Friday, 10 November 2017

विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए ‘‘आईपीडीएस’’ योजना का शुभारम्भ

विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए ‘‘आईपीडीएस’’ योजना का शुभारम्भ
24 घण्टे गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति होगी
- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

जोधपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि विद्युत हमारे जीवन की प्राथमिक जरूरत है जिसे पूर्ण करने के लिए वर्ष 2018 तक चूरू जिले में हर गांव एवं ढाणी को विधुतिकृत किया जायेगा।

ग्रामीण विकास मंत्री शुक्रवार को चूरू जिला मुख्यालय पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम के तत्वावधान में केन्द्र सरकार द्वारा चूरू कस्बे के लिए स्वीकृत 12.85 करोड़ की ‘‘आईपीडीएस योजना’’ के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत चूरू शहर में सैनिक बस्ती, रामसरा रोड़ एवं बूंटिया रोड़ पर 3 नये 33केवी सब स्टेशन का निर्माण, शहर में 10 नये ट्रांसफामर्स की स्थापना, शहर की विद्युत आपूर्ति को रिंग सिस्टम से जोड़ना, 12.5 किमी नई 33केवी विद्युत लाईन डालना, 3 किमी 11केवी व 10 किमी पुरानी 11केवी विद्युत लाईन के तार विजल से डॉग कण्डक्टर में बदलना, 11 किमी नई एलटी लाईन व 15 किमी पुरानी एलटी लाईन के तार रेबिट कण्डक्टर में बदलने सहित 2 हजार खराब व बंद विद्युत मीटर बदलने के कार्य किये जायेंगे।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि योजनान्तर्गत कार्य पूर्ण होने पर शहर में 24 घण्टे सुचारू एवं पर्याप्त वॉल्टेज की विद्युत आपूर्ति हो सकेगी तथा किसी फीडर से विद्युत सप्लाई बंद होने पर दूसरे फीडर से सप्लाई निरन्तर रह सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सर्वाधित चूरू जिले की 338 ढाणियों का विधुतिकरण किया गया है तथा 400 ढाणियों का विधुतिकरण का कार्य प्रगति पर है।

समारोह में चूरू जिला प्रमुख श्री हरलाल सहारण ने कहा कि जिले में आमजन को आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आमजन की विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर राहत प्रदान करना सुनिश्चित करें। सभापति विजय कुमार शर्मा ने गत तीन वर्षों में चूरू शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आईडीपीएस योजना का शुभारम्भ चूरू शहरवासियों के लिए महत्ती सौगात है।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (विद्युत) सुभाष विश्नोई, अधिशाषी अभियंता हेमेन्द्र जिन्दल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, भंवरसिंह सांखला, रमाकांत औझा सहित विद्युत विभाग के अधिकारी व कार्मिक, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने किया।

प्रदेश में नशे से पीड़ित व्यक्तियों का घर-घर जाकर होगा सर्वे

प्रदेश में नशे से पीड़ित व्यक्तियों का घर-घर जाकर होगा सर्वे

छात्र-छात्राओं एवं युवा पीढ़ी को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से किया जायेगा जागरूक


जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जे.सी.महॉन्ति ने कहा कि राजस्थान में नशे से पीड़ित व्यक्तियों का विभिन्न विभागों, पुलिस, छात्र-छात्राओं, स्कॉउट गाईडों, नेहरू युवा केन्द्र, एन.एस.एस, स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से घर-घर जाकर सर्वे किया जायेगा।

महॉन्ति ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा नशे से पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे हेतु राज्य स्तरीय विचार विमर्श हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने नशे की लत की समस्या को गम्भीर बताते हुए कहा कि राजस्थान में पंजाब जैसी स्थिति नहीं होने दी जायेगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के गंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले में पंजाब जैसी नशे की लत की बीमारी पैदा नहीं हो, इसके लिए सभी को मिलकर काम करने पर जोर दिया तथा इस तरह की स्थिति से निपटने के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि भारत सरकार के अलावा राजस्थान सरकार द्वारा भी नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कराया जायेगा। 

पुलिस विभाग की कांस्टेबल बीट की तर्ज पर पुलिस, राजस्व, पंचायत, शिक्षा, एन.एस.एस., नेहरू युवा केन्द्र, चिकित्सा विभाग, स्काउट-गाईड आदि के सहयोग से घर-घर जाकर नशे से पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे किया जायेगा।

महॉन्ति ने प्रदेश में नशे के प्रभाव वाले जिलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी कॉलेजों, स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों के एक करोड़ बच्चों को विभिन्न तरह के नशे के होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए संगोष्ठी, सेमीनार एवं प्रार्थना सभा में जानकारी दें।

उन्होंने बताया कि स्काउट गाईड के बच्चों द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रदेश में 10 लाख लोगों को विभिन्न तरह के नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। पुलिस कांस्टेबल बीट के साथ 10-10 बच्चे भी नशे से पीड़ित व्यक्तियों के सर्वे करने में सहयोग करेंगे।

उन्होंने जयपुर एवं कोटा शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने वाले बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओें को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

बैठक में भारत सरकार के आये प्रतिनिधि डॉ. आलोक अग्रवाल ने पावर पॉइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रदेश में नशे से पीड़ित व्यक्तियों का किये जाने वाले सर्वे की विस्तार से जानकारी देते हुए बतायाकि रैण्डम सिस्टम से नशे से पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे किया जायेगा। सर्वे के दौरान नशे के प्रकार, नोडल एजेन्सी, सर्वे कार्य दिशा निर्देश विभिन्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने सभी विभागों के उपस्थित अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नशे से पीड़ित व्यक्तियों के सर्वे के सक्रिय सहयोग देने के साथ व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

उन्होंने चिकित्सा विभाग को दवाइयों की दुकानों पर नशीली दवाइयाँ नहीं बेचने पर पाबंदी लगाने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न जिला पुलिस व जिला कलक्टरों के प्रतिनिधि,प्रशासनिक नेहरू युवा केन्द्र, आबकारी विभाग, सर्व शिक्षा, नारकोटिक्स ब्यूरो, कौशल एवं आजीविका मिशन, स्कूल शिक्षा,उच्च शिक्षा, चिकित्सा विभाग एवं नशामुक्ति योजना के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

भारी मात्रा में नकली व नशीली दवाइयों की 38 हजार 760 शीशियां की जब्त,

एस0ओ0जी ने जयपुर शहर में भारी मात्रा में 
नकली व नशीली दवाइयों की 38 हजार 760 शीशियां की जब्त, 
चार आरोपी गिरफ्तार

जयपुर । एस.ओ.जी ने जयपुर शहर में अनेक ठिकानों पर चल रहे नकली व नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भण्डाफोड़ किया है। एस.ओ.जी. तथा औषधि नियंत्रक की संयुक्त टीम ने 9 नवम्बर 17 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ व श्री करण शर्मा के नेतृत्व में जयपुर शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर चार अपराधियों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी श्री उमेश मिश्रा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि एस0ओ0जी को गोपनीय सूत्रों से आसूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान में कुछ व्यक्तियों द्वारा नकली दवाइयों का अवैध कारोबार किया जाकर आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि एस.ओ.जी के महानिरीक्षक पुलिस, श्री दिनेश एम0एन0 ने उक्त सूचना के सत्यापन एवं कार्यवाही हेतु श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी, जयपुर के नेतृत्व में तत्काल एक टीम का गठन कर सूचना के सत्यापन एवं कार्यवाही करवाने बाबत निर्देशित किया। 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी ने बताया कि टीम द्वारा कई दिनों तक लगातार उक्त गिरोह के सदस्यों के ठिकानों पर निगरानी रखी जाकर सूचना का सत्यापन किया गया। इसके बाद टीम द्वारा नारायणदास त्रिलोकानी, मोहन शर्मा, चेतन प्रकाश नानकानी व सुशील करनानी के गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई, उनके कब्जे से करीब 323 कार्टूनो सें नकली दवाइयों की कुल 38 हजार 760 शीशियां जप्त की गई। 

उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जॉच में जब्त माल में कोडिन नामक नशीली औषधि होने की सम्भावना को देखते हुए एफ0एस0एल0 से इन दवाइयों की जॉच करवाई जावेगी। इस संबंध में थाना एसओजी पर प्रकरण संख्या 29/17 धारा 420, 120बी भा.दं.सं. व 17बी, 18सी, 18ए, 28 औषधि और प्रसाधन सामग्री अधि0 1940 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक श्री संजय श्रोत्रिय ने बताया कि उक्त गिरोह अन्तरर्राज्यीय स्तर पर नकली दवाइयों के कारोबार में काफी समय से लिप्त है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरोह से जुड़े हुये अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है। जिन्हें शीध्र दस्तयाब कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। गिरफ्तार मुल्जिमों से पूछताछ जारी है। 

Thursday, 9 November 2017

पंचायत समिति साधारण सभा का प्रधान सहित कांग्रेस सदस्यों ने किया बहिष्कार

पंचायत समिति साधारण सभा का प्रधान सहित कांग्रेस सदस्यों ने किया बहिष्कार



विधायक कैलाश चौधरी ने सुनी समस्याएं, दिये निस्तारण के निर्देश

पाटोदी। तहसील भवन के लोकार्पण पट्टिका से उपजा विवाद पंचायत समिति की बैठकों मेें पहुंच गया। गुरूवार को पाटोदी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक थी, लेकिन प्रधान सहित कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार के चलते बैठक नही हो पायी, बाद में बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने उपस्थित सरपंचों और अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।
हुआ यूं कि निर्धारित समय पर पंचायत समिति सभागार में बैठक शुरू हो गयी थी, बैठक में स्थानीय विधायक सहित सभी विभागों के अधिकारी भी पहुचंे थे, लेकिन प्रधान बैठक में नही आई जिस पर विधायक ने विकास अधिकारी को प्रधान श्रीमती रशीदा बानों को बैठक में आने का आग्रह करने के लिए भेजा लेकिन प्रधान ने यह कर कर मना कर दिया कि जब विकास अधिकारी स्टेंडिंग कमेटी के निर्देश और निर्णयों को ही नही मानते तो ऐसी बैठकों में जाकर क्या करेंगे।



विधायक ने की विकास कार्यो पर चर्चा

इस दौरान बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने अधिकारियों व उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों से पाटोदी पंचायत समिति क्षेत्र के विकास के बारे में जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं सुनी, जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान ओकातिया बेरा सरपंच कल्याणसिंह ने ग्राम पंचायत में एक भी एएनएम नही होने का मुद्दा उठाया तथा कहा कि उन्हे परेषानियों का सामना करना पडता हैं। सांगरानाडी सरपंच मानाराम ने मेकाणियों की ढाणी में पानी की समस्या उठाई जिस पर संबंधित अधिकारियों को समस्या सुधारने के निर्देश दिये। बैठक में साजियाली रूपजी राजा बेरी सरपंच सूर्यकांता जाट, भगवानपुरा सरपंच कंकू देवी, नवोडा बेरा, नवोडा बेरा सरपंच पपीया बानो, विकास अधिकारी हरफूलसिंह चौधरी, पीईईओ ओमप्रकाश सोलंकी, बीईईओ मघाराम पूनिया सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधान के साथ इन्होने किया विरोध

पंचायत समिति बैठक का प्रधान रशीदा बानो, रोशन अली छीपा, थानाराम मेघवाल, शांती देवी, सरपंच संतोषी जीनगर, लीला देवी, प्रेमलता सहित कईयों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रधान कार्यालय में बैठे रहे।

Wednesday, 8 November 2017

शहीद प्रेेमसिंह अमर रहे...अमर रहे....के नारों से गूंजा आसमान


हजारों लोगों की मौजूदगी में शहीद प्रेमसिंह सारण आदमकद मूर्ति का अनावरण, 

शहीद प्रेेमसिंह अमर रहे...अमर रहे....के नारों से गूंजा आसमान





शहीद परिवारों और वीरांगनाओं का सम्मान हुआ

सरकार शहीद परिवारों के लिए तत्परः चौधरी

गिडा। तहसील के शहर गांव के शहीद प्रेमसिंह सारण की आदमकद मूर्ति का अनारण गुरूवार को महावीर चक्र विजेता दिगेन्द्र कुमार व शौर्यचक्र विजेता हनुमानराम सारण की अध्यक्षता मे किया गया। अनावरण समारोह के साक्षी बने हजारों ग्रामीणों ने शहीद प्रेमसिंह सारण अमर रहे, भारत माता के जयकारों और वंदेमातरम के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। 
इस अवसर पर आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं कारगिल हीरो महावीर चक्र विजेता दिगेन्द्र कुमार ने कहा कि सैनिक जब घर से निकलता हैं उसे सिर्फ भारत मां की फिक्र होती हैं, सैनिक का जोश और जज्बा और खून का कतरा-कतरा देश के लिए काम आए इसी इारदे से दुश्मनांे से लौहा लेते हैं। शहीद प्रेमसिंह ने छोटी सी उम्र शहादत देकर हम सब का नाम उंचा किया हैं। इन्होने कारगिल युद्ध का सारांश बताते हुए पांडाल में उपस्थित हजारांे लोगों मंे देश भक्ति का संचार कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण एवं राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि शहीद प्रेमसिंह की शहादत को कोई नही भूल सकता, शहर वासी ही नही देशवासियांे की इनकी शहीदी पर फक्र हैं। सरकार शहीद परिवार के प्रतिकृत संकल्प हैं, हर समय उनके साथ रहेगी, हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि शहीद परिवार को कोई दिक्क्त नही हो। सरकार वीरांगनाओं के लिए हॉस्टल का संचालन कर रही हैं, उन्होने आयोजन कि लिए शहर वासियों का अभार व्यक्त किया।
पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि विश्व की प्राचीन संस्कृति हैं, हमारी परम्परा को कायम रखना होगा, बाडमेर के जाबांज सीमा से लेकर राजनीति हो या काजनीति हर क्षेत्र मे आगे आ रहे हैं, बाडमेर के लिए सुखद अनुभव हैं कि यहां का युवा जागृत हो चुका हैैं। पूर्व राजस्व राज्य मंत्री हेमाराम चौधरी ने जवान और किसान को जागृत होने तथा पूर्व मंत्री मदन कौर ने समाज को जात-पांत और धर्म के आधार पर बंटने न दिया जावे। कार्यक्रम मंे शहीद परिवारों का सम्मान किया गया, जिसमे वीरांगनाओं और उनके परिजनों को मोंमेटो देकर सम्मानित किया गया।


मेजर ने सेल्यूट देकर किया सम्मान, वीरांगना और मां हुए भावुक

मूर्ति अनावरण के अवसर पर सेना की ओर से मेजर दीपक पाटिल ले पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। इस दौरान शहीद की वीरांगना रैना चौधरी, मां पैम्पो देवी के साथ बायतू विधायक कैलाश चौधरी भावुक हो गये। 


विधायक का हुआ सम्मान

शहीद प्रेमसिंह सारण की शहादत की प्रथम वर्षगांठ पर कबड्डी प्रतियोगिता, आदमकद मूर्ति अनावरण, स्कूल का नामकरण शहीद के नाम करवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले बायतू विधायक कैलाश चौधरी का सम्मान किया गया। इस दौरान देशभक्ति गानों की सीडी का विमोचन भी किया गया।

सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की ओर से एक लाख की घोषणा

रक्षा कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक और बोर्डर निरीक्षण का कार्यक्रम होने से सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी कार्यक्रम में नही आ पाये, उनकी जगह उनके पुत्र डॉ. रमन चौधरी पहुंचे जिन्होने कार्यक्रम के लिए 1 लाख रूपये की घोषणा के साथ-साथ अगले वर्ष होने वाले इस आयोजन का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।

इस अवसर पर चौहटन विधायक तरूणराय कागा, गिडा, प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, पूर्व प्रधान सिमरथाराम डेलू, कल्याणपुर प्रधान हरीसिंह, युवा नेता डॉ. रमन चौधरी, मुख्यकार्यकारी अधिकारी एमएल नेहरा, उपखंड अधिकारी हेतराम चौहान, विकास अधिकारी शैलेन्द्र जोशी, सरपंच इमरती देवी, मगाराम सारण, अधिवक्ता चुनाराम जाखड, करनाराम मांजू, खैराजराम हुडा, वगताराम जांगू, गोरधनराम सारण, नगराज गोदारा, भैराराम खोड, ओमाराम सारण सहित हजारों की संख्या मंे ग्रामीण उपस्थित रहे। 

Sunday, 5 November 2017

सरकार दोहरी नीति बंद करे: चौधरी

सरकार दोहरी नीति बंद करे: चौधरी
निजी विद्यालय संचालकों की आयोजित हुई बैठक, 24 दिसम्बर को होगा प्रतिभाओं का सम्मान
बाड़मेर
स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े निजी विद्यालय संचालकों की जिला स्तरीय बैठक श्री गणेष विद्या मंदिर षिवकर रोड़ में स्कूल शिक्षा परिवार बीकानेर के सचिव उम्मेदसिंह रौतेला, जिला प्रभारी आनन्द जे थोरी, जिलाध्यक्ष सुरेश जाटोल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान आगामी 24 दिसम्बर को स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े निजी विद्यालय के छात्रों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह भव्य स्तर पर करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में अधिक से अधिक विद्यालयों को संगठन में जोड़ने और आरटीई का भुगतान एवं डाईस कोड़ सम्बंधित समस्याओं को लेकर विचार-विमर्ष किया गया। इस दौरान बीकानेर सम्भाग सचिव उम्मेदसिंह रौतेला ने कहा कि सरकार निजी विद्यालयांे के साथ दोहरी निति अपनाकर जो भेदभाव कर रही है उसे बंद करें। निजी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी राजस्थान सरकार के ही है, समय रहते सरकार सम्भल जायें अन्यथा इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेष जाटोल ने दिसम्बर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मान समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिला प्रभारी आनन्द जे थोरी ने आरटीई, पोर्टल सहित निजी विद्यालय के संचालको को होने वाली समस्याओं अवगत करवाते हुए समाधान से अवगत करवाया।  इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह महेचा ने कहा कि सभी विद्यालय संचालकों से सदस्य शुल्क लिया जायें। वहीं संरक्षक नारायण खत्री ने कहा कि सम्मान समारोह को भव्य रूप दिया जायें वहीं अधिक से अधिक इसका प्रचार कर जिम्मेदारी सौंपी जायें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जालमसिंह, दीपाराम टांक, महामंत्री प्रेमसिंह महेचा, गंगाराम चौधरी, जिला प्रवक्ता लक्ष्मण टाक, सिणधरी ब्लाॅक प्रभारी दुर्गाराम पंवार, आसूराम चैधरी, राजेन्द्र कुमार, श्याम सुंदर गौड़, हरिष शर्मा, प्रदीप चंदाणी, पुनमाराम चैधरी, अमराराम, सालूराम, अरषद, सोहनलाल, पुखराज, खेताराम चैधरी, लाधाराम काकड़, सवाई राम सारण, नासीर खान, ओमप्रकाष, डालूराम सुथार, रमेष प्रजापत, गोमाराम, खेराजराम चैधरी, रेखाराम, गोमाराम नैण, नगाराम, उतमचंद चैधरी, देवाराम पंवार, खगोडाराम, गगनसिंह सहित कई विद्यालय संचालक मौजूद रहे।

शहर में शहीद प्रेमसिंह सारण कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

शहर में शहीद प्रेमसिंह सारण कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
उद्घाटन मैंच में कुम्पलिया ने रामदेव क्लब शहर को हराया




गिडा। शहर के शहर गांव में शहीद प्रेमसिंह सारण की शहादत को एक वर्ष पूर्ण होने पर याद करो कुर्बानी चार दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कबड्डी प्रतियोगिता के साथ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि शहीदांे का नाम सुनते हैं दिल में एक नया जोश और जज्बा उभर कर सामने आता हैं, भाग्यशाली होते हैं वे जो मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का त्याग करते हैं। शहर के वीर सपूत ने देश के लिए बलिदान देकर अपना सबका सिर उंचा किया हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे गिडा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू ने कहा कि शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशां रहेगा। शहर गांव में शहीद प्रेमसिंह की स्मृति में यह आयोजन एक मेला ही हैं, जिसमें क्षेत्रवासी बढ चढ कर भाग ले रहे हैं। उन्होने भाग लेने वाली टीमों के खिलाडियों को आपसी सद्भाव और एकता भाईचारे के साथ उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच पर शहीद के पिता कुम्भाराम, माता श्रीमती पैपो देवी, वीरांगना रैना चौधरी, नव चयनित आरएएस अधिकारी दुदाराम हुड्डा, नगराज गोदारा, वगताराम जांगू, खेराजराम हुड्डा, बीईईओ लच्छाराम सियाग सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
उद्घाटन मैंच में कुम्पलिया जीता

दिव्य पंचायत

कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैंच जगदम्बा क्लब कुम्पलिया व रामदेव क्लब के बीच खेला गया। मैच के शुभारंभ में नव चयनित आरएएस दूदाराम हुड्डा, बायतू विधायक कैलाश चौधरी, गिडा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू ने खिलाडियों का परिचय लेते हुए टास किया गया।

दिव्य पंचायत

पहले मैंच में कुम्पलिया ने रामेदव क्लब को 81-24 से हराया।
वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मैच जीएसएस सवाउ पदमसिंह और जीएसएस शहर के बीच खेला गया जिसमें शहर ने 30-45 से  विजयी हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेष किया। प्रतियोगिता में 32 टीमे खेल रही हैं चार दिवसीय कार्यक्रमों में 16 लीग, 8 क्वाटर फाईनल, 4 सेमीफाईनल मैच खेले जाएंगे। फाईनल 8 नवम्बर को प्रातः खेला जाएगा।
8 को होगा आदमकद मूर्ति का अनावरण

दिव्य पंचायत

शहर गांव के मुख्य चौराहे पर आठ नवम्बर को शहीद प्रेमसिंह की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसी दिन कवि सम्मेलन, देश भक्ति गीतों और भाषणों का कार्यक्रम भी होगा।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मगाराम सारण, चुनाराम वेरड,  थार कमठा मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू, जोगाराम सारण, टीकूराम, राजेन्द्र गोदारा, खेमाराम सारण, मुनेश सारण सहित कई जने उपस्थित रहे।


divya panchayat daily