Monday, 23 January 2023

चौहान बने करणी सेना बालोतरा के जिलाध्यक्ष

चौहान बने करणी सेना बालोतरा के जिलाध्यक्ष
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा . श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यालय में राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर बैठक आयोजित हुई।
बाड़मेर जिला प्रभारी मनोहर सिंह गुगड़ी ने बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्रसिह कटार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव उमरावसिंह जोधा के राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें संगठन में सक्रियता व निस्वार्थ भाव से कर रहे आसुसिंह चौहान को बालोतरा जिले के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
राष्ट्रीय सचिव उमरावसिंह जोधा ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आसूसिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा संघठन के लिए तन मन से कार्य करे साथ ही 2 अप्रैल को जयपुर में आयोजित विशाल कार्यक्रम में मजबूत भागीदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान नरपतसिंह उमरलाई, जितेंद्रसिंह चिड़िया, शंभूसिंह पिंडारण, अर्जुनसिंह सोढा, पाबुसिंह रेवाड़ा, मनोहरसिंह उमरलाई, महेंद्रसिंह बागावास आदि सदस्यों ने फोन पर बधाई देकर संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने की बात कही।

Sunday, 22 January 2023

गुप्त नवरात्र में आध्यात्मिक बल के साथ दुःख और संकट का भी होता निराकरण - नारायण गिरी महाराज

जसोलधाम में शुरू हुआ गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान कार्यक्रम विश्व कल्याण व मां जसोल के समस्त भक्तों के लिए की गई मंगल कामना
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जसोल। गुप्त नवरात्रि में मां की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी दुःख और संकट का नाश होता है। साथ ही साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इन नौ दिनों में साधक महाविद्याओं की देवियों को कठिन भक्ति से प्रसन्न करते हैं। मां प्रसन्न होकर सभी भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करती है। ये बात श्री दुधेश्वर मठ गाजियाबाद महंत नारायण गिरी महाराज ने जसोल धाम में शुरू हुए गुप्त नवरात्रि के अनुष्ठान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 10 महाविद्या की पूजा गुप्त नवरात्रों के भिन्न-भिन्न दिन की जाती है।उन्होंने कहा कि भारत में चुनिंदा शक्तिपीठों में चारों नवरात्रों में वैदिक अनुष्ठान होता है जसोल धाम उन शक्तिपीठों में एक है जन्हा विधि विधान से चारों नवरात्रों में पूजन होता हैl
 गुप्त नवरात्र के दौरान  मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्र मानव को न केवल आध्यात्मिक बल ही प्रदान करते हैं, बल्कि इन दिनों में संयम-नियम व श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की उपासना करने वाले व्यक्ति को अनेक सुख व साम्राज्य भी प्राप्त होते हैं । गुप्त नवरात्रों के साधनाकाल में मां शक्ति का जप, तप, ध्यान करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं नष्ट होने लगती हैं। नवरात्र के विशेष काल में देवी उपासना के माध्यम से खान-पान, रहन-सहन और देव स्मरण में अपनाए गए संयम और अनुशासन तन व मन को शक्ति और ऊर्जा देते हैं जिससे इंसान निरोगी होकर लंबी आयु और सुख प्राप्त करता है धर्म ग्रंथों के अनुसार गुप्त नवरात्र में प्रमुख रूप से भगवान शंकर व देवी शक्ति की आराधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन व दूसरे दिन क्रमश मंदिर संस्थान की ओर से अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल द्वारा स्वस्तिवाचन करते हुए श्री गौरी गणेश जी, मां काली, मां तारा की पूजा की गई। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां काली की पूजा की गईl गुप्त नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के 10 स्वरूपों में प्रथम मां काली की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म के अनुसार 10 महाविद्या 10 दिशाओं की अधिकृत शक्तियां हैं. ऐसे में गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां काली की पूजा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके की जाती है और माता की पूजा में ‘क्रीं ह्रीं काली ह्रीं क्रीं स्वाहा’ मंत्र का जप किया जाता हैl गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन मां तारा की पूजा की गईl गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन मां तारा की पूजा के लिए समर्पित है, जिनकी साधना करने पर साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है. इस दिन मां तारा का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा के दौरान ‘ॐ ह्रीं स्त्रीं हूं फट’ मंत्र का जप किया जाता हैl उसके बाद गुप्त नवरात्रि के अनुष्ठान में  पंडित उदित पांडेय, पंडित मोहित पांडेय, आचार्य आदित्य पांडे, पंडित रमाकांत मिश्रा, पंडित दीपांकर पांडे, पंडित सागर भारद्वाज, पंडित योगराज भट्ट, पंडित मनोहर लाल अवस्थी के द्वारा पुण्यहवाचन, पंचांग पीठ, षोडश मातृका, चतुःषष्टि योगिनी पूजा, नवग्रह पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, सर्वतो भद्र मंडल पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती संपुटित पाठ करते हुए विश्व कल्याण व माजीसा के समस्त भक्तों के सर्वमंगल के लिए हवन में संस्थान अध्यक्ष द्वारा आहुति दी गई।

शारीरिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर को जनता की मांग पर 3 दिन और बढ़ा कर 25 जनवरी तक शिविर में जांच कार्य किया जाएगा

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा एवं महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र के तत्वाधान में में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय विशाल संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर को जनता की मांग पर 3 दिन और बढ़ा कर 25 जनवरी तक शिविर में जांच कार्य किया जाएगा।              
केंद्र अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता ने बताया कि संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर में शरीर के विभिन्न जांच के माध्यम से जो रियायती दर पर विश्व स्तरीय था। यरोंकेयर लेब  मुंबई द्वारा महावीर इंटरनेशनल बालोतरा, वीरा केंद्र द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजन सराहनीय है।  महावीर इंटरनेशनल अपेक्स अन्तर्राष्ट्रीय ‌उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि जनता की बेहद मांग पर शिविर समय सीमा को बढ़ाकर 25 जनवरी  तक किया गया है । संरक्षक पारसमल भंडारी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के  साथ ही जैन नवयुवक मंडल, कृष्णा सेवा संस्थान ,विप्र फाउंडेशन ,महेश्वरी पंचायत समिति ,महाराजा अग्रसेन फाउंडेशन ,माली समाज, ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, प्रजापति जागृति संस्थान, घांची, समाज यश क्लब के   पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं ,जो सराहनीय है। 
थायरोकेयर लेब मुंबई के विकास शर्मा ने बताया कि भगवान महावीर वाचनालय बालोतरा में प्रातः 6:00 से 11:00 तक जांच की जा रही है एवं घर से रक्त जांच के लिए भी व्यवस्था रखी गई है। एवं आवश्यक जांच रियायती दरों पर रखी गई है ।बालोतरा इंटरनेशनल महावीर इंटरनेशनल केंद्र  उपाध्यक्ष गौतम दाती ने बताया कि शिविर में सुरेश गोठी , पवन नाहटा,  धर्मेंद्र दवे, महावीर बोकड़िया, हीरालाल प्रजापति, भूपत मंडोत, बाबूलाल मेहता, वीरा केन्द्र सहित विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारी से सेवा प्रदान कर रहे हैं।



,

सहकारी समिति व्यवस्थापक यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बायतू। सहकारी समिति व्यवस्थापक यूनियन बाड़मेर ने बायतु विधायक एवं पूर्व मंत्री हरीश जी चौधरी को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान बायतु विधानसभा क्षेत्र के व्यवस्थापको ने समितियों में नियुक्त समस्त कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर नियमितीकरण करते हुए समस्त कर्मचारियों का नियोक्ता निर्धारण कर कॉमन कैडर गठन करने, बैंक में रिक्त ऋण पर्यवेक्षक पदों पर व्यवस्थापको की पदोन्नति कर ऋण पर्यवेक्षक नियुक्त करने एवं सहकारी समिति के कर्मचारियों को बैंक कर्मी या राज्य कर्मचारी बनाने की पैरवी की। 
साथ ही विधायक महोदय को बताया कि राज्य में 7432 ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों को फसली ऋण वितरण, खाद बीज, उपभोक्ता सामग्री का वितरण, समर्थन मूल्य खरीद केंद्र सहित राज्य के किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर प्रत्येक योजना को धरातल पर क्रियान्वित करने का कार्य सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, लेकिन सरकार द्वारा  हर बार पैक्स लैंप्स कर्मचारियों को सरकार द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है।
 इस पर विधायक महोदय ने समिति कर्मियों की मांगो पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।  इस दौरान यूनियन के जिला कार्यकारिणी सदस्य डूंगरराम बाना गिड़ा, दुर्गाराम कालेवा, दुदाराम बायतू भीमजी, रेवताराम रिडियातालर, जिला प्रचार मंत्री रोशनखां बड़नावा जागीर, श्रवणसिंह पाटोदी, इदेखां नवोड़ाबेरा, नरेशकुमार रिछोली, नरेन्द्रकुमार नवातला, मनोहरसिंह जाजवा सहित पाटोदी, गिड़ा, सवाऊ पदमसिंह, बायतू एवं  बाटाडू शाखा के दर्जनों व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Thursday, 19 January 2023

श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान व श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान की मानवीय पहल सर्दी के सितम में हर जरूरतमंद तक पहुंचे स्वेटर सरकारी

श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान व श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान की मानवीय पहल सर्दी के सितम में हर जरूरतमंद तक पहुंचे स्वेटर 
सरकारी विद्यालयों में बांटे स्वेटर तो छात्रों के खिले चेहरे
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जसोल। सर्दी के सितम में श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान की और से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के जरूरत मन्द परिवारों को सर्दी के सितम से बचने को लेकर 2500 स्वेटर का वितरण किया गया। मन्दिर संस्थान ने गुरुवार को तिलवाड़ा, सिणली, सिमलिया, वरिया, जोगीनाड़ी, भील बस्ती, असाड़ा, जागसा, अकदड़ा, बोरावास आदि गांवो में स्वेटर का वितरण किया गया। साथ ही श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोलधाम की ओर से उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया।  

जिससे बच्चों के चेहरे खिल गए। मन्दिर संस्थान की और से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलवाड़ा में185, राजकीय वरिष्ठ प्रवेशिका विद्यालय में बोरावास 133, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती में 40, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोगी नाड़ी में 52, राजकीय विद्यालय रामसीन में 176, बालिका विद्यालय रामसीन में168, राजकीय विद्यालय ढंढ में 154, राजकीय विद्यालय भीलो की ढाणी में 85, बालोतरा बालिका स्कूल में- 72, सांकरणा में 59, मनणावास में 31, बालोतरा वार्ड संख्या 17 में 28, मुकनदास रामेश्वर दास विद्यालय में 50, बालोतरा वार्ड संख्या 4 में 12  व बालोतरा शहर के वार्ड संख्या 9 में 50 स्वेटर का वितरण किया गया। संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा हर जरूरत मंद की सहायता करने को लेकर संस्थान समर्पित है। साथ ही संस्थान मानव सेवा के उद्देश्यों की संकल्पना के साथ कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के तहत अभी तक सरकारी विद्यालयों में 1300 बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं। संस्थान समय-समय पर सामाजिक हित के इन कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहा है और आगे भी मानव सेवा के इन कार्यों में अग्रणी रहेगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमालसिंह ने कहा कि मन्दिर संस्थान बच्चों की शिक्षा और उनके लिये जिस तरह से काम कर रही है वह काबिले तारीफ है। मन्दिर संस्थान में मानवता भरी है जिस कारण वे सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। संस्थान की ओर रविवार को राजकीय नाहटा अस्पताल बालोतरा व सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जसोल में 840 कम्बल प्रसुताओं के लिए वितरित किए गए । इस दौरान महंत गणेशपुरी जी वरिया मठ, महंत सेवानाथ जी भरड़कोट, महंत जलेशवर भारती जी सिमालिया मठ, मांगुसिंह, स्वरूपसिंह, सवाईसिंह, भगवतसिंह जागसा, कुँवर हरिश्चंद्रसिंह जसोल, पुंजराजसिंह वरिया, शोभसिंह, गणपतसिंह, रणवीरसिंह, जोगसिंह असाड़ा, जितेंद्रसिंह, जगदीशसिंह डंडाली, राजुसिंह, हड़मतसिंह, मोहनसिंह, नरपतसिंह, गुलाबसिंह, मगसिंह नौसर, गणपतसिंह सिमालिया, मोहनभाई पंजाबी, राजेश कौशल बालोतरा, सुमेरसिंह डाभड़, प्रवीणसिंह टापरा, देवीसिंह बुड़ीवाड़ा, सरपंच प्रतिनिधि सोहनसिंह तिलवाड़ा आदि मौजूद  रहे।

Saturday, 14 January 2023

बाड़मेर के पचपदरा में देश का पहला आयोजन जहां 1000 बेटियाँ एक साथ पहुंची बाबुल की गलियों में


बाड़मेर के पचपदरा में देश का पहला आयोजन जहां 1000 बेटियाँ एक साथ पहुंची बाबुल की गलियों में
बेटियों की तीन से चार पीढियां भी पहुंची पचपदरा
यूके, आस्ट्रेलिया, दुबई, न्यूयार्क से भी बेटियां पहुंची पचपदरा

बंशीलाल चौधरी/दिव्य पंचायत

बालोतरा। पचपदरा में बेटियों की पहल पर देश का पहला एक अनूठा आयोजन हो रहा हैं,  जिसमे भारत सहित कई देशों से 1 हजार से अधिक बेटियां इन दिनों अपने पीहर पचपदरा आई हुई। इस अनूठे आयोजन में कई परिवारों की चार-चार पीढियां अपनी पुरानी गलियों को देखने पहुंची हैं। यह सब हुआ दो बहनों ममता तलेसरा और भावना ढेलडिय़ा की पहल से।

ममता मुंबई में रहती हैं और भावना इचलकरंजी में। ममता ने बताया कि पिछले साल अगस्त में वे कर्नाटक के होस्पेट में एक शादी में गई थीं। वहां दोनों बहनों की बातों-बातों में यह आइडिया आया और दोनो बहनो से वाट्सअप ग्रुप बना कर कुछ बहनों को जोड़ा और उसका लिंक शेयर किया। कुछ ही दिनों में ग्रुप में सैकड़ो बहिने देश-विदेश से अलग-अगल हिस्सों से जुड गई और सभी ने हमारी पहल को समर्थन देते हुए ऐसे आयोजन के लिए तैयार हो गये।

पचपदरा की बेटी भावना ढेलडिया ने बताया कि हमारी इस पहल की जानकारी पचपदरा के भाईयों को मिली तो उन्होने हमसे सम्पर्क किया कि आप ऐसा आयोजन करो, यहां की सारी व्यवस्थाएं हम कर देंगे। ऐसे संकल्प के चलते आज हम 1000 बेटियां एक साथ पचपदरा में इस अनूठे आयोजन की हिस्सा बन रही हैं।
इस अनूठे बेटियों केआयोजन में भारत  के विभिन्न शहरों के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, दुबई में रह रहीं पचपदरा की एक हजार से ज्यादा बेटियां शामिल हो रही है। इनमें बहुत सी तो ऐसी भी हैं, जो पिछले 20-30 बरसों से यहां नहीं आई थीं, बिजनेस के चलते पूरे परिवार ने ही पचपदरा से पलायन कर दिया वे बेटियां आज पचपदरा पहुंच कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

 देश-विदेश आई बेटियों से प्रतिक्रया ली तो बेटियों के चेहरे खिलखिला उठे, बेटियों ने बताया कि ऐसा आयोजन देश में पहली बार होने जा रहा हैं, कई बेटियों बताया कि हमे 30-40 वर्ष बाद हमारी साथ पढने वाली फें्रडस मिली हैं, हमारी पुरानी यादे ताजा हो रही हैं। गांव की गलियों की यादे लेकर हम एक बार फिर से पुराने दिनों में लौटे हैं। कईयों ने तो बताया कि वे  लम्बे अर्से तक नही मिलने से शक्ले तक भूल गये लेकिन अब फिर से मिलन हुआ हैं तो हमे बहुत खुशी हो रही हैं।
नाकोडा में निकली शोभा यात्रा, रिफाइनरी को भी देखा
बेटियों के इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं। इस आयोजन में शरीक होने से लिए बेटियों की उम्र भी आड़े नही आ रही हैं, 20 वर्ष से लेकर 80 साल तक की बेटियां यहां पहुंची हैं। अहमदाबाद, केरला, चैनई, मुम्बई, मालेगांव सहित कई शहरों से बुजुर्ग बेटियां भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी हैं। शुक्रवार को नाकोड़ा में विशाल शोभायात्रा निकाली गई साथ ही निर्माणाधीन रिफाइनरी को भी देखा और माँ सांभरा माता का आशीर्वाद लिया।
बालोतरा से बंशीलाल चौधरी की रिपोर्ट

Tuesday, 10 January 2023

पिछले चार साल से किसानों को क्लैम दिलाने के बजाय सत्ताधारी नुमाइंदे आरोप- प्रत्यारोप लगाने में मस्त - बेनीवाल


रालोपा ने फसल क्लैम को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर हजारों किसानों के साथ महापड़ाव डालने की दी चेतावनी
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बाड़मेर।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्लैम राशि बीमा क्लेम कंपनी द्वारा चंद पैसे व रूपये डालने पर कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के नुमाइंदे एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाने में सत्ता के नशे में मद-मस्त हैं किसानों को क्लैम दिलाने के बजाय,असल में वास्तविकता यह है कि दोनों सरकारों के प्रतिनिधियों की बीमा कंपनी के साथ साँठगाँठ व पैरवी नहीं करना मुख्य कमजोरी रही हैं। बाड़मेर जिले के किसानों को पिछले चार साल से 2018, 2019, 2020, 2021 में अकाल पड़ने व सूखाग्रस्त घोषित करने पर भी बीमा कंपनी क्लैम नहीं दे रही हैं दोनों पार्टियों के सत्ताधारी नेता व नुमाइंदे हर साल बयानबाजी व एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर इतिश्री कर रहे हैं खुद की मंत्री रहते उत्तरदायित्व व जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।
बीमा क्लैम कंपनी ने किसानों को जितनी प्रीमियम राशि भरी उसका दो प्रतिशत हिस्सा भी नहीं दे रही हैं सिर्फ पाँच पैसे, दो रूपये, तीन रूपये पांच रूपये, दस रूपये खातों में डाल रहे हैं आज के समय में छोटा बच्चा भी दस रूपये नहीं लेता है लेकिन बाड़मेर जिले के किसानों के साथ राज्य व केंद्र सरकार के संरक्षण व सत्ताधारी नेताओं की मिलीभगत से भद्दा मजाक व धोखा कर रहे हैं। किसानों, केन्द्र व राज्य सरकार ने बीमा राशि के लिए कुल प्रीमियम लगभग चार सौ बारह करोड़ रुपये भरे लेकिन पूरा अकाल पड़ने पर भी ग्यारह सौ करोड़ की जगह बीमा कंपनी प्रीमियम राशि में से सौ करोड़ रुपये डकार रही हैं सिर्फ तीन सौ ग्यारह करोड़ रुपये किसानों को दे रही हैं इससे बड़ा पारदर्शिता के रूप में घोटाला क्या हो सकता हैं। पिछले चार साल में बीमा कंपनियों ने लगभग कुल पाँच हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ हैं। किसानों को बीमा कंपनी किसानों को उचित क्लैम नहीं देती है बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट पर हजारों किसानों के साथ महापड़ाव डालेंगे।

divya panchayat daily