Thursday, 11 January 2018

रिफाइनरी के शिलान्यास को लेकर राज्यमंत्री अली अल्पसंख्यको क गांव-गांव पहुंचे


रिफाइनरी के शिलान्यास को लेकर राज्यमंत्री अली अल्पसंख्यको क गांव-गांव पहुंचे



नवोडाबेरा। 16 जनवरी को रिफाइनरी के शिलान्यास व प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी
मोदी के बाड़मेर आगमन पर राजस्थान उर्दू अकादमी के चेयरमेन राज्यमंत्री
अशरफ अली गुरूवार को बायतु व पचपदरा विधानसभा क्षेत्रों मे अल्पसंख्यक
क्षेत्रों में दौरा किया। अली ने बडनवा जागिर, रिशोली, केसरपुरा,
नवोडाबेरा, नया बेरा, पचपदरा व बालोतरा शहर में अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं
की बैठक ली व पीले चावल देकर नरेन्द्र मोदी के सभा में आने का न्योता
दिया। उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष नाथु खां समेजा,
जिला प्रवक्ता बच्चु खा कुम्हार, नगर अध्यक्ष पीर मोहम्मद कोटवाल, सरपंच
अमरे खान, सरपंच अबु खान, सरपंच साबु खान, बालोतरा मण्डल अध्यक्ष युनुस
खान, जिला उपाध्यक्ष अनवर हाडा, साबिर पार्षद सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।

जिन्दगी में फूल ही फूल नही, काटे भी होते है-रिजवी राज्यमंत्री अशरफ अली ने की जलसो में शिरकत

जिन्दगी में फूल ही फूल नही, काटे भी होते है-रिजवी
राज्यमंत्री अशरफ अली ने की जलसो में शिरकत



बाड़मेर। जिलानी जमात की तरफ से गडरारोड, खडीन, देताणी, हिण्डिया में जलसे आयोजित हुए। जलसे में मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद ने आवाम से मुखातिब होते हुए अपनी तकरीर में कहा जिन्दगी में फूल ही फूल नही होते है, काटे भी होते है, जोश में होश कभी नही खोना चाहिए। हमें सभी को इन्सानियत की खिदमत करनी चाहिए। उन्होने कहा कि पैगम्बर ए इस्लाम ने फरमाया वतन की मोहब्बत ही ईमान का आधा हिस्सा हैं। इस हिन्दुस्तान के लिए कई मुसलमान व उल्माए किराम ने अपनी कुर्बानी देकर गुलामी की जन्जिरों से आजाद कराया। हम अपने मुल्क के सामने अंगुली उठाने वाले को बर्दाश्त नही करेंगे। मेरा इस्लाम ने यह कहा कि हज पढोगे तो हज का सबाब मिलेगा और किसी चलते हुए के राह में काटा हटा दिया तो हज अकबरी का सबाब मिलता जो सबसे बडा हज हैं। इस मौके पर राजस्थान उर्दू अकादमी के चेयरमेन राज्यमंत्री अशरफ अली ने कहा कि आज तालिम का दौर हैं, अपने बच्चो को शिक्षा से जोडे और उच्च शिक्षा देकर अपने समाज का नाम रोशन करें। इस मौके पर जिलानी जमात के सदर हाजी इदरीश, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष नाथु खा समेजा, चीफ खलीफा हाजी सखी मोहम्मद, सिद्धिक खा मंगलिया, गुलाम धनवानी, फरीद खान खडीन, दरिया खान, मुराद खान हिण्डिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर टूल डाउन हड़ताल 22 जनवरी को


ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर टूल डाउन हड़ताल 22 जनवरी को-जिला स्तरीय जनसुनवाई में सैकड़ो मजदूरों ने ज्ञापन सौंपकर धरने की दी चेतावनी-325 गैरेज, 130 ऑटो मोबाइल्स दुकानें तथा पाँच हजार मजदूर परेशान


बाड़मेर। मोटर मैकेनिक एशोसिएशन, बाड़मेर के जिलाध्यक्ष नरपतसिंह मौसेरी तथा
सैकड़ो मजदूरों ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर शिवप्रसाद
को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि, मोटर मैकेनिक एसोसिएशन बाड़मेर द्वारा
पिछले पाँच वर्षों से लगातार राज्य सरकार व जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर उक्त
समस्याओं के निराकरण हेतु ट्रांसपोर्ट नगर हेतु भूमि आवंटन कर विधिवत रूप से
काम शुरू करवाने हेतु लिखित एवं मौखिक में निवेदन किया जाता रहा हैं तथा
समाचार पत्रों में भी उक्त समस्या को लेकर कई बार विस्तृत में लेख छपा हैं।
इसके बाद भी आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं तथा हमारी समस्याएं नासुर
बनती जा रही हैं। इसलिए हमें मजबुर होकर अब सभी गैरेज, गैरेजो के मिस्त्री
कामकाज बन्द कर 22 जनवरी को टूल डाउन हड़ताल करने जा रहे हैं। आप से निवेदन हैं
कि, 22 जनवरी तक जिला प्रशासन हमें लिखित में कार्यवाही करने को लेकर सन्तुष्ट
करावें अन्यथा मजबूर होकर हमें 22 जनवरी को टूल डाउन हड़ताल करनी होगी।
उन्होंने बताया कि, इस संस्था के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर 325 गैरेज व 130
ऑटो मोबाइल्स दुकानें हैं। जिसमें काम करने वाले मजदूरों की संख्या 5,000 हैं।
हमारे इन सभी सदस्यों की दुकानें शहर के सिणधरी रोड़, जैसलमेर रोड़, इंडस्ट्रीज
एरिया, सुभाष चौक, शहीद सर्किल से कुर्जा फांटा तथा अलग-दिशा में फैले हुए
हैं। यह सभी दुकानें किसी एक जगह पर व्यवस्थित होने पर हम सभी मिस्त्री
कार्मिक आसानी से काम कर पाएंगे तथा बाड़मेर जिला ट्रांसपोर्ट नगर कहलाएगा। यह
सभी दुकानें एक जगह स्थित नही होने से यातायात व्यवस्था भयंकर रूप से प्रभावित
होती हैं तथा हमारे कार्मिको को काम करने में भयंकर असुविधा होती हैं। इन
गैरेज में काम करने वाले सदस्यों की आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से अति
पिछड़े होने के कारण हमारे बच्चे भी इस काम मे लग जाते हैं जिससे हम सदस्यों का
यह पुश्तेनी काम बनता जा रहा हैं तथा हम लोग सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं
का लाभ नहीं ले पाते है। बाड़मेर शहर को लम्बे समय से ट्रांसपोर्ट नगर की
आवश्यकता है लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर न तो किसी नेता ने प्रयास किए और न
ही प्रशासन ने। 2007 में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सर्वे हुआ तथा कई बार जमीन
चिन्हित की गई, लेकिन नगर परिषद की ओर से इस काम मे रुचि नहीं दिखाए जाने के
कारण ट्रांसपोर्ट नगर विकसित नही हो पाया। शहर के अंदर से गुजर रहे हाइवे की
हाइट बढ़ाने और दुकानों के आगे हाइट में नाले का निर्माण होने से अब
ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता महसूस होने लगी हैं।

Wednesday, 10 January 2018

पाटोदी की सांभरा ग्राम पंचायत में होगा प्रदेश की पहली रिफाईनरी का शिलान्यास

पाटोदी की सांभरा ग्राम पंचायत में होगा प्रदेश की पहली रिफाईनरी का शिलान्यास





16 को आयेंगे मोदी, सभा में भीड़ जुटाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे हैं भाजपाई

बालोतरा। 16 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री पाटोदी की धरा पर अपना पैर रख कर एक नया कीर्तिमान रचेंगे। प्रधानमंत्री पाटोदी पंचायत समिति की सांभरा ग्राम पंचायत में प्रदेश की पहली रिफाईनरी की नींव रखेंगे। इस बार की रिफायनरी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय किये गये शिलान्यास से अलग हैं, जहां कांग्रेस के समय रिफायनरी का शिलान्यास किया गया वो बीएच 4 मानकों पर आधारित थी, लेकिन अब बीएच 6 पर आधारित हैं जो उच्च मानकों वाली मानी जा रही हैं। प्रधानमंत्री की सभा में अधिकाधिक लोगों को जुटाने को लेकर प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक गांव-गांव दस्तक देकर पीले चावल बांट रहे हैं।

43 हजार करोड़ में बनेगी हमारी रिफायनरी

सांभरा में बनने वाली रिफायनरी की लागत करीबन 43 हजार करोड़ होगी, इसे बनने के लिए चार वर्ष का समय लगेगा, प्रधानमंत्री के शिलान्यास के बाद से बदस्तुर काम जारी रहा तो 2022 तक रिफायनरी बन कर तैयार हो जाएगी तथा तेल का रिफाइन होना शुरु हो जाएगा। रिफायनरी शुरु होने से यहां के युवाओं के सामने बड़े स्तर पर रोजगार के द्वार खुल जाएंगे।

हर दिन हो रही हैं तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर प्रशासनिक हल्कों में हर दिन समीक्षाओं का दौर जारी हैं। केन्द्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री पूरे आयोजन को लेकर सचेत हैं तो प्रदेश का प्रशासनिक अमला पूरी तरह से हरकत में रहकर काम कर रहा हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव सहित विभिन्न विभागों के आलाधिकारी बैठके लेकर समीक्षाएं कर रहे हैं तथा तैयारी में किसी तरह कमी न रह जाये इसके लिए मातहतों को हिदायते दे रहे हैं।

इधर मंत्री से लेकर कार्यकर्ता दे रहे हैं घर-घर दस्तक

सरकारी स्तर पर पूरा अमला तैयारियों में जुटा हैं दूसरी और सभा में भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने का न्यौता दे रहे हैं। प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी सहित बाडमेर जिले की विधानसभा क्षेत्रों से भाजपाई विधायक अपने-अपने क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं।

3 लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य

गत दिनों जयपुर में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रिफायनरी शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की सभा में 3 लाख से अधिक लोगों को लाने का टारगेट भाजपा नेताओं को दिया गया हैं। वहीं दूसरी और किसान हुंकार रैली में उमडी युवाओं की भीड से अधिक लोगों को बुलाने का लक्ष्य होने से भाजपा नेताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड रही हैं।


 मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की बाड़मेर यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की




मुख्य सचिव निहाल चन्द गोयल ने बुधवार को शासन सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 16 जनवरी को प्रस्तावित बाड़मेर यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
इस दौरान मुख्य सचिव गोयल ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हवाई अड्डे एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सहित बैठने की व्यवस्थाएं, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, मीडिया प्रबन्धन एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रूप से सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होेंने एचपीसीएल के अधिकारियों को उनकी ओर से की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं को पुख्ता तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कम्पनी के अधिकारी राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें मूर्तरूप दें। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को पचपदरा, बाड़मेर में राज्य सरकार एवं एचपीसीएल की साझेदारी में निर्मित होने वाली रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह दीपक उप्रेति, अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास, मुकेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. गल्होत्रा, प्रमुख शासन सचिव पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव समान्य प्रशासन पी.के गोयल, प्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग आलोक, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा आनन्द कुमार, जोधपुर कलक्टर रवि कुमार सुरपुर, बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की निदेशक श्रीमती अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल,एनएचएआई, बीएसएनएल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

Tuesday, 9 January 2018

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने पीले चावल बांटकर दिया पचपदरा आने का निमंत्रण

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने पीले चावल
बांटकर दिया पचपदरा आने का निमंत्रण



बाड़मेर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने मंगलवार को आसोतरा गांव मंे ग्रामीणांे को पीले चावल बांटकर 16 जनवरी को पचपदरा मंे प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मंे पहुंचने का निमंत्रण दिया।


आसोतरा ग्राम पंचायत में ग्रामीणांे की चौपाल के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने अधिकाधिक लोगांे से पचपदरा पहुंचने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि यह बाड़मेर के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान पचपदरा मंे रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। यह रिफाइनरी बाड़मेर के साथ प्रदेश की तकदीर बदल देगी। इस दौरान कई जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिफाइनरी के शिलान्यास में अल्पसंख्यक अपनी भागीदारी दर्ज कराए-अशरफ

रिफाइनरी के शिलान्यास में अल्पसंख्यक अपनी भागीदारी दर्ज कराए-अशरफ


बाड़मेर। पचपदरा में रिफाइनरी के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के 16 जनवरी को आगमन पर राजस्थान उर्दू अकादमी के चेयरमेन
राज्यमंत्री अशरफ अली ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो से सम्पर्क कर
शिलान्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया। निजी
सहायक जसवन्त गौड़ ने बताया कि राज्यमंत्री अशरफ अली मंगलवार को  लुणु,
धनोड़ा, बिशाला, समो की ढाणी, छापरी में दौरा कर अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं
की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए अली ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी
रिफाइनरी बाड़मेर में लग रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाड़मेर आ
रहे है। विकास के इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक अपनी अधिक से अधिक संख्या
में पधारकर अपनी भागीदारी दर्ज करावें। उनके साथ बिशाला मण्डल अध्यक्ष
गिरीराज जोशी, अनोपाराम मेघवाल, भाखरसिंह, सतार फकीर, ईसाक खान सहित कई
कार्यकर्ता मौजूद थे।

राज्यमंत्री अली आज से अल्पसंख्यक क्षेत्रों के दौरे पर

बाड़मेर। राजस्थान उर्दू अकादमी के चेयमेन राज्यमंत्री अशरफ अली बुधवार से
बाड़मेर जिले भर में अल्पसंख्यक क्षेत्रों में दौरे पर रहेंगे। निजी सहायक
जसवन्त गौड़ ने बताया कि राज्यमंत्री अशरफ अली व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे
के जिलाध्यक्ष नाथु खान समेजा 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के
बाड़मेर के आगमन के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को चौहटन विधानसभा के रमजान
की गफन, भोजारिया, धनाउ, बामणोर, कोनरा, सेडवा, 11 जनवरी को गुड़ामालानी
विधानसभा क्षेत्र मालपुरा, धोरीमन्ना, जाली खेडा, गुडामालानी, सिणधरी,
कोलियाना, 12 जनवरी को बायतु विधानसभा क्षेत्र के गिड़ा, पाटोदी, नवोडा
बेरा, केसरपुरा, नवातला, नयापुरा, 14 जनवरी को पचपदरा विधानसभा क्षेत्र
के कल्याणपुरा, बालोतरा शहर, समदडी, सिवाना, पचपदरा, 15 जनवरी को शिव
विधानसभा क्षेत्र के निम्बासर, कानासर, शिव, आन्तरा, भीयाड क्षेत्र का
दौरा कर 16 जनवरी को रिफाइनरी के शिलान्यास कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी
के आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने किए जागरूकता रथ रवाना -राजस्थान का भविष्य संवारेगी रिफाइनरी

 मुख्यमंत्री ने किए जागरूकता रथ रवाना-राजस्थान का भविष्य संवारेगी रिफाइनरी



बाड़मेर। बाड़मेर के पचपदरा में लगने वाली रिफाइनरी राजस्थान में सबसे बड़ा निवेश है, जो प्रदेश का भविष्य संवारने जा रही है। करीब 43 हजार करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को पचपदरा में करेंगे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रदेश के हित में लगने वाली इस रिफाइनरी के फायदे जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से झंड़ी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किए। इस प्रकार के 30 रथ अगले 15 दिनों तक प्रदेश के 29 जिलों की गांव-ढाणियों में जाकर फिल्मों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बाड़मेर रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना और इससे होने वाले फायदों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने एचपीसीएल के साथ पूर्व में हुए एमओयू की समीक्षा करते हुए राजस्थान और प्रदेश के लोगों के हित में पुनः एमओयू किया था। इस नये एमओयू से प्रदेश पर पड़ने वाले आर्थिक भार में उल्लेखनीय कमी आई है। इस अवसर पर विधायक अशोक परनामी, प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोरा एवं एचपीसीएल के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

divya panchayat daily