शिक्षा के मंदिर में दिया गया दान सबसे बड़ा दान होता है-फुलवारिया
पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Saturday, 12 March 2022
शिक्षा के मंदिर में दिया गया दान सबसे बड़ा दान होता है-फुलवारिया वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजित
भागवत कथा के दौरान धूमधाम से मनाया कृष्णजन्मोत्सव।
भागवत कथा के दौरान धूमधाम से मनाया कृष्णजन्मोत्सव
जन जीव कल्याण सेवा संस्थान की और से जन जीव कल्याण सेवा संस्थान की और से अकदड़ा में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्णजन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कथा का वाचन करते हुए प्रेम बाईसा ने बताया कि नंदजी के घर जब भगवान श्री का जन्म हुआ तो तीनों लोकों के देवता खुशी से झूम उठे व नाचने लगे। कथा का वाचन करते हुए साध्वी: प्रेम बाईसा ने वामन अवतार, रामा अवतार व कृष्ण अवतार की कथा का विस्तार से वर्णन किया। भगवान के जन्म का प्रसंग सुनते ही श्रोताओं ने तालियों व जयकारों से पूरे पांडाल को गुंजायमान कर दिया। नंद महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे: साध्वी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में देवकी व वसुदेव के यहाँ हुआ था। कंस ने अपनी मृत्यु के भय से बहिन देवकी और वसुदेव को कारागर में कैद करके रखा था। कृष्ण जन्म के समय घनघोर बरसात हो रही थी। भगवान का अवतार होते ही वसुदेव जी के पैरों की बेड़ियां खुल गई, कारागर के द्वार स्वयं ही खुल गए। भगवान के जन्म से आज गुंदियाल के आस-पास की नगरी खुद गोकुल व्रन्दावन बन गई। कथा के दौरान पांचवे दिन श्रोताओं की जोरदार भीड़ रहीं। महिलाओं में भी विशेष उत्साह नजर आया। साध्वी: ने कहा कि संसार दुखों का सागर है, व्यक्ति इस संसार में मोह माया से प्रेरित होकर हर जगह सुख ढूढ़ने को लालायित रहता है। उन्होंने कहा कि बालिका को भी बेटे की तरह शिक्षा देकर उसे समाज का एक अभिन्न हिस्सा बनाए, ताकि देश विकास और प्रगति करता रहें और समाज में एक सामंजस्य बना रहे। कथा के दौरान मोहन आवो तो खरी, नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल कि, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलों भजनों की प्रस्तुतियां दी। कथा के दौरान अकदड़ा सरपंच हेमंत कुमार, नया सोमेसरा सरपंच प्रतिनिधि, जसराज धतरवाल, मौखाब सरपंच प्रहलादराम जाणी, हिराराम हुड्डा, मानाराम भाम्भू, राणाराम सुथार, राऊराम बेनीवाल, मेघसिंह राठौड़, रामसिंह राठौड़, गंगाराम थाकण, तगाराम भादू व आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का उमड़ा शैलाब।
युवा प्रतिभाआें का प्रोत्साहन सराहनीय पहल : जिला प्रमुख
युवा प्रतिभाआें का प्रोत्साहन सराहनीय पहल : जिला प्रमुख
बाड़मेर युवा रत्नों से जिले के नौजवान होंगे प्रेरित : जिला कलक्टरविभिन्न क्षेत्रां में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाआें को बाड़मेर रत्न से नवाजा
टीम बाड़मेर ने युवा प्रतिभाआें को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने की अच्छी पहल की है। इससे प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ अन्य लोग भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर टीम बाड़मेर की ओर से भगवान महावीर टाउन हाल में आयोजित बाड़मेर रत्न सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर लोकबध्ां ने की। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव व नगर परिषद सभापति दीपक माली रहे। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व राज्य मंत्री गफ्फूर अहमद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, प्रधान रूपाराम सारण, जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर, युवा उद्यमी धनसिंह मौसेरी, ऑल इंडिया कौमी एकता के उपाध्यक्ष छगनलाल जाटोल रहे। इस दौरान समाजसेवी आदिल भाई, युवा उद्यमी बालाराम गोदारा व ठाकराराम थोरी तथा समाजसेवी कमल सिंहल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कहा कि समय-समय पर जिला स्तर पर ऐसे कार्यक्रमां का आयोजन होना चाहिए। इससे युवाआें के व्यक्तिव विकास के साथ जिले की प्रतिभाओं को आगे बढने के बेहतर अवसर मिलते है। जिला प्रमुख चौधरी ने उपस्थित जन समुदाय से इन प्रतिभाआें से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि नवोदित प्रतिभाआें को प्रोत्साहित करें। इस दौरान जिला कलक्टर लोकबंधु ने कहा कि युवा प्रतिभाआें को प्रोत्साहित करने की दिशा में टीम बाड़मेर का प्रयास सराहनीय है। उन्हांने कहा कि विभिन्न क्षेत्रां में उल्लेखनीय कार्य करने वालां को एक मंच पर सम्मानित करना उनको प्रोत्साहित करने के साथ दूसरां को भी प्रेरित करेगा। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि टीम बाड़मेर ने युवा प्रतिभाआें को सम्मानित करने की अनूठी पहल की है। उन्हांने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाएं प्रोत्साहित होती है। दूसरे लोग भी बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित होते है। पुलिस अधीक्षक भार्गव ने बेहतरीन आयोजन के लिए टीम बाड़मेर को बधाई दी। नगर परिषद के सभापति दिलीप माली ने कहा कि ऐसे आयोजनां से युवाआें की प्रतिभा में अधिक निखार आएगा। इस दौरान टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने कहा कि टीम बाड़मेर परिवार ने एक पहल करते हुए युवाओं को एक मंच प्रदान किया है ताकि जिले के युवा जिन्होंने बाड़मेर का विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया है। उनका ऐसे आयोजनों से प्रोत्साहन मिलेगा और समय-समय पर ऐसे आयोजन हम सभी को करना एक दायित्व है। इस दौरान चोहटन प्रधान रूपाराम सारण ने कहा कि टीम बाडमेर ने जो युवाओं का चयन किया है वो वास्तव में काबिले तारिफ है। धरातल पर बाड़मेर का मान बढ़ाने वालें युवाओं का आज सम्मान किया गया और जिनका सम्मान नहीं हुआ है वो आगे और मेहनत करें ताकि उनका भी भविष्य में और सम्मान हो। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाआें का मनोबल बढ़ता है। साथ ही उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। वहीं पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद, जोधपुर डिस्काम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर, बहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बबिता बेन, साध्वी सत्यसिद्धा, वरिष्ठ अधिवक्ता धनराज जोशी, डा.आदर्श किशोर जाणी, छगनलाल जाटोल, धनसिंह मौसेरी, आदिल भाई, बालाराम गोदारा, ठाकराराम थोरी, कमल सिंहल, समेत कई अतिथियां ने संबोधित करते हुए बाड़मेर रत्न सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉं शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों का साफा बांधकर व मार्ल्यापण कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। टीम बाड़मेर के संरक्षक डॉ बीडी तातेड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों का स्वागत किया व कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भविष्य में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी आमजन को अवगत करवाया। समारोह में श्री गणेश विद्या मंदिर, महेश पब्लिक स्कूल, बालिका छात्रावास सहित अन्य संस्थाओं की बालक-बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान ख्याति प्राप्त लोक कलाकार स्वरूप पंवार व बिहार पंवार के साथ अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकर फकीरा खान एण्ड पार्टी ने मधूर शूरों की शानदार प्रस्तुतियां देकर जमकर तालिया बटौरी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को टीम बाड़मेर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वालें कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान से बहुमान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हरीश सुथार ने किया वहीं टीम बाड़मेर के महामंत्री अबरार मोहम्मद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान समारोह के दौरान डा. राधा रामावत, कमल सिंह रानीगांव, जटिया समाज के अध्यक्ष भंवरलाल खोरवाल, मोहम्मद यासीन फारूखी, युसुब खान, नाथूलाल चौहान, मिश्रीमल जैलिया, सालगराम परिहार, गेमरसिंह, उमाशंकर फुलवरिया, लक्ष्मण टाक, जितेंद्र छगाणी, ओमप्रकाश फुलवारिया,सरिता कड़वासरा, भैरोंसिंह फुलवरिया, हाजी रहीम खान छीपा, मोती सिंह, शकूर खान बच्चू खान, शकूर खान, हाजी दीन मोहम्मद, समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह हुए बाड़मेर रत्न से सम्मानित-शांति चौधरी निवासी-नेहरो की ढाणी, मनीषा जैन निवासी-चौहटन, अंजलि राठौड़ निवासी-इंदिरा कॉलोनी, सुनीता चौधरी निवासी-जोगासर कुआं, बायतु नक्षत्री चौधरी निवासी-लक्ष्मी नगर, तनीषा शेखावत निवासी-नरेंद्र कॉलोनी बालोतरा, करण जांगिड़ निवासी-बेरियो का वास, बाड़मेर, खेत सिंह सुथार निवासी-पायला कला, जेनब बानू निवासी-नया नगर, कंचन राठौड़ निवासी-कनौड़ा सुरा, भटटा खान निवासी-सोढाणियां की ढाणी बांदरा, डॉ जितेंद्र परमार निवासी-भीलो का पार, ग्राम पंचायत सियाई, धनवंती खत्री निवासी-जोशी कॉलोनी,बालोतरा, प्यारी चौधरी निवासी-काउ का खेड़ा कवास, अनीशा बानो मेहर निवासी-कानासर ,सुरेंद्र कुमार बाना निवासी-चक केसुंबला नोसर, ममता सियाग निवासी-खींवसर बायतु, डेली निवासी-लापला कोसरिया, प्रिया पारवानी निवासी-बलदेव नगर, जया चौधरी निवासी-नेहरू नगर, बाड़मेर, राहुल निवासी-आदर्श ढूंढा कवास, मोहम्मद अली निवासी-मधुबन कॉलोनी बाड़मेर, जाकिर खान निवासी-विशाला, हरीश गोदारा निवासी-मातासर भूरटिया, जयश्री छंगानी निवासी-रायकॉलोनी बाड़मेर, कमल सिंह निवासी-स्टेशन रोड़, रचना मेघवाल निवासी आटी, मांगी चौधरी निवासी-सोडियार, चौहटन, सचिव अमृता देवी वन्य जीव संरक्षण संस्थान कातरला, जेठानंद पंवार निवासी-शिव, मंजू देवासी निवासी-पूनड़ां की बस्ती उडंखा, मनोज डिगलर निवासी नेहरू नगर, हरीश चंद्र सुथार निवासी विश्वकर्मा नगर डाबलीसरा बाड़मेर को सम्मानित किया गया।
इनका रहा सहयोग-अबरार मोहम्मद, डॉ आनंद जे थोरी, गोपी किशन शर्मा, प्रेम परिहार, तारा चौधरी, रेखा दातवाणी, एडवोकेट मुकेश जैन, दिनेश सिंघल, अजय नाथ गोस्वामी, संजय राठी, राजेंद्र जांगिड़, प्रिया पारवानी, जितेंद्र जाटोल, धर्मेंद्र फुलवारिया, लव जांगिड़, राजेश कुकणा, तुलसीदास जाटोल, श्रवण जाटोल, रमेश सिंह इंदा, हरीश जाटव, नरपत कूकणा, ललित खोथ, जगदीश सिंहटा कपिल चौहान, चमन लाल कुमावत, विनोद जयसवाल, सद्दाम हुसैन, समेत कई गणमान्य नागरिकां का कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग रहा।
Monday, 7 March 2022
सरकार ने प्रत्येक सरकारी कर्मचारी की पीड़ा को समझ कर ओपीएस को लागू किया: हरीश चौधरी
सरकार ने प्रत्येक सरकारी कर्मचारी की पीड़ा को समझ कर ओपीएस को लागू किया: हरीश चौधरी
वार्षिक उत्सव में पहुंचे विधायक चौधरी, तो उत्साहित हो उठी छात्राएं।
धर्मेन्द्र दवे के जिला मीडिया प्रभारी बनने पर जताई खुशी
धर्मेन्द्र दवे के जिला मीडिया प्रभारी बनने पर जताई खुशी
साथिन ललिता ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिया
साथिन ललिता ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिया
को बाल सभा में आने का आग्रह किया ।बालसभा में बच्चों को चित्रों के माध्यम से जानकारी दी। बाल सभा के दौरान चित्रों , मॉडल व प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विभिन्न प्रकार की कहानियां ,गीत, पेड़ -पौधों के विभिन्न भागों ,ताजमहल, अंग्रेजी व हिंदी वर्णमाला आदि के बारे में जानकारी मॉडल के माध्यम से करवाई ,बच्चों को सवाल जवाब कर विस्तृत जानकारी देने का कार्य किया । छात्राओं को मेहंदी प्रतियोगिता में इनाम देकर छात्राओं को आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रुचि जाग्रत की गई, अध्यापिका व अध्यापकों ने मॉडल व चार्ट का अवलोकन किया साथ ही साथिन ललिता ने छात्राओं को नैपकिन वितरित की। अंग्रेजी वर्णमाला आधार पर बालसभा को प्रारम्भ कर साथिन ललिता ने सभी बिन्दुओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान विद्यालय स्टाप भूपेंद्र सैन, कमलेश कुमार चौधरी,
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...