Friday, 13 May 2022

प्रभारी मंत्री विश्नोई ने ली बैठक, जिले में पेयजल व चारे की उचित व्यवस्था के निर्देश, अधिकारी मुस्तैद रहकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाएं

बाड़मेर। जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार को बाड़मेर दौरे पर रहे। विश्नोई ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। विश्नोई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं को धरातल पर लागू करने के लिए अधिकारी तत्परता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत की मंशा है कि धरातल स्तर पर योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। 
इसके अलावा बिश्नोई ने जिले में पेयजल समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानकारी ली और अकाल रात को लेकर पशुओं के लिए पशु चारा डिपो की पर्याप्त व्यवस्था की निर्देश दिए । 
विश्नोई ने विकास विभाग बार समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए बैठक के दौरान जिला कलेक्टर लोकबधु,  एडीएम उमेद सिंह रत्नु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, विधायक मेवाराम जैन, 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष फतह मोहम्मद, बाड़मेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई सहित सभी विभागों के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Happy birthday Harish choudhary गिड़ा में किया गया दानपुण्य

दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क 
गिड़ा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी के जन्मदिवस पर बाड़मेर जिले में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इसी कड़ी में गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर भी कई दान पुण्य कार्य किए गए। 
हरीश चौधरी के जन्म दिवस के अवसर पर तहसील मुख्यालय पर गायों को हरा चारा डाला गया साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए गए इस अवसर पर गिड़ा के पूर्व सरपंच पूनमाराम घाट, उर्जाराम गोदारा, रूपाराम, भोलाराम दर्जी, रूपा राम सारण, स्वरुप जाखड़ , अशोक जाखड़, चुनाराम, घमा राम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

हरीश चौधरी ने उदयपुर में काटा केक, मनाया 52 वां बर्थडे

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी एवं बायतु के विधायक हरिश चौधरी आज अपना 52 वा जन्म दिवस मना रहे हैं जन्म दिवस के अवसर पर उन्होंने उदयपुर में ही केक काटकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया ।
हरीश चौधरी उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में भाग ले रहे हैं जिसके चलते अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं आ पाए आज सवेरे नव संकल्प शिविर में ही शुभचिंतक और कार्यकर्ता केक लेकर पहुंच गए और अपने नेता हरीश चौधरी से केक काटने का आग्रह किया।
 जिस पर हरीश चौधरी ने नव संकल्प शिविर में केक काट कर अपना 52 वा जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चेतन मेघवाल ने हरीश चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी इस अवसर पर कई  यूथ लीडर्स मौजूद मौजूद रहे।

हरीश चौधरी हुए 52 वर्ष के, बायतू में रक्तदान शिविर आयोजित

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी का 52 वा जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया हरीश चौधरी उदयपुर में कॉन्ग्रेस नव संकल्प शिविर में व्यस्त होने के चलते अपने क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए लेकिन इसके बावजूद भी बायतु में विधानसभा मुख्यालय पर युवाओं ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में सैकड़ों युवाओं ने अपना रक्तदान कर अपने नेता हरीश चौधरी का जन्मदिन मनाया । 
इसके अलावा बाड़मेर जिले में सेड़वा जिला मुख्यालय बाड़मेर सहित कई जगहों पर दान पुण्य के काम किए गए बायतु में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी भी पहुंचे जिला प्रमुख ने कहा कि हरीश चौधरी की सभी एक जन नेता की रही है जिसके चलते ही उनके जन्मदिवस पर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और युवा बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेशन कर पुण्य का काम कर रहे हैं।
 इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने कहा कि हरीश चौधरी का आमजन के प्रति स्नेह प्रेम यह दर्शाता है कि आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर जिले भर में कई आयोजन हो रहे हैं।
 इस दौरान बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनीवाल जिला प्रधान जानकी चौधरी एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र चौधरी, जोगाराम सारण, जोगेंद्र गोदारा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

Thursday, 12 May 2022

इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित रितिका सिसोदिया का सम्मान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा  इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित रितिका सिसोदिया का सम्मान किया गया।  महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  रितिका सिसोदिया ने बताया कि मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय बालोतरा में सीनियर सेकेंडरी वाणिज्य वर्ग में उच्च अंक प्राप्त करने पर उस को राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं बालिका को स्कूटी एवं ₹100000 प्रदान किए गए। माता पिता गुरु जनों का विशेष मार्गदर्शन रहा। 
महावीर इंटरनेशनल के अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने  प्रतिभावान बालिका को बधाई देते हुए,  भविष्य में उच्च शिक्षण के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने का मंगल भावना व्यक्त की। नगर परिषद के पूर्व सभापति पारसमल भंडारी ने उक्त सम्मान के लिए  बालोतरा के लिए गौरवशाली कार्य बताया। बालोतरा  केंद्र अध्यक्ष जवेरी लाल  मेहता ने कहा कि ऐसी बालिकाएं जो अपनी उच्च शिक्षा से अपने परिवार के साथ ही क्षेत्र का नाम आगे बढ़ा  रही है उस पर हमें गर्व है । 
शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर ,बालिका रितिका सिसोदिया एवं साथ ही  उनके पिता श्री महेंद्र कुमार सिसोदिया बांसवाला एवं उनकी मातुश्री श्रीमती जसोदा देवी का सम्मान किया गया ।     इस अवसर पर केंद्र उपाध्यक्ष  गौतम दांती, महावीर बोकड़िया, रमेश एच गोलेछा, प्रताप भाई  सहित  सिसोदिया परिवार के सदस्य  उपस्थित रहे।

किटनोद में जलदाय विभाग की लापरवाही, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा

किटनोद में जलदाय विभाग की लापरवाही, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा
दिव्य पंचायत के लिए वीरम देवासी की रिपोर्ट
बालोतरा। एकतरफ तो देश में करोड़ों की आबादी सूखे की मार झेल रही है और लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार जनस्वास्थ्य विभाग जगह-जगह विज्ञापन आदि पर लाखों रुपए खर्च कर लोगों से पानी बचाने की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण किटनोद में कई जगह पर पेयजल पाइप लाइन में लीकेज के कारण साल भर से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बह रहा है। ऐसा भी नहीं कि विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं है। पेयजल तो बर्बाद हो ही रहा है, लेकिन पीने के लिए मवेशी प्यासे मर रहे हैं। लोगों ने पाइप लाइन के लीकेज को ठीक करा जल्द पेयजल बर्बादी को रोकने की मांग की है।

लापरवाही या अनदेखी?

ग्राम पंचायत किटनोद के जलदाय विभाग को कई बार सूचित किया कि तगराड धोरा (किटनोद की सीमा प्रारंभ) से लेकर गांव किटनोद सभी जीएलआर व टंकियों में पेयजल की आपूर्ति होने से पूर्व कई जगहों पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। करीब डेढ या दो साल से मैं देख रहा हूं कि जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सरकार व विभाग ने सुविधाएं तो दे दी, मगर उस अधिकारी उस पर लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। अगर कोई जलदाय विभाग का अधिकारी इस समुह में जुड़ा हुआ हो तो आप बताएं कि हजारों लीटर पानी भीषण गर्मी में प्रयास के मारे तड़पने वाले मवेशियों को भी नसीब नहीं होता है और ना ही आमजन को पेजयल की आपूर्ति होती है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग व्यर्थ बहते हुए पानी को देखकर मूकदर्शक बनते चल देते हैं क्योंकि उनके घर पशु नहीं है या समकक्ष नहीं है इस विषय पर चर्चा करने के लिए। ग्राम पंचायत से करबद्ध प्रार्थना है कि किटनोद में कई जगहों पर मूलभुत सुविधाओं को लेकर विभाग लापरवाही बरत रहा है। कई ढाणियों तक पानी की पाइपलाइन तो बिछा दी है मगर इस गर्मी में पानी की जगह धुआं उगलता नजर आ रहा है। 
इनका कहना है
किटनोद में कई समय से आसोतरा मार्ग पर पानी की पाइपलाइन लीकेज होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। 3-4 माह पहले पानी की पाइपलाइन ढाणी के घर-घर तक पहुंच गई, परंतु पानी की जगह पर गर्म भांप आ रही है। विभाग की अनदेखी या लापरवाही का नतीजा आमजन व मवेशी पर भारी पड़ रहा है।
                   -दिनेश कुमार माली, जनप्रतिनिधि

रूमा देवी को मिला "मारवाड़ रत्न सम्मान" मेहरानगढ़ किला परिसर में महाराजा गजसिंह ने दिया सम्मान

रूमा देवी को मिला "मारवाड़ रत्न सम्मान"
 मेहरानगढ़ किला परिसर में महाराजा गजसिंह ने दिया सम्मान
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर/बाङमेर।
बाड़मेर की सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर डॉ रूमा देवी को मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट जोधपुर की ओर से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए "मारवाड़ रतन सम्मान" 2022 प्रदत कर सम्मानित किया गया।
जोधपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मेहरानगढ म्युजियम ट्रस्ट द्वारा जोधपुर किला परिसर में आयोजित मारवाङ रत्न सम्मान की श्रेणी राजदादीसा बदन कंवर भटियाणी जी सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ रूमा देवी को यह सम्मान समाज सेवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, उल्लेखनीय कार्य एवं स्थायी महत्व की दीर्घकालीन उच्च स्तरीय सेवाओं के उपलक्ष्य में दिया गया।
जोधपुर के 564 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मानशाही परकोटे का चौक,मेहरानगढ़ दुर्ग में किया गया,जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, मुंबई के महानिदेशक सब्यसाची मुखर्जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मारवाड़ जोधपुर महाराजा गजसिंह, विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (एम्स) जोधपुर के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा एवं इतिहासकार प्रोफेसर जहूर खां मेहर के हाथों डॉ रूमा देवी को यह सम्मान दिया गया। जिसके तहत स्मृति चिन्ह, शाॅल, श्रीफल भेंट के साथ पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

divya panchayat daily