Wednesday, 28 February 2018

विद्यार्थी लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन करेः पंवार एडिशनल एसपी बन कर पहली बार गाव पहुंचने पर पंवार का किया स्वागत

विद्यार्थी लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन करेः पंवार
एडिशनल एसपी बन कर पहली बार गाव पहुंचने पर पंवार का किया स्वागत



गिडा। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखसर का वार्षिकोत्सव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील के पंवार की अध्यक्षता में मनाया गयज्ञं विदाई समारोह को संबोधित करते हए पंवार ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य बनाकर नियमित रूप से अध्ययन करते हुए सफलता हासिल करे। उन्होने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मोबाईल, सोश्यल मीडिया से दूर रहते हुए सकारात्क सोच के साथ आगे बढने का प्रयत्न करे, यह समय विद्यार्थी जीवन का अहम पडाव होता हैं, जिसने सलीके पार कर लिया वो सफल हो गया। इस अवसर पर गिडा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू ने कहा हि 12 वी के छात्रों के आशीर्वाद समारोह में विद्यार्थियों को कहा कि अब आप कॉलेज के छात्र है आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़े व अपनी पढ़ई में ध्यान रखे अपराध व मोबाइल की दुनिया से दूर रहे। इस दौरान पंवार का पहली बार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पंवार  का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी चुनाराम जाखड़, रतनाराम कड़वासरा, मलाराम कड़वासरा सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोग सहित समस्त विद्यालय स्टाप मौजूद रहे।

महाराजा स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया अपने हाथ का हुनर बच्चों में सृजनात्मक एवं क्रियात्मक विकास बहुत जरूरीः श्रीराम मंडा

महाराजा स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया अपने हाथ का हुनर
बच्चों में सृजनात्मक एवं क्रियात्मक विकास बहुत जरूरीः श्रीराम मंडा



बाडमेर। विज्ञान दिवस (28 फरवरी) के उपलक्ष्य में महाराजा साईंस स्कूल के कक्षा 6 व 7 के विद्यार्थियों द्वारा उच्च प्राथमिक प्रभारी बरकत खान के मार्गदर्शन में  विज्ञान महत्वपूर्ण सिद्धान्तों को मद्देनज़र रखते हुए विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल बनाकर उसके सिद्धान्तों को बताया गया,जिसमें वॉटरहार्वेस्टिंग, वेक्यूम क्लीनर, बिजली व पानी की बचत,उत्पादन एवं सदुपयोग, ज्वालामुखी का फटना, पवन ऊर्जा, प्रकाश के परावर्तन एवं अपवर्तन के सिद्धान्त, एटीएम मशीन का उपयोग आदि को पूर्ण प्रक्रिया सहित समझाया गया ।
प्रदर्शनी के मुख्य निरीक्षणकर्ता श्रीराम मंडा(एपीसी जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर) ने बताया कि बच्चों ने अधिकांश वही मॉडल प्रस्तुत किये जिनकी वास्तव में पश्चिमी राजस्थान में आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम करवाने से बच्चों में सृजनात्मक एवं क्रियात्मक विकास होता है। बच्चों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से विज्ञान के महत्व के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया।  किशोरवर्ग ने कड़ी मेहनत एवं लगन से दैनिक जीवन की उपयोगी एवं सस्ती सामग्री से मॉडल बनाकर एक नया संदेश दिया।  कार्यक्रम में श्री गोपालसिंह राजपुरोहित( निदेशक माधव महाविद्यालय), प्रकाश सोलंकी (बंसल क्लासेज कोटा), डॉ. आदर्श किशोर जाणी (प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर) ,निदेशक चेतनराम फड़ौदा, प्रबंध निदेशक श्री भागीरथ चौधरी, एकेडमिक डायरेक्टर बी.एल. बाजिया, तेजपाल सुथार, रमेश कुमार तथा समस्त स्टाफ ने निरीक्षण कर बाल वैज्ञानिकों का हौंसला अफजाई किया।

प्रेस क्लब बालोतरा का होली स्नेह मिलन समारोह

Monday, 26 February 2018

मेहनत और प्लानिंग से बड़ी मंजिल हासिल कर सकते है: बिश्नोई

मेहनत और प्लानिंग से बड़ी मंजिल हासिल कर सकते है: बिश्नोई




-अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने किया डा.अंबेडकर छात्रावास द्वितीय का निरीक्षण



बाड़मेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बिश्नोई ने शहर के डॉ. अम्बेड़कर छात्रावास द्वितीय चौहटन रोड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब दो घण्टे तक विद्यार्थियांे को परीक्षा की तैयारी एवं केरियर संबंधित मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि मेहनत और प्लानिंग कर के बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है। उन्हांेने कहा कि अपने अंदर वो जज्बा और आत्म विश्वास होना चाहिए कि मुझे सब कुछ आता है। उन्होंने कहा कि आप कभी भी यह न भूले की आपने अपने पूरे परिवार को छोड़कर किस उद्देश्य से इस छात्रावास में पढ़ रहे आप अपने माता-पिता और बड़ो का जो विश्वास लेकर आए है उसे पूरा करें, जो लक्ष्य आपने निर्धारित किया है उसे पाने के लिए कठोर परिश्रम करें, आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पूर्व दिमाग को परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार कर मन को शांत कर फिर पढ़े। उन्होंने कहा कि आप सभी बोर्ड परीक्षाएं दे रहे है तो यह अवश्य ही देखें की पिछले पांच सालों में बोर्ड द्वारा आपके विषयों में किस-किस प्रकार से और किस-किस तरह के प्रश्न पूछे गए है, उसके मुताबिक अपने आपको तैयार करें। उन्होंने कहा कि आपको सबसे पहले यह ध्यान होना चाहिए की आपका पाठ्यक्रम क्या है उसको ध्यान मंे रखते हुए आप अध्ययन करें। जिस प्रकार पेपर में उत्तर मांगे जाते है उसी के मुताबिक आप उत्तर देवें। ध्यान रखे की कौनसा प्रश्न कितने अंको का है और कितने शब्दों में लिखना है। उन्होंने कहा कि आप परीक्षा से कभी मत ड़रो, विश्वास रखो की आप सबसे ज्यादा अंक लाकर उत्तीर्ण होंगें, ऐसा मत बोलो की कुछ नहीं आता है, विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि किताबें आपकी नींव होती है जो बड़े से बड़े परीक्षा उत्तीर्ण करने में आपकी मदद करती है। उन्होंने कहा कि बारहवीं राजनैतिक विज्ञान की किताबें आपको प्रशासनिक अधिकारी तक भी बना सकती है। उन्हांेने कहा कि किताबों से भागो मत उनसे प्रेम करो। वहीं एनसीआरटी किताबें बहुत ही शानदार और बढि़या है वो आपको पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय अनुसार आपको छोटी-मोटी परीक्षाएं देनी चाहिए। लक्ष्य बडा रखो परंतु लक्ष्य से पहले अगर कोई भी नौकरी मिल जाए तो उसे छोड़ना मत वो आपके लिए सबसे बड़ा आत्म विश्वास होगा। उन्हांेने कहा कि भगवान पर भी विश्वास और आस्था रखनी चाहिए इससे हमें बल मिलता है।  इस दौरान एडीएम बिश्नोई ने विद्यार्थियांे को कई उदाहरण और महापुरूषों की जीवनी के बारे में बताकर उनके अंदर आत्म विश्वास और बोर्ड परीक्षा के बाद उन्हंे क्या करना चाहिए, इसके लिए मार्गदर्शन दिया। वहीं विद्यार्थी इन्द्राराम, हरखाराम, बाबूराम, सुरेश कुमार, लीलाराम, डंूगराराम, स्वरूप कुमार, पुखराज, मूलाराम, मनोज, परताराम, कालूराम, केैलाशचन्द्र, काछूराम, तुलसाराम, धर्मेन्द्र, दिनेश सहित कई विद्यार्थियांे ने परीक्षा और केरियर को लेकर एडीएम बिश्नोई से सवाल-जवाब किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बिश्नोई के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान छात्रावास में अव्यवस्थाआंे को लेकर समस्या का समाधान करने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए।   

Friday, 23 February 2018

दूदवा में पशुपालक जागरूकता शिविर पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करवा कर फायदा उठावे

दूदवा में पशुपालक जागरूकता शिविरपशुपालक अपने पशुओं का बीमा करवा कर फायदा उठावे40 से अधिक प्रस्ताव आए





बालोतरा। निकटवर्ती दूदवा गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भामाशाह पशु बीमा योजना की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक डॉ. पन्नाराम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों के लिए अनूठी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं, निःशुल्क दवा वितरण पशुपालकों के लिए वरदान बन रही हैं। चौधरी ने कहा कि पशुपालक उष्ट्र विकास योजना, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना सहित मौसमी बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई। नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी प्रतिनिधि करनाराम मांजू ने भामाशाह पशु बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार सामान्य श्रेणी के पशुपालकोें को 50 प्रतिशत तथा बीपीएल/एससी/एसटी परिवारों को 70 प्रतिशत तक प्रीमीयम राशि पर अनुदान दे रही हैं। भामाशाह पशु बीमा योजना के तहत सभी पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करवा कर पशु मौत से होने वाली हानि से बचे सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदान का फायदा उठावे।

40 पशुपालकों के प्रस्ताव आए

शिविर में 40 से अधिक पशुपालकों ने बीमा करवाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किये जिनमे से 12 यूनिट पशुओं का बीमा किया गया जिसमें 20 बकरी, 1 भैंस तथा 9 गायों का बीमा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण निम्बाराम सियाग, कुभाराम जांणी, पशुधन परिसर भंवरलाल गौड, पशुधन सहायक महेन्द्र तिवारी, गुणेशाराम कांवा, चुनाराम जांणी, लूणाराम प्रजापत, नरपतसिंह, कानाराम बाना, जसराज सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Tuesday, 20 February 2018

बाडमेर में दिन दहाडे मर्डर,

बाडमेर में दिन दहाडे मर्डर, अपराधियों मंे नही हैं कानून का खौफ, बार-बार गैंगवार की घटनाओं के बाद भी नही सुधर रहे हालात, कभी फायरिंग, मारपीट, मर्डर, बलात्कार, डकैती की घटनाएं हुई आम, यूपी, बिहार जैसे हालात बन रहे हैं जोधपुर संभाग में

राजस्थान उच्च न्यायालय ने भैंसो के ट्रक को पूनः जप्त करने के दिये आदेश

राजस्थान उच्च न्यायालय ने भैंसो के ट्रक को पूनः जप्त करने के दिये आदेश
वर्ष 2013 में भैसों के ट्रक को खमेरा व प्रतापगढ पुलिस ने जप्त किया था
पशुक्रुरता निवारण समिति ने राजस्थान उच्च न्यायालय में लगाई थी याचिका 




राजस्थान उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पशुकु्ररता निवारण अधिनियम के तहत जप्त किये गये ट्रक को न्यायालय जिला एवं सेशन न्यायालय प्रतापगढ द्वारा सिपूर्दगी नामें एवं जमानत नामें पर छोडे जाने के विरूद्ध उच्च न्यायालय में पशुकु्ररता निवारण समिति के कार्यकारी सचिव रमेशचन्द्र शर्मा अधिवक्ता द्वारा दायर याचिका पर निर्णय प्रदान करते हुए ट्रक को पूनः जप्त किये जाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ के नाम आदेश प्रदान किया। इस आदेश की प्रति प्राप्त होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साहब, प्रतापगढ श्री सुन्दरलाल बंशीवाल ने उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में थाना अधिकारी प्रतापगढ को ट्रक नम्बर जीजे 20 यू 4034 को अविलम्ब जप्त किये जाने के आदेश दिये।
              प्रकरण की जानकारी देते हुए पशुक्रुरता निवारण समिति के कार्यकारी सचिव रमेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि मार्च 2013 में पुलिस थाना खमेरा द्वारा 46 भैंसो को कत्लखाने ले जाने के मामले में जीजे 20 यू 4034 को जप्त किया था ट्रक के स्वामी अय्यूब मुसलमान निवासी झालोद जिला दाहोद गुजरात ने ट्रक को छूडाने हेतु अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट घाटोल के यहां आवेदन पेश किया था जिस पर न्यायालय द्वारा उक्त वाहन को पशुओं के साथ कु्ररता के मामलें में उपयोग नहीं करने हेतु अण्डर टेकिंग लेकर वाहन को सिपूर्दगी नामें पर छोडा था परन्तु वाहन स्वामी ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए 15 दिन के अन्दर ही पूनः ट्रक में 40 भैसों को भरकर जयपुर कत्लखाने ले जाया जा रहा था जिसकी रिपोर्ट रमेशचन्द्र शर्मा द्वारा प्रतापगढ थाना पर दर्ज करवायी गई थी। वाहन स्वामी द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ के यहां वाहन को सिपूर्दगी पर लेने हेतु आवेदन पेश किया था परन्तु न्यायालय ने वाहन को सिपूर्दगी बाबत् आवेदन को खारीज किया था जिस पर वाहन स्वामी ने न्यायालय जिला एवं सेशन न्यायालय प्रतापगढ में वाहन को प्राप्त करने हेतु निगरानी पेश की थी जिस पर न्यायालय ने वाहन को सिपूर्दगी नामें व जमानत नामें पर छोडे जाने बाबत् आदेश प्रदान किये।
                   पशुक्रुरता निवारण के कार्यकारी सचिव रमेशचन्द्र शर्मा द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता स्वरूपसिंह सिसोदिया व ए.पी.सिंह के जरिये पीटीशन पेश की जिस पर राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पीटीशन स्वीकार करते हुए ट्रक को पूनः 4 सप्ताह में पूनः पेश करने के आदेश प्रदान किये परन्तु वाहन स्वामी द्वारा 4 सप्ताह की अवधि पूरी होने पर भी वाहन को सरेण्डर नहीं किया पीटीशन में आदेश की प्रति प्राप्त होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ द्वारा वाहन का सिपूर्दगी नामा व जमानत नामा को निरस्त करते हुए वाहन को जप्त किये जाने हेतु पुलिस थाना प्रतापगढ के नाम आदेश प्रदान किये।

divya panchayat daily