Thursday, 17 November 2022

प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कलश यात्रा कल

प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कलश यात्रा
दिव्य पंचायत
जसोल। श्री राणी भटियाणी मन्दिर प्रांगण स्थित श्री खेतलाजी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा मन्दिर से रवाना होकर मुख्य बस स्टैंड, आजाद चौक, जोशियों का वास, प्रजापतों का वास, बड़ला चौक, होली चौक, नर्बदेश्वर महादेव मंदिर तालाब पहुंचेगी।
 वँहा से बेरी का पवित्र जल भरकर तालाब रोड से होली चौक, अरिहंत विद्यालय होते हुए मन्दिर प्रागण पहुंचेगी। जिसके साथ ही श्री खेतलाजी के मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधिवत आगाज होगा। मन्दिर प्रबन्धन कमेटी सदस्य फतेहसिंह जसोल ने बताया कि श्री सवाईसिंह जी, श्री बायोसा, श्री भेरुजी व श्री लालबन्ना मन्दिर की प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वार्षिक बरसी की शुरुआत होगी । जिसके तहत 21 नवम्बर को खेतलाजी का नगर भ्रमण होगा। वंही 22 नवम्बर को खेतलाजी की विधिवत पूजन कर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Monday, 14 November 2022

बांठिया ने गुजरात भाजपा प्रदेश महासचिव वाघेला से की मुलाकात

बांठिया ने गुजरात भाजपा प्रदेश महासचिव वाघेला  से की मुलाकात
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य
गणपत बांठिया भाजपा प्रदेश कार्य समिति की 
सगठनात्मक बैठक में भाग लेने के बाद सोमवार
को अहमदाबाद गुजरात पहुचे।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुजरात भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम गांधीनगर में प्रदेश सगठन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला से मुलाकात कर गुजरात विधान सभा चुनाव पर चर्चा की।वाघेला ने बांठिया को बताया कि गुजरात में भाजपा फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।भाजपा का प्रत्येक 
कार्यकर्ता चुनाव में जी जान से जुटे हुए हैं। उसके बाद बांठिया ने अहमदाबाद,के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।बाठिया ने अहमदाबाद में सगारथ आई पी एल मैदान में आयोजित हुए 8-8 युवक युवतियां दीक्षा महोत्सव में शिरकत की।जहाँ पर श्री गुणरत्नसुरीश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्ना प.पू. आ.श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म. सा. के दर्शन लाभ लिया।

सरकार मानवीय मूल्यों की हत्या कर रही है-डोली

बजरी की दरे कम करवाने को लेकर धरना29 वे दिन भी जारी रहा
बालोतरा।राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 29 वे दिन धरना स्थल पर भजन कीर्तन के साथ निकाला प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया कि सरकार ने अपना जमीर बेच रखा है और सरकार के विधायक ही सरकार से न्याय की भीख मांग रहे है तो हम क्या उम्मीद करे
युवॉ नेता थानसिंह डोली ने कहा कि सरकार को बजरी को आवश्यक वस्तु अधिनियम में लेकर आमजन को राहत देनी होगी अगर नही देती है तो सरकार अपनी हठधर्मिता से मानवीय मूल्यों की हत्या कर रही है जिसका समय आने पर जवाब1 दिया जाएगा
शंकरलाल मायला ने कहा ठेकेदार के सर पर सरकार का हाथ,दबंगई से आमजन परेशान हैं और सरकार को लाखों का राजस्व नुकसान हो रहा हैं! बाड़मेर के पचपदरा में वैध बजरी खनन शुरू होने के बाद ठेकेदार बजरी की मनमानी दर वसूल कर आमजन को लूट रहा है, सरकार ठेकेदार पर इसलिए मेहरबान है क्योंकि कांग्रेस के आपसी झगड़े में सरकार के विधायकों को रोकने के लिए होटलों में व्यवस्था करवाई थी और अब यह गहलोत सरकार की शह पर खुलेआम आमजनता लूटने में लग गया है!
ठेकेदार के गुंडो के आतंक व मारपीट के कारण  कई लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहें हैं!
राज्य सरकार द्वारा बजरी की दर निर्धारित नहीं होने के कारण खनिज विभाग भी ठेकेदार के आगे लाचार नजर आ रहा है और खनिज अधिकारियों की नाक के नीचे लगातार ठेकेदार अपनी मनमानी तरीके से बजरी की दर वसूल कर रहा है और कोई व्यक्ति बाड़मेर से बाहर से बजरी लेकर आता है, तो ठेकेदार के गुंडे ट्रक में तोड़फोड़ कर बजरी लाने वालों को अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बीच पहुंचा देते हैं. कई लोग आज भी ठेकेदार के गुंडों द्वारा हाथ पांव तोड़ने के बाद जोधपुर व गुजरात के अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहें हैं। 
इस दौरान पोकराराम देवासी जानियाना,डूंगरसिंह बाकियावास, प्रवीण थोरी, छगनलाल पटेल,जीतू खोथ, घमंडाराम पोटलिया,रेखाराम कूकना, मनोहरलाल बेनीवाल,टीकूराम सैन,सुरेश बाना, भीखाराम पटेल,रणजीत चौधरी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राउमावि खड़ीन में जिलास्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ

राउमावि खड़ीन में जिलास्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
रामसर। खेल जीवन का हिस्सा है और वर्तमान समय में खेल के आधार पर भविष्य निर्माण की अपार संभावनाएं हैं इसलिए खेल को रुचि व खेल भावना से खेलें यह विचार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खडीन में आयोजित 66 वी जिला स्तरीय थ्रोबॉल 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम लेगा ने कहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ समारोह में आए हुए मेहमानों निर्णायकों, दल प्रभारियों व खिलाड़ियों का आयोजन सचिव व प्रधानाचार्य तनवीर सिंह डऊकिया ने सभी के अभिनंदन स्वरूप अपने विचार रखे। 
अध्यक्षता करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसर पन्नाराम चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती ब्लॉक में इतनी संख्या में टीमों ने आकर इस प्रतियोगिता का मान बढ़ाया व निर्णायक सही फैसलों से आयोजन को संपन्न करवाएं।विशिष्ट अतिथि सरपंच खड़ीन हेमाराम डऊकिया ने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने की सीख देते हुए नियमित खेलने के बारे में अपने विचार रखे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि जाखडो का तला सवाई राम जाखड़, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रेखाराम सारण,जनप्रतिनिधि कलाराम बेनीवाल,डॉ हिमांशी डऊकिया, शारीरिक शिक्षक खेताराम जाखड़ उपस्थित रहे 
खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रूपाराम कड़वासरा ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें कुल 17 टीमें भाग ले रही है जिसमें 202 खिलाड़ी शामिल है उद्घाटन कार्यक्रम में निर्णायक दल प्रभारी,खड़ीन पीईईओ के समस्त शिक्षक ग्रामवासी उपस्थित रहे। गंगाराम बेनीवाल , चिमनाराम मायला, नाथाराम,रणजीत कुमार ,राजेश कल्ला व विद्यालय के सभी स्टाफ के पूर्ण सहयोग के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ मंच संचालन का कार्य वरिष्ठ अध्यापक जैसाराम व व्याख्याता नरेंद्र कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम 16 नवंबर को आयोजित होगा।

बालोतरा में कांग्रेस नेताओं ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 वी जयंती श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मनाई गई। स्थानीय गोविंद नगर रत्नेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित रिसोर्ट में पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस के संगठन महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजादी के आंदोलन में  महत्वपूर्ण योगदान दिया वह  लंबे समय तक  जेल की यातना भी सहन की वे एक कुशल राजनेता महान विचारक व दूर दृष्टा थे जिन्होंने आधुनिक भारत के शिक्षा के मंदिरों की नींव रखी तथा भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया जिसका नहरी पेयजल हमारी प्यास बुझा रहा है तथा पश्चिमी राजस्थान में सिंचाई के फल स्वरुप खाद्यान्न व वाणिज्यिक फसलों का भरपूर उत्पादन हो रहा है ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने अपने उद्बोधन में कहां की आज का आधुनिक भारत उन्हीं के सपनों और प्रयासों की देन है पंडित नेहरू ने ही आईआईटी आई आई एम आईसीएआर इसरो जैसी संस्थाओं की स्थापना की और देश में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया ऐसी महान आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि ।
इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता महबूब खान सिंधी पार्षद गोविंद राम जीनगर राजीव कुमार पंवार  बगदाराम बॉस लालाराम माली नेमीचंद माली लालाराम घारू बाबूलाल नामा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी पूर्व उपसभापति राधेश्याम माली पंचायत समिति सदस्य चंपालाल प्रजापत संतोष सेन युवा अध्यक्ष अशरफ अली सहित उपस्थित कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए व दो मिनट का मौन रखा शंकरलाल सलुं  दिया ब्लॉक संगठन महामंत्री 

बायतू में एबीवीपी के छात्र नेता मिले कांग्रेस विधायक से, बताई यह पीड़ा

कॉलेज की समस्याओं को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक को दिया ज्ञापन

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बायतू।
राजकीय महाविद्यालय बायतु और राजकीय कन्या महाविद्यालय बायतु की समस्याओ के समाधान के लिए स्थानीय विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी को विद्यार्थियों ने ज्ञापन दिया।
छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि व्याख्याताओं की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है तथा अनेकों समस्याओें का विद्यार्थियों को सामना करना पड़ रहा है इसलिए रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, कॉलेज में विज्ञान संकाय खोला जाए, कॉलेज का नाम खेमा बाबा महाविद्यालय बायतु करवाने के साथ एम.ए. में भी अतिरिक्त विषय खोलने के लिए ज्ञापन दिया और कहा गया कि सभी समस्याओ को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
महासचिव प्रियंका गोलेच्छा ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय बायतु का भवन आवंटित करके खाली पद भरके नियमित कन्या महाविद्यालय बायतु शुरू किया जाए और अन्य समस्याओं का पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने आश्वासन दिया जल्द ही आपकी मांगे पूरी की जाएंगी।
सयुक्त सचिव इन्द्र कुमार कोडेसा ने बताया कि काफी समय से राजकीय महाविद्यालय बायतु में प्राचार्य का पद रिक्त पड़ा है प्राचार्य का पद शीघ्र भरा जाए तथा महाविद्यालय में  लाइब्रेरी बनी हुई है लेकिन पुस्तकें उपलब्ध करवाने और खेल के लिए सामग्री की व्यवस्था आर्थिक सहयोग से की जाए।
इस दौरान पुर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष धर्माराम मूंढ, छात्र प्रतिनिधि हेमाराम धतरवाल, सुमेर कुमार मेगवाल, छात्रा प्रतिनिधि प्रज्ञा जैन, प्रकाश लिलर, चन्द्र प्रकाश कोडेसा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Sunday, 13 November 2022

बजरी को लेकर रालोपा का अनिश्चितकालीन धरना 28वे दिन भी जारी रहा

बजरी को लेकर रालोपा का अनिश्चितकालीन धरना 28वे दिन भी जारी रहा 
कांग्रेस और बीजेपी के सर्व समाज के नाम पर किया ढोंग हुआ उजागर बजरी ठेकेदार वापस बजरी के दरे 500 रुपये प्रति टन ले रहा है -थानसिंह डोली
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा उपखण्ड कार्यालय के आगे बजरी की दरें कम करवाने और ठेकेदार की गुंडागर्दी बंद करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार 28वे दिन भी जारी रहा , धरना प्रदर्शन के दौरान रालोपा प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता और संवेदनहीनता के कारण बजरी माफियाओं पर कोई अंकुश नहीं है।
 बजरी अप्रत्याशित महंगी होने के कारण आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है एक तरफ राज्य सरकार पीएम आवास पूरे करने को लेकर आमजनता पर दबाव बना रही है दूसरी तरफ बजरी की दरें 8 गुणा अधिक होने के कारण गरीब आदमी खरीदने में असमर्थ हैं , रालोपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा गलत जानकारी दी गई कि हमने बाड़मेर जिले में सबसे कम बजरी की रेट करवा दी जबकि पड़ोसी जिले जोधपुर में 200 रुपए प्रति टन दरें है ,रालोपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष जालाराम पलिवाल ने कहा कि अब बजरी हमारी नदी हमारी फिर ये बाहरी ठेकेदार यहाँ आकर जनता को क्यो लूट रहा है साथ ही बाड़मेर जिले में बिजली के भी अथाह भंडार है सरकार यहां से बिजली दूसरे राज्यो को सस्ती दरों पर बेचती है लेकिन बाड़मेर जिले की जनता को समय पर बिजली मिल भी नही पाती बाड़मेर जिले में तेल के अथाह भंडार है यहां पर देश का सबस बड़ा रिफायनरी प्रोजेक्ट लग रहा है लेकिन स्थस्नीय बेरोजगार रोजगार के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे है  आगामी समय मे रालोपा इसको लेकर बड़ा आंदोलन करेगी ,पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष थानसिंह राजपुरोहित डोली ने कहा कि राज्य सरकार ने बजरी की दरें कम नहीं कि तो आगामी दिनों में भुख हड़ताल पर बैठा जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा , युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश काकड़ ने कहा कि सर्वसमाज के नाम पर कांग्रेस भाजपा के नेताओं ने 18 घंटे का धरना प्रदर्शन कर आम आदमी के साथ कुठाराघात किया है , बजरी की दरों पर जो लॉलीपॉप दिया है वो ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है ,ओर वापिस बजरी ठेकेदार मनमानी रेट वसूल रहा है 
सामाजिक नेता श्याम डांगी ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि बहुत जल्द बजरी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भुख हड़ताल के साथ साथ बालोतरा बंद कर चक्काजाम किया जाएगा , युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष गिड़ा ओमप्रकाश बैरड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने बजरी ठेकेदार पर लगाम नहीं लगाई तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ टावर और टंकियों पर चढ़ेंगे ।
धरना स्थल पर  , शंकरलाल मायला  , प्रेम सियाग बाटाडू सुरेश बना , ओमप्रकाश गोरसिया जीतू खोथ , जेठाराम लेगा , खेमाराम मेघवाल , चुनाराम सारण, टिकू सेन ,जुगल थोरी , मनोहर भोमाराम कड़वासरा, कुम्भाराम कड़वासरा केहराराम हुड्डा प्रेम बाना सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

divya panchayat daily