धर्मेंद्रसिंह मवड़ी,जेठूसिंह भिवंडी, सुरेंद्रसिंह भीलवाड़ा,बिशनसिंह आहोर,भवरसिंह राजपुरा,कालूसिंह भीनमाल, विक्रमसिंह देबावास, रमेशसिंह मंडार, मगसिंह दहिया,धर्मेंद्रसिंह मवड़ी,अमरसिंह कापराउ,नवलसिंह चौहटन, जस्सू भाटी, उम्मेद सिंह शिव, गेमरसिंह भाडखा, विक्रमसिंह राठौड़, अप्सा जसोल, हरिसिंह इन्दा, लालसिंह भाटी,सहित समाज बन्धुओ ने बधाई देकर मिठाई खिलाकर मुँह मीठा करवाया गया।

108 एंबुलेंस के स्टेट हेड ने बाड़मेर का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

108 एंबुलेंस के स्टेट हेड ने बाड़मेर का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
दिव्य पंचायत 
बाड़मेर। 108 एंबुलेंस प्रोजेक्ट सेवा प्रदाता GVK EMRI के स्टेट हेड श्री सुशील ठाकुर  एवं SCM हेड श्री दीपक शर्मा जी ने रविवार को बाड़मेर का दौरा किया और 108 एम्बुलेंस का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची इस दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई जाने पर सभी 108 कर्मचारियों को दीपावली को पारितोषिक  के रूप में और सर्दी से बचाव के लिए जैकेट दिए गए 108 के स्टेट हेड श्री सुशील ठाकुर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों की जिंदगी बचाना है इसके लिए इससे संबंधित मेडिसिन और जरूरत के हिसाब से इक्विपमेंट गाड़ी में उपलब्ध होने चाहिए किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी 108 नंबर पर आने वाला हर कॉल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस कार्य  मे लगे हुए वाहन चालक और नर्सिंग कर्मी इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभा रहे हैं  इस दौरान बाड़मेर के 108 प्रोग्राम मैनेजर श्री जयदीप गुप्ता जी और 108 के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे और बाड़मेर के CMHO  श्री चंद्रशेखर गजराज जी ने भी 108 कार्य की सराहना की है

बजरी दरें व गुडांगर्दी के विरोध में आंदोलन: प्रशासन ने मांगे नहीं मानी, आरएलपी उतरेंगी सड़कों पर

बजरी दरें व गुडांगर्दी के विरोध में आंदोलन: प्रशासन ने मांगे नहीं मानी, आरएलपी उतरेंगी सड़कों पर
दिव्य पंचायत 
बालोतरा: बजरी खनन को लेकर बजरी माफियाओं व रॉयल्टी के बीच तकरार लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही रॉयल्टी ठेकेदार मंहगी दरों में बजरी बेचकर जनता को लूटने में लगे हुए है। इसको लेकर आरएलपी एक बार फिर धरना देकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है। सोमवार को आरएलपी बालोतरा डाक बंगले परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर रही है। आरएलपी प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने सिणधरी दौरे के दौरान प्रेसवार्ता कर कांग्रेस सरकार व विधायकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बजरी माफिया ठेकेदार लोगों को लूटने व गुंडागर्दी करने के लिए संरक्षण दे रखा है। सरेआम फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़ व मारपीट की घटनाए आए दिन हो रही है। दरअसल, सुप्रीम कोटे के आदेश के बाद 8 सितंबर से पचपदरा तहसील क्षेत्र में बजरी ठेकेदार ने बजरी का वैध खनन शुरू कर जगह-जगह नाके लगा दिए। इसके बाद से बजरी के अवैध खनन लगाम लगानी शुरू हो गई। बावजूद इसके कुछ लोग चोरी-छिपे नदी में अवैध बजरी का परिवहन कर रहे है, इसे लेकर कई बार रॉयल्टी कार्मिक व बजरी माफियों के बीच मारपीट, तोड़फोड़ व वाहनों में टक्कर मारने की घटनाएं होती आ रही है। साथ में बजरी ठेकेदार मंहगी दर वसूल कर रहा है। इससे इलाके के लोगों में गुस्सा है।
एक माह पहले दिया था धरना 
उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि 25 सितंबर को आरएलीपी ने बजरी की दरें कम करने को लेकर भगतसिंह सभा स्थल, बालोतरा में धरना दिया था। तब बड़ी संख्या में इलाके के लोग इकट़्ठे हुए थे। प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा था। समय बीत जाने के बाद भी मांगे नहीं मानी गई। सोमवार को अनिश्चित कालीन धरना देंगे और आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा तो भी करेंगे।
*कांग्रेस बीजेपी का आरोप लगाने का काम* 
आरएलपी नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने बीजेपी- कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। वहीं बेनीवाल ने कांग्रेस सरकार व विधायकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बजरी माफिया ठेकेदार को लोगों को लूटने व गुंडागर्दी करने के लिए संरक्षण दे रखा है। बजरी खनन में सरकारी टैक्स भरने व भराई के अलावा कोई भार नहीं हैं जिसमें साठ रुपए प्रतिटन का खर्चा आता है। बजरी की प्रतिटन के हिसाब से अधिकतम अस्सी से सौ रुपए तक होनी चाहिए। लेकिन सरकार व स्थानीय दोनों पार्टियों के नेताओं की हिस्सेदारी के कारण साढ़े पांच सौ रुपये की वसूली की जा रही हैं।

Saturday, 15 October 2022

विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में राजस्थान मूल के डॉ महावीर गोलेच्छा

विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में राजस्थान मूल के डॉ महावीर गोलेच्छा
दिव्य पंचायत/ बालोतरा
भारत सरकार के इंस्पायर फेलो एवं अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ डॉ. महावीर गोलेच्छा को इस साल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की और से जारी वैज्ञानिकों की सूची के शीर्ष दो प्रतिशत में शामिल किया गया है। अमेरिका का स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय हर साल दुनिया भर के शीर्ष दो प्रतिशत शोधकर्ताओं के लिए उनके शोध प्रकाशनों के आधार पर डेटा जारी करता है। यह डेटा प्रतिष्ठित एल्सेवियर प्रकाशक की ओर से प्रकाशित किए जाते हैं। लगातार दूसरे वर्ष डॉ. गोलेच्छा के इस वैश्विक सूचि में स्थान मिला है.
नियम के अनुसार, सभी शोधकर्ताओं को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। इस अध्ययन के आधार पर एक लाख वैज्ञानिकों में से 2 फीसदी की पहचान कार्य के आधार पर की गई, जिनके अनुसंधान कार्यों ने उनके संबंधित क्षेत्रों की प्रगति में योगदान दिया है और शोधकर्ताओं को भी इससे फायदा हुआ है.
डॉ. महावीर गोलेच्छा को पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य अनुसन्धान के क्षेत्र में सम्मिलित किया गया, इस क्षेत्र में उन्होंने 75 से भी ज्यादा अनुसन्धान पत्र विश्व की प्रसिद्ध अनुसन्धान पत्रिकाओं में प्रकाशित किये, जिसमे लांसेट, ब्रिटिश मेडिकल जर्नल, नेचर, ग्लोबल हेल्थ, अर्बन हेल्थ, इ क्लीनिकल मेडिसिन, सोशल साइंस मेडिसिन प्रमुख है. डॉ. गोलेच्छा इन सभी पत्रिकाओं में अनुसन्धान पत्र प्रकाशित करने वाले सबसे युवा भारतीय है.
ज्ञात रहे है की डॉ. गोलेच्छा ने अल्ज़ाइमर एवं एपिलेप्सी जैसी जटिल मस्तिष्कीय बीमारियों के लिए कई
मेडिसिन पर रिसर्च किया एवं उनकी दवा को खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डॉ. महावीर गोलेच्छा
को उनके द्वारा मेडिसिन अनुसंधान, स्वास्थ्य नीति निर्धारण एवं सामाजिक सेवाओं में योगदान के लिए
40 से अधिक इंटरनेशनल, नेशनल एवं सामाजिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चूका है.
डॉ. महावीर गोलेच्छा ने स्वास्थ्य नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमे नेशनल हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जेनेरिक मेडिसिन योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, स्वास्थ्य सिस्टम परियोजना इत्यादि प्रमुख है. वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश सरकार एवं यूनिसेफ के साथ मिलकर आपदा प्रबंधन के नए मॉडल विकसित कर रहे है. डॉ. महावीर गोलेच्छा की उच्च शिक्षा एम्स, दिल्ली, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एवं अमेरिका में हुई.
वर्तमान में डॉ. महावीर गोलेच्छा आइआइपीएसजी से सलग्न है, वे भारत सरकार के नीति आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं विज्ञान मंत्रालय के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों में कार्य कर रहे है. डॉ. गोलेच्छा गुजरात सरकार एवं भारत सरकार के कॉमन रिव्यु मिशन की टीम मेंबर भी है.

शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
पाटौदी। गत दिवस पाटोदी पंचायत समिति के विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाजुरों की ढाणी, केसरपुरा में शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया । जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रामपाल चौधरी ने बच्चों के स्वास्थ्य जांच किया  जिसमें विद्यार्थियों के सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे वज़न, ऊंचाई,उम्र,तथा रक्त की जांच की गई ।जांच परीक्षण में एनीमिया ग्रसित पाए गए विद्यार्थियों को गुलाबी गोलियां दी गई ।जांच अधिकारी रामपाल चौधरी ने बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जानकारियां व निर्देश दिए । 
इस दौरान विद्यालय संस्था प्रधान भैराराम प्रजापत, सानिका यादव ,पूर्व सरपंच अमरेखां, आशा कार्यकर्ता धनी, उपस्थित रहे।

संकटकाल में सहायता के लिए आगे आया युवा चौपाल ट्रस्टयुवा चौपाल ट्रस्ट बाड़मेर के द्वारा पचास हजार रुपए की दी सहायता राशि

संकटकाल में सहायता के लिए आगे आया युवा चौपाल ट्रस्ट
युवा चौपाल ट्रस्ट बाड़मेर के द्वारा पचास हजार रुपए की दी सहायता राशि
दिव्य पंचायय न्यूज़ नेटवर्क
  बालोतरा। बीते दिनों स्वर्गीय शेरा राम भांभू भीमरलाई की असामयिक सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास होने  पर परिवार पर आई संकट की घड़ी में सहायता करने के लिए युवा चौपाल ट्रस्ट बाड़मेर ने आगे आकर ₹50000 का आर्थिक सहयोग किया । 
ट्रस्टी संतोष कुमार गोदारा ने बताया कि बीते दिनों भीमरलाई निवासी शेराराम की अल सुबह सड़क किनारे पैदल चलते समय वाहन की चपेट में आने से स्वर्गवास हो गया था । जिनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, 5 लड़कियां और दो छोटे लड़के हैं ,शेरा राम की इस असामयिक मौत से इन परिवारजनों के ऊपर आपदा का पहाड़ टूट पड़ा । इस परिस्थिति में युवा चौपाल ट्रस्ट बाड़मेर के ट्रस्टी ओमाराम सियाग और जोगेंद्र मूंढ के प्रस्ताव पर ट्रस्ट द्वारा ₹50000 की सहायता जारी की गई । जिसको शनिवार को ट्रस्ट सदस्य ओमाराम सियाग, जोगेंद्र मूंढ, संतोष कुमार गोदारा, सुरेश कुमार सारण , भंवर लाल गुजर द्वारा भंवरलाल गोदारा व्याख्याता रामाराम धतरवाल, ठाकराराम भांभू की उपस्थिति में परिवारजनों को सौंपा गया । यह उल्लेखनीय है कि युवा चौपाल ट्रस्ट बाड़मेर द्वारा गत 5 वर्षों में बाड़मेर जिले के परिक्षेत्र में जाति, धर्म ,वर्ग, क्षेत्र से ऊपर उठकर जरूरतमंद परिवारों के लिए तिरेपन लाख रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता की जा चुकी है । विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए चिकित्सकीय आवश्यकता, आगजनी, परिवार के मुखिया के असामयिक निधन, दुर्घटना में घायल परिवार में कमाने योग्य सदस्य की अनुपस्थिति, शिक्षा के लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहायता के लिए आवश्यकता पड़ने पर युवा चौपाल ट्रस्ट बाड़मेर के द्वारा सहायता दी जाती रही है इस अवसर पर उपस्थित रामाराम धतरवाल ठाकराराम भांभू और स्वर्गीय शेरा राम के परिवार जनों ने युवा चौपाल ट्रस्ट का आभार जताया ।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने गौशाला में की दवाई वितरण

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने गौशाला में की दवाई वितरण

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सामाज़िक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए गौशाला में आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के खेड़, तिलवाड़ा, पालिया व भडकोट क्षेत्र का दौरा कर समाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की।बांठिया ने भडकोट स्थित गोगाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना करते हुए 
लम्पी से ग्रसित गौवंश के जल्द ठीक होने की कामना की।इस दौरान भडकोट गौशाला तिलवाड़ा महंत श्री श्री 1008 सेवानाथ महाराज के सानिध्य में गौशाला में लम्पी से ग्रसित गायों के लिए महरम,हायड्रोजन परॉक्साइड, पोवीडिन आइयोडीन लोशन,इंजेक्शन सहित सर्जीकल वस्तुओं का वितरण किया।
महाराज से पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बांठिया द्वारा किए गए सेवा के कार्यों के बारे में उपस्थित लोगों को बताते हुए कहा कि बांठिया परिवार क्षेत्र में जब भी आपदा आइए है हर बार जनता के साथ खड़ा रहा है।इस दौरान पूर्व सरपंच भाजपा नेता शोभसिंह तिलवाड़ा, हीरसिंह, देवपुरी, उम्मदेनाथ, किशन सिंह भाटी सहित अनेको लोग उपस्थित थे।

divya panchayat daily