Sunday, 27 March 2022

बेटी बचेगी तो देश बचेगा साध्वी: प्रेम बाईसा।

 बेटी बचेगी तो देश बचेगा साध्वी: प्रेम बाईसा


      

जन जीव कल्याण सेवा संस्थान द्वारा, विरमनाथ जी महाराज के सानिध्य में राम रसोड़े के पास डंडाली में चल रही भव्य: श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा का वाचन करते हुए प्रेम बाईसा ने कहा कि बेटी बेचेगी तो ही देश बच पाएगा। कन्या भ्रूण हत्या को समाज का कलंक बताया। बेटी जिनके घर मे जन्म लेती है वो बड़े ही शौभाग्यशाली होते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को बेटी बचाने का सकंल्प दिलाया। साध्वी: ने दुखों और कष्टों से मुक्ति के लिए प्रभु की भक्ति पर जोर देते हुए कहा कि जाने-अनजाने में कोई पाप हो जाता है तो पाप से मुक्ति के लिए भगवान का स्मरण ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने गलत आचरण और पापकर्मों से दूर रहने की बात करते हुए आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चारो युगों की व्याख्या कि सबसे छोटा युग कलयुग हैं। 4 लाख 32 हजार वर्ष तक इसका काल हैं। उन्होंने कहा जीवन में पापकर्मो से दूर रहें, तथा अपनी वर्तनी को धार्मिक व सात्विक बनाए। भारत की भूमि धर्मधरा हैं। जिनके कई जन्मों के भाग्य उदय होते है वो जीव ही भारत की भूमि पर जन्म ले पाता हैं। कथा के दौरान भगवान विष्णु के नाभि में से कमल की उत्पती हुई व ब्रह्माजी भगवान प्रकट हुए। उस झांकी को देखकर श्रोतागण भाव विभोर हो गए। कथा के दौरन भगवान श्री कृष्ण ने दुर्योधन के घर छप्पन भोग छोड़कर विधुर जी के घर गए व केले के छिलके खाएं। भगवान तो भाव के भूखें होते हैं, भगवान खुद भागवत जी मे कहते है, भाव का भूखा हु में भाव ही सार है जो कोई मुझे भाव से भजे उसका बेड़ा पार हैं। सदा भगवान के प्रति भाव रखों। और मन मे दया का भाव रखों। कथा के दौरान आस-पास के इलाकों से हजारों की तादाद में भारी भीड़ रही। इस दौरान डंडाली सरपंच गुलाब सिंह, पूर्व सरपंच मोटाराम जी कड़वासरा, कंवराराम जी कलीराणा पंचायत समिति सदस्य, प्रहलाद राम सैन,  हुकमाराम जी नवाद, भारमल जी पावड़, नींबसिंह जी राजपुरोहित, गौतम सिंह जी राजपुरोहित, जितेंद्र सिंह जी राजपुरोहित, सहित सैकड़ों भक्तो ने कथा आरती का लाभ प्राप्त किया ।

भाजपा एससी मोर्चा गिड़ा मण्डल कार्यकरणी की घोषणा

 भाजपा एससी मोर्चा गिड़ा मण्डल कार्यकरणी की घोषणा 

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क 
बायतु 
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा गिड़ा मण्डल अध्यक्ष पदमाराम साहेलिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, जिला महामंत्री बालाराम मूढ़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल व गिड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष चुतराराम सुथार के निर्देशानुसार भाजपा एससी मोर्चा मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मण्डल उपाध्यक्ष देवाराम आगरिया चिड़िया, वीराराम आगरिया जाजवा, उतमाराम पनु गिड़ा मण्डल महामंत्री केहराराम परिहार लापुन्दड़ा व अणदाराम डांगी कुम्पलिया मण्डल मंत्री मूलाराम लोहिया खोखसर, बाबूराम गर्ग जगराम की ढाणी, दुर्गाराम धुम्बड़ा झुंड सणतरा, उदाराम साहेलिया अम्बेडकर नगर चीबी, महिला संयोजक कमला देवी सिसोदिया पाना गिड़ा,युवा संयोजक गीगाराम पनु लापुन्दड़ा, लआईटी संयोजक हुकमाराम बोरवा लापुंदड़ा, मण्डल कोषाध्यक्ष जयराम धुम्बड़ा सणतरा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य ठाकराराम पंवार चीबी,जालाराम वेगड़ परेऊ, अचलाराम गर्ग गिड़ा, प्रहलादराम बोखा लापुंदड़ा, दीपाराम वेगड़ जगराम की ढाणी, गोरधनराम बरवड़ चेनपुरा, मोटाराम कालवा निम्बा की ढाणी, जुगताराम पंवार पाउंड्री, हीराराम पंवार सिमरखिया, पीराराम पनु लपुन्दड़ा और जसराज मकवाना जगराम की ढाणी को मनोनीत किया गया।

अखिल भारतीय बाना (जाट) परिवार का आगामी 28 एवं 29 मई को राष्ट्रीय सम्मेलन बाड़मेर में

 नशा मुक्त समाज का सपना मिलकर पूरा करना होगा- बाना

आगामी 28 एवं 29 मई को बाड़मेर में होगा राश्ट्रीय सम्मेलन
तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित,देषभर के बाना परिवार जुटेंगे



बाड़मेर। अखिल भारतीय बाना (जाट) परिवार का आगामी 28 एवं 29 मई को राष्ट्रीय सम्मेलन बाड़मेर के इंद्रप्रस्थ गार्डन में आयोजित होगा। अखिल भारतीय बाना (जाट) परिवार संस्थान के राश्ट्रीय अध्यक्ष डूंगरसिंह बाना ने बताया कि सम्मेलन में वर्तमान परिवेश में समाज मे बदलाव को देखते हुए शिक्षा को बढ़ावा देना,समाज मे व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने जैसे मुद्दों पर विचार कर नशा मुक्त  समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर निर्णय लिए जाएंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर स्थानीय महावीर पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए बाना ने बताया कि अब हमें हमारे समाज को नषा मुक्त करना होगा इसकी पहल बाना परिवार आगामी सम्मेलन मंे निणर्य  कर करेगा। उन्होने कहा कि होनहारों को आगे लाने के लिए उन्हे सम्मानित किया जाएगा। षिक्षा ही से विकास का सफर तय किया जा सकता है। इसके लिए हम सब को आगे आना होगा। उन्होने बताया कि सम्मेलन में देषभर के बाना परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा एवं सम्मेलन में गोत्र उत्थान के निर्णय विचार विर्मष के साथ किए जाएगे। मोटाराम बाना, गोमाराम, गिरधारीराम, बगताराम,मोटाराम दुधु , श्रवण बाना खोखसर, अमरसिंह,राजकुमार, परमानराम भीयाड़, चिमनाराम दुधवा, भूराराम जालीपा, विरमाराम भादरेश, लुंभाराम रेखराम, तेजाराम, डुंगरबाना।

राप्रावि जाटा बस्ती मन्दिरवाला में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

 राप्रावि जाटा बस्ती मन्दिरवाला में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

जीवन मे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें- मेगवाल






धनाऊ: राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाटा बस्ती मन्दिरवाला का वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन, दानदाता सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि चौहटन विधायक पदमाराम मेगवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन मे लक्ष्य बनाकर आगे बढे एवं मोबाईल का सकारात्मक उपयोग करते हुए कठोर मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारो के बल पर सफलता को प्राप्त करें। उन्होंने विद्यालय क्रमोन्नति का आश्वासन भी दिया।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धनाऊ सीबीईओ चतराराम पंवार ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए संस्कारवान बनाने की बात कही।
 अति विशिष्ट अतिथि श्रीरामवाला सरपंच बनाराम पोटलिया ने कहा कि अनुशासन में रहकर व्यक्ति अपने जीवन व समाज का निर्माण करता है।
समारोह को विशिष्ट अतिथि  पंचायत समिति सदस्य भोमाराम सारण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चौहटन एडवोकेट महेंद्र पोटलिया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मघाराम सारण, श्रीरामवाला पीईईओ पवन कुमार, धनाऊ पीईईओ निहालचंद गढ़वीर ने भी सम्बोधित किया।
स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था जसनाथ ए-वन वस्त्र भण्डार धनाऊ के पूनमाराम सारण, टेंट व्यवस्था महादेव टेंट हाउस धनाऊ, स्मृति चिह्न मयूर स्पोर्ट्स बाड़मेर के ठाकुर गौरा, दानदाता सम्मान पूर्व छात्र पांचाराम भाखर, साफा व माला की व्यवस्था जसनाथ वस्त्र भण्डार व किराणा स्टोर धनाऊ के करनाराम सारण, साउंड व्यवस्था जुझार इलेक्ट्रॉनिक के डूंगर गौरा द्वारा की गई। समारोह में संस्था प्रधान पूनमचंद जाखड़ ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार जताया। मंच संचालन पूर्व छात्र रमेश सियाग ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच बन्नाराम पोटलिया ने विद्यालय के लिए 5 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण एवं अपूर्ण चारदीवारी को पूर्ण करवाने की घोषणा की।
वहीं जेती देवी स्व. श्री मेहाराम सियाग द्वारा डिजिटल शिक्षा हेतु विद्यालय के स्मार्ट टीवी, पुरखाराम गौरा द्वारा वाटर कूलर,  घेवरचंद सियाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक घण्टी, लक्ष्मण ईशराम द्वारा पानी की मोटर, गोगाराम ईशराम द्वारा वक्ता मंच, लुम्भाराम सियोल पांच कुर्सियां, हुकमाराम पालीवाल पांच कुर्सियां, अणदाराम पावड़ पांच कुर्सियां, दमाराम सियाग चार कुर्सियां, लिखमाराम गौरा, चन्दाराम गौरा, बनाराम सियोल, गेनाराम ईशराम द्वारा दो-दो कुर्सियां की घोषणा की गई।
वहीं पूर्व छात्रों, अतिथियों व ग्रामीणों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 11000 नकद राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी गई।

सीकर जिले के दौरे पर रहे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने यहां विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में की शिरकत

 रुक्टा के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए कैलाश चौधरी, एनईपी सहित उच्च शिक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर की चर्चा

सीकर जिले के दौरे पर रहे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने यहां विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में की शिरकत






सीकर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी रविवार को शिक्षा नगरी के रूप में प्रसिद्ध सीकर जिले के दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने यहां विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान कैलाश चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ओर से आयोजित 60वें प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में भी शामिल हुए। अधिवेशन को संबोधित करते हुए कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत सभी चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक बहुत ही व्यवस्थित और संगठित प्रयास किया गया है ताकि उच्च शिक्षा के क्षेत्र के समग्र पुनर्गठन को नए भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सके।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया है। व्यापक सुधार के लिए शिक्षक प्रशिक्षण और सभी शिक्षा कार्यक्रमों को विश्वविद्यालयों या कॉलेजों के स्तर पर शामिल करने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस रखने और बढ़ाने को भी रोकने का प्रयास किया जाएगा। निश्चित रूप से इन सब प्रयासों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रोफेसर जेपी सिंहल, संगठन के अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा, महामंत्री डॉ. सुशील कुमार बिस्सू एवं डॉ. अशोक महला उपस्थित रहे। साथ ही अन्य गणमान्य महानुभावों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, महेंद्र कपूर, शिक्षक संघ के पदाधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नारायण गुप्ता, घनश्याम, चांद किरण एवं कन्हैया लाल सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदेशभर से आए हुए शिक्षकगण एवं समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ता एवं विचारधारा आधारित पार्टी : इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने दांतारामगढ़ (सीकर) के पलसाना मंडल के रानोली में बूथ संख्या 18 पर भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि देश में आज जहां वर्षों पुरानी पार्टियां लुप्त होने के कगार पर है, वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक मतदाता तक सीधी पहुंच बना रही है। यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नाम से ही सिद्ध होता है कि उसकी विचारधारा में सबसे पहले देश, उसके बाद जनता और सबसे अंत में पार्टी का ध्यान रखा जाता है। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां, जिलाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा चौधरी, पूर्व मंत्री बंशीधर खंडेला, किसान मोर्चे के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गजानंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नीलम सहित नवनियुक्त पन्ना प्रमुख सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

जब जांबाजों के जयकारों से गूंजा आसमां, इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गई यह शाम

 जब जांबाजों के जयकारों से गूंजा आसमां, इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गई यह शाम

बाड़मेर/
शनिवार की शाम सरहदी बाड़मेर को इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर गया।बाड़मेर देश की राजधानी दिल्ली के बाद वह इकलौती जगह बन गई जहा देश के सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजी गई तीनो शख्सियत मरुभूमि में जोश को परवाज़ देती नजर आई। अपने आप में अदभुत, अतुलिनीय और अचंभित करने वाले इस कार्यक्रम में दस हजार से ज्यादा लोग घंटो तक मौजूद रहे।देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद परिवारों के सम्मान में बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श स्टेडियम में थार के वीर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परमवीर चक्र कैप्टन बाना सिंह, कीर्ति चक्र चेतन चीता,कीर्ति चक्र राहुल माथुर,राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार सन्दीप मिश्रा ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर की।इस दौरान एयर फोर्स, बीएसएफ, आर्मी के अधिकारियों सहित बाड़मेर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों मवजूद रहे। इसके साथ ही बाड़मेर जिले के शहीद परिजनों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वहीं, इस दौरान कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की संख्या में भीड़ को परमवीर चक्र कैप्टन बाना सिंह, कीर्ति चक्र चेतन चीता, कीर्ति चक्र राहुल माथुर,संदीप मिश्रा सहित एयरफोर्स एयर कमांडर एपी सिंह , आर्मी जालीपा के ब्रिगेडियर प्रशांत सिंह कुंवर, और बीएसएफ के डीआईजी विनीत कुमार, कमांडेत एम पी सिंह, जिला कलेक्टर लोक बंधु यादव, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, रावत त्रिभुवन सिंह, रघुवीर सिंह तामलोर ने संबोधित कर बाड़मेर जिले के युवाओं को सेना में भर्ती होने के प्रति प्रेरित किया साथ हीं, शहीद परिवारों के सम्मान में साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड कंपनी की ओर से शहीद के परिजनों को 5100- 5100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। जिस समय शहीद परिवारों का सम्मान किया गया उस वक्त भारत माता के जयकारे देर तलक गूंजते नजर आए। शहीदों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बाड़मेर जिले की विभिन्न संस्थाओं ने शहीद परिवारों के बच्चों को निशुल्क पढ़ाई, कोचिंग, हॉस्टल सुविधा प्रदान करने की भी घोषणा की।शहीद परिवारों का मनोबल बढ़ाने के साथ युवा तरुणाई में राष्ट्र भक्ति का जागरण करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम थार के वीर का आयोजन बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया गया।गौरतलब है कि बाड़मेर के युवाओं को भारतीय सेना और सुरक्षा बलों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करने , शहीद परिवारों , सैनिकों , अर्द्ध सैनिकों के प्रति आम जन में सम्मान का भाव पैदा करने , बाड़मेर के युवाओं को सेना में अधिकारी पद तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से तीसरी बार थार के वीर का आयोजन किया गया है। पहले और दूसरे आयोजन को तरह तीसरे आयोजन में भी परमवीर चक्र की उपस्तिथि ना के केवल आयोजन को बल्कि बाड़मेर की धरा को शनिवार का दिन हमेशा हमेशा के लिए इतिहास के पन्नो में दर्ज कर गया।







 
सुनीता स्वामी की प्रस्तुति ने किया कायल...
थार के वीर आयोजन में नागोर से आई ख्यातनाम गायिका सुनीता स्वामी ने देशभक्ति कविता "आजादी रा रखवाला सूट मत राहिजो" पर अपनी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर हजारों लोगो ने कई मर्तबा तालिया बजाकर अपना समर्थन स्वामी को दिया। सुनीता के भजन और देश भक्ति गीतों की वजह से वह सोशल नेटवर्किंग साइट पर बहुत ज्यादा चर्चित होने के साथ लोकप्रिय है।सुनीता की प्रस्तुति के बाद देर तलक तालिया बजती रही।

स्वरूप से मिले देश के जांबाज..

थार के वीर के आयोजन के बाद मंच से नीचे उतरते समय परमवीर चक्र कैप्टन बाना सिंह, कीर्ति चक्र चेतन चीता, कीर्ति चक्र राहुल माथुर,संदीप मिश्रा ने स्वरूप माहेश्वरी से मुलाकात की। मासूम स्वरूप अपने शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जिंदादिल जिंदगी और बेबाक आवाज की वजह से पहचान बना चुका है। स्वरूप ने इन जांबाजों की तरह अपनी मिट्टी का नाम रोशन करने की बात कही।

देश का सबसे छोटा शहीद स्मारक भेट किया...
मंगला ग्राम पंचायत के युवा राधेश्याम जांगिड़ ने आयोजन के दौरान टीम थार के वीर के सरंक्षक रावत त्रिभुवन सिंह को देश का सबसे छोटा शहीद स्मारक भेट किया। जांगिड़ ने लकड़ी के अपने पुस्तैनी काम का आगे बढ़ाने के साथ अपने हुनुर से कई क्लाकृतियो का निर्माण किया है जिसमे से एक क्लाकृति जोकि शहीद स्मारक थी उसे राठौड़ को भेट किया। 

दस हजार पौधो का हुआ वितरण...
शनिवार को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक थार के वीर में सीमा सुरक्षा बल सरहद के साथ साथ पर्यावरण सरंक्षण का अनूठा संदेश देती नजर आई। सीमा सुरक्षा बल की 142 बटालियन के कमांडेट राजपाल सिंह ने बताया कि थार के वीर आयोजन के दौरान 10 हजार पौधे वितरित किए। यह पौधे बीएसएफ इनमे से अधिकाश पौधे शिक्षण संस्थाओ को वितरित किए गए। बीएसएफ आयोजन में इस खास मुहिम की शुरुआत हुई।

वीर दुर्गादास पब्लिक स्कूल परेऊ में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह

 वीर दुर्गादास पब्लिक स्कूल परेऊ में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह 



दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क 
वीर दुर्गादास पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य उमेदाराम बेनीवाल तथा विशिष्ट अतिथि गिड़ा सरपंच प्रतिनिधि देवी सिंह सिसोदिया, जगराम की  ढाणी सरपंच प्रतिनिधि गुमनाराम,परेऊ पूर्व सरपंच पर्वतसिंह महेचा की उपस्थिति में हुआ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में विभिन्न प्रकार के देश भक्ति गानो सहित सांस्कृतिक प्रोग्राम की झलकियां दिखाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परेऊ उम्मेदाराम बेनीवाल ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की भी आवश्यकता पर जोर दिया।संस्था प्रधान कानसिंह भाटी ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए अपने अमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ एवं बच्चे, राणाराम सोनी, देसू ग्राम विकास अधिकारी रूप सिंह भाटी,राजेंद्रसिंह महेचा सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

divya panchayat daily