Sunday, 5 June 2022

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति जागरूक बनें-जस्टिस चौधरी -विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुआ चिंतन-मननI


 

बालोतरा। आज समूची दुनियां पर्यावरण प्रदूषण की विकट चुनौतियों का सामना कर रही है। ग्लोबल वार्मिंग की इस गंभीर समस्या से उबरने का एकमात्र विकल्प अधिकाधिक पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन की जागरूकता व प्रतिबद्धता है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपखण्ड प्रशासन व राजस्थान पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से लघु उद्योग मंडल भवन में आयोजित पर्यावरण संरक्षण व जनचेतना कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जस्टिस विकास चौधरी ने यह बात कही। 
जस्टिस चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को हुए बेतहाशा नुकसान की वजह से विश्व अनेकानेक गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, जिसका खामियाजा मानव व पशु-पक्षियों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बशर्ते विकास जरूरी है, लेकिन पर्यावरण को नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संकल्प लें कि आगामी बारिश के दौरान प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाकर उसके परिपक्व होने तक बच्चों की तरह परवरिश करें। तभी पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की सही मायने में सार्थकता साबित होगी। उपखण्ड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी ने कहा कि पेड़-पौधे धरा का श्रृंगार व खुशहाल जीवन का आधार है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर व पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर हम अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं, और इसकी तत्काल क्षतिपूर्ति नामुमकिन है। 
डॉ. सोनी ने कहा कि 1 तारीख से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है। हम सभी सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार कर जागरूक नागरिक का फर्ज निभाते हुए सकारात्मक सहयोग दें, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके। अब भी समय रहते हम नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। उपखण्ड अधिकारी डॉ. सोनी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमने आक्सीजन की किल्लत व महत्ता को बखूबी देखा-समझा व झेला है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं। 
बालोतरा वाटर पोल्यूशन कंट्रोल ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट बालोतरा के अध्यक्ष रुपचंद सालेचा नवकार, जसोल वाटर पोल्यूशन कंट्रोल ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट जसोल के अध्यक्ष भरत मेहता, पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार शेरा ने भी विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को मौजूदा समय की महत्ती आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य-नाटक, भाषण, श्लोगन लेखन आदि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
मौजूद उद्यमियों ने विश्वास दिलाया कि वे औद्योगिक क्षेत्र में अधिकाधिक पौधे लगाएंगे व पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएंगे। पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से पर्यावरण संरक्षण विषयक शार्ट मूवी का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सघन पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। 

निकली जनचेतना रैली - विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जनचेतना रैली निकाली गई। अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जस्टिस विकास चौधरी व उपखण्ड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी रैली के दौरान विधार्थी हाथों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित श्लोगन लिखित तख्तियां लिए नारे लगाते चल रहे थे।

Saturday, 4 June 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर तुलसी के पौधें लगाए

विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स  अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 6 वीर ओम  बांठिया के द्वारा तुलसी के पौधे का पौधारोपण किया गया ।    बांठिया ने बताया कि प्रकृति की हम पर असीम कृपा है , प्रकृति के  संसाधनों का हम अपने स्वार्थ एवं अर्थ उपार्जन के लिए दोहन कर रहे हैं, हम सभी की  नैतिक  जिम्मेदारी एवम लक्ष्य बनता है कि हम पर्यावरण को शुद्ध रखें, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है ।हम अपने घरों पर पवित्र तुलसी के पौधे का पौधारोपण करें, अथवा ऐसे पौधों का पौधारोपण निवास पर करें जिससे हमें सकारात्मक ऊर्जा मिल सके। हमारे औधोगिक  परिसरों, सार्वजनिक स्थलों पर हम नीम के पौधों का पौधारोपण करें क्योंकि रेगिस्तान में नीम के वृक्ष जल्दी से  अपनी  पकड़ कर के विकसित हो जाते हैं।  हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है विश्व पर्यावरण दिवस पर इस बात का संकल्प लें हमें प्रदूषण निवारण और पर्यावरण शुद्धि के लिए अपना योगदान देना है ,चाहे वह अपने निवास पर हो, अथवा व्यवसाय स्थल, औधोगिक परिसरों , आवश्यकतानुसार  अपनी कॉलोनी अथवा सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर उसका संरक्षण एवं संवर्धन करने का  लक्ष्य रखे ।      महावीर इंटरनेशनल  अपेक्स द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर  केंद्रों के  माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर  प्रति वर्ष *ग्रीन इंडिया प्रॉजेक्ट* के अंतर्गत पोधारापन का अभियान शुरू कर कार्य कर रहा है । बांठिया ने अपनी धर्म सहायिका  के साथ अपने निवास सेवा कुटीर में तुलसी के पौधे का  पौधारोपण किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

बालोतरा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बालोतरा शहर में कई आयोजन हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर अल सुबह स्कूली छात्रों ने रैली निकाली। जागरूकता रैली को एडीजे विकास चौधरी, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी व पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनल ऑफिसर राजकुमार शेरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  रैली में शहर की कई स्कूलो के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन लिखे तख्तियों के साथ नारेबाजी भी की। रैली व्याख्याता डॉ रामेश्वरी चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई। 

बालोतरा कृषि मंडी पैकर्स चुरा ले गया लाखों के काजू-बादाम, पुलिस कर रही जांच

 बालोतरा कृषि मंडी पैकर्स चुरा ले गया लाखों के काजू-बादाम,  पुलिस कर रही जांच

दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क




बालोतरा। बालोतरा में पैकर्स ने अपने ही सेठ के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रूपये के काजू, बादाम सहित मेवे चुरा कर दुकानों पर बेच दिये लेकिन सेठ को पता ही नही चला, गत दिनों एक दुकानदार ने पैकर्स द्वारा माल पहुंचाने की जानकारी सेठ को मिली तो उसके होश फाख्ता हो गये, सीसीटीवी फुटेज देखे तो सैल्स मैन दुकान से माल पार करता हुआ मिल गया। ऐसे में सेल्स मैन कब से यह कारनामा कर रहा था यह तो सेठ को भी पता नही लेकिन अब सेठ ने 25 लाख के काजू बादाम चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया हैं। शहर के कृषि मंडी स्थित फर्म महावीर ट्रेडिंग कम्पनी के मालिक किशोक कुमार माली  ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वीर दुर्गादास राठौड़ कृषि उपज मण्डी में महावीर ट्रेडिंग कम्पनी के नाम दुकान हंैं जिस पर हस्तीमल पुत्र  बुधारामजी माली निवासी सिवाना वाला करीब 3 माह से माल पैकिंग का काम करता था। गत 8 मई को हस्तीमल का उसके पास फोन आया और  बोला कि पैकिंग करने वाली मशीन खराब हो गयी हैं और उसको सही करने के लिये मोकलसर जाना होगा तो उसने ड्राईवर करण पुत्र उगम नाई निवासी जसोल भेजने की बात कही। दुकान मालिक किशोर कुमार ने बताया कि करण को गाड़ी देकर दुकान पर भेज दियाए तभी हस्तीमल वहां पर मशीन के साथ दो-दो बिदाम एवं काजु के कट्टे भी गाड़ी में डाल दिये और करण को बोला की ये सिवाना देने हैं, सेठजी ने बोला हैं। उपरोक्त सामान डालकर हस्तीमल गाड़ी को लेकर मारवाड़ मेडिकल, गांधीपुरा सुरेश माली पुत्र गिरधारीलालजी कच्छवाह की दुकान पर लेकर आये तथा वहां से भी एक बिदाम का कट्टा गाड़ी में डाली दिया और वहाँ से सिवाना के लिये रवाना हो गये। सिवाना पहुंचते ही हस्तीमल ने चालक करण को कहा कि तुम बालोतरा चले जाओ। वह मशीन सही करवा कर वापिस आ जाउंगा। दूसरे दिन हस्तीमल बालोतरा दुकान पर आ गया। 21 मई  को सिवाना से सुभाष माली का उनके पास में फोन आया तो बोला कि आपकी दुकान का माल हस्तीमल ने मुझे बेचा हैं तब मैंने शाम को दुकान में इलायची व गौद के कट्टे देखे तो वो वहाँ पर नही थे तभी हमारे द्वारा सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि दिन के करीब 1.53 बजे हस्तीमल इलायची व गौद के कट्टे लेकर जा रहा था। तब करण ने भी हस्तीमल द्वारा लिये गये कट्टे के बारे भी बताया तथा करण के बताये अनुसार हम सुरेश माली की दुकान पर गये तो सुरेश माली ने कहाँ कि हस्तीमल आये दिन बादाम व काजु के कट्टे मेरी दुकान पर लाता रहता है और सिवाना ले जाता हैं। हमारे द्वारा सिवाना में पता किया गया तो हमने पाया कि  को प्रभुराम हस्तीमलजी सुथार की दुकान पर भी ये हस्तीमल कई बार बदाम व काजु, इलायची, घीए तेल इत्यादी हमारे दुकान से चोरी कर यहाँ पर बैचता था। दुकान मालिक किशोर कुमार ने हस्तीमल के खिलाफ 20 से 25 लाख की चोरी का मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 


हवाई फायर, दुकान में लूट, जान से मारने की धमकी

 हवाई फायर, दुकान में लूट, जान से मारने की धमकी

बालोतरा। पचपदरा  थाना हल्के के साजियाली रूपजी राजबेरी सरहद में एक दुकान पर हवाई फायर कर डरा धमका कर पैसे मांगने व मना करने पर दुकान लूटने का प्रकरण सामने आया हैं। पीडि़त दुकानदार ने पचपदरा पुलिस थाने मे नामजद मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में  नरेशपालसिंह पुत्र कृपालसिंह जाति जाट निवासी साजियाली मूलराज ए क्यार बताया कि उसकी किराने की दुकान सरहद साजियाली मूलराज क्यार में स्थित हरचंद्र का टांका पर आयी हुई हैं । दिनांक 2 जून को को रात्रि करीब 9.30 बजे वह  दुकान के अन्दर बैठा था, तभी किशन पुत्र गेनाराम जाति जाट मांजू,  निवासी परेउ तहसील गिड़ा, मगनलाल पुत्र चेतनराम जाति पूनिया, निवासी कालेवा, रणजीत पुत्र बाबुराम जाति जाट निवासी कालेवा व भोमाराम पुत्र अचलाराम जाति जाट निवासी पाटीयाल तहसील गिड़ा वाले हाथों में पिस्टल व लाठियां लेकर मेरी किराने की दुकान पर आये और मुझे कहा कि हमारे को शराब पीने के लिये एक हजार रूपये देने होंगे ।


तब उसने मुलजिमानो को शराब पीने के लिये एक हजार रूपये देने से मना किया तो सभी ने नाराज होकर किराने की दुकान के अन्दर प्रवेश कर किराने की दुकान के अन्दर गले में रखे करीब तीन रूपये जबरन छीन लिये तब  तीन हजार रूपये वापिस देने को कहा तो उन्होने मेरे साथ थापोए, मुक्को व लातो से मारपीट करने लगे तथा चिल्लाने की आवाज सुन कर उसकेे पिता कृपालसिंह आये और बीच बचाव करने लगे तो मुलजिम किशन ने पिस्टल से फायर कर उसे व उसके पिता को भी धमकी दी कि हमारे विरूद्ध कोई कानूनी कार्यवाही की तो तुम्हे व तुम्हारे पिता कृपालसिंह को जिन्दा नहीं छोड़ेंगे, पुलिस ने पीडि़त नरेशपाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 


फिर सक्रिय हुए बकरी चोर, दूधवा में पशु बाडा किया खाली

 फिर सक्रिय हुए बकरी चोर, दूधवा में पशु बाडा किया खाली

दिव्य पंचायत हिन्दी समाचार पत्र



बालोतरा। क्षेत्र में एक बार फिर बकरी चोर सक्रिय हो गये हंैं, बकरी चोरी फिर से ग्रामीण क्षेत्रों के पशुबाड़ों को खाली कर रहे है। ताजा मामला दूदवा क्षेत्र का हैं जहां पर गत दिनों एक पशु बाड़े से 12 बकरियां चुरा कर अज्ञात चोर ले गये। पुलिस थाने मे दी रिपोर्ट में  लाखाराम मेगवाल पुत्र राजुराम मेगवाल दुदवा लाछार ने बताया कि उसके घर के बाहर बने बकरियो का बाडा मे से दिनाक 29 मई के रविवार की रात्री को बाडे मे बंधी 12 बकरिया जो की रात्री को चोरी हो गई सुबह बाडे मे दूध के लिए गये तो बाडा पुरा खाली था इधऱ उधऱ पता लगाने कि पुरी कोशिश कि गई लेकिन कोई पता नही लगा। पुलिस ने  जुर्म धारा 379 भादस मामला दर्ज कर तफतीश हवाले  खंगाराराम हैडकानिस्टेबल को सुपुर्द की। 


ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को दूर करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को दूर करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन




बाड़मेर
शनिवार को ओबीसी अभ्यर्थियों ने ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को दूर करवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट मुख्याल पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। युवाओं ने कहा कि सरकार आरक्षण से छेड़छाड़ करके विसंगतियां उत्पन्न कर रही है। इसके कारण बेरोजगारों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने ओबीसी कैटेगरी में भूतपूर्व सैनिकों का कोटा 12.5 फीसदी फिक्स करने, पूर्व भर्तियों के पीड़ित बेरोजगारों के पद बहाल करने, हॉरिजेंटल आरक्षण की जगह वर्टिकल आरक्षण लागू करने, ओबीसी की बड़ी जनसंख्या को मध्य नजर रखते हुए ओबीसी का आरक्षण 27 फीसदी करने की मांग की। शाम को सीएमओ की पहल पर गुरुवार को जयपुर में कार्मिक विभाग प्रमुख सचिव हेमंत गेरा से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी।वार्ता में जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मिल भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे चली वार्ता विफल रही। इसके बाद सरकार को एक महीने का समय दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांगें पूरी नहीं होने पर जून में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

divya panchayat daily