Saturday, 29 October 2022

श्री बाण माताजी पावन पद यात्रा संघ रवाना हुआ


दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। श्री बाण माताजी पावन पद यात्रा संघ सड़i भाटiला रवाना हुआ आज घाँची समाज बाबा रामदेव मंदिर से श्री बाण माताजी सड़ा भा टाला पावन पदयात्रा संग रवाना हुआ सुबह 9:00 बजे रामदेव जी मंदिर में आरती करके संग गाजे बाजे ढोल के नगाड़े के साथ रवाना हुआ यह गहलोत परिवार की ओर से संघ रवाना हुआ यह संग हर साल जाता है पैदल संघ में युवा बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थी पैदल संघ वालों में जोश था हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।
 पैदल संघ रवाना करने में महिलाएं गीत गा रही थी और पुरुष जयकारे लगा रहे थे बाण माता जी के भजनों के साथ डीजे पर भजन चल रहे थे बढ़ाई उमंग का माहौल था पारसमल भाटी ने बताया कि संघ 29 को रवाना हुआ और 31को बाण माता जी सड़ा भाटा ला पहुंचेगा वहां पर प्रसाद व भव्य जागरण होगा भजन कलाकार अशोक प्रजापत भजन की प्रस्तुति देंगे 1 11 2022 को आरती करके वापस रवाना होगा  संघ के आयोजन कर्ता गीगाराम जी बंसीलाल जी बाबूलाल जी मोहनलालजी दलारामजी हनुमान जी गिरधारीलाल जी नारायणराम जी गोविंद जी राजू जी सूजाराम जी चेलाराम जी बाबूलाल जी जगदीश जी पारसमल जी मगराज जी ओम प्रकाश जी आदि सभी ने मिलकर यह पैदल संघ को सुचारु रूप दिया पैदल संघ समाज के लोग भी शामिल थे घेवर भाटी  प्रभू भाटी गौतम गहलोत अशोक कांतिलाल पार्षद हीरालाल चौहान गोपाल जी प्रधानाध्यापक भंवर जी ललिता धनराज गहलोत पार्षद तरुण विनोद सिरेमल आदी
पैदल संघ में सुमित्रा जी जैन भी शामिल थी पैदल यात्रा को शुभकामनाएं दी जय बाण माता की

Thursday, 27 October 2022

बजरी मामला 29 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान, हजारों RLP कार्यकर्ता पहुंचेंगे बाड़मेर

बजरी माफिया के खिलाफ आर पार के मूड में रालोपा 29 को रालोपा कलेक्ट्रट का करेगी घेराव      
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। मुख्यालय पर बजरी की रेट कम करने बजरी ठेकेदार द्वारा बाहरी प्रदेशो से कुख्यात गैंगस्टर से यहां शांत वातावरण को भयावहक बनाने के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतात्रिक पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना 11 वे दिन भी जारी रहा थरणार्थियो द्वारा SDM को ज्ञापन देते समय SDM व रालोपा कार्यकर्ताओं के बीच तकरार भी हो गई।
धरना स्थल को सबोधित करते हुए रालोपा प्रदेशमहामंत्री उमेदाराम बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार माफियाओं से घिर चुकी है  स्थानीय प्रशासन बजरी माफिया के आगे बेबस है सत्ताधारी नुमाइंदों व विपक्ष के नेताओ की बजरी ठेके में हिस्सेदारी होने के कारण सतापक्ष व विपक्ष के नेता चूपी साधे हुए है आम जनता को लूटने में उनकी भी बराबर की भागिरदारी है चुनावो के वक्त कांग्रेस द्वारा किये गए वादों में 20 प्रतिशत भी काम पूरा नही हुआ है कांग्रेस के विधायक केवल थोथी  घोषणा करके इतिश्री कर देते है पूरे जिले में सड़कों के खस्ताहाल है। जो पूर्वर्ती बीजेपी सरकार में बजरी ठेकेदार जनता को लूट रहा था आज भी वही ठेकेदार स्थानीय प्रसाशन व नेताओ के साथ मिलकर जनता को लूट रहा है। 
पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष थानसिंह डोली ने कहा कि बालोतरा शहर में स्थापित नगर परिषद के भृष्ट चेयरमेन व स्थानीय प्रधान जनता को लूटने में लगे हुए है बालोतरा शहर के खस्ताहाल है शहर की सड़कों के नमो निशान तक मिट चुके है  तीन वर्ष बित जाने के बावजूद शहर के मुख्य बाजार से निकल रहे ओवरब्रिज का कार्य अधूरा पड़ा है लेकिन स्थानीय विधायक व सासद में ओवरब्रिज का उद्घाटन करने में होड़ लगी हुई है स्थानीय प्रशासन कमजोर नेताओ के आगे नस्तमस्तक हो रखा है। 
युवामोर्चा जिलाध्यक्ष जालाराम पलिवाल ने कहा कि बजरी ठेकेदार के खिलाफ रालोपा अब आरपार के मूड में है आगामी 29 अक्टूम्बर को रालोपा के हजारों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट को घेरकर सरकार पर दबाव बनाएगी। बाड़मेर जिले के प्रत्येक गांव से रालोपा के कार्यकर्ता आज से ही 29 तारीख के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं रालोपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस कार्य को रालोपा ने हाथ मे ले लिया है वो कार्य पूरा करके ही दम लेंगे, क्योंकि हमारे आदर्श हनुमान बेनीवाल है चौधरी ने कहा कि वर्तमान की भृष्ट कांग्रेस सरकार माफियाओं व भृष्ट नेताओ की बलि चढ़ी हुई है जिसका अंत बहुत बुरा होगा । इस दौरान  युवा नेता लक्षमण जाट साई शिवनगरी सरपच रुणेशाराम चौधरी, समाज सेवी गोरखाराम पुनिया, बाबूलाल गोदारा, भंवरलाल साई पेमाराम हुडा, तेजपाल सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश बेरड़ शंकर हुड्डा जसराज गोदारा , गणपत साई जाटी भांडु बाबूलाल पुनिया परेउ कानाराम लेगा सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे।

सरकारी जमीन से अवैध खनन करते जेसीबी व डम्पर जब्त -राजस्व, खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

सरकारी जमीन से अवैध खनन करते जेसीबी व डम्पर जब्त 
-राजस्व, खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई 
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। पचपदरा के रिफाइनरी रोड़ पर भारी मशीनरी व वाहनों के गुजरने के लिए निर्माणाधीन बाइपास रोड़ के समीप सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खुदाई व परिवहन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पचपदरा तहसीलदार इमरान खान व टीम ने एक जेसीबी व डम्पर को जब्त किया है। राजस्व विभाग, खनन विभाग व पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद हडकंप मच गया। इस संबंध में विधिसम्मत प्रकरण दर्ज किया गया है।
 तहसीलदार इमरान खान ने बताया कि इस आशय की शिकायत प्राप्त हुई थी कि रिफाइनरी रोड़ के समीप निर्माणाधीन बाइपास के आसपास स्थित सरकारी खसरे में कतिपय खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन कर मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। इस पर गुरुवार को राजस्व, खनन व पुलिस विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। मौके पर एक जेसीबी व डम्पर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

Wednesday, 26 October 2022

बजरी को लेकर धरना: दीपावली, रामा श्यामा और भाईदूज भी सड़को पर मनाई रालोपा ने

बजरी की दरों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का अर्धनग्न प्रदर्शन 
दीपावली, रामा शामा,ओर भाईदूज भी सड़को पर मनाई रालोपा ने
बालोतरा। बजरी माफियाओं की गुण्डागर्दी और मनमानी कीमतों के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले धरना प्रदर्शन लगाकर 10वें दिन जारी रहा , प्रदर्शन के 10वें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बजरी ठेकेदार की मनमानी और गुंडागर्दी पर रोक लगाने की‌ मांग की , राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता और संवेदनहीनता की वजह से ठेकेदार बजरी के माध्यम से मनमाफिक कीमतें वसूल कर आमजनता को लूट रहा है , 10 दिनों से बार बार शांतिपूर्वक ढंग से शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के दबाव में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। 
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन अगर शांतिपूर्ण आंदोलन की मांगे नहीं मानेगा तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा और सरकार को बजरी की दरें घटाने के लिए मजबुर कर‌ दिया जाएगा। पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष थानसिंह डोली ने कहा कि लूणी नदी बाड़मेर जिले की है ‌इस पर सबसे पहले हक बाड़मेर वासियों का है लेकिन बाड़मेर के स्थानीय राजनेताओं की मिलीभगत से आमजनता को मारा जा रहा है और आये दिन हत्याएं और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई जा रही है। युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश काकड़ ने कहा कि बाड़मेर की आमजनता में जबरदस्त आक्रोश है  पिछले दिनों में प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपकर और 101 गांवों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले जलाए गए लेकिन फिर भी सरकार मांगे मान नहीं रही है युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जालाराम पालिवाल ने कहा कि बाड़मेर जिले में बजरी माफियाओं के आतंक से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। 
गांवों में किसान ट्रेक्टर द्वारा बजरी ले जाने पर ठेकेदार के गुंण्डे मारपीट कर ट्रैक्टरो में तोड़फोड़ कर रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा। युवा नेता अशोक सिंह भादू ने कहा कि बजरी खनन शुरू होने के बाद राज्य सरकार की सह पर बजरी ठेकेदार ने सारी हदें पार कर दी है आने वाले समय में जनजागृति अभियान चला कर आन्दोलन को तेज किया जाएगा। 
रालोपा की दीपावली धरना स्थल पर ही मनाई गई
प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही लक्ष्मी पूजन कर दीपावली का पर्व मनाया और बालोतरा शहर में जरुरतमंदों को मिठाई बांटी गई , इस दौरान जिले भर से हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर रालोपा कार्यकर्ताओं को दीपोत्सव की बधाईयां दी। दीपावली के दिन धरना स्थल पर भारी भीड़ जमा होने से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई ।
आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी
 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने  बयां जारी कर कहा कि बजरी मामले को लेकर आने वाले दिनों में रालोपा बालोतरा में उग्र आंदोलन की तैयारी में जुट गई है ब्लॉक अध्यक्ष थानसिंह डोली ने कहा कि जरुरत पड़ी तो बालोतरा बंद करके मेघाहाइवे सहित पूरे बालोतरा को जाम किया जाएगा।
इस दौरान पेमाराम हुड्डा परेऊ, हेमाराम सांई परेऊ , गिड़ा ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरड़, समदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र दमामी, बायतु ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बांगड़वा, बाबूलाल भांभू , हनुमान कड़वासरा माडपुरा ,  मनोज बेनीवाल, शंकर मायला, भैराराम, विक्रमसिंह पुरोहित, जोराराम डांगी, श्याम डांगी, प्रकाश पटेल, भीमाराम पटेल, सवाई भड़िया, छात्र नेता जगदीश बेनीवाल, देराज पुनिया, हनुमानराम कुकणा, करनाराम मांजू, मोहनराम कमठाई, अशोक लोल, टिकूराम सियाग, रावताराम दिशांतरी, केसाराम प्रजापत, श्रवण दर्जी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tuesday, 25 October 2022

महालक्ष्मी पूजन के साथ सभी केंद्रों से सभी नागरिकों के खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की

बालोतरा।
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स अन्तर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया  ने बेंगलुरु में कन्नड़ विधि से महालक्ष्मी पूजन के साथ सभी केंद्रों से  सभी  नागरिकों के खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की  तथा जरूरतमंद परिवारों में सहयोग सामग्री प्रदान की।   

ओम बांठिया ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल  का परम ध्येय है कि सबको प्यार ,सब की सेवा  इसी लक्ष्य को लेकर दीपावली से पूर्व रीजन 6 के सभी जॉन बाड़मेर बालोतरा ,सिरोही जालौर एवं पाली क्षेत्रों के केंद्रों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से आहवान एवं अनुरोध भी किया गया था कि वे दीपावली के पर्व पर स्वदेशी मिट्टी के दीए जलाए इको फ्रेंडली दिवाली मनाएं एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां एवं सामग्री बांटकर दीपावली पर्व को मना कर राष्ट्र के सभी के लिए सुख एवं समृद्धि शांति भाईचारा एवं स्नेह प्रेम के लिए मंगल कामना करें।

Friday, 21 October 2022

20 जाँबाजो के अपनो तक पहुँचा संबल और सम्मान का कारवां

20  जाँबाजो के अपनो तक पहुँचा संबल और सम्मान का कारवां
टीम थार के वीर का " दीवाली का त्यौहार - वीर शहीदों के द्वार "।
बाड़मेर। सरहदी बाड़मेर- जैसलमेर में दीवाली का त्योहार - वीर शहीदों के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत टीम थार के वीर के सदस्य उन परिवारों के पास दीपावली की शुभकामनाओं और उपहारों के साथ पहुँच रहे है जिनके अपनो ने अपने अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए माँ भारती के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। शुक्रवार  को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजस्थान पुलिस के शहीद मगनाराम के पुत्र खुमानाराम ,शहीद विश्वेन्द्र सिंह की वीरांगना दमी देवी ,शहीद बाबूलाल और शहीद लालाराम के परिजनों का जिला पुलिस लाईन में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ,कर्नल रोहित बुंदेला ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह जैतावत ,संरक्षक रावत त्रिभुवन सिंह ,साउथ वेस्ट माईनिंग लिमिटेड के जनरल मैनेजर दिलीप कुमार सिंह ,सह संरक्षक बालसिंह राठौड़ की उपस्थिति में  बहुमान थार के वीर संस्थान और जिला पुलिस प्रशासन  ने किया। 
       मरुधरा के कण कण में वीरता और शौर्य की गाथाएं रची बसी है। समय समय पर यहां के वीर सपूतों ने देश के लिए बलिदान देकर राष्ट्र का सिर फक्र से ऊंचा किया है। इन शहीद परिवारों को सम्बल और सम्मान देने के लिए  थार के वीर संस्थान लगातार चौथी  बार  "दीवाली का त्यौहार - वीर शहीदों के द्वार "कार्यक्रम को कर रहा है  । इस कार्यक्रम के तहत अब तक बाड़मेर और जैसलमेर जिले के 18  शहीदों के परिजनों के पास पहुँच कर टीम थार के वीर दीपावली का उपहार और पूरे जिले की तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित कर रही  है।
         थार के वीर संस्थान के संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर  ने बताया कि मोहनगढ़ जैसलमेर के अमर शहीद सेना मैडल राजेन्द्रसिंह के परिवार का टीम सदस्य समंदरसिंह ने सम्मान किया  वहीं शुक्रवार  को ही अमर शहीद सिपाही मंगलसिंह रेवाडा ,सिपाही हेमसिंह कोरणा , धनसिंह निवासी नेवरी और मोटाराम खिम्पलीखेड़ा  के परिवारजनों का सम्मान टीम थार के वीर के कल्याणपुर प्रभारी कालूराम ने किया। इसी तरह  बायतु प्रभारी मुकेश काकड़ और नरसाराम नोसर ने सिपाही बालाराम खोखसर ,सिपाही मोतीपुरी परेउ ,सिपाही स्वरूपसिंह परेउ ,सिपाही मगनाराम गिड़ा ,सिपाही नारायणराम हालोनी ,सिपाही दीपाराम संतरा और मागराम बायतु पणजी के घर पहुंचकर सम्मान किया।
 
इसी तरह 1971 के भारत पाक युद्ध के हीरो और शौर्य चक्र विजेता चतरसिंह ढोक और शहीद मूलाराम बिसारणीया की वीरांगना का चौहटन प्रभारी विपुल शर्मा और अजयसिंह  ने परिजनों का बहुमान किया । वहीं शहीद नरपतसिंह राजमथाई और बसरा निवासी शहीद पहाड़सिंह के परिवार का भी बहुमान किया गया । इस साल थार के वीर संस्थान 50 शहीद परिवारों के घर भामाशाह आनंद शर्मा ,श्रवण कुमार गौरा ,राजेश कुमार माहेश्वरी और इंदर पुओहित के सहयोग से मिठाई का पैकेट , गिफ्ट हैम्पर ,लक्ष्मी पूजन ,दीपक ,शॉल और शुभकामना संदेश भेंट  किये जा रहे है ।

Thursday, 20 October 2022

पेयजल समस्या के समाधान हेतु 75 हैंडपम्पों की स्वीकृति

पेयजल समस्या के समाधान हेतु 75 हैंडपम्पों की स्वीकृति
- बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के प्रयासों से मिली स्वीकृति,जैन ने मुख्यमंत्री महोदय एवम जलदाय मंत्री का जताया आभार
दिव्य पंचायत
बाड़मेर। विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर में पेयजल समस्या के समाधान हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है चूंकि क्षेत्र की आधी आबादी का पेयजल का मुख्य स्रोत हैंडपम्प है इसलिए विभिन्न स्रोतों से पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु ट्यूबबेल ,ओपनवेल ,हैंडपम्प इत्यादि स्वीकृत करवाये जा रहे है इसी क्रम में क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में करीबन डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से 75 नए हैंडपम्प खोदने की स्वीकृति मिली है जो निम्न प्रकार है- 
1. हैंडपम्प खेतसिंह/मोहनसिंह आदर्श बस्ती बिशाला
2. हैंडपम्प साधो की बस्ती बिशाला
3. हैंडपम्प शेराराम/राणाराम राईका बिशाला
4. हैंडपम्प आसुराम/भारमलराम राईका एवम फुठराणी रावणा राजपूतों की ढाणी सेगड़ी राणीगांव
5. हैंडपम्प पीराराम/सुजानाराम राइको की ढाणी जसाई
6. हैंडपम्प चेनाराम/पन्नाराम रबारी की ढाणी दांता, मारुड़ी
7. हैंडपम्प संजय कुमार/घेवरचंद जैन बिशाला
8.हैंडपम्प अणदाराम/मोटाराम मेघवाल सरणू भीमजी 
9. हैंडपम्प देवाराम/जलाराम भील राइको की ढाणी सरणू चिमनजी
10. हैंडपम्प राप्रावि. बेरड़ो की ढाणी नाँद
11. हैंडपम्प आसुराम/खेमाराम बेरड़ आदर्श बस्ती नाँद
12. हैंडपम्प पतुराम/ताजाराम भाखर की ढाणी मूलोनी नाँद
13. हैंडपम्प जयरोमोनी लेगो की ढाणी देवासर,नाँद
14. हैंडपम्प नखताराम/निम्बाराम पूनड़ कछुओनी की ढाणी उण्डखा
15. हैंडपम्प पदमसिंह/रुघसिंह की कोटड़ी के पास मारुड़ी
16. हैंडपम्प बाबूराम/हिन्दुराम राईका मारुड़ी
17.हैंडपम्प देशलखां/चनेशर की ढाणी अषाढ़ा की बेरी जसाई
18. हैंडपम्प सुरसिंह/भवसिंह धांधल की ढाणी सरणू पनजी
19. हैंडपम्प अनोनी राईको की ढाणी जसाई
20. हैंडपम्प भीमसिंह/जवाहरसिंह सोढो की ढाणी जसाई
21. हैंडपम्प बस स्टैंड के पास राणीगांव
22. हैंडपम्प कब्रिस्तान(मांगणियार) के पास बिशाला
23. हैंडपम्प सुरतानसिंह/पदमसिंह भोमोनियो की ढाणी उण्डखा
24. हैंडपम्प अर्जुनराम/खेराजराम मूढ़ अषाढ़ा की बेरी जसाई
25. हैंडपम्प रामाराम/ मगाराम की ढाणी बिबड़ा बोला
26. हैंडपम्प अरभाब/ अमलखां तनसिंहपुरा मारुड़ी
27. हैंडपम्प मदनलाल/कस्तूराराम सुथार मारुड़ी 
28. हैंडपम्प हकीम/हाजी रहमतुल्ला आदर्श बस्ती गुडीसर
29. हैंडपम्प चोखाराम/अन्नाराम पाबूपुरा मारुड़ी
30. हैंडपम्प नरेशकुमार/अमराराम मेघवालो की ढाणी गोरधनपुरा मारुड़ी
31. हैंडपम्प गोपाराम/डामराराम मेघवाल गोरधनपुरा मारुड़ी
32. हैंडपम्प हरियो/ वगतो राईका आदर्श बस्ती बिशाला
33. हैंडपम्प रामाराम/मंगलाराम मेगवाल बिशाला आगौर
34. हैंडपम्प तेजाराम/हरलालराम मेगवाल बिशाला आगौर
35. हैंडपम्प रिखबाराम/दुर्गाराम सुथार बिशाला आगौर
36. हैंडपम्प सिद्धिक/हबीब लुणु कला
37. हैंडपम्प शिवलाल/दयाराम लखारा बिशाला 
38. हैंडपम्प आसुसिंह/रावतसिंह राजपुरोहित लंगेरा
39.हैंडपम्प जसवंतसिंह/रणजीतसिंह पिंडियों का तला लंगेरा
40. हैंडपम्प राप्रावि डिंगड़ा हाकमसिंह की ढाणी के पास लंगेरा
41. हैंडपम्प अनोपसिंह/स्वरूपसिंह राजपुरोहित लंगेरा
42. हैंडपम्प कमलसिंह/हमीरसिंह की ढाणी गेँहू
43. हैंडपम्प सतुराम गोरखानी मेघवाल गेँहू
44.हैंडपम्प गेमरसिंह/शिवदानसिंह की ढाणी आटी
45. हैंडपम्प कमलसिंह/इंद्रसिंह बांदर की ढाणी बोला
46. हैंडपम्प रूपसिंह/विशनसिंह जेठमालसिंह की ढाणी उण्डखा
47. हैंडपम्प खेराजराम/नगाराम पुनडो की बस्ती उण्डखा
48. हैंडपम्प गोविंदसिंह/तोगसिंह राजपुरोहित की ढाणी लंगेरा
49. हैंडपम्प थानसिंह/किशनसिंह राजपुरोहित की ढाणी बालेरा
50. हैंडपम्प गोपालसिंह/पदमसिंह इनडारा आटी
51. हैंडपम्प सुजानाराम/चेनाराम निम्बड़ी बालेरा
52. हैंडपम्प जोराराम/अणदाराम पड़िहार महाबार
53. हैंडपम्प निम्बाराम/राणाराम भील आटी
54. हैंडपम्प लुणसिंह/रिड़मलसिंह राजपुरोहित बालेरा
55. हैंडपम्प मांगूसिंह/जुगतसिंह राजपुरोहित की ढाणी बालेरा
56. हैंडपम्प दलपतसिंह/राजूसिंह राजपुरोहित की ढाणी रड़वा बालेरा
57. हैंडपम्प महेंद्रा/मूलाराम की ढाणी सागनसेरी आटी
58. हैंडपम्प पुरखाराम/मोडाराम सुथार की ढाणी उण्डखा
59.हैंडपम्प नुकलाराम/रामजीराम गर्ग की ढाणी आटी
60. हैंडपम्प खंगाराराम/रायचंदराम मेगवाल पुनडो की बस्ती उण्डखा
61. हैंडपम्प रामाराम/पूर्णाराम जाखड़ शिवभाखरी नाँद
62. हैंडपम्प सायम/लखमीर की ढाणी तिरसिंगड़ी बोला
63. हैंडपम्प मांगीलाल/तुलसाराम जाट की ढाणी बोला
64. हैंडपम्प सताराम/राजूराम मूढ़ की ढाणी बोला
65. हैंडपम्प रूपसिंह/पदमसिंह की ढाणी लक्ष्मणपुरा जूना पतरासर
66. हैंडपम्प अर्जुनसिंह/ कमलसिंह सोढो की ढाणी जूना पतरासर
67. हैंडपम्प देराजराम/जवाराम मेगवाल सोखरू दूदाबेरी
68. हैंडपम्प अलानखां/आमदखां की ढाणी अबड़ासर दूदाबेरी
69. हैंडपम्प भारमोनी अलीसरो की ढाणियां दुदाबेरी
70. हैंडपम्प मोहम्मद रहीम/हजीखान आलीसर दूदाबेरी
71. हैंडपम्प जिंदानियो अलीसरो की ढाणी दूदाबेरी
72. हैंडपम्प उदयदान/राणीदान की ढाणी दूदाबेरी
73. हैंडपम्प रूपाराम/देदाराम जाट की ढाणी दूदाबेरी
74. हैंडपम्प चारणों का दक्षिण पाडा दूदाबेरी
75. हैंडपम्प अदरीमोनियो मंगलियो की ढाणी दूदाबेरी

divya panchayat daily