Tuesday, 29 November 2022

पाटोदी में बाल गोपाल योजना का हुआ शुभारंभ

पाटौदी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटोदी में ब्लॉक स्तरीय नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारंभ उकारा पटेल विकास अधिकारी पाटोदी,  अशोक कुमार जांगिड़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाटोदी,  लच्छाराम सियाग सीबीईओ पाटोदी, विष्णु कुमार एसीबीईओ, श्धर्मेंद्र कुमार सरपंच पाटोदी, शौकीन शाह उपसरपंच पाटोदी, श्रीमती मेहनाज परवीन प्रधानाचार्य राबाउमावि पाटोदी एवं राउमावि पाटोदी की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता चौहान अतिथियों के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लच्छाराम सियाग ने राज्य सरकार की महत्ती योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। 
अशोक कुमार जांगिड़ सीबीईओ पाटोदी ने कार्यक्रम में  ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया। इसी क्रम में  विकास अधिकारी ने राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए इसका प्रचार प्रसार करने को कहा। कार्यक्रम में आरपी टीकमाराम चिड़ियारा, समाजसेवी वागा राम गर्ग, समाजसेवी पृथ्वीराज जीनगर, हाजी मांगू खा तेली के साथ साथ ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Monday, 28 November 2022

राणी रूपादे मंदिर का पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजितआस-पास के गाँवो का उमड़ा जन सैलाब

दिव्य पंचायय  
तिलवाड़ा। रविवार रात्रि में राणी रूपादे मंदिर के वार्षिकोत्सव की पूर्व संध्या पर श्री चंडी हवन दुर्गा सप्तशती के साथ भजन संध्या का अयोजन हुआ जिसमें महंत नारायण गिरी जी महाराज अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, जूना अखाड़ा व दूधेश्वरनाथ महादेव मठ गाजियाबाद, ओंकार भारतीजी परेउ मठ, रुद्रगिरीजी महाराज कोटा, सेवानाथ जी महाराज भरड़कोट, गणेश पूरी जी महाराज वरीय मठ, त्रिवेन्द्र गिरी जी महाराज बिठुजा पोल, दिनेश भारती जी जसोल के सानिध्य में पाटोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे तेजाराम, हेमाराम व स्थानीय कलाकारों द्वारा राणी रुपादे जी की वेल, मल्लीनाथ जी की शौर्य गाथाऍं,मालदे जी की महिमा आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसके पश्चात सोमवार सुबह विद्धान पंडीतो अमित कुमार शर्मा, दीपक भट्ट, नीतेश त्रिपाठी, मनोहर लाल अवस्थी द्वारा गणपति पूजन,  पंचांग पीठ पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन, सोड़समात्रिका पूजन, सप्तघृतमात्रिका पूजन,  प्रधान देवी रानी रूपादे जी का पूजन, हवन एवं प्रातः 11:00 बजे ध्वजा चढाई गई । इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल ने कहा कि मनुष्य ईश्वर पर सच्ची श्रद्धा रखें तो नियति और ईमानदारी से सारे कार्य सिद्ध कर सकता है आज के दौर में राणी रूपादे के भजनो में बताये गए उपदेश  व सत्य के मार्ग पर चले तो मनुष्य के हर कार्य सिद्ध होते है राणी रूपादे जी का मन्दिर पालिया तिलवाड़ा छत्तीस कौम के लिए प्रमुख आस्था का केन्द्र है यहाँ पर हर रोज सैकडो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेते है।    
हजारो की तादाद ने ली भोजन प्रसादी -
आस-पास के समस्त विद्यालयों के बच्चो को भोजन प्रसादी करवाई गई तथा आस पास गाँवो के हजारो लोगो ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर लिया माँ का आशीर्वाद ।     
इस अवसर पर गुलाब सिंह, उदय सिंह डंडाली, गणपत सिंह सिमालिया, रणवीर सिंह, जोग सिंह, लालसिंह असाड़ा, भगवत सिंह थान मल्लिनाथ, कुन्दन सिंह तिलवाड़ा, कुँवर हरीशचन्द्र सिंह, फते सिंह जसोल, मांगु सिंह जागसा, पुंजराज सिंह वरिया, राजू सिंह, हड़मत सिंह नौसर प्रबंधक जेठू सिंह आदि उपस्थित रहे । 

भाजपा की जनाक्रोश रैली को लेकर बाड़मेर में प्रेस कांफ्रेंस

बाड़मेर में भाजपा निकालेगी जनाक्रोश रैली
बाड़मेर।
जन आक्रोश रैली के बाड़मेर तथा बालोतरा के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पाली सांसद पीपी चौधरी एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत 29 नवंबर मंगलवार को बाड़मेर पहुंचेंगे भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि बाड़मेर में सुबह 10:00 बजे जन आक्रोश रैली के संयोजक तथा सह संयोजक संगठन के पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ लोगों से चर्चा कर यात्रा की पूरी रूपरेखा तैयार करेंगे उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदु राम मेघवाल करेंगे। 
बोथरा ने कहा कि उक्त बैठक में सभी विधानसभाओं की यात्रा के मार्ग साथ में चलने वाले कार्यकर्ताओं की सूची रथ का ठहराव का स्थान सहित तमाम बिंदुओं पर बारीकी से विचार किया जाएगा तथा अंतिम रूप दिया जाएगा पाली सांसद पी पी चौधरी ने उक्त बैठक में सभी अपेक्षित लोगों के भाग लेने हेतु निवेदन किया है उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग प्रदेश कर रहा है उन्हें पूरी जानकारी बिंदुवार देनी है

गाय को सामान्य पशु और गंगा को सामान्य नदी समझना है ही आसुरी वृति: गोपाल मणि

गाय को सामान्य पशु और गंगा को सामान्य नदी समझना है ही आसुरी वृति: गोपाल मणि
दिव्य पंचायत
बालोतरा।  महावीर गौशाला में चल रही भव्य धेनुमानस गौकथा के पांचवे दिन एंकर राजू माली ने बताया कि सैकड़ों गौभक्तों के बीच प्रवचन करते हुए प्रसंग में पूज्य संत श्री गोपाल मणि महाराज जी ने कहा कि श्रीकृष्ण है गाय के पीछे खड़े हैं भगवान कृष्ण का 120 वर्ष तक केवल एक ही मुद्दा रहा गौवर्द्धन  बस उन्होंने दुनियां को बताया कि मुझे अग़र ढूंढना है तो मैं गायों के पीछे मिलूंगा मतलब यह कि भगवान राम और कृष्ण का अवतार केवल गौ रक्षा गौ के संवर्द्धन के लिए हुआ है कलियुग के करोडो कृष्णभक्त गाय को पशु समझकर तिरस्कार कर रहे हैं ये कैसी कृष्णभक्ति है जबकि  अथर्ववेद में लिखा है कि गाय पशु नही है पशवो न गावः लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है इस देश लोग गाय को पशु समझते हैं और अपने को कृष्णभक्त कहते हैं मणि महाराज  ने कहा कि रावण ने भी यही भूल की थी उसने गाय को पशु समझा और गंगा को सामान्य नदी समझा इसीलिए रावण का पतन हुआ।
जिस देश के 80 करोड़ से अधिक लोग गाय को माता मानते हो उसको पूजते हो उसके प्रति आस्था का भाव रखते हों महराज जी ने कहा कि इस बात की अनुमति देश का संविधान भी देता है कि देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आस्था का सम्मान करना और कराना देश की सरकारों का कर्तव्य है गाय पशु नही माता है इसलिए गौ को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान मिलना ही चाहिए
जिसके लिए 2023  20 नवम्बर को पुनः गोपाष्टमी के दिन करोड़ों गौभक्त दिल्ली में एकत्रित होंगे आगे प्रसंग में मणि महाराज जी ने कहा भगवान राम और श्री कृष्ण भी इस धरा पर गौ के लिए है अवतरित हुए है.. आगे महाराज जी ने कहा कि जो जीते जी गाय की पूछ पकड़ लेते हैं उनको सहज रूप से अंत समय में गोलोक धाम की प्राप्ति हो जाती है सहजता से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। आगे महाराज जी ने सबका आह्वान किया कि आइए सभी सनातनी गौरक्षा के लिए गौ को सम्मान देने के लिए सब एक मंच पर आए क्योंकि गाय इस देश की धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक धरोहर है इसलिए गौ को बचाना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है अभी नही तो कभी नहीं सरकारों को भी इस ओर कार्य करना चाहिए। पूज्य मणि जी ने कथा में हमारी भारतीय संस्कृति पर आधारित गौ माता के विशेषता बताते हुए कहा कि गौमाता के गल कंबल पे और बैल के कंधे पे हाथ फेरने से द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ प्राप्त हो जाता है।गाय माता की पीठ पे हाथ फेरने से वी पी नियंत्रित हो जाता है पूज्य महाराज जी ने प्रसंग सुनाते हुऐ कहा कि महाभारत में जब द्रोपति का चीर हरण हो रहा था उसने सबसे प्रार्थना की पर किसी ने उसकी नही सुनी वही हालत आज गौमाता की है। महाराज जी ने सबसे गौमाता के सम्मान हेतु आवाहन किया।
 इस अवसर पर मुख्य आयोजक  पदाधिकारी मोहब्बतसिंह शिवपाल सिंह जय सिंह ओम सिंह कैलाश सिंह रतन खंडेलवाल राजू खंडेलवाल प्रवीण खंडेलवाल धर्मोबा भवानी सिंह पुरषोत्तम व्यास हीरालाल गोयल रामस्वरूप गर्ग श्याम बजारी बधुलता गोयल शारदा अग्रवाल राधे राधे महिला मंडल एवम आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे हैं।

Sunday, 27 November 2022

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले बाड़मेर में कांग्रेस निकालेगी 1 हजार बाइक के साथ बॉर्डर यात्रा

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले बाड़मेर में कांग्रेस निकालेगी 1 हजार बाइक के साथ बॉर्डर यात्रा। 
- बाखासर के रण से प्रारंभ होकर रेत के समंदर सम तक 400 किमी. की यात्रा कर समाप्त करेंगे। 
बाड़मेर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आगमन से पूर्व आमजन को निमंत्रण देने व यात्रा का संदेश देने के लिए दिनांक 1 व 2 दिसंबर को बाड़मेर-जैसलमेर में भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक हजार से अधिक बाइक के साथ बॉर्डर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो बाड़मेर में बाख़ासर के रण से शुरू होकर रेत के समंदर सम के धोरों में जैसलमेर तक जायेगी। इसको लेकर  युवा कांग्रेस बाड़मेर ने रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बाड़मेर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा ने बताया कि बाइक के साथ बॉर्डर यात्रा के दौरान 400 किलोमीटर बाइक रैली निकालकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देने के साथ ही सरहदी इलाके में हर वर्ग के पास यात्रा में शामिल होने का संदेश पहुंचाने के मकसद से 4 दिसम्बर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी जिसको लेकर यूथ कांग्रेस के बैनर तले एक दिसम्बर को बाखासर के रण (बाड़मेर) से प्रारंभ होकर दो दिसम्बर को सम (जैसलमेर) में समाप्त होगी जो सेड़वा- धनाऊ-बीजराड़- गागरिया- गडरारोड के बाद मुनाबाव रात्रि विश्राम के बाद रोहिड़ी- सुंदरा- म्याजलार से बाइक रैली निकलेगी।
 गोदारा ने बताया कि यह रैली 400 किलोमीटर होगी जिसमें जिले के सभी कांग्रेसजन व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक पर चलते हुए भारत जोड़ो यात्रा का मकसद आमजन तक पहुंचाकर यात्रा का निमंत्रण दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान, बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन मेघवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कड़वासरा, शिव प्रधान
महेंद्र जाणी, छोटूसिंह, नरेशदेव सारण, इलमदीन, लाला राम समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान यात्रा को लेकर पोस्टर विमोचन भी किया।

बजरी की दरे कम करने को लेकर बालोतरा डाक बंगले के आगे अनिश्चितकालीन धरना 42 वें दिन जारी

बजरी की दरे कम करने को  लेकर बालोतरा डाक बंगले के आगे अनिश्चितकालीन धरना 42 वें दिन जारी
बालोतरा।
आरएलपी पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष थान सिंह डोली ने कहा रालोपा के बैनर तले बालोतरा में आज अनिश्चितकालीन धरने के 42वें दिन उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के गेट पर चिपकाया ज्ञापन सभी अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं अधिकारी उपस्थित नहीं होने के कारण आर एल पी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर गेट पर चिपकाया ज्ञापन अब जनता को न्याय दिलाने के लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़े हम पिसे नहीं हटेंगे।
युवा नेता शंकरलाल मायला ने बताया बजरी की रेट कम करवाने सहित 8 सूत्री मांगे पूरी नहीं होगी तब तक सरकार ओर बजरी माफिया ठेकेदार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा सरकार ओर प्रशासन प्रदेश की जनता के साथ अन्याय कर रहे है इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहे अब जल्द ही बालोतरा की धरती से उग्र आंदोलन की शुरुआत होगी जो पूरे राजस्थान में आंदोलन फेल जाएगा इनकी दादागिरी खत्म करके ही दम लेंगे
धरने पर उपस्थित प्रकाश मांजू देवाराम सऊ टिकू सेन नरेश कड़वासरा उदाराम गोदारा तगाराम सऊ मानाराम सारण ओमप्रकाश गोरसिया बाबूराम सऊ मनोहर बेनीवाल तगाराम बेनीवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा चिकित्सा कैंप के साथ-साथ महिला सदस्य जोड़ने के का लिया निर्णय

कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा चिकित्सा कैंप के साथ-साथ महिला सदस्य जोड़ने के का लिया निर्णय
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई  संस्थान की बैठक रात्रि आठ बजे शरू हुई जिसमें समाज के लोगो को संस्था जोड़ना व शादी समारोह में क्लीन थाली विथ सेल्फी अभियान पर  जोर देना सेवा संस्थान के अध्यक्ष गजेन्द्र पँवार ने बताया कि हमारी संस्था पिछले तीन वर्षों से सेवा कार्य का  काम कर रही है जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना।  उन्होंने बताया कि आगामी 14 मार्च 2023 को शेरगढ हादसे की तृतीय पुण्यतिथि पर विशाल परामर्श जाँच शिविर व रक्त जांच शिविर रखाने के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया। जिसमे विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ।
 संस्था से नए जुड़े सदस्यों को दो मीडिया प्रभारी व तीन सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। थानाराम माली ,रामस्वरूप माली  मीडिया  व सोशल मिडिया के प्रभारी महेंद्र पँवार ,देवराज पँवार खीमराज सुन्देशा को बनाया गया  एडवाइजर कमेटी के सदस्य माणक कछवाहा, गणपत पँवार ने बताया कि  कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान की पहली प्राथमिकता लोगों को क्लीन थाली के प्रति जागरूक करना व सामाजिक कार्यक्रमों में अन्न नाली में न जाए उस पर जोर देना, ज्यादा से ज्यादा सदस्य क्लीन थाली करवाने पर ध्यान देवे। वहाँ पर उपस्थित सदस्य मुकेश पँवार, नाथूराम पंवार, सूरज गहलोत, रमेश कछवाहा,थानाराम गहलोत ,दिलीप सुन्देशा ,दिलीप पँवार,पुष्पराज पंवार,अशोक पंवार,सुरेश गहलोत,गोपाल माली,कांतिलाल गहलोत,गणपत गहलोत,जितेंद्र गहलोत,शुभम सुन्देशा,दिनेश गहलोत राकेश पंवार, भंवरलाल पंवार,अशोक पंवार आदि सदस्य उपस्थित थे।

divya panchayat daily