Saturday, 12 February 2022

ऋषिकुमारो के शारीरिक विकास के लिए खेल सामग्री लगवाई

 ऋषिकुमारो के शारीरिक विकास के लिए खेल सामग्री लगवाई



आसोतरा - पूज्य सतगुरुदेव की प्रेरणा से गुरुदेव वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज के सानिध्य में अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेडा में उन्नत एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ साथ मानसिक तनाव को दूर करने, दिन भर की थकान को भगाने हेतु खेल कूद, मनोरंजन, तथा स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के झूले, योग-व्यायाम एवं कसरत हेतु उपयोगी सामग्री गुरुकुल मैदान में वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज के निर्देशन में आज लगवाई गई । वेदांताचार्य ध्यानाराम जी महाराज ने कहा कि ऋषिकुमारो के शारीरिक व मानसिक विकास के लिये खेलों में प्रतिभाग करना जरूरी है। ऋषिकुमार गुरुकुल में मन लगाकर पढ़ाई करे और खेलों में भी खूब प्रतिभाग करे।ऋषिकुमार शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहे और इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि यही उम्र होती है जब बालकों का सर्वागीण विकास होता है। डॉ लालसिंह राजपुरोहित ने कहा कि खेल जीवन के लिए बेहद जरूरी है। गुरुकुल के समय में सीखी गई बातें जीवन भर काम आती है। इसलिये ऋषिकुमार खूब मन लगाकर पढ़ें और खूब खेलें ताकि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें।


चुनावों में किए वादों को पूरा कर जनता को राहत देना उद्देश्य-शाले मोहम्मद

 चुनावों में किए वादों को पूरा कर जनता को राहत देना उद्देश्य-शाले मोहम्मद

पोकरण/ जैसलमेर। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद शनिवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पोकरण नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए 178.25 लाख की लागत के सड़क निर्माण, नवीनीकरण एवं रिपेयर के कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं नव गठित ग्राम पंचायत पदमपुरा के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद मंत्री ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जालोड़ा के क्रमोन्नत पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर चयनित छात्रों को साईकिल वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कि चुनावों के दौरान किये वादो को पूरा करने के लिए शिद्दत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष के कार्यकाल में 2 वर्ष कोरोना ने खराब किये इसके बावजूद भी क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन विभाग को लेकर बड़े कार्य कर क्षेत्र को विकास की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन कार्यालय पोकरण में शुरू हो चुका है, उप जिला अस्पताल के साथ क्षेत्र की विभिन्न सीएचसी, पीएचसी में सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़े कार्य किए हैं। पूर्ववर्ती सरकार के वक्त बंद की गई स्कूलों को पुनः शुरू कराने के साथ कई स्कूलों का क्रमोन्नत करवाया गया है। ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, कॉलेज एवं छात्रावास शुरू किए हैं। भणियाणा ब्लॉक मुख्यालय पर अल्पसख्यकों के लिए राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को नजदीकी बेहतर सुविधाएं देने के लिए ग्राम पंचायतों का गठन किया है, जहां हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प हैं। मंत्री ने इस दौरान जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 
- मरु महोत्सव की तैयारियों के लेकर मंत्री ने बैठक में दिए आवश्यक निर्देश; केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने नगर पालिका पोकरण सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर रविवार से शुरू होने वाले मरु महोत्सव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार मरु महोत्सव का आगाज़ परमाणु नगरी से हो रहा है, पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो एवं पर्यटन बढाने के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए।

Friday, 11 February 2022

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिया विधानसभा पर धरना दिया




पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिया विधानसभा पर धरना दिया माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम मुख्य शासन सचिव को ज्ञापन

न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाॅइज फेडरेशन आॅफ राजस्थान के बेनर तले 22 गोदाम पर आज दिनांक 11 फरवरी 2022 को राजस्थान के कोने-कोने से आये हजारों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरना दिया।
प्रदेश समन्वयक विनोद चैधरी ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर पुरानी पेंशन को जल्दी बहाल नही किया गया तो इस बार राजस्थान के सात लाख कर्मचारी उस दल को मतदान करेगा, जो दल पुरानी पेंशन को बहाल करेगा।
NPSEFR के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया कि पेंशन को सरकार पर भार बताने वाले राजनेता स्वंय पुरानी पेंशन लेते हैं। कर्मचारियों की पेंशन को षड़यन्त्रपूर्वक भार बताते हैं।
संगठन के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में संगठन अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, विशाल चैधरी, यशवन्त मंडइया, रजनीश खन्ना, ओ पी मीणा, सरोज गोदारा व प्रमिला सिंह शामिल थे।
विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र निर्णय लेकर पुरानी पेंशन बहाली पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो 28-29 मार्च को सामूहिक हड़ताल पर 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारी जायेंगे और आर-पार की लड़ाई को लडेंगे।
NPSEFR की जयपुर टीम से जे. पी. कास्वां, मौजी शंकर सैनी व मनोज दुब्बी द्वारा विभिन्न नेताओं को आमंत्रण पत्र दिया।
माननीय विधायक श्री बलवान पूनिया जी द्वारा विधानसभा के साथ-साथ धरना स्थल पर पहुंच कर OPS के पक्ष में समर्थन दिया।

जैन व जसोल के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। -

 जैन व जसोल के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

रावतसर--

बाडमेर के कांग्रेस के लोकप्रिय विधायक मेवाराम जैन के राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष व पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोनीत करने पर रावतसर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बधाई दी। युवा नेता डालू जाखड़ ने बताया कि जैन व जसोल के अध्यक्ष बनने पर गौ सेवा व सैनिक कल्याण हित में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। बधाई देने वालों में सरपंच रावतसर टीकूराम गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी क्रष्ण कुमार,करण गोदारा, लच्छाराम मेगवाल,चेतनराम मेगवाल, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

: जन्मदिन पर एक गाड़ी गायों को हरा चारा खिलाया। अपने जन्मदिन पर एक युवा ने फिजूलखर्ची न कर एक गाड़ी हरा चारा गांव की गौशाला में गायों को खिलाया। दरअसल रावतसर निवासी भाजपा युवा नेता डालूराम सारण का गुरुवार को जन्मदिन था। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए फिजूलखर्ची न कर गांव की गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया। सारण ने बताया कि इस कार्य से बाकी युवाओं व लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और उन्होंने आहवान किया कि जन्मदिन पर फिजूल खर्च न करके गौशाला, शिक्षा व गरीब की मदद करनी चाहिए। इस कार्य के लिए गौशाला संचालकों ने सारण का आभार जताया। इस मौके पर सुरजीत सिंह पंवार, रमेश सारण सहित कई लोग मौजूद रहे।

गौशाला में गायों को गुड़ व हिरणों को चना खिला कर मनाया जन्मदिन

 गौशाला में गायों को गुड़ व हिरणों को चना खिला कर मनाया जन्मदिन





धोरीमन्ना आज के समय मे जन्मदिन घरों व रेस्टोरेंट में मनाकर पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने में पीछे नहीं है। वहीं दूसरी ओर एक पर्यावरण प्रेमी ने अपनी बेटी कृष्णा का जन्मदिन अमृतादेवी वन्य जीव संरक्षण संस्थान कातरला में नन्हे-मुन्ने मुखबधिर हरिणों व घायल पशु पक्षियों के संग मनाकर एक अनूठी मिसाल पेश की हैं उपखंड क्षेत्र के कुम्हारों की बेरी निवासी भीखाराम गोदारा ने अपने परिवार के साथ बेटी कृष्णा का सातवां जन्मदिवस नन्हे मुन्ने छोटे घायल हिरणों व गोशाला में मनाने का निर्णय लिया था। अपने परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने कातरला रेसक्यू सेन्टर पहुंचे व बड़े चाव से हिरणों के बच्चों व गौशाला में गायों के बछड़ों की सेवा की और उन्हें गुड, हरा चारा व हिरणों को चना खिलाकर कृष्णा का जन्मदिन मनाया। पर्यावरण प्रेमी भीखाराम गोदारा ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ अब लोगों को भारतीय परंपरा का निर्वहन करना चाहिए। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पाबूराम तेतरवाल, मीरादेवी, सायरी देवी, षष्टिका, कृष्णा, देवाश, कुलदीप एवं अमृतादेवी वन्य जीव संरक्षण संस्थान के सदस्य रामजीवन विश्नोई उपस्थित रहे।

पटवार संघ ने पटवारी संघ संवर्ग कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण के बाबत में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,

पटवार संघ ने पटवारी संघ संवर्ग कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण के बाबत में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन



गुड़ामालानी उपखंड क्षेत्र के पटवारियों ने पटवारी संघ संवर्ग कर्मचारियों की समस्याओं को निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम गुडामालानी तहसीलदार बन्नाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि अनुसूची 5 में कोई वेतन कटौती बंद कर के 26 जून 2013 के कार्यकाल में हुए आदेश अनुसार सातवें वेतन के लेवल बनाकर सातवें वेतन में पुनः फिक्सेशन किया जाए, लेवल बेसिक एवं लेवल 8 समाप्त करके 9 में रखा जाए,पटवारी संवर्ग को तकनीकी अधिसूचित किया जाए, पटवारी के वेतनमान में सुधार करते हुए वेतन level-10 निर्धारित किया जाए वर्तमान में राज्य एवं अभिलेख सहित समस्त प्रकार के ऑनलाइन होने एवं वर्तमान में सरकार को अन्य महत्वपूर्ण योजना डी.आई.एल.एम.पी. के तहत 369 में से 333 तहसीलों ऑनलाइन हो चुकी है लेकिन अब तक इस योजना का वास्तविक लाभ आमजन तक नहीं पहुंच रहा है सहित पांच मांगों को लेकर पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार के चौथे कार्यकाल के बजट में पटवारी संवर्ग सहित समस्त कर्मचारियों के कल्याण एवं हित में उपयुक्त एवं सकारात्मक निर्णय लिया जाए ,ज्ञापन के दौरान पटवारी चुतराराम कलबी,हिरकनराम चौधरी,मनोज बिश्नोई,खुमाराम जाट, मोहनलाल मेगवाल,गिरधारीराम बटेर,सुभाष किशन, नरसीराम कलबी सहित पटवारियों ने दिया ज्ञापन

" सर्वटे को उपाध्यक्ष राज्य अनुसूचित जाति आयोग व जैदिया के उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग बनाए जाने पर वाल्मिकी समाज ने जताया आभार "


 " सर्वटे को उपाध्यक्ष राज्य अनुसूचित जाति आयोग  व जैदिया के उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग बनाए जाने पर वाल्मिकी समाज ने जताया आभार "

वाल्मिकी समाज बालोतरा ने हाल ही राजनीतिक नियुक्तियों में समाज के लोगों उचित प्रतिनिधित्व देने पर खुशी जाहिर की ।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राधाकृष्ण रति ने बताया कि सचिन सर्वटे को उपाध्यक्ष राज्य अनुसूचित जाति आयोग तथा किशनलाल जैदिया को उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग बनाने पर वाल्मिकी समाज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया तथा  पूर्व उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग के सचिन सर्वटे जो अनुसूचित जाति वर्ग के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को न्याय दिलाने हेतु सदैव पत्राचार के माध्यम से सरकार को अवगत कराते रहते है ऐसे व्यक्ति को अब अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाने पर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्परता के साथ कार्य करेंगे था

 अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष  किशनलाल जैदिया जो सदैव सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए सरकार से हमेशा दो -दो  हाथ करते रहते है ऐसे जुझारू व्यक्तित्व को अब आयोग का उपाध्यक्ष बनाने पर निश्चित ही सम्पूर्ण राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का कार्य करेंगे ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जसराज घारू , प्रह्लादराम घारू , सुरेश घारू, अनिल बारासा , हिरेंद्र रति , रायचंद कंडारा , मोहनलाल रति , रमेश घारू , मोहनलाल घारू , सुभाष घारू, धीरेंद्र घारू , हरीश घारू , विनोद घारू , सेवाराम घारू , मगराज घारू, राहुल जोड़, भीमाराम घारू  , विरेंद्र रति ,विकास आदिवाल, राहुल बारासा, भीमाराम कंडारा , मुकेश घारू,विकास घारू, विक्रम घारू आदि वाल्मिकी समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की 

तथा जल्द ही वाल्मिकी समाज के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर जाकर इनसे मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराएंगे ।

divya panchayat daily