Sunday, 5 February 2023

राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पूर्ण कर लौटे विकास व्यास का अजीत में स्वागत अभिनंदन

राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पूर्ण कर लौटे विकास व्यास का अजीत में स्वागत अभिनंदन।

भारत यात्री विकास व्यास ने छत्तीस सौ किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर प्रदेश को किया गौरवान्वित : हुकम सिंह 
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
समदड़ी। 
देश में बढ़ती महंगाई, युवा बेरोजगारी एवं निजीकरण के खिलाफ आमजन की आवाज बनकर राहुल गांधी के साथ युवा कांग्रेस जैसलमेर पूर्व अध्यक्ष विकास व्यास ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर बतौर भारत यात्री पदयात्रा को परिपूर्ण कर लौटना प्रदेश के आम कार्यकर्ता को गौरवान्वित करने का प्रेरक क्षण हैं यह बात समदड़ी कस्बें के निकटवर्ती अजीत नगर में स्वागत अभिन्दन समारोह में सेवादल पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने अपने सम्बोधन में कहीं।
युवा कांग्रेस (आरटीआई विभाग) बाड़मेर जिला अध्यक्ष अरुण व्यास ने कहा की देश में चुनिंदा लोगो द्वारा उद्योग और व्यवसाय जगत पर एकाधिकार की परिपाठी के खिलाफ लघु एवं माध्यम उद्योग को बचाने तथा दैनिक मजदूरी करने वाले कामगारों तथा लघु व् सीमांत किसानों सहित आम आदमी की जनभावनाओं के पक्ष में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के समर्थन में देशभर की सड़कों पर उतरा जनसैलाब का ही नतीजा हैं देश में अडाणी ग्रुप के कारगुजारी का खुलासा।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबु लाल सैन ने कहा की राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आमजन से जुड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया जिसका परिणाम हमें आगामी दिवस में पार्टी में बड़े फैसले के रूप में देखना को मिलेगा वहीं युवाओं की सत्ता और संगठन में जिम्मेदारी और जवाबदारी की संभावनाएं प्रबल हुई हैं।
कांग्रेस सेवादल पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत के नेतृत्व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने भारत यात्री विकास व्यास युवा कांग्रेस जैसलमेर पूर्व जिला अध्यक्ष, सेवादल जैसलमेर जिला अध्यक्ष खट्टन खान मांगलिया, युवा नेता कपिल पुरोहित बीकानेर का साफा माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान युवा नेता अनिल राठौड़, नगर सेठ जुगराज भुरट, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी धनवीर सिंह भाटी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष गुल मोहम्मद रंगरेज, कमठा मजदुर यूनियन नगर अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष पारस सैन, समाजसेवी नारायण सिंह बालावत, सकाराम भील, प्रेम जीनगर, विकास गहलोत,मानाराम,  कमलेश भंसाली विशनाराम मेघवाल, हिम्मताराम माली सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Wednesday, 1 February 2023

पर्यावरण संरक्षण के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दुबई में भाग लेगा चिंकारा संस्थान

पर्यावरण संरक्षण के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दुबई में भाग लेगा चिंकारा संस्थान 
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जालोर।
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, जांभाणी साहित्य अकादमी बीकानेर, जयनारायण व्यास विश्विद्यालय जोधपुर की श्री गुरु जम्भेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोधपीठ तथा दुबई के एनजीओ गुमबुक के संयुक्त तत्वावधान में 4 और 5 फरवरी 2023 को दुबई में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सम्मेलन आयोजित होगा इस सम्मेलन में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. इंदिरा विश्नोई , श्री गुरु जम्भेश्वर शोधपीठ के निदेशक डॉक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, संयोजक रमेश बाबल, चिंकारा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रघुनाथ बिश्नोई, उपाध्यक्ष पुनीत जांगू, कोषाध्यक्ष सीआर बोला भवाद, बाबूलाल विरदाजी गोदारा कोटड़ा सहित भारत से सैकड़ों की संख्या में दुबई में 2 फरवरी से प्रस्थान करेंगे।
पर्यावरण संरक्षण , वन्यजीव रक्षा तथा ग्रामीण विकास को समर्पित चिंकारा संस्थान कोटड़ा के उपाध्यक्ष पुनीत जांगू ने बताया की संस्थान पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागृति के लिए ऐसे सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश संपूर्ण विश्व में पहुंचाने की महत्ती आवश्यकता है।
एडवोकेट रघुनाथ बिश्नोई कोटड़ा ने बताया की विश्व में विभिन्न महामारियो और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए गुरु महाराज जांभोजी ने आज से सैकड़ों सालों पहले आम जनसाधारण को पर्यावरण संरक्षण और जीव रक्षा का संदेश दिया था जिसका आज सम्पूर्ण विश्व आवश्यकता महसूस कर रहा है। इस सम्मेलन को लेकर पर्यावरण प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Tuesday, 31 January 2023

सामुदायिक सभा भवन का किया शिलान्यास

सामुदायिक सभा भवन का किया शिलान्यास
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जसोल। स्थानीय वार्ड संख्या 14 मनणावास स्थित मेघवाल समाज भवन के पास सामुदायिक हॉल का शिलान्यास बालोतरा प्रधान भगवत सिंह जसोल व जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान द्वारा किया गया।
 सरपंच ईश्वर सिंह  चौहान ने बताया कि विधायक मदन प्रजापत के विधायक कोटे से 5 लाख रुपये की लागत से सभा भवन का निर्माण होगा। इस अवसर पर  प्रधान भगवत सिंह जसोल द्वारा प्रधान कोटे से रोड़ की घोषणा की है। साथ व जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान द्वारा सभा भवन की चारदिवारी, टांका व टाइल लगवाने की घोषणा की।
 इस अवसर पर सरपंच चौहान ने कहा कि विकास कार्यो में कोई कमी नही रखी जायेगी। विधायक कोष से जसोल में सबसे अधिक कार्य जसोल में हुए है। वार्ड 14 से सरपंच चुनाव में मुझे बड़ा समर्थन मिला। उसका कर्ज चुकाने हेतु हरसंभव हर व्यक्ति, हर समाज, हर संगठन की मदद करूँगा। इस दौरान सभी ने श्रमदान किया। इस अवसर पर वार्डपंच लिखमसिंह राजपुरोहित, पूर्व उपसरपंच भूराराम मेघवाल, सांवलराम मेघवाल, नगाराम मेघवाल, बंशीलाल, नरसिंगराम, गिरधारीराम, लेखराज, ठेकेदार खेताराम मेघवाल, माणक गहलोत, भोलाराम आदि उपस्थित रहे।

Monday, 30 January 2023

मेगा हाइवे पर दो ट्रक आमने-सामने भिड़े, एक की मौत 2 घायल

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बाड़मेर। बालोतरा के पास मेगा हाईवे पर सुबह हुए सडक़ हादसे में घायल चालक  ईलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह घने कोहरे के चलते मेगा हाईवे पर असाडा गांव में दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गये। हादसे से दोनो ट्रकों के केबिन पिचक गये थे और एक ट्रक का चालक अंदर फंस गया था, कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन और जेसीबी की सहायता से केबिन को चौड़ा कर चालक को बाहर निकाला और बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया लेकिन ईलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लम्बा जाम भी लग गया था पुलिस ने दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया साथ ही मृतक चालक का शव बालोतरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक मोटाराम पुत्र पेमारम जाट निवासी लेगो की ढाणी, गिड़ा की मौत हो गई वही दूसरे ट्रक का चालक जसाराम पुत्र तेजाराम जाट निवासी होडू सिणधरी व कंवराराम पुत्र हरखाराम जाट निवासी भंूका भगतसिंह सिणधरी घायल हो गये जिनका बालोतरा के नाहटा अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं।

Sunday, 29 January 2023

बालोतरा-समदड़ी रेल खंड पर विद्युतीकरण कार्य पूरा-सौ किमी प्रतिघंटा की स्पीड से सफल रन ट्रायल-पीसीईई ने सुरक्षा मानकों की की जांच

बालोतरा-समदड़ी रेल खंड पर विद्युतीकरण कार्य पूरा
-सौ किमी प्रतिघंटा की स्पीड से सफल रन ट्रायल
-पीसीईई ने सुरक्षा मानकों की की जांच
-जल्द फिट मिलने की उम्मीद
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर समदड़ी-बालोतरा रेल खंड पर रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा करवा लिया गया है। 33 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के साथ ही जोधपुर मंडल पर अब तक 184 किलोमीटर रुट खंड पर विद्युतीकरण कार्य हो चुका है तथा  समूचे जोधपुर मंडल पर दिसंबर 2023 तक रेलवे का सम्पूर्ण विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित है। 
 उत्तर -पश्चिम रेलवे जोन के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर राजेश मोहन ने मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय व मंडल अधिकारियों की टीम के साथ इलेक्ट्रिक लोको से बालोतरा से समदड़ी के बीच 100 किलोमीटर की स्पीड से सफल रन ट्रायल किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग के पारलू और बालोतरा स्टेशनों पर विद्युतीकरण कार्य के तहत स्विचिंग पोस्टों का निरीक्षण किया और संतोष जाहिर किया। 
इस दौरान राजेश मोहन व डीआरएम ने बालोतरा से समदड़ी के बीच स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की जांच की तथा बालोतरा और समदड़ी स्टेशनों पर समपार फाटकों का निरीक्षण किया और आमजनों से इलेक्ट्रिक रेल मार्ग पर आवागमन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की। रन ट्रायल के पश्चात इलेक्ट्रिक लोको से संचालित विशेष कोच में अधिकारी शाम को जोधपुर पंहुचे। 
डीआरएम ने बताया कि जोधपुर मंडल के सभी रेल खंडों पर विद्युतीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से करवाया जा रहा है जिसके तहत बालोतरा से समदड़ी तक 33 किमी खंड पर कार्य पूर्ण होने के साथ ही जोधपुर मंडल पर कुल 184 किलोमीटर रेलवे ट्रेक का विद्युतीकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि जोधपुर - बाड़मेर रेल खंड पर रेल विद्युतीकरण कार्य के अगले चरण में बालोतरा से बाड़मेर स्टेशनों के बीच 100 किलोमीटर रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से मार्च -2023 तक पूरा करवा लिया जाएगा। इसके साथ ही सम्पूर्ण जोधपुर मंडल पर विद्युतीकरण का कार्य दिसंबर- 2023 तक पूरा करवाने का लक्ष्य पूर्व निर्धारित है। 
रन ट्रायल के दौरान रेल विद्युतीकरण के मुख्य परियोजना अधिकारी पी एल मीणा, चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर(डिस्ट्रीब्यूशन) जगदीश चौधरी,वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) प्रवीण चौधरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत मीणा सहित अनेक अधिकारी व निरीक्षक साथ थे।

Saturday, 28 January 2023

कालूड़ी के पास मेगा हाइवे पर दो ट्रेलरों के बीच जोरदार भिड़ंत

बालोतरा। बाड़मेर के बालोतरा-सिणधरी मेगा हाइवे पर रविवार को दो ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे बालोतरा के नाहटा अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसा कालूड़ी-टापरा ग़ांव के बीच मे हुआ। हादसे की जानकारी पर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल ट्रेलर चालक को निजी वाहन से बालोतरा के नाहटा अस्प्ताल लाया गया है। हादसे में जगसिरसिंह वल्द आत्मासिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब घायल हुआ है।

Tuesday, 24 January 2023

कृषि मंडी सचिव को वीर दुर्गादास सेवा समिति ने सौपा ज्ञापन

कृषि मंडी सचिव को वीर दुर्गादास सेवा समिति ने सौपा ज्ञापन
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क 
बालोतरा। बालोतरा के श्री वीर दुर्गादास राठौड़ कृषि उपज मंडी समिति में मुख्य मांगो को लेकर वीर दुर्गादास राठौड़ सेवा समिति ने कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को ज्ञापन सौपा।
सेवा समिति के नरपतसिंह उमरलाई ने बताया कि वीर दुर्गादास राठौड़ सेवा समिति ने श्री वीर दुर्गादास राठौड़ कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सुरेंद्रसिंह चांदावत को ज्ञापन सौंपकर मुख्य मांगो को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की।
उमरलाई ने बताया कि ज्ञापन इस प्रकार है कि कृषि उपज मंडी का नाम करण कई साल पूर्व श्री वीर दुर्गादास राठौड़ कृषि उपज मंडी समिति के नाम से हुआ था अभी तक समिति द्वारा मुख्य गेट पर नाम अंकित नहीं करवाया है। ना ही ऐसा नगर परिषद या मंडी समिति द्वारा साइन बोर्ड लगाया हुआ है जिससे आम व्यक्ति को पता चले की यहां कृषि उपज मंडी है, साथ ही मंडी में मारवाड़ रक्षक वीर दुर्गादास राठौड़ का स्मारक बनाया जाए। जिससे कृषि उपज मंडी में आने वाले हर व्यक्ति दुर्गादास राठौड़ से प्रेरणा ले सके। मंडी में सड़क व मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया है उन्हे तुरंत प्रभाव से ध्यान में रखकर सही करवाने की कृपा करावे।
वीर दुर्गादास राठौड़ सेवा समिति व क्षेत्रवासियों की भावनाओं को समझते हुए जल्द से जल्द मुख्य मांगो को पूरी करे। मंडी सचिव सुरेंद्रसिंह चांदावत ने जल्द से जल्द मांगो को पूरी करने का आश्वाशन दिया।
इस दौरान महिपालसिंह करणोत, वीपीसिंह अराबा, रेवेंद्रसिंह होटलु, नाथूसिंह देरिया, श्रवणसिंह पटाऊ, भोमसिंह फलसुंड, गुमानसिंह मेवानगर, वगतावरसिंह देरिया, रामसिंह उमरलाई आदि युवा मौजूद रहे।

divya panchayat daily