रक्तदान से बड़ा कोई और पुण्य कार्य नहीं: जाखड़
पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Tuesday, 15 March 2022
रक्तदान से बड़ा कोई और पुण्य कार्य नहीं: जाखड़
Sunday, 13 March 2022
जनता जगे और मिथक तोड़े, इसलिए एसडीएम ने रक्तदान कर भरा मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प पत्र। -माली समाज बालोतरा के बरसी कार्यक्रम में असरदार रही एसडीएम की पहल।
Saturday, 12 March 2022
शिक्षा ही जीवन का आधार- डॉ जाखड़
शिक्षा ही जीवन का आधार- डॉ जाखड़
शिक्षा से समाज में सुधार हो सकता है _ फतेह खान वार्षिकोत्सव व पूर्व विद्यार्थी सम्मान व भामाशाह सम्मान समारोह करनाणीयों की ढाणी विद्यालय में आयोजित
शिक्षा से समाज में सुधार हो सकता है - फतेह खान
वार्षिकोत्सव व पूर्व विद्यार्थी सम्मान व भामाशाह सम्मान समारोह करनाणीयों की ढाणी विद्यालय में आयोजित
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क/अब्दुल रज्जाक
एक शिक्षित समाज व गांव से ही परिवार व देश का विकास सम्भव- जिला प्रमुख - बायतु पनजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव और विदाई समारोह आयोजित किया गया।
एक शिक्षित समाज व गांव से ही परिवार व देश का विकास सम्भव- जिला प्रमुख
सांभरा ग्राम पंचायत के भीलो की ढाणी स्कूल का निरीक्षण किया
सांभरा ग्राम पंचायत के भीलो की ढाणी स्कूल का निरीक्षण किया
पाटौदी। जिले के जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी शनिवार को पाटोदी पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायतों के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला प्रमुख ने सांभरा ग्राम पंचायत के भीलो की ढाणी स्कूल का निरीक्षण किया और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चम्पाबेरी के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान जिला प्रमुख ने भीलो की ढाणी स्कूल में विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। क्लास रूम में जाकर सवाल जवाब किए जिला प्रमुख की पहल से छोटे-छोटे बच्चों ने अपने पढ़ाई के हालात बयां किये। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चम्पाबेरी (साम्भरा) में अयोजित वार्षिकोत्सव व आशीर्वाद समारोह में जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने प्रतिभावन विधार्थियों को पृरुस्कार देकर सम्मानित किया और विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा बाल वाटिका निर्माण के लिए तारीफ की। इस दौरान जिला प्रमुख चौधरी ने लाइबेरी रूम व स्मार्ट रूम का उद्घाटन कर स्मार्ट रूम का अवलोकन भी किया।
कुशल वाटिका में शनिवार मेले में उमड़े श्रद्वालु होली के पावन पर्व पर फाल्गुन चंग की धुन के साथ हुआ पक्षाल
कुशल वाटिका में शनिवार मेले में उमड़े श्रद्वालु
होली के पावन पर्व पर फाल्गुन चंग की धुन के साथ हुआ पक्षालगिरनार भक्त मण्डल द्वारा भक्ति के माध्यम से हुआ पक्षाल व केशर पूजा
बाडमेर 12 मार्च। स्थानीय कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार कों सैकड़ो श्रद्वालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण शनिवार को मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावांे से पधारे श्रद्वालुओं दर्शन वन्दन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा का आनन्द लिया। बोथरा ने बताया कि शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 6 बजे से भक्तो का दर्शन व पूजा के लिए आना-जाना शुरू हो गया जो पुरे दिन मेले का माहौल रहा ओर गौरतलब है कि हर शनिवार को हजारो भक्त दर्शन कर खुशहाली की कामना करतंे है। शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 08.00 बजेे गिरनार भक्त मण्डल द्वारा शंखनाद व ढोल की थाप लय व सुर के साथ होली के फाल्गुन चंग के साथ भक्ति भावना के माध्यम से भगवान का पक्षाल किया गया और विधि व श्लोक के साथ केशर पूजा व भक्तिमय आरती की गई। भक्तों द्वारा केशर पूजा करने से मन को शान्ति जैसा आनन्द मिल रहा था। जहां कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से भाता प्रभावना दी गई। कुशल वाटिका में विराजमान माताजी म.सा. रत्नमाला श्रीजी व अन्य साध्वीवृंद्व के दर्शन वन्दन की सुखशाता पुछी। बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल व केशर पूजा का लाभ रिखबदास, मांगीलाल, रतनलाल वडेरा परिवार, आरती का लाभ पारसमल मोतीलाल गुलेच्छा परिवार द्वारा लिया गया, जिनका ट्रस्ट मण्डल द्वारा अनुमोदना की गई। कुशल वाटिका शनिवार मेले में उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा, सहनिर्माणमंत्री रमेश सर्राफ, ट्रस्टी छगनलाल बोथरा, सज्जनराज मेहता, कैलाश धारीवाल, माण्डवला ट्रस्टी सम्पतराज अवतारी, चम्पालाल बोथरा एम., इंजि. दिलीप जैन, भूरचन्द संखलेचा मिर्ची, चम्पालाल बोथरा, पारसमल भंसाली, सम्पतराज छाजेड़, सम्पतराज श्रीश्रीमाल, प्रकाश लूणिया, सुनिल छाजेड़, कपिल धारीवाल, अशोक सेठिया, विपुल बोथरा, जयेश जैन, महावीर छाजेड,़ निखिल छाजेड,़ हिमांशु धारीवाल, रूपेश संखलेचा, चमन वडेरा, जयप्रकाश वडेरा, आशीष बोहरा भरत संखलेचा, मोती छाजेड़, सुमेर जैन, महावीर संखलेचा, ललित सेठिया, गौतम छाजेड़ पटूड़ा, मुकेश छाजेड़, प्रकाश छाजेड़, प्रकाश विश्नोई, हितेश डूंगरवाल व ट्रस्ट मण्डल के साथ साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, गिरनार भक्त मण्डल, कुशल वाटिका मित्र मण्डल, जिनशासन विहार सेवा ग्रुप सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...