Thursday, 3 March 2022

देखे मैंने सुनहरे सपने मेहनत के बल पूरा करूंगी करके कठोर परिश्रम ऊंचाइयों को छू लूंगी ।

 


देखे मैंने सुनहरे सपने 
मेहनत के बल पूरा करूंगी
 करके कठोर परिश्रम
 ऊंचाइयों को छू लूंगी ।

रख दया भाव

कर लूंगी सपने पूरे
 निद्रा त्याग कर 
भूख-प्यास भूला कर
 बैठ एकांत में ।

छु लूंगी सीढ़ी को

जिसका चढ़न है कठिन

करके लाख जतन
 बंद कमरे में जाग कर ।

करके कठोर त्याग

आज तो जागी सो लूंगी कल

भूली जो सबको, मना लूंगी

आज तो बैठी, कल लहरा लूंगी ।

सीमा रंगा इन्द्रा हरियाणा
कवयित्री व लेखिका

बालाजी मंदिर के वार्षिक महोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार जयकारों के बीच चढ़ी ध्वजाएं कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

 बालाजी मंदिर के वार्षिक महोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार जयकारों के बीच चढ़ी ध्वजाएं कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

 




जसोल के होली चौक स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर का वार्षिक महोत्सव बुधवार को मार्च को सम्पन्न हुआ। पूर्व संध्या पर स्थानीय कलाकारो द्वारा लाल लंगोटों बाला हाथ मे गोटो, ठुमक ठुमक चले अंजनी रो लाल, बाला चुंदरी, शिव विवाह आदि सुमधुर भजनो की प्रस्तुतिया दी गयी। बालाजी नवयुवक मण्डल के मीडिया प्रभारी केवल सियोटा ने बताया कि भजन संध्या के अगली सुबह हवन अनुष्ठान किया गया। 108 कन्याओ द्वारा मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकाली गयी। बालाजी नवयुवक मण्डल द्वारा सभी कन्याओ का बहुमान किया गया। तत्पच्शात मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।

    सियोटा ने बताया कि मंदिर के सभी कार्यक्रम के साथ ही सभी श्रद्धालुओ के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रमों में पंचायत समिति प्रधान भगवत सिंह जसोल, सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, नि॰भू॰अ॰ बेसराराम, शांतिलाल सुथार, शंकरलाल माजीवाला, कमेटी के समस्त कार्यकर्ताओ सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष पुखराज बालोदिया द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों का बहुमान किया गया। इस अवसर पर मांगीलाल, सुजाराम, मंगलाराम, बाबूलाल, पारसमल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बी श्रेणी खनन इकाइयों को राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकंलन प्राधिकरण द्वारा ही दी जाती है पर्यावरण अनुम​ति -वन एवं पर्यावरण मंत्री

 बी श्रेणी खनन इकाइयों को राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकंलन प्राधिकरण द्वारा ही दी जाती है पर्यावरण अनुम​ति

-वन एवं पर्यावरण मंत्री

जयपुर। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमा राम चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान में बी श्रेणी की खनन इकाइयों को पर्यावरण प्रभाव आकंलन अधिसूचना 2006 के अंतर्गत वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकंलन प्राधिकरण द्वारा ही उक्त प्रावधानों के अंतर्गत ही पर्यावरण स्वीकृति प्रदान की जाती है। 
श्री चौधरी ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि पर्यावरण अनुमति से संबंधित कार्य वर्तमान में संभाग स्तर पर नहीं किए जा रहें। उन्होंने सदस्य को आश्वस्त किया कि इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और यदि संभव हुआ तो संभाग स्तर पर भी यह व्यवस्था लागू किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि, वर्तमान में पर्यावरण से संबंधित कार्य ऑनलाइन ही हो रहें हैं। 

इससे पहले वन एवं पर्यारण मंत्री ने विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकर से प्राप्त सूचनानुसार वन एवं पर्यावरण मंत्रालय,भारत सरकार,के राजपत्र दिनांक 14 सितम्बर 2006 में प्रकाशित पर्यावरण प्रभाव आकंलन अधिसूचना 2006 एवं समय समय पर हुए संशोधनों के अन्तर्गत सलंग्न शिड्यूल में वर्णित क्रियाकलापों के लिए पूर्व पर्यावरणीय स्वीकृति की आवश्कता प्रतिपादित की गई है। इसमें खनन कार्य भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मार्बल खनन इकाइयों के लिए पृथक से कोई प्रावधान नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षों में वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारत सरकार,द्वारा विशिष्ठत खनन कार्य से सम्बंधित अधिसूचनाएं दिनांक 29 नवम्बर 2019, दिनांक 28 मार्च 2020 एवं दिनांक 13 जुलाई 2021राजपत्र में प्रकाशित की गई है। उन्होंने इससे संबंधित विस्तृत विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण से प्राप्त सूचनानुसार पूर्व में मार्बल खनन की बी-2 श्रेणी की खनन इकाइयों को जिला स्तरीय पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण के द्वारा पर्यावरण अनुमति प्रदान की जाती थी। तत्पश्चात् माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (केन्द्रीय),नई दिल्ली,द्वारा ओ.ए. सं. 186/2016 सत्येन्द्र पाण्डेय बनाम एम.ओ.ई.एफऔर सी.सी. एवं अन्य तथा ओ.ए.नम्बर 520/2016,विक्रांत तोंगड वी/एस.यू.ओ.आई. एवंअन्य में दिनांक 13 सितम्बर 2018और दिनांक11 दिसम्बर 2018के आदेशों के द्वारा जिला स्तरीय पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण की विधि मान्यता पर रोक लगा दी गई है। 

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया कि राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण से प्राप्त सूचनानुसार वन एवं पर्यावरण मंत्रालय,भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक14 सितम्बर 2016 के अन्तर्गत पर्यावरण अनुमति उक्त अधिसूचना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा गठित प्राधिकरण द्वारा ही प्रदान की जाती हैं। अतः मार्बल खनन की लघु इकाइयों को पर्यावरण अनुमति लेने में सुगमता प्रदान करने और जिला स्तर पर ही अनुमति प्रक्रिया पूर्ण करने के संबंध में निर्णय भारत सरकार द्वारा ही किया जाना संभव है।

सहकारी समितियां नवाचार से व्यवसाय विविधीकरण अपनाएं - रजिस्ट्रार सहकारिता प्रदेश की 5 सहकारी समितियां उत्कृृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2021 से सम्मानित, 4 समितियों को 25-25 हजार एवं स्मृति चिन्ह् एवं 1 समिति को 20 हजार एवं स्मृति चिन्ह्

 सहकारी समितियां नवाचार से व्यवसाय विविधीकरण अपनाएं

- रजिस्ट्रार सहकारिता

प्रदेश की 5 सहकारी समितियां उत्कृृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2021 से सम्मानित,
4 समितियों को 25-25 हजार एवं स्मृति चिन्ह् एवं 1 समिति को 20 हजार एवं स्मृति चिन्ह्

जयपुर सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि सहकारी समितियां नवाचार से व्यवसाय का विविधीकरण कर अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़कर, उन्हेंगुणवत्तापूर्णसेवायें प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कार्य करने में दूसरों को साथ लेकर चलना जरूरी है, क्योंकि सहयोग के बिना सहकारिता सफल नही हो सकती।

श्री अग्रवाल गुरूवार को सहकार भवन में एनसीडीसी के क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2021 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली सहकारी समितियां अपने जिले की सहकारी समितियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करे एवं उनका सहयोग करे।

रजिस्ट्रार ने एनसीडीसी के द्विवार्षिक पुरस्कार के तहत तीन श्रेणियों में उत्कृष्टता और श्रेष्ठता के तहत सर्वेश्रेष्ठ पैक्स श्रेणी में निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति, नागौर को उत्कृृष्टता के लिए 25 हजार रूपये एवं स्मृति चिन्ह् तथा श्रेष्ठता की श्रेणी में रामपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति, हनुमानगढ़ को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 हजार रूपये एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया।
इसी प्रकार सर्वेश्रेष्ठ मुख्य श्रेणी में केकड़ी क्रय विक्रय सहकारी समिति, अजमेर, मुख्य श्रेणी की अन्य श्रेणी में ओवन दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, बूंदी को तथा सर्वश्रेष्ठ महिला सहकारी समिति की श्रेणी में सालदर रामपुरा महिला ग्रामोद्योग सहकारी समिति, कोटखावदा को उत्कृृष्टता पुरस्कार के रूप में 25-25 हजार रूपये एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया।

एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक श्री अशोक बी. पिल्लै ने कहा कि एनसीडीसी सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती है। निगम द्वारा पूरे देशभर में सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समितियों को यह पुरस्कार दिये जाते है राजस्थान की भी कई सहकारी समितियों एवं संस्थायें राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हुई है। उन्होंने पुरस्कृत समितियों के पदाधिकारियों को कहा कि वे और भी अच्छा कार्य कर सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाये एवं प्रदेश एवं देश के विकास में अपना योगदान दे।

इस अवसर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार, मार्केटिंग श्री धनसिंह देवल, अतिरिक्त रजिस्ट्रार प्रोसेसिंग श्री जितेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, मानव संसाधन श्री सुरेन्द्र सिंह पूनिया, संयुक्त रजिस्ट्रार, बैंकिग श्री संजय पाठक, रजिस्ट्रार के तकनीकी सहायक, श्री कार्तिकेय मिश्रा, राजफैड के पूर्व अध्यक्ष श्री मांगीलाल डागा सहित पुरस्कृत सहकारी समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

104 नवीन ग्राम पंचायतों में नए सत्र से पहले प्राथमिक शालाएं खोलने के प्रयास किए जाएंगे -शिक्षा मंत्री

 104 नवीन ग्राम पंचायतों में नए सत्र से पहले प्राथमिक शालाएं 

खोलने के प्रयास किए जाएंगे
-शिक्षा मंत्री

जयपुर शिक्षामंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने गुरुवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि जिन 104 नई ग्राम पंचायतों में प्राथमिक शालाएं नहीं हैं, वहाँ से विभाग द्वारा प्रस्ताव मांग लिए गये हैं और जैसे ही प्रस्ताव प्राप्त होंगे, नए सत्र से पहले- पहले उन स्थानों पर प्राथमिक शालाएं खोलने के प्रयास किए जाएंगे। 

डॉ. कल्ला ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि बजट 2022-23 में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई है कि जिन पंचायत मुख्यालयों पर पांचवी तक के स्कूल नहीं हैं वहां स्कूल खोले जाएंगे। साथ ही, जहां पाँचवी तक की स्कूल है उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की आवश्यकता है तो इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त होते ही कार्यवाही आरंभ कर दी जाएगी। 

इससे पहले शिक्षामंत्री ने विधायक श्री पब्बाराम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में प्राथमिक विद्यालयों से वंचित ग्राम पंचायतों पर प्राथमिकता से नवीन प्राथमिक विद्यालय खोले जाने और पंचायत मुख्यालयों पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत करने की घोषणा के तहत समस्त जिला शिक्षाधिकारियों से प्रस्ताव चाहे गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव नियमानुसार प्राप्त होने पर, वित्तीय प्रावधानान्तर्गत, स्थानीय मांग एवं निर्धारित मानदण्डाें के आधार पर नवीन विद्यालय खोले जाने और क्रमोन्नति की कार्यवाही की जा सकेगी।

Tuesday, 1 March 2022

क्षेत्र का विकास एवं जनता को राहत देना उद्देश्य-शाले मोहम्मद - मंत्री ने एकां में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।









पोकरण/जैसलमेर। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद मंगलवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नव गठित ग्राम पंचायत एकां में पंचायत भवन, विभिन्न सरकारों स्कूलों में टीनशेड, इंटरलॉकिंग सड़क, प्याऊ सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद देकर दो बार विधानसभा भेजकर उन्हें मजबूत किया है। जिसकी बदौलत ही विकास कार्य कराए जाने संभव हुए हैं । तीन वर्ष के इस कार्यकाल में 2 वर्ष कोरोना ने खराब कर दिए, इसके बाद भी क्षेत्र में नई पंचायतें, पंचायत समिति, कोर्ट, उप जिला अस्पताल, जिला परिवहन कार्यालय, एएसपी ऑफिस, तहसील, उपतहसील, छात्रावास, राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, नवीन स्कूल, स्कूलों का क्रमोन्नत, कॉलेज, इंग्लिश मीडियम स्कूल, सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण, पेयजल के लिए बड़ी स्कीमें मंजूर कराकर क्षेत्र की जनता को राहत देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कर जनता को राहत देना प्रथम उद्देश्य है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन परिवेदनाएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कर परिवादियों को राहत देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, पंचायतीराज विभाग से जुड़ी परिवेदनाएं प्राप्त हुई।
- एकां में मंत्री ने शिलान्यास एवं लोकार्पण कर दी विकास की सौगात;
सांकड़ा पंचायत समिति के नव गठित ग्राम पंचायत एकां में कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने ग्राम पंचायत के भवन,राउप्रावि एकां में टीनशेड, चारदीवारी, मुख्यद्वार एवं प्याऊ, इंटरलॉकिंग सड़क, टीनशेड राप्रावि खानू खान की ढाणी, पंचायत घर, इंटरलॉकिंग राप्रावि कासम खान की ढाणी, राप्रावि सरणायत में टीनशेड सहित विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने किए ब्रह्माधाम आसोतरा के दर्शन








केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ब्रह्मधाम आसोतरा के पावन दर्शन किए। दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भगवान ब्रह्माजी व खेतेश्वर भगवान के दर्शन व पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी ने दर्शन किए।
ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम जी महाराज का पावन आशीर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि भगवान खेतेश्वर महाराज की तपस्या की बदौलत आज राजपुरोहित समाज समुचे भारत में अपनी एक अलग पहचान कायम किए हुए हैं। इस दौरान ब्रह्मधाम आसोतरा ट्रस्ट महामंत्री बाबू सिंह कालूडी, कोषाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित, राम सिंह बोथिया, कान सिंह बीसू, बस्तीराम सोढ़ा, गिरधारी सिंह कालूडी,तार सिंह रेवतड़ा, केवल सिंह इंद्राणा, चंपालाल मोदरा, नारायण सिंह कालूडी, सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।

divya panchayat daily