Tuesday, 11 October 2022

बाठिया ने क्षेत्र का दौरा कर गोवंश के लिए दवाइयों का किया वितरण

बाठिया ने क्षेत्र का दौरा कर गोवंश के लिए दवाइयों का किया वितरण

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के गौवंश में फैली लम्पी बीमारी के बचाव हेतु जनजागरण अभियान व प्रार्थना सभा का आयोजन कर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने मंगलवार को क्षेत्र के जागसा, बागुड़ी, दुदवा सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर गोवंश के आवश्यक दवाइया वितरण करते हुए समाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। बांठिया ने जागसा गाँव मे जागसा मठ के महंत सियावरदास
महाराज के सानिध्य मेंगाँव की गोशालाओं सहित ग्रामीणों को गौवंश में फैली लम्पी बीमारी के बाद हुए घाव के लिए पोवीडिन आइयोडीन महरह, हाइड्रोजन परॉक्साइड, एंटीसेप्टिक क्रीम सहित सर्जिकल वस्तुओं व एंटीबायोटिक के इंजेक्शन का वितरण किया गया।इस दौरान महंत सियावर दास महाराज के सानिध्य में प्रार्थना सभा का आयोजन कर जल्द से जल्द गोमाता के ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की। महंत सियावर दास महाराज ने कहा कि वर्तमान समय से सभी  लोगो को मिलकर गोवंश की रक्षा के लिए ओर कार्य करने की जरूरत है।पिछले कुछ समय से  लम्पी बिमारी के दौरान गोभक्तों द्वारा को कार्य किया गया वह अतुल्य है।उन्होंने ने कहा कि पूर्व विधायक चम्पालाल बांठिया भी क्षेत्र में जब जब  विफ़दा या आपदा आई तो हमेशा उनका परिवार क्षेत्र की जनता के साथ दिन रात खड़ा रहकर सेवा के कार्य किए थे।आज उन्ही के पद चिन्हों पर गणपत बांठिया भी चल रहे है।बांठिया ने मठ में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर गोवंश के ऊपर आये इस सकट को जल्द से जल्द दूर करने की भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान एडवोकेट भाजपा नेता विशनसिंह जागसा,नरपतसिंह राजपुरोहित, जीतू भाई जिंदल,चिमनाराम देवासी,कैलाश दर्जी,ईश्वर सिंह 
सहित ग्रामीणजन,गोभक्त व महिलाएं मौजूद थी।
उसके बाद बांठिया ने पचपदरा,कल्याणपुर,
बागुंडी, दुदवा गाँव का दौरा कर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ने ग्रामीणजनों को गौवंश के लिए आवश्यक दवाइयों वितरण भी किया।इस दौरान उनके साथ दुदवा सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह दहिया, एबीपीवी नेता अशोक शर्मा,नेमाराम बागुंडी साथ रहे।

भंडारी ने हस्तकला प्रदर्शनी को अद्वितीय बताते हुए सारगर्भित एवं प्रेरक बताया

बालोतररी। तेरापंथ धर्म संघ के साधु साध्वी के द्वारा निर्मित हस्तकला प्रदर्शनी को अद्वितीय प्रदर्शनी बताया
तेरापंथ भवन में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह भंडारी ने साधु संतों के द्वारा निर्मित हस्तकला प्रदर्शनी को अद्वितीय बताते हुए सारगर्भित एवं प्रेरक बताया।
जैन साधु साध्वी अपनी संयम साधना के साथ हमें जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते रहते हैं  प्रदर्शनी में भी ज्ञानवर्धक एवं मर्मस्पर्शी कला का प्रदर्शन किया गया है।  मुनि मोहित कुमार एवं मुनि  भव्य मुनि ने हस्तकला प्रदर्शनी के संदर्भ में  प्रेरक जानकारी प्रदान की ।  
 इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी राजकुमार सिंह भण्डारी   के साथ गोशाला समिति सदस्य सुरेंद्र सुराना, कानारामजी, मेहताजी, भारत जैन मण्डल के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाँठिया, महावीर इंटरनैशनल के अध्यक्ष जवेरी लाल मेहता श्री ओसवाल समाज बालोतरा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद प्रतिपक्ष अध्यक्ष मदनराज चोपड़ा व गौतमचंद चोपड़ा, महावीर बोकड़िया, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल मंत्री नवनीत बाफ़ना महिला मण्डल उपाध्यक्ष चन्द्रदेवी बालड़ व रानी बाफ़ना मंत्री संगीता बोथरा, संगठन मंत्री पुष्पादेवी सालेचा व निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्यादेवी ओस्तवाल उपस्थित रहे। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अतिथियों का साहित्य  भेटकर सम्मान किया गया।

देश के भविष्य के लिए बालिका शिक्षा आवश्यक: लोहिया

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवोडाबेरा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य लक्ष्मण लोहिया ने कहा कि देश के भविष्य के लिए बालिकाओं की शिक्षा आवश्यक है क्योंकि महिला अपने बच्चों की पहली शिक्षक है जो देश का भविष्य है अशिक्षित महिलाएं परिवार के प्रबंधन व उचित देखभाल करने में पूर्ण रूप से सक्षम नहीं है एक सुशिक्षित और सुशोभित बालिका देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापिका कौशल्या सैनी ने बालिकाओं के आत्मरक्षा के पहलुओं पर प्रकाश डाला, आशा सहयोगिनी फातिमा बानो ने शक्ति दिवस व चिरंजीवी योजना की जानकारी दी।

एक तरफ छीटाकशी की राजनीति, दूसरी तरफ शहर की दुर्दशा, कौन लेगा सुध

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। शहर के राजनेताओं की जुबानी जंग तो लगातार जारी है पर एक भी राजनेता या पार्टी शहर विकास की कोई बात नही कर रहा है सिर्फ बजरी को लेकर व अवैध खनन पर जुबानी जंग की लड़ाई लड़ रहे है, इधर शहर विकास को लेकर खून के आँसू रो रहा है। इसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में जमकर देगी, क्योकि जनता अब इन राजनेताओं को जान गई है, कि ये राजनेता बगुले की तरह सफेद और चमचमाती गाड़ियों में कैसे घूमते है, ये राजनीति भी एक बड़ी दुकान है जो 5 साल के लिए लाखो खर्च कर खोली जाती है और करोड़ो अरबो की वसूली के साथ बन्द हो जाती है, इस शहर को ना जाने किसकी नजर लग गई जो शहर की ये बदहाल स्थिति हो गई है, यहां जो भी अधिकारी आया उसने ओने पोने दामो में अपनी दुकान लगाते है और लगे हाथ वो भी वसूली में लग जाते है, कोई कहने वाला नही क्योकि दुकान लगाने वाले अधिकारी टेक्स देकर जो आये है, इन बातों का शहर में चर्चा का बाजार गरम है, आखिर शहर की सुध लेने वाले इतने निठल्ले क्यो बन बैठे है, शहर में कार्यालय व अधिकारी लाने से जनता खुश नही होगी शहर में विकास की सबसे बड़ी जरूरत है जो किसी ने भी जहमत उठाने की कोशिश नही की ना ही कोई करने की सोच रहा है।
शहर के नगर परिषद में बोर्ड बनने के बाद मात्र 3 बोर्ड बैठक हुई जिसका नतीजा ढाक के तीन पात रहा, वही अब बोर्ड बैठक बुलाने या शहर हित में कोई फैसला लेना कोई नही चाहता, इस बोर्ड में कई पार्षद तो पट्टा दलाल तो कई ठेकेदार बन गए, तो कोई मासिक भत्ता लेने वाले बन गए, जिससे वो गुलामी की पार्षदगिरी तक सीमित हो चुके है, इधर मुख्यमंत्री के हर आम आदमी को पट्टे देने की मुहिम की आड़ में नगर परिषद अधिकारी अपनी दिवाली करने में लगे है शहर में चार चांद लगे या ना लगे अपनी दिवाली चाँदनी की तरह चमचमाती करने में लगे हुए है। है राम अब तुम ही रखवाले हो।

Monday, 10 October 2022

महर्षि वाल्मीकि की जयंती राजस्थान ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट फाउंडेशन के सानिध्य में मनाई

महर्षि वाल्मीकि की जयंती राजस्थान ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट फाउंडेशन के सानिध्य में मनाई
अर्जुन दर्जी
गुड़ामालानी। वाल्मीकि समाज भवन में राजस्थान ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट फाउंडेशन के सानिध्य में वाल्मीकि समाज सहित 36 कोम के लोगों विभिन्न हिंदू संगठनों ने कार्यक्रम में भाग लिया,कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधान बिजलाराम, मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवक संघ के विभाग कार्यवाह धन्नाराम भदरु, कृष्णा बेन ब्रह्मकुमारी ने भगवान महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत,वाल्मीकि समाज के द्वारा मुख्य अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम को प्रधान बिजलाराम ने संबोधन करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन परिचय महासाधना,तपस्या द्वारा भगवान वाल्मीकि के रूप में जगत् में विख्यात हुए।
वाल्मीकि का अर्थ दीमक होता है।घोर तपस्या से दीमक की बांबी से उनका शरीर ढक गया। इसलिए भगवानवाल्मीकि कहलाए।भगवान वाल्मीकिजी रचित रामायण का घर घर में पारायण होता है जगद्जननी मां सीता को शरण देकर नारी सम्मान का आदर्श प्रस्तुत किया। मातृवत परदारेषु परद्रव्येषु लोष्टवत,आत्मवत सर्वभूतेषु य पश्यति स पण्डितःलव कुश का निर्माण।यानि भारतीय समाज को संस्कारित नवीन पीढ़ी को प्रदान करना।मुख्य अतिथि परसोत्तम जैन ने रामायण के माध्यम से प्रजा, पिता, माता, भ्राता, पत्नी, सेवक, मित्र के प्रति किसी राजा अथवा सामान्यजन का कैसा आदर्श व्यवहार हो सकता है,यह भगवानवाल्मीकि ने प्रस्तुत किया है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवक संघ विभाग कार्यवाह धन्नाराम भदरू ने कहा कि महापुरुष समग्र समाज के होते है, समाज, राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।ऐसा ही दिव्य जीवन भगवान वाल्मीकिजी का था। 
कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष भंवरलाल, चिमनलाल, माणकाराम,ओमप्रकाश, रमेश कुमार,गादेवी सरपंच प्रतिनिधि नरिंगाराम मेघवाल,नई उउड़ी सरपंच प्रतिनिधि डायाराम मेगवाल, बारासण सरपंच धनाराम भील, डॉ रावताराम भाखर, मदनलाल सेन,प्रकाश नामा,दिलीप शर्मा,ओमप्रकाश मांजू,सुरेश सेवग, दुदाराम चौधरी, हेमाराम कोडेसा,लक्ष्मण पटेल सहित वाल्मीकि समाज की महिला.पुरुषों व 36 कौम के लोगों ने कार्यक्रम में लिया भाग। कार्यक्रम में मंच संचालक गौतमलाल अंणखिया द्वारा किया गया

Saturday, 8 October 2022

8 करोड़ की लागत से 41 विकास कार्य स्वीकृत - राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवम विधायक मेवाराम जैन की अनुशंसा पर बीएलएमसीएल ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क ,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित सामुदायिक सेवाओं के लिए दी स्वीकृति - विधायक जैन ने बीएलएमसीएल एवम जेएसडब्ल्यू ग्रुप का जताया आभार

8 करोड़ की लागत से 41 विकास कार्य स्वीकृत 
- राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवम विधायक मेवाराम जैन की अनुशंसा पर बीएलएमसीएल ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क ,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित सामुदायिक सेवाओं के लिए दी स्वीकृति 
- विधायक जैन ने बीएलएमसीएल एवम जेएसडब्ल्यू ग्रुप का जताया आभार

बाड़मेर 8 अक्टूम्बर 2022
राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवम बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर में खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क इत्यादि सामुदायिक सेवाओं हेतु 8 करोड़ के विकास कार्यो की स्वीकृति बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कम्पनी लिमिटेड द्वारा सामाजिक सरोकार फंड के तहत जारी की गई है ।
विधायक जैन ने बताया कि बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में कपूरड़ी जालीपा लिग्नाईट माइन्स के आस पास के प्रभावित क्षेत्रों में बीएलएमसीएल द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की मजबूती के लिए निम्न विकास कार्य स्वीकृत किये है जो इस प्रकार है - 
1. डामर सड़क  कार्य भादरेश पुनसिया से ईश्वरपुरा वाया भाटियों,कुम्हारों,गुरुओं एवम नाइयों की ढाणी 69 लाख
2. डामर सड़क कार्य भादरेश देरासर सड़क से तंवरपुरा वाया तिरसिंगड़ा 69 लाख
3. डामर सड़क भैया मुसलमानों की ढाणी सड़क से फ़क़ीर की बस्ती 23 लाख
4. डामर सड़क ग्राम पंचायत बिशाला आगोर मुख्यालय से नांद सरहद तक 57.50 लाख 
5. डामर सड़क विशनासर से केरली मुसलमानों की ढाणी 34.50 लाख
6. डामर सड़क जालीपा बांदरा सड़क से नागनेशिया माता मंदिर मेघवालों का वास वाया बांदरा पंचायत मुख्यालय - 57.50 लाख
7. डामर सड़क भाडखा सड़क से प्रागानियो की ढाणी 34.50 लाख
8. डामर सड़क नागाणा टर्मिनल सड़क से राजपूतों एवम मंगलियो की ढाणी 10 लाख
9. डामर सड़क हेमसिंह की ढाणी से आदर्श गुडीसर 23 लाख
10. डामर सड़क बिशाला उप तहसील आबादी क्षेत्र में 50 लाख
11. अपूर्ण सड़क गेंहू गुडीसर सड़क से जसवन्तसिंहपुरा 34.50 लाख
12. अपूर्ण सड़क रोहिली से उगराराम डूडी नगर 46 लाख
13. कक्षा कक्ष निर्माण राप्रावि बाड़मेर मगरा 12 लाख
14. कक्षा कक्ष निर्माण नाइयों की ढाणी ग्राम पंचायत मुंढो की ढाणी
15. कक्षा कक्ष निर्माण मूलोनी मेघवालों की ढाणी धुकड़िया आदर्श ढूंढा 12 लाख
16. अतिरिक्त कक्षा कक्ष राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जालीपा 12 लाख
17. सामुदायिक भवन बेलदारों का वास जालीपा 6 लाख
18. कम्प्यूटर कक्ष एवम प्रयोगशाला कक्ष राउमावि रोहिली 12 लाख
19. अतिरिक्त कक्षा कक्ष राउमावि भाडखा 12 लाख
20. अतिरिक्त कक्षा कक्ष राउमावि पुरोहितों की बस्ती 06 लाख
21. कक्षा कक्ष राउप्रावि सोढानी मुसलमानों की ढाणी 12 लाख
22. कक्षा कक्ष राउप्रावि जटिया कुम्हारों की बस्ती लाखेटाली 12 लाख
23. अतिरिक्त कक्षा कक्ष राउमावि मगनानियो की ढाणी (खारिया तला) 12 लाख
24. शेड निर्माण कार्य कब्रिस्तान जुनेजो मेहरों की बस्ती भाडखा 6 लाख
25. अतिरिक्त कक्षा कक्ष राउमावि बोथिया जागीर(भानानियो की ढाणी) 12 लाख
26. विद्यालय भवन निर्माण कार्य राप्रावि. कुमावत नगर बिशाला आगोर 12 लाख
27. बिशाला आबादी बस्ती में पानी निकासी हेतु नाला निर्माण कार्य बिशाला आबादी क्षेत्र बैंक के पास से सांसियो की बस्ती 20 लाख
28. भोजनशाला निर्माण कार्य सुमारगर की कुटिया के पास बिशाला आगोर 10 लाख
29. अतिरिक्त कक्षा कक्ष राउमावि सेजुओं की ढाणी 12 लाख
30. शेड निर्माण कार्य श्मशान घाट सेजुओं की बस्ती 10 लाख
31. कक्षा कक्ष राउप्रावि गुरुओं का वास भादरेश 5 लाख
32. अपूर्ण चार दिवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भादरेश 5 लाख
33. उप स्वास्थ्य केंद्र भवन ईश्वरपुरा 12 लाख
34. उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तिरसिंगड़ी बोला 12 लाख
35. अतिरिक्त कक्षा कक्ष राउमावि बोला 6 लाख
36. अतिरिक्त कक्षा कक्ष राउमावि गुडीसर 6 लाख
37. कक्षा कक्ष राउप्रावि हापो की ढाणी 12 लाख
38. कक्षा कक्ष राउमावि लुणु खुर्द 12 लाख
39. कक्षा कक्ष राउमावि गेँहू 6 लाख
40. कक्षा कक्ष राउप्रावि किरतानी मेघवालो की ढाणी गेँहू 6 लाख
41. भवन निर्माण कार्य राप्रावि शिवपुरा ,गुडीसर 12 लाख

Wednesday, 5 October 2022

जोगीदास धाम के लिए गाजे बाजे के साथ पैदल श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

बाड़मेर(छगनसिंह की रिपोर्ट)
माता रानी भटियाणी के दर्शनार्थ जोगीदास धाम के लिए पैदल श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को गाजे बाजे के साथ शहर के हमीरपुरा चौक से रवाना हुआ। नगर परिषद के सभापति दिलीप माली ने जय मां स्वरूप पैदल यात्रा संघ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया । इससे पूर्व सभापति दिलीप माली ने आरती में भाग लिया। जिसके बाद संघ के पदाधिकारियों द्वारा दिलीप माली का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभापति दिलीप माली ने सभी जातरूओं की कुशल मंगलमय यात्रा की कामना की। गाजे-बाजे के साथ पैदल श्रद्धालुओं का जत्था शहर के हमीरपुरा चौक से रवाना हुआ जो तेरस को जोगीदास पहुंच कर माता रानी भटियाणी के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर मोहन प्रजापत , गौतम भार्गव,किशन , छगनसिंह , जगदीश परमार , शैतान भार्गव , स्वरूप सोनी , लीलाधर माली सहित कई लोग मौजूद रहे। भक्तो ने चालो-चालो जोगीदास धाम, माजीसा तेरी जय बोलेगे के जयकारों के साथ डीजे की धुन के साथ नाचते-गाते हुए माहौल को भकितमय बना दिया।

divya panchayat daily