Sunday, 8 January 2023

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा वाचन का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा वाचन का शुभारंभ
हेमराज चौधरी/ दिव्य पंचायत                    
बाड़मेर। जिला मुख्यालय पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा वाचन का शुभारम्भ लोकपाल महेश दादानी के सानिध्य मे स्थानीय बेरियो के बास स्थित पुष्करणा ब्राह्मण समाज राधा कृष्ण मंदिर से श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई। कथा पंडाल पर पहुंची। कलश यात्रा में स्थानीय महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण कर मंगल गीत गाए व उमंग उल्लास से कथा पांडाल में पहुंची व वैदिक विधि विधान से श्रीमद् भागवत जी की पूजा अर्चना व मंगल आरती के साथ भागवताचार्य जगदीश पारिख (नोखा) ने श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रारम्भ किया। जिसमे कथा के प्रथम दिन महाराज प् री शिक्त व धुंधुभी का वृत्तान्त सुनाया।
 संगीतमय भागवत कथा के शुभारम्भ में जगदीश पारिख के साथ पंडित मांगीलाल शर्मा व अशोक रामावत बीकानेर ने किया। वहीं कथा वाचन के दौरान प्रभु भजन ही श्रेष्ठ भक्ति का मार्ग है। मानव जीवन की सभी चिंनताओ को छोड़कर प्रभु चिंतन व भजन कीर्तन से मन को अपार शान्ति मिलती हैं। वहीं कथा वाचन के दौरान भागवत महात्म्य धुंधकारी की कथा गोकर्ष्ण कथा व मोक्ष प्राप्ति प्रशग पर प्ररवचन दिए।
 वहीं आरती व प्रसाद ओमप्रकाश गोड़ द्वारा किया गया। वहीं कथा के दौरान शान्ति देवी पूर्व पार्षद व निर्मला गोड़ ने व्यवस्था को लेकर योगदान दिया। वहीं कथा में मागी लाल गौर न्यायाधीश मुख्य अतिथि रहे। वहीं इन्द्र मनी रमेश जोशी बद्री प्रसाद प्यारे लाल भागीरथ जी सहित मोहल्ले के धर्मप्रेमी लोग उपस्थित रहे।

बजरी को लेकर हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व बालोतरा में महा आंदोलन इसी हफ्ते किया जाएगा: मायला

बजरी को लेकर हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व बालोतरा में महा आंदोलन इसी हफ्ते किया जाएगा - मायला
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। युवा नेता शंकरलाल मायला ने बताया बजरी की दरें कम करने को लेकर पिछले ढाई माह से अधिक समय हो चुका है हम इस भ्रष्ट सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं की बजरी की दरें कम करें और बजरी माफिया ठेकेदार की गुंडागर्दी के खिलाफ प्रशासन कार्यवाही करें लेकिन प्रशासन और सरकार पूरी तरह से मौन है ना ही इनकी गुंडागर्दी के खिलाफ प्रशासन कोई कार्यवाही रहा  है और ना ही बजरी की दरें कम करने को लेकर सरकार बयान देना नहीं चाहती क्योंकि सरकार की बजरी ठेकेदार के साथ मिलीभगत है।
 जिससे सरकार को अवैध रूप से बजरी माफिया ठेकेदार हर महीने करोड़ों रुपए दे रहा है बजरी को लेकर अब बड़ा आंदोलन नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में इसी हफ्ते में आंदोलन किया जाएगा कल तक आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी.
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओम काकड़ ने कहा बजरी माफियाओं के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले लगातार 84 दिनों से धरना और प्रदर्शन चल रहा है लेकिन सरकार की हठधर्मिता और प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण कोई किसी तरह का समाधान नहीं होना इस सरकार की साफ-साफ नाकामी है और आगामी दिनों के अंदर बालोतरा बाड़मेर में बड़ी संख्या के अंदर महा आंदोलन छेड़ा जाएगा और इस सरकार को झुका कर बजरी ठेकेदार को बाड़मेर से भगाया जाएगा जिला हमारा नदी हमारी बजरी भी हमारी और हमारे लोगों को लूटना यह हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे सरकार समय रहते मान जाए वरना कानून व्यवस्था की सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी.
इस दौरान बाबूराम सऊ , पर्वत पावडा कपूरडी,कैलाश बेनीवाल,रमन कड़वासरा, गेनाराम सिवकर , टिकू सेन , रामुराम लुमरोड , बाबूराम नवाद , जीवन गिरी जसोल , दलपत सिंह जालोर , भेराराम बेनीवाल , जगदीश चियाग , हरेंद्र सिंह जोधपुर, अशोक सिंह , राजकुमार सिंह, हेमंत जानियाना,महेश कुमार,मूलाराम , ओम धुंधवाल, आदि मौजूद रहे.

Saturday, 7 January 2023

बाड़मेर का चर्चित कॉमेडियन निम्बाराम गिरफ्तार

बाड़मेर का चर्चित कॉमेडियन मारपीट के मामले में गिरफ्तार
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बाड़मेर। मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार  पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्द ेषानुसार श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री धर्मेन्द ्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के निकट 
सुपरविजन में सुरजभानसिंह उ.नि.थानाधिकारी पुलिस थाना बाखासर मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 89  दिनांक 11.10.2022 धारा 143, 341, 323, 325, 382, 427, 308 भादसं पुलिस थाना बाखासर में मारपीट करने  के मामले में मुलजिम निम्बाराम को गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई। 
घटना का विवरण:-  कानाराम जाति जाट निवासी डिण्डावा पुलिस थाना बाखासर ने थाना पर एक 
लिखित रिपोर्ट दी की मेरा पुत्र पा ेकरराम खारवी माता मेले स े वापस घर आ रहा था कि सरदह मदावा में 
मुलजिम निम्बाराम पुत्र भैराराम व धर्माराम पुत्र अचलाराम जातियान जाट निवासीयान र ंगवाली वाले एक कैम्पर गाड़ी में तीन अन्य व्यक्यियों क ें साथ आये व मेरे प ुत्र पोकरराम की गाड़ी क े आड़े फिरकर रूकवाकर पेाकरराम  पर जानलेवा हमला किया व गाड़ी क े षिषे व एक मोर्बाइ ल तोड़ दिया व उसक े पास से 4200 रूपये ले गय े  जिस पर प्रकरण दर्ज  कर अन्व ेषण षुरू किया गया। 
पुलिस कार्यवाही:- पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता स े लेत े हुए दिये गये निर्द ेषानुसार श्री 
स ुरजभानंिसह उ.नि.थानाधिकारी पुलिस थाना बाखासर मय पुलिस टीम द्वारा प्रकरण मे गहन अन ुसंधान करत े 
हुए अभियुक्त निम्बाराम पुत्र भैराराम जाति जाट उम्र 34 साल निवासी र ंगवाली पुलिस थाना बाखासर हाल 
बलद ेव नगर बाड़मेर क े विरूद्व अपराध प्रमाणित पाये जान े पर अभियुक्त निम्बाराम को गिरफतार किया गया। 
प्रकरण में अन ुस ंधान जारी है। ष्
पुलिस टीमः- 
01. श्री सुरजभानसिंह उ.नि.प ु. थानाधिकारी पुलिस थाना बाखासर
02. श्री रतनलाल हैड कानि. 771 पुलिस थाना बाखासर
03. श्री बाब ुलाल हैड कानि. 804 पुलिस थाना बाखासर
04. श्री महिपालसिंह हैड कानि. डीसीआरबी बाड़मेर
05. श्री रमेश कानि. 1453 आस ुचना अधिकारी पुलिस थाना बाखासर 
06. श्री रमेष कुमार कानि. 1562 पुलिस थाना बाखासर
07.  जगदीष कानि. 1193 पुलिस थाना बाखासर
08. भरोसीराम कानि. चालक 1171 पुलिस थाना बाखासर
09. ल दिन ेष कुमार कानि. 1747 पुलिस थाना बाखासर
10. श्री लक्ष्मणसिंह कानि. 1746 पुलिस थाना बाखासर 
11. श्री ओमप्रकाष कानि. डीसीआरबी बाड़मेर

Friday, 6 January 2023

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने विधानसभा प्रतिपक्ष नेता कटारिया से की मुलाकात

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने विधानसभा प्रतिपक्ष नेता कटारिया से की मुलाकात
सम्मेद शिखर जी के फैसले पर प्रधानमंत्री का जताया आभार
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क 
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर पहुँच कर राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता व वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुकालात की। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता व वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया से मुकालात कर चर्चा की।मुकालात के दौरान जानकारी मिली की जैनों के पावन तीर्थ सम्मेद शिखर जी को केन्द्र सरकार
द्वारा पर्यटन स्थल से हटाने का निर्णय लिया है।उसके लिए कटारिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार जताया।
बांठिया ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में जैन समाज सहित अनेको सस्थानो द्वारा इस फैसले के लिए हजारों की सँख्या में ज्ञापन सोपे गए थे।उन्होंने ने कहा कि संपूर्ण जैन समाज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय पर्यावरण वन व जलवायु मंत्री यादव का आभार व्यक्त करता है की जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी से संबंधित सभी भ्रांतियों का सुखद निराकरण हो गया है अब कोई आंदोलन की जरूरत नहीं होगी।बाठिया ने बताया कि केन्द्र सरकार ने पर्यटन, इको टूरिज्म गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी है।बांठिया ने विधानसभा में प्रतिपक्ष
के नेता गुलाबचंद कटारिया का भी आभार व्यक्त किया।

सम्मेद शिखरजी को लेकर जैन समाज की संवेदनाओं का सम्मान करने के लिए मोदी सरकार का जताया आभार

सम्मेद शिखरजी को लेकर जैन समाज की संवेदनाओं का सम्मान करने के लिए मोदी सरकार का जताया आभार

जिला परिषद सदस्य एवं युवा भाजपा नेता नरपतराज मूंढ ने झारखंड में स्थित जैन समुदाय के प्रमुख धर्म स्थल सम्मेद शिखरजी को लेकर समाज की संवेदनाओं को देखते हुए सकारात्मक समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का व्यक्त किया आभार
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बाड़मेर। जिला परिषद सदस्य एवं युवा भाजपा नेता नरपतराज मूंढ ने झारखंड में स्थित जैन समुदाय के प्रमुख धर्म स्थल सम्मेद शिखरजी को लेकर जैन समाज की संवेदनाओं को देखते हुए सकारात्मक समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। युवा नेता नरपत राज मूंढ ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही केंद्र की मोदी सरकार ने जैन समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 
युवा भाजपा नेता नरपतराज मूंढ ने बताया कि केंद्र ने झारखंड की सोरेन सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक यह अब पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा। इससे पहले जैन समाज द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ अपनी आवाज उठाई है। नरपतराज मूंढ ने जैन समाज की भावनाओं का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए फैसले पर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी की पवित्रता बनाए रखने के दृष्टिकोण से अवैध गतिविधियों को तुरंत प्रभाव से रोकने एवं इसे पर्यटन स्थल के रुप में विकसित न करने के लिए आदेश जारी किया है।
जैन समाज के तीर्थ स्थल की महत्वता को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और पर्यावरण मंत्री का हार्दिक आभार एवं जैन समाज को शुभकामनाएं।

18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में पूनियो का तला का शिविर बना आकर्षण का केंद्र

18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में पूनियो का तला का शिविर बना आकर्षण का केंद्र
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
पाली। रोहट पाली में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में राउमावि पूनियों का तला का शिविर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सेवा, स्वावलंबन, समर्पण, संस्कार, सृजनशीलता का प्रतीक भारत स्काउट गाइड संगठन के तत्वावधान में आयोजित हो रही जंबूरी में संपूर्ण भारत के चयनित 35000 स्काउट गाइड सहभागिता कर रहे हैं साथ विश्व के दस अन्य देशों से भी स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं जिनके लिए 4000 टेंट शिविर लगाए गए हैं जिसमें रहते हुए स्काउट गाइड शिविर साज सज्जा, पायनियरिंग, कैंप क्राफ्ट, मुख्य द्वार, बांउट्री वाॅल, पारंपरिक प्रदर्शनी, सिर्फ लकड़ी और रस्सी से निर्मित विभिन्न प्रकार के गैजट्स, पिट्स, ले आउट्स, हस्तशिल्प कौशल के द्वारा अपने शिविर को सजा रहे है। इस कड़ी राउमावि पूनियो का शिविर राजस्थानी पारंपरिक गुडाळ , हस्तकला कला, झूला, ऊंट श्रृंगार प्रदर्शनी, बालू रेत के महल, मांडणों के चलते पूरी जंबूरी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है व्याख्याता संतोष कुमार गोदारा के नेतृत्व नौ सदस्यीय दल द्वारा बहुत ही बेहतरीन ढंग से शिविर को सजाया गया।
 जिनके निरीक्षण के लिए शासन सचिव जोगाराम जांगिड़, राज्य सचिव स्काउट पी सी जैन, राज्य आयुक्त स्काउट पूर्णसिह शेखावत , मोहम्मद युसूफ एल टी साउथ ईस्टर्न रेलवे, हरप्रितसिह एसओजी पंजाब, एआर अंतूले एएसओसी महाराष्ट्र सहित हजारों लोग शुक्रवार को पहुंचे। इस जंबूरी का शुभारंभ चार जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया और दस जनवरी तक विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं यथा कैंप क्राफ्ट, एडवेंचर, फन एक्टिविटी, स्किल टेस्ट, कैंप फायर, कलर पार्टी, परेड ड्रिल, बैंड पार्टी, स्किल ओ रामा, फूड प्लाजा, प्रदर्शनी, झांकी प्रदर्शन आयोजन किया जाएगा। इसमें बाड़मेर जिले  से कमलसिंह रानीगांव के नेतृत्व में स्काउट विंग में बतीस और गाइड विंग में दस यूनिट भाग ले रही है।
 प्रत्येक यूनिट में यूनीट लीडर के नेतृत्व में नौ स्काउट या गाइड भाग ले रहे हैं सीओ बाड़मेर योगेन्द्र सिंह राठौड़ और गतिविधि प्रभारी डूंगराराम जाखड़ और गीता माली के निर्देशन सभी दल बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं

आचार्य महाश्रमण ने धवल सेना के साथ माजीसा के किए दर्शन

आचार्य महाश्रमण ने धवल सेना के साथ माजीसा के किए दर्शन 
10 वर्षो के बाद फिर से जसोलधाम हुआ गौरवान्वित
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जसोल- तेरापंथ धर्मसंघ के अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्य महाश्रमण ने शुक्रवार को जसोलधाम में जगतजननी मॉ माजीसा के दर्शन किए। आचार्य महाश्रमण जसोल नगर में प्रवेश के साथ ही अपनी धवल सेना के साथ सबसे पहले श्री राणी भटियाणी मन्दिर पहुंचे। जंहा संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल ने आचार्य महाश्रमण जी का भावभीना स्वागत किया। जसोलधाम में आचार्य व संतों के स्वागत में सैलाब सड़कों पर उमडा देखने को मिला। 
शहर की सड़कों और गलियों में श्रद्धा, आस्था और उत्साह दिखाई दिया। रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि भौतिकवाद के युग में भी जैन संतों के द्वारा की जाने वाली कठोर तपस्या ओर त्याग से मानव मात्र को प्ररेणा देती है। इससे नई पीढ़ी को सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को प्रकाशमान करने का संदेश मिलता है।
 10 वर्ष पूर्व जसोल में आप श्री के द्वारा किए चातुर्मास से जसोल नगरी धन्य हुई थी। एक बार फिर आप का जसोल में पधारना हुआ हैं। जसोल में पधारने पर आपका स्वागत करता हूं व समस्त जसोल ग्रामवासियों की तरफ से भविष्य के चातुर्मास जसोल में करने का अनुग्रह करता हुं।आचार्य महाश्रमण जी व धवल सेना के द्वारा माजीसा के दर्शन करने के पश्चात उनके साथ कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह ग्राम की गलियों के रास्ते होते हुए पैदल तेरापंथ भवन पहुंचे। इस अवसर पर गुलाबसिंह डंडाली, मांगुसिंह जागसा,फतेहसिंह जसोल शोभसिंह,गणपतसिंह असाड़ा, गणपतसिंह सिमालिया,मोहनभाई पंजाबी,संस्थान मैनेजर जेठुसिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

divya panchayat daily